Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
चुनौतीपूर्ण भूमिका करना चाहती है वाणी कपूर
Published / 2022-01-20 12:37:15
चुनौतीपूर्ण भूमिका करना चाहती है वाणी कपूर

एबीएन डेस्क। वाणी कपूर फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भमिका करना चाहती है। आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में आयुष्मान ने जिम और फिटनेस ट्रेनर और क्रॉस-फंक्शनल एथलीट की भूमिका निभायी है, वहीं वाणी कपूर ने ट्रांस गर्ल का किरदार निभाया है। वाणी फिल्म में अपने किरदार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वाणी ने बताया है कि चंडीगढ करे आशिकी में उनके काम ने उनकी काबिलियत को फिल्म निमार्ताओं के आगे साबित कर दिया है। वाणी कपूर ने कहा, चंडीगढ़ करे आशिकी में अपने किरदार से मैंने अपनी रेंज को दिखाया है। मैं केवल ये उम्मीद कर सकती हूं कि अब फिल्म निर्माण बेहद आत्मविश्वास महसूस करेंगे और किसी भी चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए मुझसे संपर्क करें।मैं चाहती हूं कि मेरी फिल्मोग्राफी कई प्रकार के किरदारों से भरी हो। मैं दिलचस्प फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। मुझे पता है कि मैं किसी भी किरदार को निभाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दूंगी। जिसको निभाने के लिए मुझसे संपर्क किया जाएगा। मैं चाहती हूं कि मेरी सिनेमा जर्नी में विविध फिल्में और किरदार शामिल हो जो फैंस का स्क्रीन पर मनोरंजन करते हैं।

सलमान खान की शुक्रगुजार है जरीन खान
Published / 2022-01-20 12:36:40
सलमान खान की शुक्रगुजार है जरीन खान

एबीएन डेस्क। जरीन खान का कहना है कि वह सलमान खान की शुक्रगुजार हैं और यदि उन्होंने उनकी मदद नहीं होती तो उन्हें कभी भी फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती। जरीन खान ने बॉलीवुड में अपने सिने करियर की शुरुआत सलमान खान के अपोजिट फिल्म वीर से की थी। जरीन खान को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये एक दशक हो गया है लेकिन वह आज भी संघर्ष कर रही है। जरीन खान ने कहा, मैं सलमान खान की शुक्रगुजार हूं। मुझे कभी भी इंडस्ट्री में एंट्री नहीं मिलती यदि वह मेरे साथ नहीं होते। सलमान की वजह से मैं इंडस्ट्री का हिस्सा बन सकी। मेरा असली स्ट्रगल इंडस्ट्री में आने के बाद शुरू हुआ क्योंकि उस दौरान मुझे कुछ भी यहां के बारे में नहीं पता था। सलमान खान बहुत ही शानदार इंसान हैं और बिजी भी रहते हैं। मैं उनके लिए बोझ नहीं बनना चाहती हूं। मैं उन्हें छोटी छोटी चीजों के लिए परेशान नहीं करना चाहती हूं। सलमान खान मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, जो बस एक फोन कॉल की दूरी पर हैं लेकिन मैं उन्हें परेशान नहीं करना चाहती हूं। ऐसा करने से मेरे संघर्ष और कड़ी मेहनत कमजोर होगी। जरीन खान ने कहा, मैं अच्छा काम करना चाहती थी लेकिन मुझे मेरे ऐक्टिंग टेलेंट को दिखाने नहीं दिया गया। मेरे बारे में लोगों ने धारणाएं बना रखी थीं, इसी आधार पर मुझे जज किया जा रहा था। लोगों को लगता था कि मेरा बस सुंदर चेहरा है।

काम पर लौटे महानायक अमिताभ बच्चन
Published / 2022-01-17 16:29:03
काम पर लौटे महानायक अमिताभ बच्चन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। महानायक अमिताभ बच्चन अब काम पर लौट आये हैं। कोरोना वायरस के चलते महाराष्ट्र समेत पूरे देश में केस बढ़ते जा रहे हैं। कई जगह शूटिंग भी बंद कर दी गई हैं। अमिताभ बच्चन ने कोरोना महामारी को लेकर काम बंद कर दिया था। वह इस महामारी के चलते अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे थे लेकिन अब वे काम पर लौट आए हैं। अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया कि वह दोबारा वर्क मोड पर आ गए हैं। उन्होंने लिखा, ओके.. बैक टू वर्क, मास्क, सेनेटाइजर, दूरी के साथ। फोटो में देखा जा सकता है कि अमिताभ सफेद रंग की हुडी और काला पैंट पहने हुए है। वे अपनी कार से उतर रहे हैं और उनके हाथ में मोबाइल है। गौरतलब है कि इससे पूर्व अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्लोज-अप फोटो शेयर बताया था कि उनके पास कोई काम नहीं है। अमिताभ फोटो में बड़े चश्मे और सफेद दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा था, काम वाम सब बंद है...बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।

