Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
कैटरीना कैफ ने शुरू की मेरी क्रिसमस की शूटिंग
Published / 2021-12-25 12:47:44
कैटरीना कैफ ने शुरू की मेरी क्रिसमस की शूटिंग

एबीएन डेस्क। कैटरीना कैफ ने अपनी आने वाली फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। निर्देशक श्रीराम राघवन की आगामी फिल्म मैरी क्रिसमस में दक्षिण भारतीय सुपरस्टार थलपति विजय सेतुपति के साथ कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ ने फिल्म मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू कर दी है। कैटरीना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने मेरी क्रिसमस के फिल्म निर्माता और निर्देशकों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने लिखा, नई शुरुआत, निर्देशक श्रीराम राघवन की मेरी क्रिसमस की शूटिंग के साथ मैं सेट वापस आ गई हूं। कैटरीना ने लिखा, मैं हमेशा से श्रीराम सर के साथ काम करना चाहती थी, जब थ्रिलर दिखाने वाली कहानियों की बात आती है। तो वो एक मास्टर हैं और उनके साथ काम करना सम्मान की बात है। उनके द्वारा निर्देशित की जाने वाली और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।

सिंबल आफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित हुई उर्वशी रौतेला
Published / 2021-12-24 13:06:09
सिंबल आफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित हुई उर्वशी रौतेला

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला को सिंबल आॅफ आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है। उर्वशी रौतेला पहली भारतीय हैं, जिन्हें इजरायली सेना मोशे लेवी से आर्मर के प्रतीक से सम्मानित किया गया है जो किसी भी भारतीय के लिए एक बड़ा सम्मान की बात है। उर्वशी रौतेला जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज के साथ-साथ थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। उर्वशी को हाल ही में गुरु रंधावा के साथ उनके गीत दूब गए और मोहम्मद रमजान के साथ वसार्चे बेबी के लिए एक ब्लॉकबस्टर प्रतिक्रिया मिली। उर्वशी रौतेला सरवना के साथ 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म द लीजेंड के साथ तमिल में शुरूआत करेंगी। उर्वशी ने जियो स्टूडियो और टीसीरीज के साथ तीन-फिल्मों का अनुबंध भी किया है।

शाहरूख खान ने फिर शुरू की पठान की शूटिंग
Published / 2021-12-23 12:52:48
शाहरूख खान ने फिर शुरू की पठान की शूटिंग

एबीएन डेस्क। शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग फिर शुरू कर दी है। शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद से ही कैमरों से दूर थे, हालांकि अब लगभग दो महीने बाद उन्होंने सेट पर वापसी कर ली है। शाहरुख ने मुंबई में पठान फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शाहरुख मुंबई में अगले 15-20 दिनों तक शूटिंग करेंगे। फिल्म पठान की शूटिंग पहले स्पेन में की जाने वाली थी, लेकिन आर्यन खान के ड्रग केस में फंसने के बाद फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आएंगे।

तापसी पन्नू ने पूरी की ब्लर की शूटिंग
Published / 2021-12-23 12:51:41
तापसी पन्नू ने पूरी की ब्लर की शूटिंग

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म ब्लर की शूटिंग पूरी कर ली है। तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती हैं। तापसी अक्सर अपने फैंस के साथ आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी शेयर करती रहती हैं। तापसी पन्नू ने एक महीने नैनीताल में रहने के बाद ब्लर की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का निर्देशन अजय बहल ने किया है। फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है जो अपरिहार्य परिस्थितियों में फंसी होती है और उसके बाद फिल्में में शानदार रोमांच देखने को मिलता है। फिल्म ब्लर की ज्यादातर शूटिंग नैनीताल की खूबसूरत वादियों में हुई है।

शाहरूख और भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं हरनाज संधू
Published / 2021-12-23 12:20:56
शाहरूख और भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं हरनाज संधू

एबीएन डेस्क। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती है। हरनाज संधू ने हाल ही में मिस यूनिवर्स 2021 का ताज अपने नाम किया। हरनाज संधू पूरे देश में चर्चा हो रही है। हरनाज संधू ने फिल्मी दुनिया में कदम रखने को लेकर बड़ी बात कही है। हरनाज ने बताया है कि वह शाहरुख खान का बेहद सम्मान करती हैं और वह उनके साथ बॉलीवुड का सफर शुरू करना चाहती हैं। हरनाज संधू ने कहा, मैं एक ऐसी इंसान हूं जो कभी जिंदगी की प्लनिंग नहीं करती हूं। मैं पेशे से एक कलाकार रही हूं, मैं पिछले पांच साल से थिएटर कर रही हूं। मैं संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उनके काम करने का तरीका पसंद है, मुझे गुणवत्ता और कला पसंद है, उनकी फिल्मों में भावना और गहराई होती है। मैं शाहरुख खान का बहुत सम्मान और उनसे प्यार करती हूं। उन्होंने जितनी मेहनत की है और अब भी कर रहे हैं, मुझे लगता है कि यह कभी भी पर्याप्त नहीं है। लेकिन वह हमेशा जमीन से जुड़े रहते है, उन्होंने हमेशा सफलता हासिल की है। और जिस तरह से वह हर इंटरव्यू में बात करते हैं, वह सच में मुझे प्रेरित करते हैं कि यह सिर्फ आपके रवैये के बारे में है जो आपको जगह देता है। वह एक है अद्भुत कलाकार और अद्भुत इंसान।

