एबीएन डेस्क। सनी लियोनी की वेबसीरीज अनामिका का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सनी लियोनी ने एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज अनामिका में शीर्षक किरदार निभाया है। यह स्पाई-थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें सनी का किरदार एक बागी स्पाई एजेंट का है, जिसे एजेंसी ढूंढ रही हैं। इस सीरीज का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है और सीरीज 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।अनामिका वेब सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं। समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। सनी लियोनी ने कहा, एक्शन एक ऐसा जॉनर है, जिसमें मैंने पहले कभी हाथ नहीं आजमाया और जब मैंने अनामिका की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं बेहद टैलेंटेड विक्रम भट्ट के मार्गदर्शन में इस दमदार किरदार को निभाने को लेकर बेहद उत्साहित थी। जिस तरह से मुझे अपने किरदार के लिए ट्रेनिंग दी गई और सभी कलाकारों के बीच एक तालमेल रहा है, यह बहुत बढ़िया अनुभव था। अब मुझे दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है। अनामिका हिंदी के साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब की जा रही है।
एबीएन डेस्क। माधुरी दीक्षित का कहना है कि सेलिब्रिटी होने के कारण इंडिपेंडेंट महसूस करने में मुश्किल होती थी । माधुरी दीक्षित इन दिनों अपनी हालिया रिलीज सीरीज द फेम गेम को लेकर चर्चा में हैं। सीरीज में माधुरी एक सुपरस्टार की लाइफ जीते नजर आ रही हैं। माधुरी असल जिंदगी में भी सुपरस्टार है और इसी स्टार स्टेट् के कारण माधुरी कभी पूरी तरह से खुद को इंडिपेंडेंट नहीं महसूस कर पाईं। माधुरी ने बताया कि भारत में उनके माता- पिता उन्हें फिल्म के सेट पर छोड़ने जाते थे। यहां तक कि लगभग 20 लोगों की एक टीम हमेशा उनके इर्द-गिर्द होती थी इसलिए अपना काम खुद करने जैसा कुछ उनके लाइफ में नहीं था। हालांकि, शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट होने के बाद ये चीजें बदल गई।माधुरी ने कहा, मैं एक बहुत ही संरक्षित वातावरण में पली-बढ़ी हूं... मेरे माता-पिता हमेशा मेरे साथ रहते थे, तब भी जब मैं काम कर रही थी। लेकिन जब मेरी शादी हो गई, तो मैंने खुद फैसले लेना शुरू कर दिया। अमेरिका में रहने के कारण मैंने जीवन के बारे में बहुत कुछ सीखा। जब मैं भारत में थी, तो हर समय लगभग 20 लोग मेरे इर्द-गिर्द होते थे, लेकिन वहां मैं बहुत स्वतंत्र थी।
एबीएन डेस्क। कंगना रनौत की स्पाई-एक्शन फिल्म धाकड़ 27 मई को रिलीज होगी। कंगना रनौत ने अपनी फिल्म धाकड़ की पैन इंडिया रिलीज का एलान किया है, जो चार भाषाओं में सिनेमाघरों में उतारी जाएगी। कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ प्लान का खुलासा किया। धाकड़ 27 मई को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयायमल भाषाओं में रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि धाकड़ एक स्पाइ-एक्शन फिल्म है, जिसमें कंगना एक स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी अहम किरदारों में नजर आने वाली हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश राजी घई ने किया है। फिल्म में कंगना जबरदस्त एक्शन-स्टंट करते हुए नजर आयेंगी।
एबीएन डेस्क। वाणी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर के अभिनय की तारीफ की है। वाणी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शमशेरा की लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। वाणी कपूर ने रणबीर कपूर के साथ अपने काम के अनुभव को साझा करते हुए उनकी तारीफ की है। वाणी कपूर ने कहा, रणबीर के साथ काम करना खुशी की बात है क्योंकि वह सेट पर बहुत नैतिक तरीके से काम करते हैं। वह एक नि:स्वार्थ अभिनेता भी हैं, जो क्रिएटिव रूप से दूसरों की मदद करते हैं। जिससे की फिल्म का हर सीन सबसे बेहतरीन हो और उनके साथ काम के दौरान स्क्रिप्ट्स के नोटों के लेन देन बहुत मजा आता था। हमारे बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है, मुझे उम्मीद है कि दर्शक को भी हमें देखकर ऐसा ही महसूस करेंगे। हमने अपने किरदारों के द्वारा पर्दे पर कुछ नया लाने के लिए सच में बहुत मेहनत की है। हम शमशेरा से सभी को एंटरटेन करना चाहते हैं। गौरतलब है कि करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी शमेशेरा में डकैत आदिवासी अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर के अलावा संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