बीच पर रोमांटिक अंदाज में दिखे प्रियंका और निक
Published / 2022-01-16 13:58:34
बीच पर रोमांटिक अंदाज में दिखे प्रियंका और निक

एबीएन डेस्क। प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ समय पहले ही प्रियंका और निक जोनस के तलाक की अफवाह उड़ी थी, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने काफी समझदारी से खत्म कर दिया था। इसके बाद से ही प्रियंका और निक की कई रोमांटिक तस्वीरें फैंस के बीच सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ और रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों समुद्र किनारे क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को प्रियंका और निक की ये तस्वीरें खूब पसंद आ रही हैं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के एक फैन पेज पर कपल की दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका ने व्हाइट टी-शर्ट और जींस के ऊपर ब्लैक जैकेट पहनी हुई है। वहीं, निक भी अपनी वाइफ प्रियंका चोपड़ा से ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों एक-साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका और निक की पीठ नजर आ रही है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं और समुद्र किनारे टहल रहे हैं। दूसरी तस्वीर में दोनों समुद्र किनारे मौजूद कुत्तों को देख रहे हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें कैलिफोर्निया के सैन डिएगो डेल मार बीच की हैं जिसे TMZ ने क्लिक किया है। इन तस्वीरों पर फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं और दोनों के लिए अपने प्यार को जाहिर कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने बेहद ही शानदार अंदाज में राजस्थान के उम्मेद भवन में सात फेरे लिए थे। प्रियंका अपने पति निक से 10 साल बड़ी हैं, लेकिन फिर भी दोनों की केमिस्ट्री हर किसी का दिल जीत लेती है।

उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे
Published / 2022-01-15 13:56:01
उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गये हैं। उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर 45 मिलियन फॉलोअर्स पूरे हो गये हैं। उर्वशी ने इसके लिये अपने प्रशंसकों के प्रति आभार जताया है। उर्वशी ने इस जीत का जश्न मनाया और अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह पूरे आत्मविश्वास और खुशी के साथ फिसलती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए उर्वशी ने कैप्शन दिया, ओएमजीजीजीजीजी 45 मिलियन प्यार इंस्टाग्राम पर दुनिया के शीर्ष से नीचे स्लाइडिंग। आईलवयू आॅल।उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में भी रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज के साथ-साथ थिरुट्टू पायले 2 के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाने जा रही हैं। इसके अलावा वह 200 करोड़ के बड़े बजट की फिल्म द लीजेंड में सरवाना के साथ तमिल में अपनी शुरूआत करेंगी।

कुत्ते में नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी तब्बू
Published / 2022-01-14 12:15:10
कुत्ते में नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी तब्बू

एबीएन डेस्क। तब्बू अपनी आने वाली फिल्म कुत्ते में नेगेटिव किरदार में नजर आयेंगी। तब्बू इन दिनों आसमान भारद्वाज की फिल्म कुत्ते में काम कर रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म कुत्ते में तब्बू पुलिस कांस्टेबल के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म कुत्ते में तब्बू के किरदार का नाम पम्मी है। इस फिल्म में तब्बू नेगेटिव किरदार में नजर आयेगी। उनका किरदार करप्ट पुलिस कॉन्स्टेबल है। तब्बू के अलावा अर्जुन कपूर, कोंकणा सेन शर्मा और राधिका मदान भी फिल्म में हैं। तब्बू की तरह अर्जुन कपूर भी पुलिस कॉन्स्टेबल के रोल में हैं। फिल्म कुत्ते में सारे किरदार पैसे के पीछे भागते नजर आएंगे। कोंकणा सेन शर्मा नक्सली के रोल में हैं। राधिका मदान एक कॉलेज स्टूडेंट के रोल में हैं। इस फिल्म के ज्यादातर पोर्शन शूट हो चुके हैं। अब 15 दिनों की शूट बाकी है। पूरी फिल्म मुंबई की फिल्मसिटी, मड आयलैंड और वसई में शूट की गई है।

