एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने निभाये किरदार गंगूबाई को स्पेशल मानती हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नजर आयेगी। आलिया ने बताया कि गंगूबाई का किरदार उनके लिए बहुत स्पेशल है और इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। आलिया ने बताया कि कोरोना की वजह से शूटिंग शेड्यूल में कई बार बदलाव हुए और शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन जब सेट पर सभी वापस लौटे तो उसी जोश के साथ काम शुरू हुआ। आलिया ने बताया कि जब उन्हें गंगूबाई के किरदार में कास्ट किया गया तो वह डर गई थीं। उन्हें डर था कि वह भंसाली की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पर्दे पर अपने किरदार मजबूती और ताकत से झोंक भी पाएंगी या नहीं। गौरतलब है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस आॅफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन विशेष भूमिका में नजर आयेंगे।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने अपना ब्लड डोनेट किया है। ऋतिक रोशन ने अपना ब्लड डोनेट किया है। ऋतिक इस नेक काम के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे थे। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है। ऋतिक ने कैप्शन में लिखा, मुझे बताया गया कि मेरा ब्लड ग्रुप बी-नेगेटिव बहुत ही दुर्लभ है। अस्तपालों में अक्सर इसकी कमी हो जाती है। मैं संकल्प लेता हूं कि इन बेहद महत्वपूर्ण ब्लड बैंक्स का छोटा सा ही सही, लेकिन हिस्सा बनूंगा। ऋतिक ने अपने पोस्ट के अंत में एक नोट भी लिखा है। उन्होंने अपने फैंस से सवालिया लहजे में कहा है, क्या आपको पता है कि ब्लड डोनेट करना असल में डोनर के स्वास्थ्य के भी लाभदायक है? ऋतिक के इस पोस्ट पर पिता राकेश रोशन ने कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।
एबीएन डेस्क। जॉर्जिया एंड्रियानी ने सोशल मीडिया पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती है।जॉर्जिया एंड्रियानी अपने सभी प्रशंसकों को जोड़े रखने के लिए अपनी दैनिक जीवन की दिनचर्या अपडेट करती है ,और उसी के साथ वह अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो को पोस्ट किया, जिसमें वह मैकारेना बेसाइड बॉय रीमिक्स गाने पर डांस करती नजर आ रही है। जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह के साथ लिटिल स्टार गाने में देखा गया था। वह इस साल श्रेयस तलपड़े के साथ वेलकम टू बजरंगपुर से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं। जॉर्जिया एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगी, जिसके बारे में जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय सिनेमा के महानायक रजनीकांत एक बार फिर से ऐश्वर्या राय के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार, रजनीकांत को लेकर फिल्म थलाइवार 169 बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ सकती है। ऐश्वर्या के पास फिल्म की स्क्रिप्ट भेजी गयी है। कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म करने के मूड में हैं। यदि ऐश्वर्या राय इस फिल्म के लिए हां करती हैं तो वह दूसरी बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन साझा करती दिखाई देंगी। ऐश्वर्या राय ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ काम किया है।
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट का कहना है कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर उनका सपना पूरा हो गया है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया, गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में नजर आयेगी। आलिया भट्ट ने कहा, संजय लीला भंसाली की हीरोइन बनना मेरा सपना था। गंगूबाई के कई इमोशनल सीन में मैं पर्सनली इमोशनल हुई हूं। मेरे लिए सबसे जरूरी बात यह थी कि मुझे संजय सर के साथ काम करना था। मैं हमेशा से चाहती थी कि मैं उनकी फिल्म की हीरोइन बनूं और वह मुझे निर्देशित करें। इसके साथ ही मुझे नई कहानी भी मिली। जिस तरह से गंगूबाई के किरदार को दिखाया गया है। मुझे ऐसा लगता है कि इस तरह के किरदार को इस तरह से पर्दे पर दिखाए हुए काफी समय बीत चुका है। मैं पूरी तरह से तैयार थी। यह किरदार बहुत ही चैलेंजिंग होगा लेकिन इस फिल्म को करते वक्त बहुत ही मजा आया। गौरतलब है कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस आॅफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म में अजय देवगन विशेष भूमिका में नजर आयेंगे।
