एबीएन डेस्क। अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड 04 मार्च को रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन की बहुतप्रतीक्षित फिल्म झुंड की रिलीज डेट का एलान हो गया है। कोविड 19 के कारण कई बार मेकर्स को फिल्म की रिलीज की डेट पोस्टपोन करनी पड़ी। "झुंड" 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अमिताभ ने फिल्म को नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, इस टोली से मुकाबला करने के लिए रहो तैयार, हमारी टीम आ रही है... झुंड आपके नजदीकी सिनेमाघर में रिलीज होगी। गौरतलब है कि फिल्म झुंड मराठी फिल्कार नागराज पोपटराव मंजुले के हिंदी निर्देशन की पहली फिल्म है। झुंड की कहानी स्लम सॉकर फाउंडेशन के संस्थापक और कोच विजय बरसे की कहानी पर आधारित है। वह अखिलेश पॉल के कोच भी थे, जो स्लम सॉकर बने थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन बिजय बरसे के रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज, तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट और आटपत के बैनर तले किया गया है।
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ तेलुगू फिल्म में काम करती नजर आयेंगी। आलिया भट्ट ने एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर में जूनियर एनटीआर के साथ काम किया है। आलिया भट्ट ने एक और तेलुगू फिल्म साइन कर ली है। आरआरआर के बाद जूनियर एनटीआर और आलिया में भी काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट इस फिल्म में जूनियर एनटीआर के साथ नजर आयेंगी। इस फिल्म को कोरताला शिवा निर्देशित कर रहे हैं। शिवा जूनियर एनटीआर के दोस्त हैं। इससे पहले दोनों ने साथ में ब्लॉकबस्टर फिल्म जनता गैराज में काम किया है।
एबीएन डेस्क। बिग बॉस के 15वें सीजन का ग्रांड फिनाले इस बार टुकड़ो में प्रसारित किया जा रहा है। शनिवार को फिनाले का पहला भाग प्रसारित किया गया था। जिसमें टॉप 6 में जगह बनाने वाली रश्मि देसाई घर से बेघर हो जाती हैं। इसके साथ ही दर्शकों को शहनाज गिल का परफॉर्मेंस देखने काे मिलता है। वहीं अब रविवार को फाइनल एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। जिसमें तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, राखी सावंत-रितेश साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश - करण कुंद्रा : हाल ही में चैनल ने ग्रैंड फिनाले का प्रोमो जारी किया है। जिसमें तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक रोमांटिक डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके बैकग्राउंड में शेरशाह का हिट गाना रातां लम्बियां बज रहा है। वीडियो में तेजस्वी ने लाल रंग की वनपीस शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है, वहीं करण लाल रंग के शर्ट के साथ ब्लैंक पैंट ने नजर आ रहे हैं। राखी सावंत – रितेश : वहीं दूसरे प्रोमो में राखी सावंत और रितेश सिंह एक परफॉर्मेंस देते दिखाई दे रहे हैं। दोनों फिल्म बरेली की बर्फी के सुपरहिट गाने बरेली वाले झुमके पे जिया ललचाए पर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। शमिता शेट्टी - राकेश बापट : एक दूसरे प्रोमो में शमिता शेट्टी फिल्म पुष्पा के गाने सामी पर थिरकती नजर आ रही हैं। पहले तो शमिता शेट्टी का डांस देख उनके बॉयफ्रेंड राकेश बापट अपना माथा पीटने लगते हैं और फिर शमिता को जॉइन कर लेते हैं। इस परफॉर्मेंस में दोनों की केमिस्ट्री साफ तौर पर नजर आ रही है।
एबीएन डेस्क। गायिका यूलिया वंतूर का कहना है कि वह सलमान खान की छाया से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। यूलिया वंतूर, सलमान खान की खास दोस्त होने के नाते चर्चा में रहती हैं। यूलिया इन दिनों वह अपने नए गाना मैं चला को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। गाने में गुरु रंधावा के साथ यूलिया की आवाज को पसंद किया जा रहा है। यह गाना सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल पर फिल्माया गया है। यूलिया का कहना है कि वह सलमान से इतर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं और उनकी छाया में नहीं रहना चाहती है। यूलिया वंतूर ने कहा, सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं और जबरदस्त कलाकार हैं। आपको उनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है। मुझे अपनी खुद की पहचान के साथ काम करना है। मैं इस पर काम भी कर रही हूं। खासकर इसलिए कि लोग मुझे यहां अच्छी तरह नहीं जानते हैं, इसलिए मेरे लिए यह करना अधिक जरूरी है। सलमान जैसे सुपरस्टार की छाया से निकलने के लिये मुझे एक्सट्रा एफर्ट लगाने होगें। उनके साथ की वजह से आपको विजिबिलिटी मिलती है, आप दिखते हैं और यह बहुत मदद करता है। लेकिन आखिर में आपको खुद मेहनत करनी है। लोग आपको आपके काम से, आपको यूलिया नाम से पहचान सकें।