एबीएन डेस्क। अविका गोर को मशहूर टीवी सीरियल "बालिका वधू" में "आनंदी" के रोल में काफी पसंद किया गया था। इस सीरियल में अविका ने अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीत लिया था। सालों पहले अपनी मासूमियत से सबके दिलों पर छाने वालीं अविका अब बड़ी हो गई हैं और इतने सालों में उनका लुक भी काफी बदल गया है। बालिका वधू की आनंदी यानी अविका अब बहुत ग्लैमरस दिखती हैं। हालांकि पहले भी उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें वे चबी दिखती थीं, लेकिन अब उनकी जो लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसमें आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। अब अविका गोर ने अपना वजन बहुत ही कम कर लिया है। अविका ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैन्स उन्हें पहचान ही नहीं पा रहे हैं। जहां कुछ लोग कह रहे हैं कि अविका ने कुछ ज्यादा ही वजन कम कर लिया है, वहीं कुछ लोगों को उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन बहुत पसंद आ रहा है। अविका गोर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उन्हें येलो कलर की शॉर्ट क्रॉप टॉप और जींस में देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में खुले बालों के साथ अविका का ग्लैमरस अवतार देखने लायक है। अविका इन तस्वीरों में बहुत ही स्लिम नजर आ रही हैं। उनकी तस्वीरों पर आम लोगों से लेकर सितारे तक कमेंट्स कर रहे हैं।
एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। सुहाना खान और अगस्त्य नंदा को कुछ दिन पहले फिल्मकार जोया अख्तर के आफिस के बाहर देखा गया था। इसके बाद से ही दोनों के डेब्यू की चर्चा जोरों पर है। चर्चा है कि जोया अख्तर द आर्चीज नाम की फिल्म बना रहीं हैं। इस फिल्म से अगस्त्य नंदा अपनी फिल्मी पारी शुरूआत करने जा रहे हैं।फिल्म में वह आर्ची के रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सुहाना खान भी दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के अलावा गैर फिल्मी बैकग्राउंड के बच्चे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। जोया अख्तर ने इस फिल्म के लिए कई यंग लड़के और लड़कियों का आडिशन लिया है। फिल्म में सुहाना, इंडियन और वेस्टर्न दोनों लुक्स में दिखाई देने वाली है।
एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू फिल्मकार अनुभव सिन्हा की फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। तापसी पन्नू एक बार फिर अनुभव सिन्हा के प्रोजेक्ट के साथ जुड़ गई हैं। इस बात की जानकारी तापसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है। तापसी ने लिखा, अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार के साथ एंथोलॉजी फिल्म में जुड़ कर रोमांचित महसूस कर रही हूँ। इस फिल्म को बेहतरीन निर्देशक सुधीर मिश्रा निर्देशित कर रहे हैं। इसकी स्टोरी बहुत यूनीक है और बैकग्राउंड पैंडेमिक पर आधारित है।
एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर मालदीव यात्रा की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर मालदीव की यात्रा से अपने जन्मदिन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो अपलोड किया है।उर्वशी मखमली ब्लैक क्रॉप टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट में अपनी टोन्ड सेक्सी बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। उर्वशी ने एक डबल-लेयर नेकलेस पहना था जो पूरे असली डायमंड से जड़ा हुआ था,उसी के साथ, हीरे से जड़ित ब्रेसलेट, और चेन के डिजाइन के लंबे हीरे के झुमके और बड़े हीरो की अंगूठियां पहनी थी। उर्वशी के इस पूरे आभूषण को अंतरराष्ट्रीय डिजाइनर फर्ने वन अमांटो द्वारा डिजाइन किया गया था, जिसकी कीमत एक मिलियन डॉलर है। उर्वशी ने अपने घर पर अपना जन्मदिन मनाया था जिस की एक तस्वीर भी अपलोड की हे, जिसमें काफी सारे गुब्बारों, कपकेक और थ्री-टियर केक था। अपने सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देते हुए उर्वशी ने लिखा, आप सभी को बर्थडे की बधाई देने के लिए धन्यवाद यह एक खूबसूरत दिन है। यह इस बात की याद दिलाता है कि मेरे जीवन में जो सुंदरता है उसके लिए मैं कितनी आभारी हूं। इस महान भावना का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद...। आप मेरे सभी दोस्तों और परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद जिन्होंने मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेरे सभी दोस्तों को विशेष धन्यवाद जो अभी मेरे जन्मदिन को स्पेशल बनाने के लिए एफ्फोर्ट्स ले रहे है। मुझे साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, फ्रांस, मॉरीशस, कोलंबिया और कनाडा से संदेश मिल रहे हैं! आप सभी को प्यार।
एबीएन डेस्क। सैफ अली खान की आने वाली फिल्म विक्रम वेधा से उनका फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सुपरहिट तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में ऋतिक रौशन और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन पुष्कर-गायत्री कर रहे हैं, जिन्होंने तमिल फिल्म विक्रम वेधा का निर्देशन किया था। इस फिल्म से सैफ का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। इस बात की जानकारी फिल्म के राइटर-निर्देशक पुष्कर और गायत्री ने दी है। उन्होंने सैफ की फोटो शेयर करते हुए लिखा, यहां देखिए विक्रम वेधा के विक्रम का एक्सक्लूसिव लुक। बताया जा रहा है कि विक्रम वेधा की कहानी विक्रम और बेताल की माइथोलॉजी से प्रेरित है, जो एक पुलिस आॅफिसर और गैंगस्टर के बीच चलती है। विक्रम वेधा की रीमेक 30 सितंबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.