एबीएन डेस्क। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर अपनी शर्टलेस तस्वीर शेयर की है। कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की हैं, जिसमें वो सेल्फ लव की बात कर रहे हैं। इस तस्वीर को कार्तिक ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। तस्वीर में कार्तिक शर्टलेस होकर सेल्फी लेते दिख रहे हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कार्तिक ने कैप्शन लिखा, पहले अपना खुद का वैलेंटाइन बनो। प्यार व्यार होता रहेगा.... सेल्फ लव। कार्तिक की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कार्तिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म शहजादा के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। रोहित धवन के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। कार्तिक हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी के अलावा परेशा रावल, राजपाल यादव मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।
एबीएन डेस्क। अजय देवगन अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आ सकते हैं। अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक गेम के सवालों का जवाब देते हुए संकेत दिया है कि वह जल्द ही सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस वीडियो में अजय देवगन से कई सवाल किए जा रहे हैं। गेम की शुरूआत में अजय देगवन से पूछा जाता है कि वह सुपरहीरो या सुपर विलेन का किरदार निभाने पसंद करेंगे, जिस पर अजय कहते है कि वह सुपर विलेन का किरदार निभाना पसंद करेंगे। इसके बाद अजय से पूछा जाता है कि वह क्या आप किसी फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे या सीक्वल पर काम करना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए अजय देवगन कहते हैं कि वह सीक्वल पर काम करने चाहेंगे। जिसके बाद वीडियो में सिंघम का टाइटल सॉन्ग सुनाई देता है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अजय देवगन जल्द ही सिंघम फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2011 में प्रदर्शित सिंघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिंघम में अजय देवगन ने एक पुलिस अधिकारी बाजीराव सिंघम का मुख्य किरदार निभाया था। वहीं, वर्ष 2014 में सिंघम की सीक्वल सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुई थी।
एबीएन डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री आलिया भट्ठ फिल्म निमार्ता बनना चाहती है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। आलिया भट्ठ नेबताया है कि वह वह नए टैलेंट को सपोर्ट करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा फिल्म में एक्टिंग नहीं हो सकती। आलिया ने कहा, यदि मैं एक निमार्ता बनूंगी, तो मुझे प्रॉफिट का एक हिस्सा मिलेगा, जो मेरे लिए काफी बड़ी बात होगी। मेरे लिए ये केवल पैसा नहीं है। ये उस बारे में है, जब मैं करीब 10 सालों में एक निश्चित मुकाम पर पहुंच जाउंगी। जहां मुझे लगता है कि मैं नए टैलेंट को सपोर्ट करने के लिए एक अच्छी पोजीशन पर होउंगी। आलिया ने कहा, मुझे एहसास हुआ कि मैं उन लोगों में से एक क्यों नहीं हो सकती हूं, जो एक क्रिएटिव पोजीशन प्रोसेस का हिस्सा हैं। क्रिएटिव रूप से एक प्रोजेक्ट को एक साथ रखना, डायरेक्टर या राइटर का हाथ पकड़ना होता है। हमेशा फिल्म में एक्टिंग नहीं हो सकती है, यह कुछ ऐसा है जो मैं करना चाहती हूं। यदि आप मुझसे अगले 10 साल की प्लानिंग के बारे में पूछते हैं, तो उसमें मेरा प्रोडक्शन हाउस बन रहा है।
एबीएन डेस्क। हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर 6 फरवरी को इस दुनिया को छोड़कर अलविदा कह गईं। भले ही उन्हें अंतिम विदाई दे दी गई हो, लेकिन उनके करोड़ों चाहने वालों के दिलों में वह अब भी जीवित हैं। लोग उन्हें अपनी-अपनी तरह से श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता सलमान खान ने भी लता जी को याद कर रहे हैं और उन्होंने लता जी का गाना "लग जा गले" गाते एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। कहा- आप जैसा न कोई था न कोई होगा- सलमान ने वीडियो शेयर करते हुए लता जी को याद करते हुए लिखा, न आप जैसा कोई था और न कभी होगा। इससे पहले भी सलमान ने लता मंगेशकर के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा था, आप बहुत याद आओगी हमारी नाइटिंगेल पर आपकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी। कोविड संक्रमण की शिकायत के चलते 8 जनवरी को लता मंगेशकर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, तबीयत बिगड़ने की वजह से वह वेंटिलेटर पर थीं, इस बीच उनकी हालत में सुधार भी देखने को मिला लेकिन 6 फरवरी को उनकी मृत्यु की दुखद खबर सामने आई। डॉक्टरों के मुताबिक लता जी की मृत्यु ऑर्गन फेलियर की वजह से हुई। लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई शिवाजी पार्क में किया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियां लता जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.