Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
तमन्ना भाटिया ने पूरी की बबली बाउंसर के पहले शेड्यूल की शूटिंग
Published / 2022-03-10 13:32:29
तमन्ना भाटिया ने पूरी की बबली बाउंसर के पहले शेड्यूल की शूटिंग

एबीएन डेस्क। तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म बबली बाउंसर के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। बबली बाउंसर के मेकर्स ने इस फिल्म के सेट से तमन्ना का एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। इस फोटो में तमन्न के साथ फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर भी नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में लिखा है, बच के रहना भाइयों और बहनोंङ्घआ रही है बबली बाउंसर! तमन्ना भाटिया ब्यूटी अपनी ड्यूटी पर लौटने वाली हैं। अब किसी का दिल टूटेगा या दांत। जवाब है सिर्फ निर्देशक मधुर भंडारकर के पास। बताया जा रहा है कि फिल्म बबली बाउंसर की कहानी एक महिला बाउंसर की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें तमन्ना बबली बाउंसर के लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस साल के अंत तक फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज किया जा सकता है।

श्रद्धा कपूर ने शुरू की लव रंजन की अनटाइटल कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग
Published / 2022-03-09 12:33:58
श्रद्धा कपूर ने शुरू की लव रंजन की अनटाइटल कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग

एबीएन डेस्क। श्रद्धा कपूर ने लव रंजन की अनटाइटल कॉमेडी ड्रामा फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी अनटाइटल्ड कॉमेडी ड्रामा फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग को शुरू कर दिया है। इस फिल्म में श्रद्धा ,रणबीर कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।इस शेड्यूल को मुंबई में ही शूट किया जाएगा, जिसके बाद श्रद्धा फिल्म के आखिरी बचे दो शेड्यूलों के लिए भी रवाना होंगी। लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा निर्मित इस फिल्म को लव फिल्म और टी-सीरीज के भारत भूषण ने प्रस्तुत किया है। इस अनटाइटल्ड फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन स्पेश साझा करने वाले हैं। फिल्म में रणबीर और श्रद्धा के अलावा डिंपल कपाडिया और फिल्म निमार्ता बोनी कपूर, रणबीर कपूर के माता-पिता का किरदार निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

तापसी पन्नू ने शेयर किया शाबाश मिट्ठू का पोस्टर
Published / 2022-03-09 12:32:32
तापसी पन्नू ने शेयर किया शाबाश मिट्ठू का पोस्टर

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू ने शाबाश मिट्ठू का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तापसी पन्नू ने अपनी आने वाली फिल्म शाबाश मिट्ठू का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्टर में तापसी भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के रूप में अपने प्रशंसको का अभिवादन करती हुई दिख रही हैं। पोस्टर में देखा जा सकता है कि उनके एक हाथ बैट है तो दूसरे हाथ हेटलेट लिए हुए लोगों का अभिवादन कर रही हैं। पोस्टर को इंस्टग्राम पर शेयर कर तापसी ने लिखा, वो मेरे जैसे लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती हैं। कुछ रूढियों को तोड़ने के लिए आगे बढ़ने के लिए कई लोगों के लिए एक नया रास्ता तय करना। इस महिला दिवस पर मैं पूर्वाग्रह को तोड़ने की लड़ाई में सबसे आगे दौड़ने वालों के लिए खुद को आनंदित महसूस कर रही हूं। गौरतलब है कि फिल्म शाबाश मिट्ठू भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन मिताली राज की बायोपिक है। इस फिल्म में तापसी मिताली राज का मुख्य किरदार निभा रही हैं। प्रिया अवान द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज
Published / 2022-03-08 14:12:06
जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जॉन अब्राहम की बहुप्रतीक्षित फिल्म फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर में जॉन धमाकेदार अंदाज में एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरूआत में जॉन एक अटैक वाली जगह पर बेसुथ दिख रहे हैं, दूसरे ही पल में अपने मिशन की ओर निकल पड़ते हैं, जहां वह अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मनों से लड़ रहे हैं। ट्रेलर को जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, देश को बचाने के लिए भारत का पहला सुपर सोल्जर यहां है। गौरतलब है कि जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीस और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म अटैक एक्शन ओरिएंटेड और सुपर सोल्जर फिल्म है। फिल्म में जॉन रेंजर आॅफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बचाव मिशन का नेतृत्व करते हैं। इस फिल्म की कहानी हाई जैक पर आधारित है। लक्ष्य राज द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण डॉ. जयंतीलाल गाडा के पैन स्टूडियो, जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर ने किया है। यह फिल्म 01 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट
Published / 2022-03-08 14:11:35
हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी आलिया भट्ट

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है, जिसमें उनके अभिनय को बेहद पसंद किया गया है। आलिया अब हॉलीवुड सिनेमा में डेब्यू करने जा रही है। आलिया अभिनेत्री गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं।नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने ट्विटर अकाउंट पर आलिया भट्ट की तस्वीर शेयर कर अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की है। नेटफ्लिक्स इंडिया के ट्वीट के अनुसार आलिया भट्ट गैल गैडोट और जेमी डोर्नन के साथ फिल्म हार्ट टू स्टोन में नजर आने वाली हैं।

