एबीएन डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन का सोमवार को जन्मदिन है। 1942 में पैदा हुए अमिताभ 11 अक्तूबर को 79 साल के हो जाएंगे। उन्होंने अपनी इस लंबी जर्नी में कई पड़ाव देखे हैं। सुपरहिट फिल्में दी, तो लगातार फ्लॉप फिल्मों का दबाव भी झेला। फिल्म के सेट पर घायल हुए, राजनीति में गये और फिर वापस इंडस्ट्री में कदम रखने वाले अमिताभ के भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी करोड़ों चाहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में पैदा हुए अमिताभ के पिता डॉ हरिवंश राय बच्चन मशहूर कवि थे। उनकी मां तेजी बच्चन कराची से थीं। अमिताभ बच्चन कभी इंजीनियर बनने या एयरफोर्स में जाने का सपना देखा करते थे, पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और वह फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह बन गये। हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर अमिताभ को जो पहचान और शौहरत मिली है, उसकी हर अभिनेता को चाहत होती है। वह बॉलीवुड के सबसे सफल व दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले अमिताभ ने लगातार 12 फ्लाप फिल्में भी दीं। भारी भरकम आवाज की वजह से ऑल इंडिया रेडियो से रिजेक्ट भी हुए। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और फिल्म जंजीर उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़े और अमिताभ ने इसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और इंडस्ट्री के शहंशाह बन गये।
एबीएन डेस्क । बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का नाम उन विशिष्ट लोगों की सूची में शामिल हो गया है, जिन्हें संयुक्त अरब अमीरात याानी यूएई ने गोल्डन वीजा दिया है। अपनी इस खुशी को अपने लाखों फैंस के साथ उर्वशी ने सोशल मीडिया के जरिए व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट में लिखा है कि वह भारत की पहली महिला बन गई हैं जिन्हें महज 12 घंटे में दुबई का गोल्डन वीजा हासिल हुआ है। गोल्डन वीजा दस साल का रेजिडेंट परमिट है। जिसे यूएई खास लोगों को ही प्रदान करता है। इस खास सेवा की शुरुआत 2019 में की गई थी। यूएई ने इसकी शुरूआत निवेशकों व व्यापारियों को आकर्षित करने के लिए की थी। उर्वशी से पहले भारतीय अभिनेता संजय दत्त को भी गोल्डन वीजा मिल चुका है। गोल्डन वीजा देने के लिए उर्वशी ने यूएई सरकार का धन्यवाद करते हुए लिखा है कि यह उनके व उनके परिवार के लिए गर्व का मौका है। इस अद्भुत पहचान से वह अभिभूत हैं।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर और बेहतरीन अदाकारा दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, अभिनेत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा बॉलीवुड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड 2021 अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि इस अवॉर्ड को जीतने वाली दीपिका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की एकमात्र कलाकार बन गई हैं। उनसे पहले आज तक यह पुरस्कार किसी भी भारतीय कलाकार ने हासिल नहीं किया है। दीपिका एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिनकी दुनिया भर में फैन फॉलोइंग है। इससे पहले भी वह अपनी अदाकारी के लिए कई अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं। इस अवॉर्ड के लिए अलग- अलग कैटेगरी में बराक ओबामा, जेफ बेजोस, क्रिस्टियानो रोनाल्डो सहित दुनियाभर से 3000 से ज्यादा प्रभावशाली सेलेब्स के नामांकन प्राप्त हुए है। ऐसे में जूरी के लिए विजेताओं के नाम को चयनित करना काफी मुश्किल था क्योंकि सभी नॉमिनेशन का अपने-अपने क्षेत्र में एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इससे पहले दीपिका पिछले महीने ही जारी एशिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं की एक लिस्ट में शामिल की गई थीं। इस लिस्ट में दीपिका टीवी और फिल्म वर्ल्ड कैटेगरी में टॉप पर रहीं थीं। एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला का चुनाव करने के लिए सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोवर्स, गुगल सर्च और अन्य रैंकिंग कारक तय किया गया था। जिसमें दीपिका टॉप पर रहीं। इसके अलावा दीपिका के पास इन दिनों दो हॉलीवुड फिल्म हैं। इनमे से एक एसटीएक्स फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है जबकि दूसरी टेंपल हिल्स जिसे एक्ट्रेस खुद प्रोड्यूस करेंगी।
एबीएन डेस्क। मनोज वाजपेयी के पिता दिल्ली में एक अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के मुताबिक एक्टर के पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, जब मनोज वाजपेयी को पिता के बीमार होने की खबर मिली तो वह केरल में शूटिंग छोड़ दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मनोज वाजपेयी के पिता राधाकांत वाजपेयी एक किसान हैं। मनोज वाजपेयी इन दिनों केरल में अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर केरल में व्यस्त चल रहे हैं। हाल ही में मनोज तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने कमाल आर खान के खिलाफ इंदौर में एक मानहनि का मामला दर्ज कराया था। बता दें, कमाल आर खान ने वेबसीरीज द फैमिली मैन-2 को लेकर मनोज वाजपेयी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. मनोज वाजपेयी को पिछली बार स्पाई थ्रिल वेब सीरीज डायल 100 और द फैमिली मैन-2 में देखा गया था। मनोज वाजपेयी ओटीटी प्लेटफॉर्म राज करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। मनोज अब तक कई वेब-सीरीज में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कहा था कि कई शानदार एक्टर हैं, जो ओटीटी पर अपना काम दिखा रहे हैं. वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। जिनसे मुझे भी कुछ सीखने को मिलता है, बॉलीवुड में इतना नाम नहीं मिल रहा छोटे एक्टर्स को लेकिन ओटीटी ने उन्हें बड़ा मौका दिया है।