आलिया भट्ट ने शेयर किया मोटिवेशनल पोस्ट
Published / 2022-01-13 12:31:54
आलिया भट्ट ने शेयर किया मोटिवेशनल पोस्ट

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट ने मोटिवेशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को मोटिवेट करती रहती हैं। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर अमेरिका के रिसर्चर ब्रेन ब्राउन का एक कोट्स साझा किया है। आलिया ने अमेरिकी शोधकर्ता के कोट्स को साझा करते हुए लिखा, आलोचना कमजोरी नहीं है; ये हमारे साहस का सबसे सटीक माप होता है। आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह माफिया क्वीन गंगूबाई का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन के एक अध्याय पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

दे लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी भूमि पेडनेकर
Published / 2022-01-12 15:16:13
दे लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी भूमि पेडनेकर

एबीएन डेस्क। भूमि पेडनेकर फिल्म द लेडी किलर में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयेंगी। भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित और अजय बहल द्वारा निर्देशित द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका है। सस्पेंस ड्रामा यह फिल्म दर्शकों को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएगा, जिसे सेल्फ-डेसट्रक्टिव ब्यूटी से प्यार हो जाता है। टी-सीरीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन, भूषण कुमार ने कहा, हम भूमि पेडनेकर को द लेडी किलर की टीम में शामिल कर के बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन कपूर के स्टाइल और व्यक्तित्व के साथ भूमि की बहुमुखी प्रतिभा एक बहुत ही जबरदस्त संयोजन है, अजय के विजन के साथ इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में नए जोड़े की केमेस्ट्री निश्चित रूप से देखने लायक होगी। भूमि पेडनेकर ने कहा, नई और चुनौतीपूर्ण चीजे मुझे हमेशा से उत्साहित करती रही हैं और द लेडी किलर ने शुरूआत से ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया है। बतौर कलाकार यह किरदार मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकल और बहुत कुछ करने का मौका देती है। मैं अर्जुन कपूर, निर्देशक अजय बहल, निमार्ता भूषण सर, और शैलेश सर के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार है। शैलेश आर सिंह ने कहा, भूमि पेडनेकर एक प्रतिभा हैं और द लेडी किलर के लिए बिल्कुल सही वाइब और फ्लेवर लाती हैं। हमें बेहद खुशी है कि वे इस फिल्म में बतौर लीड अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी। यह निश्चित रूप से एक शानदार यात्रा होनेवाली है। अजय बहल ने कहा, द लेडी किलर भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरपूर है, और इस फिल्म के लिए हमें एक ऐसी अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो इस किरदार के लिए उपयुक्त हो। मुझे बेहद खुशी है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इस फिल्म का हिस्सा हैं वे न सिर्फ इस किरदार के लिए सटीक बैठते हैं बल्कि वे इस फिल्म में अपना सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेयर भी लायेंगे।

गॉडफादर में चिरंजीवी के साथ दिखेंगे सलमान
Published / 2022-01-12 15:13:58
गॉडफादर में चिरंजीवी के साथ दिखेंगे सलमान

एबीएन डेस्क। सलमान खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आयेंगे। सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग इन दिनों ठप्प पड़ी हुई है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते टाइगर 3 की शूटिंग को आगे बढ़ा दिया गया है। सलमान खान ने टाइगर 3 की शूटिंग से बचे समय को यूज करने के लिए खास प्लान बनाया है, जिसके लिए उन्होंने चिरंजीवी के साथ हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान बहुत ही जल्द चिरंजीवी की आने वाली फिल्म गॉडफादर के लिए 5-7 दिन की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में वह कैमियो करते दिखाई देंगे। सलमान खान टाइगर 3 की वजह से गॉडफादर को समय नहीं दे पा रहे थे लेकिन अब उनके पास वक्त है। सलमान ने गॉडफादर के मेकर्स से बात की और उन्हें शूटिंग के लिए वक्त दे दिया है। सलमान खान का सीक्वेंस जनवरी 2022 में ही शूट किया जाएगा। यदि सबकुछ प्लान के मुताबिक होता है तो फिल्म गॉडफादर जनवरी में ही पूरी हो जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,191