Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
वलिमै का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं हुमा कुरैशी
Published / 2022-02-24 13:10:22
वलिमै का हिस्सा बनकर रोमांचित हैं हुमा कुरैशी

एबीएन डेस्क। हुमा कुरैशी का कहना है कि वह फिल्म वलिमै का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित है। हुमा इन दिनों अपनी फिल्म वलिमै के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में हुमा दक्षिण भारतीय स्टार अजित के साथ नजर आने वाली हैं।, फिल्म वलिमै में हुमा कुरैशी पुलिस आधिकारी के रूप में जबरदस्त एक्शन करती हुई दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में बातचीत करते हुए हुमा ने कहा कि, मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हूं क्योंकि मैं इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म का हिस्सा हूं और सच कहूं तो इस बात को लेकर बहुत खुश हूं। हुमा जल्द ही संजय लीला भांसली के निर्देशन में बनी फिल्म गंगूबाई काठियावाडी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य गंगूबाई के किरदार निभा रही हैं। फिल्म में अजय देवगन भी विशेष किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 फरवरी, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगी सान्या मल्होत्रा
Published / 2022-02-23 13:21:26
द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक में नजर आयेंगी सान्या मल्होत्रा

एबीएन डेस्क। सान्या मल्होत्रा मलयालम की चर्चित फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन के हिंदी रीमेक में काम करती नजर आयेंगी। हरमन बावेजा मलयालम की चर्चित फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन का हिंदी रीमेक बना रहे हैं। इस फिल्म में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आरती कर रही हैं। सान्या मल्होत्रा ने बताया, एक कलाकार के तौर पर मैं इससे बेहतर किरदार की उम्मीद नहीं कर सकती। इस किरदार में इतनी बारीकियां और पर्तें हैं कि मुझे इसे जल्द शुरू करने का इंतजार है। हरमन और आरती के साथ काम शुरू करने के लिए मैं उत्साहित हूं। हरमन बावेजा ने बताया, द ग्रेट इंडियन किचन फिल्म में कोई करिश्माई चीज है। फिल्म खत्म हो जाती है, लेकिन इसकी कहानी आपको नहीं छोड़ती। इसलिए मैं इसे पूरे देश के दर्शकों के लिए बनाना चाहता था। यह मनोरंजन और कंटेंट ड्रिवन सिनेमा के बीच मुकम्मल संतुलन है।

तापसी पन्नू-प्रतीक बब्बर स्टारर वो लड़की है कहां की शूटिंग पूरी की
Published / 2022-02-23 13:20:53
तापसी पन्नू-प्रतीक बब्बर स्टारर वो लड़की है कहां की शूटिंग पूरी की

एबीएन डेस्क। तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर की आने वाली फिल्म वो लड़की है कहां की शूटिंग पूरी हो गयी है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि फिल्म वो लड़की है कहां की शूटिंग पूरी हो गयी है। तरन आदर्श ने फिल्म की टीम की रैप-अप पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। अरशद सैयद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में तापसी-प्रतीक के अलावा प्रतीक गांधी और हरलीन सेठी भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

छोटे भाई के जन्मदिन पर कैसी ड्रेस पहन पहुंची सारा अली खान...
Published / 2022-02-22 15:15:33
छोटे भाई के जन्मदिन पर कैसी ड्रेस पहन पहुंची सारा अली खान...

एबीएन डेस्क। करीना कपूर के छोटे बेटे जेह का जन्मदिन 21 फरवरी को था। जिसकी पार्टी में सारा अली खान भी पहुंची थी। भाई इब्राहिम अली खान के साथ पहुंची सारा का लुक हमेशा की तरह ही स्टनिंग था। जेह की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पूल के किनारे हो रही इस पार्टी में सारा अली खान और इब्राहिम के साथ ही सोहा अली खान भी अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। वहीं हमेशा की तरह ही सारा अली खान की छोटी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान खींचा। छोटे भाई की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए सारा ने सफेद रंग की छोटी सी लैस ड्रेस का चुनाव किया था। सारा अली खान ने सैफ अली के साथ ही जेह और इब्राहिम के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। सारा की इस मिनी लेस ड्रेस को क्लोथिंग लेबल सेल्फ पोट्रेट से लिया गया है। जिसकी स्केवअर शेप नेकलाइन है। वहीं बैकलेस डिजाइन के साथ इस ड्रेस में हाफ स्लीव लगी है। वहीं इस ड्रेस में फ्लोरल पैटर्न की लैस लगी है। साथ में इसकी बॉडी फिटिंग लुक गॉर्जियस बना रही है। साथ ही इसकी स्कर्ट भी काफी फ्लोई है। वहीं सारा ने इस ड्रेस को घड़ी और पर्ल स्टड के साथ पूरा किया है। जबकि सिंपल स्लीक हेयर के साथ मिनिमम मेकअप में सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस मिनी ड्रेस को सारा ने सफेद और लाल रंग की ब्लॉक हील्स के साथ मैच किया है। बात करें सारा की ड्रेस की तो इस ड्रेस की कीमत भी बेहद खास है।

घूमर में क्रिकेट कोच की भूमिका में नजर आयेंगे अभिषेक बच्चन
Published / 2022-02-22 14:13:50
घूमर में क्रिकेट कोच की भूमिका में नजर आयेंगे अभिषेक बच्चन

एबीएन डेस्क। अभिषेक बच्चन अपनी आने वाली फिल्म घूमर में क्रिकेट कोच की भूमिका में नजर आयेंगे। अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन 05 फरवरी को अपनी आने वाली फिल्म घूमर की शूटिंग शुरू की है। फिल्म धूमर को आर बाल्की निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की मुख्य भूमिका है। फिल्म घूमर में अभिषेक एक क्रिकेट कोच के रोल में नजर आएंगे। वहीं सैयामी एक क्रिकेट प्लेयर के किरदार में नजर आयेंगी।इसके पहले अभिषेक और सैयामी ब्रीद के सेंकड सीजन में साथ काम कर चुकें हैं। इस फिल्म में शबाना आजमी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

