एबीएन डेस्क। सनी लियोनी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अनामिका 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। सनी लियोनी स्पाई थ्रिलर अनामिका में शीर्षक भूमिका निभाती नजर आएंगी। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित की गई इस सीरीज में एक बेहद होशियार एजेंट की तलाश की जा रही है, जो अपनी याददाश्त खो चुकी है और अपने फर्ज से भटक गई है। 8 एपिसोड की इस एक्शन सीरीज में समीर सोनी, सोनाली सहगल, राहुल देव, शहजाद शेख और अयाज खान ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। यह सीरीज 10 मार्च को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। सनी लियोनी ने फिल्म में एक्शन सीन के लिये कड़ी मेहनत की और सेट पर खुद ही सारे एक्शन सीक्वेंस किए। इस सीरीज में एक्शन सीक्वेंस करने को लेकर सनी लियोनी ने कहा, अनामिका के लिए शूटिंग करना मेरे सबसे यादगार अनुभवों में से एक है। अनामिका में टाइटल रोल निभाने के लिए मुझे सेट पर कुछ बेस्ट फाइट मास्टर्स से ट्रेनिंग लेनी पड़ी। मैंने अपने पॉश्चर्स पर काम किया, गन-फू सीखा और खुद से ही हर एक्शन सीक्वेंस करने की कोशिश की। मुझे इस जॉनर का कॉन्टेंट हमेशा से पसंद रहा है और मुझे खुशी है कि मुझे इस बेहद खास सीरीज का हिस्सा बनने का मौका मिला, जिसका निर्देशन मास्टर आॅफ थ्रिलर्स विक्रम भट्ट कर रहे हैं। अनामिका मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी डब की जा रही है।
एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया, गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस आॅफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी रिलीज हुयी है। गंगूबाई काठियावाड़ी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स आॅफिस पर 108 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। भंसाली प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, इतना सारा प्यार देने के लिए थैंक यू टिकट बुक कीजिए।
टीम एबीएन, मुंबई (सुनिल ज्ञानदेव भोंसले। हर मां बाप का सपना होता है अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उसको डॉक्टर या अच्छा अफसर बनाया जाए। वहीं एक समाज ऐसा भी है जहां परिवार ही अपनी बच्चियों को देहव्यापार जैसे धंधे में धकेलता है और वो समाज है बांछड़ा और बेड़िया। फिल्म निर्देशक नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव द्वारा दो फिल्मों की घोषणा मुंबई में की। दोनों ही फिल्में काफी संवेदनशील मुद्दों पर आधारित हैं। एक फिल्म बांछड़ा समुदाय में परंपरा के नाम पर हो रही महिला उत्पीड़न को दर्शाती है, तो वहीं दूसरी फिल्म धर्म द्वन्द की कहानी देश में हो रहे धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर है। अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहने वाली फिल्म निर्देशक जोड़ी नीरज सिंह व श्रद्धा श्रीवास्तव पहले भी साथ मिलकर बिकरू कानपुर गैंगस्टर बना चुके हैं। वहीं अब फिल्म निर्माता धर्मेंद्र सिंह के साथ मिलकर इन दो संवेदनशील विषयों पर फिल्म बना रहे हैं। फिल्म की कहानी की बात करें, तो कहानी का आधार उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि को लेकर लिखा गया है और नीरज सिंह श्रद्धा श्रीवास्तव व अमित चतुर्वेदी ने इसको काफी रिसर्च करने के बाद लिखा है। फिल्म बांछड़ा का शूट 28 मार्च से लखनऊ में होगा। वहीं बांछड़ा का शूट ख़त्म करने के बाद टीम धर्म द्वन्द को शूट करने निकलेगी। फिल्म को जेडी फिल्म प्रोडक्शन हाउस प्राइवेट लिमिटेड व वाफ्ट स्टूडियोज बना रहा है। सह निर्माता कुणाल श्रीवास्तव व अमरीक सिंह मान हैं। वहीं फिल्म के क्रिएटिव डायरेक्टर संजीव त्रिगुणायत, एक्सक्यूटिव प्रोडूसर अवि प्रकाश शर्मा, एसोसिएट प्रोडूसर राजकमल सिंह तरकर, सिनेमेटोग्राफर राजकमल गुप्ता व राजकिरण गुप्ता है।
एबीएन डेस्क। विद्या बालन और शेफाली शाह की ड्रामा-थ्रिलर जलसा का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म जलसा का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है। जलसा एक जानी-मानी पत्रकार और उसकी कुक के जीवन के माध्यम से सुनाई गई संघर्ष की एक बेहद दिलचस्प और अनोखी कहानी है। जलसा का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में विद्या का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। विद्या बालन ने थ्रिलर फिल्म जलसा का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, कहानी के अन्दर एक कहानी को उजागर करने के लिए तैयार हो जाइए। जलसा का निर्माण अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज ने किया है। फिल्म में मानव कौल, रोहिणी हट्टंगड़ी, इकबाल खान, विधात्री बंदी, श्रीकांत मोहन, शफीन पटेल और सूर्या कसीभटला भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। जलसा 18 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
एबीएन डेस्क। सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 , 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर सलमान खान ईद पर फैंस को सरप्राइज देने आ रहे हैं। टाइगर 3 के टीजर वीडियो के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट की घोषणा की है। टाइगर 3 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इस टीजर वीडियो में टाइगर 3 से सलमान-कैटरीना कैफ का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला है। सलमान खान ने खतरनाक टाइगर 3 के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हम सब अपना अपना ख्याल रखें, टाइगर 3 ईद 2023 पर आ रही है। टाइगर 3 हिंदी के साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। यशराज फिल्म्स की टाइगर 3 अपने आसपास के सिनेमाघरों में 21 अप्रैल 2023 को जाकर जरूर देखें।