फिल्म गणपत की शूटिंग के दौरान टाइगर श्राफ चोटिल
Published / 2021-12-22 14:07:56
फिल्म गणपत की शूटिंग के दौरान टाइगर श्राफ चोटिल

एबीएन डेस्क। टाइगर श्रॉफ को फिल्म गणपत की शूटिंग के दौरान चोट लग गयी। टाइगर अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। टाइगर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गणपत की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है कि शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गयी है। फोटो में देखा जा सकता है कि टाइगर की आंख में चोट लगी है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर टाइगर ने कैप्शन लिखा, गणपत के फाइनल काउंट डाउन से पहले ये हो गया। गौरतलब है कि विकास बहल के निर्देशन में बन रही फिल्म गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सैनन भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अगले साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।

राउडी राठौर के सीक्वल में काम करेंगे अक्षय कुमार
Published / 2021-12-22 14:05:04
राउडी राठौर के सीक्वल में काम करेंगे अक्षय कुमार

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर सुपरहिट फिल्म राउडी राठौर बनायी थी। अब राउडी राठौर का सीक्वल भी बनाया जा सकता है। सुपरहिट फिल्म बाहुबली के राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने राउडी राठौर के सीक्वल स्क्रिप्ट लिख रहे हैं। संजय लीला भंसाली ने उन्हें सीक्वल की स्क्रिप्ट लिखने के लिए अप्रोच किया था। चर्चा है कि अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा राउडी राठौर 2 में भी काम करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू हो जाएगी।

फिल्म गहराइयां को लेकर काफी उत्साहित हैं अनन्या पांडे
Published / 2021-12-21 12:34:44
फिल्म गहराइयां को लेकर काफी उत्साहित हैं अनन्या पांडे

मुंबई। फिल्म स्टूडेंट आॅफ द इयर की स्टार अभिनेत्री अनन्या पांडे जल्द ही निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां में नजर आयेंगी। अभिनेत्री इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित दिख रही हैं। उन्होंने मंगलवार को इस फिल्म के टीजर पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिये प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुये लिखा, फिल्म गहराइयां और इसके टीजर के प्रति लोगों के प्यार से खुशी महसूस कर रही हूं। इस फिल्म का टीजर सोमवार को रिलीज किया गया था और लोगों ने इसे जमकर सराहा है। निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां अगले साल 25 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। यह दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म गहराइयां आधुनिक एडल्ट रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी, अभिनेत्री अनन्या पांडे और अभिनेता धैर्य कारवा मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे। साथ ही इसमें अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और रजत कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे।

पनामा पेपर्स लीक  : ईडी के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या
Published / 2021-12-20 13:01:16
पनामा पेपर्स लीक : ईडी के सामने पेश हुईं ऐश्वर्या

एबीएन डेस्क। बहुचर्चित पनामा पेपर्स लीक मामले में बच्चन परिवार की बहू और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोमवार को ईडी दफ्तर पहुंची। यहां उनसे पूछताछ की गई। ईडी ने उन्हें इससे पहले तीन बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। पनामा पेपर्स मामले की लंबे समय से जांच चल रही है, इस मामले में अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, ED के अधिकारियों ने ऐश्वर्या से पूछने वाले सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने पहले भी इन दस्तावेजों को पूरी तरह से झूठ का पुलिंदा करार दिया है। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इस पेपर लीक में अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय समेत कई भारतीय हस्तियों के नाम थे। सभी लोगों पर टैक्स धोखाधड़ी के आरोप लगे थे। इस मामले में नाम सामने आने के बाद अमिताभ ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नियमों के तहत ही विदेश में धन भेजा है। उन्होंने पनामा पेपर्स में सामने आई कंपनियों से भी किसी तरह का संबंध होने से मना किया था। टैक्स हेवेन कहे जाने वाले देश पनामा की एक लॉ फर्म मोसेक फोंसेका का 40 साल का डेटा 3 अप्रैल, 2016 को लीक हो गया था। इसमें खुलासा हुआ कि कैसे दुनियाभर के अमीर और प्रभावशाली लोग टैक्स बचाने के लिए पैसा ऑफ-शोर कंपनियों में लगा रहे हैं। इस तरह से बड़े तौर पर टैक्स चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग तक हो रही थी। इन दस्तावेजों में फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों सहित 500 भारतीयों के नाम शामिल हैं। इनमें बच्चन परिवार का नाम भी सामने आया था। दावा किया गया कि ऐश्वर्या राय देश से बाहर एक कंपनी की डायरेक्टर और शेयरहोल्डर थीं। ऐश्वर्या के अलावा उनके पिता के. राय, मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय भी कंपनी में उनके पार्टनर थे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में बताया था कि पनामा पेपर लीक मामले में भारत से संबंधित लोगों के संबंध में कुल 20,078 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता चला है। इस मामले जानकारी जुटाने के लिए एक अधिकारी को ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स भी भेजा था। खबरों की मानें तो पहले भी ऐश्वर्या राय बच्चन को समन जारी किया गया था, जिसमें उन्हें 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया था लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन ने ईमेल के जरिए ईडी को अपना जवाब भेजा था। इसके बाद उन्हें दोबारा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,133