एबीएन डेस्क। अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है। बता दें, अक्षय की मां अरुणा भाटिया लंबे समय से बीमार थीं और मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। सोशल मीडिया पर सितारे और फैंस अक्षय की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अक्षय ने मां के लिए लिखी इमोशनल पोस्ट : अक्षय कुमार ने भारी मन से पोस्ट करते हुए लिखा- आज मैं एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। वो मेरा अहम हिस्सा थीं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।
एबीएन डेस्क। दिलीप कुमार के साथ साये की तरह रहने वाली सायरा बानो के लिए अब अपने साहब के बिना रहना मुश्किल भरा हो रहा है। हाल ही में खबर सामने आई है कि दिलीप साहब के चले जाने का सायरा बानो की सेहत पर बुरा असर पड़ा है। पिछले 3 दिनों से उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी बीपी सामान्य नहीं हो रहा है और ऑक्सीजन लेवल भी कम हो जा रहा है जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो जा रही है। ऐसे में वो तीन दिन से आईसीयू में हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें तीन चार दिन अस्पताल में रहना पड़ सकता है। दिलीप साहब के जाने के गम में बिगड़ी सायरा की तबीयत परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि उनकी इस तबीयत की वजह दिलीप कुमार का चले जाना है। सायरा बानो दिलीप साहब के जाने के बाद से ना किसी से मिलती हैं और ना किसी से कुछ बोलती हैं। उनकी पूरी दुनिया दिलीप साहब थे और अब जब वो नहीं है तो सायरा बानों की तबीयत पर बुरा असर पड़ रहा है। बता दें कि 7 जुलाई को दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी गई थी। 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने अपनी मोहब्बत का एलान कर दिया और शादी कर ली। दिलीप कुमार पर वैसे तो देश-विदेश की कई लड़कियां जान छिड़कती थीं, लेकिन उन्हें सायरा बानो पसंद आईं। दिलीप साहब के साथ अंत समय तक सायरा साथ रहीं और आज जब वो नहीं हैं तो सायरा को जिंदगी विरान लगने लगी हैं।
एबीएन डेस्क। 5 साल के शाहरुख खान बॉलीवुड पर पिछले 25 साल से राज कर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का किंग खान यों ही नहीं कहा जाता। 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले शाहरुख को भारत सरकार पद्मश्री पुरस्कार से नवाज चुकी है। उनकी झोली में अब तक 14 फिल्मफेयर पुरस्कार जा चुके हैं। फ्रांस सरकार भी शाहरुख खान को आर्ट अवॉर्ड दे चुकी है। शाहरुख की फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है। वो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किसी जमाने में अपनी पहली सैलरी 50 रुपये लेकर सीधे ताजमहल के दीदार करने पहुंचने वाले शाहरुख खान इस वक्त करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वो फिल्मो से ही नहीं, बल्कि विज्ञापनों के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख की प्रति फिल्म इनकम 25 करोड़ रुपये हैं। किसी जमाने में अपनी मां से हजार रुपये लेकर प्रेमिका गौरी की तलाश में मुंबई शहर पहुंचने वाले शाहरुख खान के पास आज मुंबई में अपना आलीशान बंगला है। वो लग्जरी लाइफ जीते हैं और उनके पास कारों और बाइक्स का अच्छा-खासा कलेक्शन है। उन्होंने फिल्म करने से पहले टीवी शो में भी काम किया था। उनके पहले टीवी सीरियल का नाम फौजी था, जिसमें शाहरुख ने एक फौजी का किरदार निभाया था। यह सीरियल 1989 में आया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से पढ़ाई करने वाले शाहरुख खान का बंगला मन्नत दुनिया के टॉप 10 बगंले में शामिल है। यह पूरी तरह से व्हाइट मार्बल से बना है। लाखों लोग हर रोज उनके बंगले मन्नत को देखने के लिए आते हैं। जिसका मार्केट प्राइस 250 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया जाता है। शाहरुख खान कुल 5067 करोड़ रपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी महीने की इनकम 20 करोड़ रुपये से ज्यादा है और साल की इनकम 300 करोड़ रुपये से अधिक है। किसी जमाने में बॉलीवुड का यह किंग खान पिता के साथ दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में कैंटीन चलाता था। यही से शाहरुख का अभिनय की ओर झुकाव हुआ।
एबीएन डेस्क। बंगाली फिल्म अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। बच्चे के जन्म के बाद अब नुसरत को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। नुसरत बच्चे के जन्म के बाद से सुर्खियों में हैं। नुसरत से सवाल किये जा रहे हैं कि बच्चे के पिता का नाम क्या है ? नुसरत जहां लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार हो रही हैं। इस बीच नुसरत ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। बच्चे के नाम को लेकर फिर से उन पर सवालों की झड़ी लग गई है। नुसरत ने अपने बेटे का नाम ईशान रखा है और अंग्रेजी में इसे Yishaan के नाम से जाना जाएगा।
एबीएन डेस्क। बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर हाल ही में नन्हें बच्चे की किलकारी गूंजी है। नुसरत जहां ने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। एक्ट्रेस को बुधवार को उन्हें पार्क स्ट्रीट के एक निजी अस्पताल केबिन नंबर 511 में भर्ती कराया गया था। खबरों के मुताबिक मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यश दासगुप्ता आज सुबह से ही अस्पतालमें नजर आ रहे थे। इंडस्ट्री के हाई प्रोफाइल लोग भी मौजूद थे। अस्पताल में सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यश दासगुप्ता के साथ एक्ट्रेस के संंबंध को लेकर लगातार बातें होती रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.