अजय देवगन ने पूरी की कैथी के हिंदी रीमेक की शूटिंग
Published / 2022-02-21 14:57:30
अजय देवगन ने पूरी की कैथी के हिंदी रीमेक की शूटिंग

एबीएन डेस्क। अजय देवगन ने तमिल सुपरहिट फिल्म कैथी के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू कर दी है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली कैथी के हिंदी रिमेक की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। कैथी के हिंदी रिमेक का नाम भोला है। इस बात की जानकारी तब्बू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पूर्व अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से अपनी सजा पूरी करने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने जाता है। यह फिल्म ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही पर आधारित है। मूल फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है। वहीं कैथी के हिंदी रीमेक का निर्देशन धर्मेंद्र शर्मा करे रहे हैं।

दिशा पाटनी ने पूरी की एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग
Published / 2022-02-21 13:38:28
दिशा पाटनी ने पूरी की एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग

एबीएन डेस्क। दिशा पाटनी ने अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग पूरी कर ली है। दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली फिल्म एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की हैं। स्टोरी में दिशा ने एक विलेन रिटर्न्स के शूटिंग सेट से अपनी टीम के साथ दो ग्रुप फोटो साझा की। फोटो को शेयर करते हुए दिशा ने लिखा, इट्स ए रैप हैशटैग एक विलेन रिटर्न्स। गौरतलब है कि फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में दिशा पाटनी के अलावा जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया अहम किरदारों में नजर आयेंगी। फिल्म को मोहित सूरी निर्देशित कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म को टी सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। एक विलेन रिटर्न्स वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म एक विलेन फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है।

1.5 लाख के ड्रेस में एंट्री मारते ही ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण
Published / 2022-02-20 17:24:55
1.5 लाख के ड्रेस में एंट्री मारते ही ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण

एबीएन डेस्क। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन हैं। लेकिन लगता है इन दिनों उनका फैशन सेंस लोगों को कम समझ आ रहा है। तभी तो फैंस उनकी तस्वीरों के देख ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए दीपिका हर दिन अलग लुक में नजर आईं। जिसे देख कभी तो फैशन एक्सपर्ट ने जमकर तारीफ की तो कुछ लुक्स हर किसी की समझ से परे नजर आए। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। जब वो काले और सफेद रंग के लेपर्ड प्रिंट मैक्सी ड्रेस में तैयार हुईं। दीपिका की इस लुक की तस्वीरों को स्टाइलिस्ट शलीना नथानी के साझा किया था। जिसमे वो आस्ट्रेलियन फैशन लेबल एलेक्स पेरी की डिजाइन किए हुए ड्रेस को पहने दिखीं। इस ड्रेस की स्वीटहार्ट प्लजिंग नेकलाइन बनी है। जिस पर इलास्टिक से डिटेलिंग की गई है। वहीं कफ शोल्डर के साथ ही लॉन्ग बलून स्लीव इस मैक्सी ड्रेस को बिल्कुल हटके लुक दे रही है। जिसके साथ प्लीटेड और लेयर्ड स्कर्ट ऐड है। वहीं इस ड्रेस में ग्लैमर ऐड कर रहा है। थाई हाई स्लिट कट और बोल्ड ब्लैक एनिमल प्रिंट। जिसे दीपिका ने थाई हाई लेदर हील वाले बूट्स के साथ मैच किया था। वहीं बात करें एक्सेसरीज और ज्वैलरी की तो गोल्ड प्लेटेड ईयरिंग्स के साथ ही रिंग शामिल है। जिसके साथ मेसी लो पोनीटेल, न्यू़ड पिंक लिप शेड, ब्लश पिंक चिक्स के साथ ही ड्यूई मेकअप के साथ इस लुक को पूरा किया गया है। हालांकि दीपिका की इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस इसपर मिला जुला रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ को दीपिका का ये लुक काफी पसंद आ रहा है तो वहीं कुछ ने लिखा है कि ये कैसा आउटफिट है। वहीं एक ट्रोलर ने लिखा है कि इसकी ड्रेसिंग सेंस को दिन पर दिन क्या होता जा रहा है। बता दें कि दीपिका की ये ड्रेस एलेक्स पेरी की ऑफिशियल वेबसाइट पर अच्छी खासी कीमत की है। जिसकी कीमत है करीब 1,60,802 रुपये। जिसे सुन हैरानी हो सकती है।

तमन्ना भाटिया ने शुरू की बबली बाउंसर की शूटिंग
Published / 2022-02-19 12:41:35
तमन्ना भाटिया ने शुरू की बबली बाउंसर की शूटिंग

एबीएन डेस्क। तमन्ना भाटिया ने अपनी आने वाली फिल्म बबली बाउंसर की शूटिंग शुरू कर दी है। तमन्ना ने फिल्म बबली बाउंसर की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने इस बात की जानकारी फिल्म के सेट से अपने लुक की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इस फोटो में उनके साथ फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर भी नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्शन में तमन्ना ने लिखा, ह्लघना इंतजार किया है इस दिन का। जब से मधुर भंडारकर ने बबली बाउंसर के बारे में बताया, मैं तो बबली ही बनूंगी। आज से शूट शुरू। बताया जा रहा है कि फिल्म बबली बाउंसर की कहानी एक महिला बाउंसर की जिंदगी पर आधारित है। जिसमें तमन्ना बबली बाउंसर के लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस साल के अंत तक फिल्म को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज किया जा सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,881