एबीएन डेस्क। शर्मिला टैगोर ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे, सैफ अली खान में चेंजिस के बारे में बात की है और कहा कि वो एक मैच्योर पर्सन बन गए है। शर्मिला के मुताबिक, सैफ, जो हाल ही में अपने चौथे बच्चे के पिता बने हैं, एक अच्छे पिता हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सैफ को अब खाना पकाने और पढ़ने जैसे नए शौक डेवलप हुए हैं। शर्मिला ने सैफ को बताया मैच्योर पर्सन शर्मिला कहती हैं, मैंने ये दिल्लगी देखा और यहां तक कि उनके पुराने इंटरव्यू भी बहुत मजेदार थे। वो एक मैच्योर पर्सन बन गए हैं। वो चार बच्चों के पिता हैं और एक बेहतरीन शेफ बन गए हैं। उन्होंने पढ़ने जैसे अच्छे शौक डेवलप किए हैं। वो एक अच्छे पिता हैं और अच्छा खाना बनाते हैं। कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से शर्मिला, सैफ से नहीं मिल पाईं हैं शर्मिला ने यह भी बताया कि कैसे वो कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से सैफ और उनकी फैमिली से नहीं मिल पाई हैं। हेल्थ इश्यूज के कारण शर्मिला लंबी दूरी तक ट्रैवल करने में असमर्थ हैं। वो अभी तक सैफ के नवजात बेटे जहांगीर अली खान को भी नहीं देख पाई हैं।
एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म काला पत्थर को 42 साल पूरे हो गये हैं। इस मौके पर बिग बी ने सोशल मीडिया पर ऐसा खुलासा किया है, जिसने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है। बिग बी ने बताया है कि उन्होंने अपनी पहली नौकरी कहां की थी। बिग बी की पहली नौकरी से झारखंड का गहरा नाता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी रोचक जानकारी साझा की है। अमिताभ बच्चन ने अपनी पहली नौकरी का जिक्र किया, जब वे कोयला खदान में काम करते थे। काला पत्थर मूवी के पोस्टर इमेज का कोलाज शेयर कर अमिताभ बच्चन ने लिखा- काला पत्थर को 42 साल पूरे हो गये हैं। ओह !!! काफी समय हो गया.. और इस फिल्म से मेरे काफी सारे पर्सनल अनुभव जुडे हैं। जब मैं अपनी कलकत्ता कंपनी में कोल डिपार्टमेंट में काम करता था, फिल्मों में आने से पहले मेरी पहली नौकरी। मैंने धनबाद और आसनसोल में कोयला खदानों में वास्तव में काम किया। अगर हम फिल्म काला पत्थर की बात करें तो ये 1979 में रिलीज हुई थी। मूवी में अमिताभ बच्चन ने पूर्व नेवी कैप्टन का रोल किया था, जो कि अपना अतीत भुलाने के लिए कोयला खदान में काम करता है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, संजीव कुमार, राखी, परवीन बाबी, नीतू सिंह, प्रेम चोपड़ा अहम रोल में दिखे थे। इस एक्शन ड्रामा को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। स्क्रीनप्ले सलीम-जावेद ने लिखा था।
एबीएन डेस्क। किशोर कुमार का 4 अगस्त को जन्मदिन है। किशोर कुमार ने लगभग 1500 फिल्मों में गाने गए। आज भी उनके गानों को लोग बड़े चाव से सुनते हैं। एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ किशोर कुमार एक लेखक, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी थे। लेकिन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी की तरह ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। किशोर कुमार के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको इस आर्टिकल में उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे। किशोर कुमार ने की चार शादियां : भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार किशोर कुमार की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी सफल रही उनकी निजी जिंदगी में उतनी ही उथल-पुथल रही। किशोर कुमार ने टोटल चार शादियां की थीं। उनकी चौथी शादी लीला चंद्रावरकर से हुई थी। बता दें कि किशोर कुमार अपनी चौथी पत्नी लीला चंद्रावरकर से लगभग 20 साल बड़े थे। चौथी शादी के वक्त उनकी उम्र 51 वर्ष थी। दोनों की मुलाकात प्यार अजनबी है के सेट पर हुई थी। उनकी पहली शादी रुमा घोष दूसरी शादी मधुबाला, तीसरी शादी योगिता बाली और चौथी शादी लीला चंद्रावरकर से हुई थी। किशोर कुमार से अलग होने के बाद योगिता बाली ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी की। कभी नहीं ली संगीत की शिक्षा: किशोर कुमार ने फिल्मों से जुड़ने से पहले भी कभी भी संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। किशोर कुमार ने अपने करियर में सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गा चुके हैं। किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक खास मीडिया बातचीत में बताया था कि किशोर कुमार बचपन में बेहद बेसुरे थे। अशोक कुमार के अनुसार किशोर कुमार की आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी, लेकिन फिल्म जगत में किशोर कुमार ने अपनी जो जगह बनाई उसके बाद इस चीज पर यकीन करना वाकई मुश्किल है।
एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू फिल्म जगत की वो अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग जगह बनाई है। अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषि कपूर तक तापसी ने फिल्म जगत के कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने हिन्दी सिनेमा के साथ-साथ साउथ सिनेमा में भी खूब नाम कमाया है। तापसी पन्नू का 1 अगस्त को जन्मदिन है और वो पूरे 34 साल की हो जाएंगी। तापसी फिल्मों के साथ अपने बयानों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अक्सर कंगना और उनके बीच सोशल मीडिया पर लड़ाई देखने को मिलती है। उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से अपने इस आर्टिकल में बताएंगे। सिख परिवार में हुआ था जन्म : तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 में दिल्ली के एक सिख परिवार में हुआ था। तापसी के पिता दिल मोहन एक व्यवसायी हैं और उनकी मां निर्मलजीत पन्नू ग्रहणी हैं। टैलेंट शो के लिए दिया था ऑडिशन : तापसी ने एक टैलेंट शो के जरिए अपने अभिनय की प्रतिभा को दिखाया। गेट गॉर्जियस के लिए उन्होने ऑडिशन दिया। इस ऑडिशन में तापसी सलेक्ट हो गईं और उन्होने मॉडलिंग की तरफ अपना कदम बढ़ाया। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद तापसी ने कभी भी पीछे पलट कर नहीं देखा और वो सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। तेलुगू फिल्म से की शुरुआत : बॉलीवुड में अपना नाम और जगह बनाने वाली तापसी पन्नू ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलुगू सिनेमा से की थी। तापसी पन्नू ने अपने करियर में कई अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया। कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रही तापसी: तापसी की मुख्य फिल्मों में बेबी, नाम शबाना, सूरमा, द गाजी अटैक, पिंक, मनमर्जियां, बदला, मुल्क, सांड की आंख और थप्पड़ शामिल हैं।
एबीएन डेस्क, रांची। शाहरूख खान को फरहान अख्तर की फिल्म तूफान बेहद पसंद आयी है। फरहान अख्तर की फिल्म तूफान 16 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। फिल्म में फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल अहम किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। शाहरुख खान फिल्म तूफान बहुत ज्यादा पसंद आई है। शाहरुख ने फिल्म तूफान और फरहान अख्तर की तारीफ करते हुए ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फरहान की फिल्म "तूफान" का रिव्यू करते हुए लिखा है, मेरे दोस्त फरहान अख्तर और राकेश ओम प्रकाश मेहरा को उनकी नई फिल्म तूफान के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। कुछ दिन पहले मुझे इस फिल्म को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह फिल्म बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को लेकर मेरा रिव्यू यही है कि हम सभी को तूफान जैसी फिल्म बनाने की कोशिश करनी चाहिए और इस तरह की फिल्में ज्यादा से ज्यादा बननी चाहिए।
एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार को लेकर मशहूर है कि वो किसी ना किसी कारण चर्चा में रहते हैं। इस समय फिल्मों की एक बड़ी लिस्ट है जिसकी शूटिंग में वो बिजी हैं। हालांकि आज जो खबर सामने आ रही है वो काफी चर्चा में है और लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल अक्षय कुमार ने दरियादिली दिखाते हुए कुछ ऐसा किया है कि फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। पता चला है कि अक्षय कुमार ने जम्मू कश्मीर में एक स्कूल के लिए 1 करोड़ रुपए का डोनेशन दिया है। इस पैसे को स्कूल में लगाया जाएगा जिससे बच्चों का भविष्य शानदार हो सके। गौरतलब है कि हाल ही में वो कश्मीर गए थे और उन्होने बीएसएफ के साथ मिलकर हेलीकॉप्टर से तुलैल के नीरू गांव का दौरा किया था। यहीं पर उन्होने स्कूल बनवाने के लिए एक करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था। अक्षय कुमार के इस फैसले से गांव वाले काफी ज्यादा खुश हैं।
एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म हसीन दिलरूबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू , विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की आने वाली फिल्म हसीन दिलरूबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है तापसी पन्नू से जो विक्रांत मैसी से पूछती हैं कि आपने दिनेश पंडित की किताब पढ़ी है? क्या लिखते हैं, छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े कत्ल करा देते हैं। पता ही नहीं चलता। तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म हसीन दिलरूबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। तापसी पन्नू , विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की आने वाली फिल्म हसीन दिलरूबा का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर की शुरुआत होती है तापसी पन्नू से जो विक्रांत मैसी से पूछती हैं कि आपने दिनेश पंडित की किताब पढ़ी है? क्या लिखते हैं, छोटे-छोटे शहरों में बड़े-बड़े कत्ल करा देते हैं। पता ही नहीं चलता। इसके बाद तापसी के घर में होता है ब्लास्ट जिसमें विक्रांत की मौत हो जाती है।अब इसके बाद पुलिस तापसी की पूछताछ करती हैं और उनकी जिंदगी के कई पहलुओं का खुलासा होता है। तापसी के लवर के रूप में हर्षवर्धन राणे नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच कई लव मेकिंग सीन हैं। हसीन दिलरूबा सस्पेंस और थ्रिलर से भरी है। हसीन दिलरूबा पहले थिएटर पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर फिल्म को ओटीटी का सहारा लेना पड़ा। फिल्म नेटफ्लिक्स पर 02 जुलाई को रिलीज होगी।फिल्म को विनिल मैथ्यू ने निर्देशित किया है।
मनोरंजन जगत से एक बेहद ही प्यारी खबर सामने आई है। बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ सात फेरे ले लिए। आदित्य धर फिल्म उरी के निर्देशक हैं और यामी ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था। अब यामी और आदित्य शादी के बंधन में बंध चुके हैं वहीं उन्होंने शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर फैंस को हैरान कर दिया है। इस शादी की खबर सुनकर फैंस ढेरों बधाईंयां दे रहे हैं। शादी की पहली तस्वीर आई सामने बता दें कि यामी और आदित्य ने सोशल मीडिया पर शादी की एक बेहद ही प्यारी और रोमांटिक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में यामी और आदित्य एक दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। यामी लाल जोड़े में किसी परी जैसी लग रहीं है। साथ ही उन्होंने सोने की ज्वैलरी से अपने लुक को पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने सोने के बड़े-बड़े कलीरे हाथों में पहने हैं जो उन पर खूब जंच रहे हैं। दूसरी तरफ क्रीम और लाल बॉर्डर वाली शेरवानी में आदित्य भी बेहद हैंडसम लग रहे हैं। उनकी तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं ।बहुत से बॉलीवुड सेलेब्स की तरह यामी और आदित्य ने भी प्राइवेट सेरेमनी में ही शादी रचाई।
एबीएन डेस्क। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कुछ कम नहीं है। सुहाना आज अपना 21वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर गौरी खान ने बेटी की एक खास तस्वीर शेयर करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुहाना की यह तस्वीर फैंस का दिल जीत रही है। साथ ही इस पोस्ट पर फिल्म इंडस्ट्री के अन्य कलाकार भी सुहाना खान को बर्थडे विश कर रहे हैं। गौरी ने सुहाना को विश करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे...आज, कल और हमेशा तुमसे प्यार रहेगा.. गौरी के विश के जवाब में सुहाना ने आई लव यू लिखा है। वहीं, सीमा खान, नीलम कोठारी, संजय कपूर, भावना पांडे समेत कई सेलेब्स और फैंस ने सुहाना को जन्मदिन की बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.