एबीएन डेस्क। टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय कल यानी गुरुवार को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। इसी क्रम में अब शादी से पहले एक्ट्रेस की मेहंदी और हल्दी समारोह का आयोजन किया गया। शादी से पहले होने वाली इन रस्मों को अभिनेत्री ने 26 जनवरी, बुधवार को आयोजित किए। मौनी के मेहंदी और हल्दी समारोह की झलक अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन समारोह की वीडियो सामने आते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। टीवी एक्ट्रेस अनिता हसंनदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौनी रॉय के मेहंदी और हल्दी समारोह का एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, शादी की रस्में धूमधाम से शुरू हो गई हैं! और हमारी होने वाली दुल्हन को देखो! इस वीडियो में एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके होने वाले पति सूरज नांबियार एक टब में गेंदे की पंखुड़ियां के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस सफेद और गोल्डन रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं, एक और फंक्शन में अभिनेत्री पीले रंग के लहंगे में स्टेज पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वाीडियो में एक्ट्रेस मेहंदी लगवाते हुए टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।
एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म फाइटर में ऋतिक रौशन के साथ काम को लेकर उत्साहित हैं। मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म फाइटर का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। दीपिका फिल्म फाइटर को लेकर काफी उत्साहित हैं। दीपिका पादुकोण ने कहा, मैं हमेशा से ऋतिक के साथ काम करना चाहती थी। लेकिन कभी-कभी ये किसी के साथ काम करने के बारे में नहीं होता है, मुझे लगता है कि किसी के साथ काम करने के लिए बहुत सी चीजें मैटर करती हैं। जिसमें सही स्क्रिप्ट होनी चाहिए, ये सही निर्देशक होना चाहिए। जो हमारा साथ काम करना तय करती है, हां तो मुझे लगता है कि ये हमारे लिए एक साथ काम करने का सही वक्त है। फिल्म फाइटर 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। सूर्या की बहुचर्चित तमिल फिल्म "जय भीम" और मोहनलाल की मलयालम एक्शन "मारक्कर" को 276 फिल्मों की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली है, जो 94वें एकेडमी अवार्ड्स में नामांकित होने की दौड़ में हैं। भारत से ये दो फिल्में लिस्ट में शामिल हैं। 94वें एकेडमी पुरस्कारों के लिए नामांकन की घोषणा 8 फरवरी को की जाएगी। ऑस्कर 27 मार्च को होंगे। बीते दिन एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने इस वर्ष पुरस्कारों के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 276 फिल्मों की सूची जारी की। जय भीम के मेकर्स ने फिल्म के ऑस्कर शॉर्टलिस्ट की जानकारी देते हुए एक ट्विट किया। 2डी एंटरटेनमेंट ने लिखा ऑस्कर की दौड़ में! जय भीम ने 94वें अकादमी पुरस्कार नामांकन के लिए @TheAcademy द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई 276 फिल्मों में जगह बनाई। बता दें, पिछले हफ्ते, फिल्म के एक दृश्य ने ऑस्कर लाइब्रेरी में जगह बनाई थी। जय भीम 1993 की एक सच्ची घटना पर आधारित एक कानूनी ड्रामा है जिसमें जस्टिस के चंद्रू द्वारा लड़ा गया एक मामला शामिल है। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित इस फिल्म में सूर्या ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में लिजोमोल जोस, मणिकंदन और प्रकाश राज भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म को अपने मजबूत कंटेंट की वजह से बहुत पसंद किया गया। वहीं, मलयालम फिल्म मरक्कर ने पिछले साल 67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। प्रियदर्शन द्वारा लिखित और निर्देशित, यह फिल्म ज़मोरिन के प्रसिद्ध नौसैनिक प्रमुख, कुंजलि मरक्कर IV, मोहनलाल द्वारा निभाई गई लड़ाई दिखाती है। इसमें अर्जुन सरजा, सुनील शेट्टी, प्रभुदेवा, प्रभु, मंजू वारियर, कीर्ति सुरेश और कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम किरदारों में हैं।
एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस माता- पिता बन गए हैं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका और निक जोनास ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हमें इसकी पुष्टि करते हुए काफी खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी से पैरेंट्स बने हैं। हम इस विशेष समय में सम्मानपूर्वक आपसे प्राइवेसी की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वर्ष 2018 में शादी की थी।
एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म गहराइयां का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुवेर्दी, अनन्या पांडे और धैर्य करवा की मुख्य भूमिका है। फिल्म गहराइयां के ट्रेलर में दीपिका और सिद्धांत के बीच केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ट्रेलर में कई किसिंग और इंटीमेट सीन्स की झलक दिखाई गई हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच एक्सट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया है। जौस्का फिल्म्स के सहयोग से वायकॉम18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा साथ मिलकर प्रोड्यूस की गई फिल्म गहराइयां का वर्ल्ड प्रीमियर 11 फरवरी, 2022 को होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.