यह अब नॉर्मल है अभियान की नई प्रोमो फिल्म में नए अवतार में दिखेंगे माही
Published / 2022-03-07 13:25:45
यह अब नॉर्मल है अभियान की नई प्रोमो फिल्म में नए अवतार में दिखेंगे माही

एबीएन डेस्क। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल की भारत में वापसी के उत्साह का जश्न मनाने के लिए यह अब नॉर्मल है अभियान के तहत दूसरी प्रोमो फिल्म लॉन्च की है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में नजर आ रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स द्वारा लॉन्च की गई नई अभियान फिल्म में धोनी को एक विशिष्ट भारतीय घर के बड़े-बुजुर्ग के रूप में दिखाया गया है, जहां पूरा परिवार आईपीएल के रोमांचक मैच को देखने के लिए टेलीविजन सेट से जुड़ा हुआ है। इसी बीच फोन की घंटी बजती है और मैच का रोमांच और मूड बिगड़ जाता है। फिर स्थिति को संभालने के लिए धोनी और उनका परिवार यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन्हें उनका पसंदीदा टूनार्मेंट देखने से कोई परेशान न करे, सबसे बड़ा मृत्यु का कारण बताते हैं, यह दोहराते हुए कि आईपीएल सीजन यह अब नॉर्मल है के दौरान ऐसे कारण सामान्य हैं।

आमिर खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं नागराज मंजुले
Published / 2022-03-07 13:25:07
आमिर खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं नागराज मंजुले

एबीएन डेस्क। मराठी सिनेमा के जानेमाने निर्देशक नागराज मंजुले आमिर खान और नसीरउद्दीन साह को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। नागराज मंजुले के निर्देशन में बनी फिल्म झुंड रिलीज हो गयी है। इस फिल्म में अमिताभ एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। फिल्म झुंड एक एनजीओ के फाउंडर विजय बरसे की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में अमिताभ एक फुटबॉल कोच की भूमिका में हैं। वह फिल्म झुंड में एक एनजीओ के फाउंडर विजय बरसे की भूमिका में हैं। विजय बरसे स्लम सॉकर एनजीओ के संस्थापक हैं। विजय बरसे ने अपने एनजीओ के जरिए स्लम के बच्चों को फुटबॉल की ट्रेनिंग दी है। इसके साथ ही वह उनकी जिंदगी को संवारने का काम करते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की इच्छा पूरी होने के बाद जब नागराज मंजुले से पूछा गया कि अब उनकी लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार हैं, जिनके साथ वह काम करना चाहते हैं। नागराज मंजुले ने कहा, मैं आमिर खान, नसीर सर के साथ काम करने को उत्सुक हूं। रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी बेहतरीन अभिनेता हैं, मैं उनके साथ काम करना चाहूंगा। मैं बहुत सारे अभिनेताओं के साथ काम करना चाहता हूं।

बॉलीवुड में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु
Published / 2022-03-07 13:24:38
बॉलीवुड में कमबैक करेंगी बिपाशा बसु

एबीएन डेस्क। जानी-मानी अभिनेत्री बिपाशा बसु बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। बिपाशा बसु काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। विपाशा ने अंतिम बार वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म अलोन में काम किया था। वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी के बाद विपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली। विपाशा इस वर्ष बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही हैं। बिपाशा बसु ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण बहुत सी चीजों को रोक दिया था। विपाशा ने कहा कि वह चाहती थीं कि कोरोना काल में अपने पूरे परिवार के बारे में बहुत सावधान रहें। बिपाशा बसु ने कहा कि कोरोना वायरस ने सभी को घर पर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। उस समय सब कुछ इतना अप्रत्याशित था, जो हममें से किसी ने भी कभी अनुभव नहीं किया था। बिपाशा ने कहा कि वह बहुत ज्यादा काम करने के बारे में सोचती नहीं हैं। हालांकि, अब उन्होंने प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।

शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी
Published / 2022-03-06 17:12:30
शूटिंग के दौरान घायल हुईं सनी लियोनी

एबीएन डेस्क। जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार अभिनेत्री सनी लियोनी अपनी खूबसूरती और मासूमियत से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती हैं। अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली सनी लियोनी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की इन तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने हाल ही में अपना एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आते ही अभिनेत्री के फैंस इसे देख परेशान हो गए हैं। दरअसल इस वीडियो में सनी लियोन के चेहरे और पीठ पर चोट के निशान नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो में सनी लेटी हुई नजर आ रही हैं। वही उनके चेहरे और पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वीडियो में चोट लगे हुए चेहरे के साथ सनी क्यूट एक्सप्रेशंस देती भी नजर आईं। अभिनेत्री के इस वीडियो को देख परेशान फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस का हाल चाल पूछते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि सनी लियोनी के चेहरे पर चोट असली नहीं है। दरअसल, यह उनके शूट से जुड़ा एक वीडियो है। अभिनेत्री ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, एजेंट एम चोटिल, अनामिका में जानिए उसको क्या हुआ। एमएक्स प्लेयर पर 10 मार्च को। अभिनेत्री ने अपने इस वीडियो में अनामिका की कास्ट और मेकअप आर्टिस्ट को भी टैग किया है। अभिनेत्री सनी लियोन इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 50.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, जबकि एक्ट्रेस खुद सिर्फ 63 लोगों को ही फॉलो करती हैं। हाल ही में शेयर किए गए एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 44 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,621