एबीएन डेस्क। यामी गौतम उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) में शामिल हो गई हैं। यामी गौतम अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। यामी गौतम दो एनजीओ में शामिल हो गई हैं, जो देश भर में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के जीवन को पहले की तरह बनाने के लिए काम करता है। यामी गौतम ने बताया कि मैं बहुत गर्व के साथ यह बताना चाहती हूं कि मैंने दो एनजीओ से हाथ मिलाया है, जो देश भर में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के जीवन को पहले की तरह आसान बनाने के लिए काम करते हैं। महिला सुरक्षा को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है और इसी विषय को ध्यान में रखते हुए एनजीओ के साथ जुड़ी हैं। इन सभी मुद्दों पर काम करने की जरूरत से महिला सुरक्षा के मुद्दों से होती है, जो आज भी हमारे बीच हैं और महिला सुरक्षा को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। यामी गौतम ने बताया कि इन एनजीओ के साथ मेरा जुड़ना सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले वक्त में मैं अपने जीवन में सभी क्षेत्रों की महिलाओं की सुरक्षा और समर्थन के लिए बेहतर संसाधनों को मुहैया कराने में अपना योगदान देना चाहूंगी।
एबीएन डेस्क। यामी गौतम उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं की सुरक्षा के लिए एनजीओ (गैर सरकारी संगठन) में शामिल हो गई हैं। यामी गौतम अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। यामी गौतम दो एनजीओ में शामिल हो गई हैं, जो देश भर में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के जीवन को पहले की तरह बनाने के लिए काम करता है। यामी गौतम ने बताया, मैं बहुत गर्व के साथ यह बताना चाहती हूं कि मैंने दो एनजीओ से हाथ मिलाया है, जो देश भर में उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं के जीवन को पहले की तरह आसान बनाने के लिए काम करते हैं। महिला सुरक्षा को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है और इसी विषय को ध्यान में रखते हुए एनजीओ के साथ जुड़ी हैं। इन सभी मुद्दों पर काम करने की जरूरत से महिला सुरक्षा के मुद्दों से होती है, जो आज भी हमारे बीच हैं और महिला सुरक्षा को अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। यामी गौतम ने बताया कि इन एनजीओ के साथ मेरा जुड़ना सिर्फ एक शुरुआत है और आने वाले वक्त में मैं अपने जीवन में सभी क्षेत्रों की महिलाओं की सुरक्षा और समर्थन के लिए बेहतर संसाधनों को मुहैया कराने में अपना योगदान देना चाहूंगी।
एबीएन डेस्क। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्म "बेधड़क" से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म "बेधड़क" की घोषणा है। इस फिल्म से संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर "बेधड़क" से शनाया का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, आप सबके सामने निमृत बनकर बेधड़क बहुत ही खूबसूरत शनाया कपूर आ रही हैं। वह जो एनर्जी स्क्रीन पर लेकर आएंगी उसे देखने का मैं इंतजार नहीं कर पा रहा है। करण जौहर ने अपनी फिल्म "बेधड़क" का एक और पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट हैं। शनाया कपूर के अलावा इस फिल्म में लक्ष्य और गुरफतेह पिरजादा नजर आने वाले हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, हम आपके लिए नए जमाने का पोस्टर लेकर आ रहे हैं, जो कि जुनून, इंटेंसिटी से भरपूर है। इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए शनाया ने लिखा, मैं धर्मा परिवार का हिस्सा बनकर बहुत ही ज्यादा खुश और आभारी हूं। बेधड़क का निर्देशन होनहार शशांक खेतान कर रहे हैं। मैं इस नए सफर की शुरुआत का इन्तजार नहीं कर सकती। आप सबका प्यार और साथ चाहिए।
एबीएन डेस्क। शिल्पा शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म सुखी का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शिल्पा शेट्टी जल्द ही फिल्म सुखी में नजर आएंगी। शिल्पा ने अपनी नई फिल्म सुखी का पहला पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह एक अलग अवतार में नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सुखी का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वह हाथों में कई सारे घरेलू समान लिए हुए दिख रही हैं और इसी के साथ वह खुद को कई अलग-अलग अवतारों में इमेजिन करती हुयी दिन में सपने देखते हुए नजर आ रही हैं।पोस्टर में शिल्पा सिंपल लुक में खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, थोड़ी बेधड़क सी हूं मैं, मेरी जिंदगी है खुली किताब, दुनिया बेशर्म कहती है तो क्या, किसी से कम नहीं है मेरे ख्वाब। फिल्म सुखी का निर्देशन सोनल जोशी ने किया है। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज फिल्म के निर्माता हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.