Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

मनोरंजन

View All
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर ब्रह्मास्त्र से उनका फर्स्ट लुक रिलीज
Published / 2022-03-15 12:50:57
आलिया भट्ट के जन्मदिन पर ब्रह्मास्त्र से उनका फर्स्ट लुक रिलीज

एबीएन डेस्क। आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। आलिया भट्ट का आज जन्मदिन है। आलिया के जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। फिल्म ब्रह्मास्त्र से आलिया का लुक रिलीज कर दिया गया है। आलिया इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। आलिया ने सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक शेयर किया है। ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी ने आलिया भट्ट को बर्थडे विश करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म से उनके लुक का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पानी की एक बूंद गिरती हुई दिखाई दे रही है, जो सीधे आलिया के चेहरे पर गिरती है। कभी हाथ जोड़ते हुए तो कभी मुस्कुराते हुए, उनकी कई झलकियां हैं। वो किसी आसमान की तरफ किसी चीज को देखकर बेतहाशा दौड़ रही हैं। रणबीर के साथ आग की लपटों के बीच घिरी हुई हैं। ब्रह्मास्त्र के निर्माता करण जौहर ने भी आलिया का फर्स्ट लुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने बताया कि वह आलिया के टैलेंट और बतौर ऐक्टर हुई ग्रोथ का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने लिखा, 10 साल पहले मुझे नहीं पता था कि मैं तुम्हें मेरी ब्रह्मास्त्र कहूंगा। मेरे प्यार का हथियार। मैं हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं।

तारा सुतारिया ने शुरू की हीरोपंती 2 की डबिंग
Published / 2022-03-15 12:50:26
तारा सुतारिया ने शुरू की हीरोपंती 2 की डबिंग

एबीएन डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग शुरू कर दी है। तारा सुतारिया अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। तारा सुतारिया ने अपनी फिल्म हीरोपंती 2 की डबिंग को शुरू कर दिया है। इस फिल्म की डबिंग शुरू होने की जानकारी को तारा सुतारिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझ कर दी है। इस तस्वीर में उन्होंने फिल्म की डबिंग की झलक को साझा किया है, जिसमें माइक और फिल्म की स्क्रिप्ट दिख रही है। फोटो को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर तारा सुतारिया ने लिखा, हीरोपंती 2 डब डे। गौरतलब है कि फिल्म हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया अभिनेता टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई राधेश्याम
Published / 2022-03-14 12:55:01
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई राधेश्याम

एबीएन डेस्क। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म राधेश्याम ने वर्ल्ड वाइड ग्रॉस 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर राधे श्याम 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 3000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। राधेश्याम ने 119 करोड़ रुपए का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस बॉक्स आॅफिस कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने बताया कि राधे श्याम इस साल की सबसे बड़ी इंडियन ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पुष्पा और भिमला नायक का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। फिल्म राधेश्याम को 5 भाषाओं तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया गया है।

दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो
Published / 2022-03-14 12:54:30
दिशा पाटनी ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

एबीएन डेस्क। दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है। दिशा पाटनी अपने फिटनेस के लिए काफी मशहूर है। वह एक्सरसाइज को लेकर वह काफी सीरियस हैं और टफ रूटीन फॉलो करती हैं। वह अपने वर्कआउट का वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने किक बॉक्सिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा इंटेंस वर्क आउट करती नजर आ रही हैं। सेशन के दौरान दिशा व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिशा के ट्रेनर ब्लू कलर का बॉक्सिंग बैग पकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर हिट करने के लिए दिशा फुर्ती के साथ दौड़कर आती हैं और उछलकर किक करती हैं। बॉक्सिंग बैग पर दिशा तीन बार पैर से मारती हैं और जमीन पर मजबूती के साथ वापसी करती हुई दिखाई देती हैं। दिशा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ट्रिपल किक। दिशा के इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया।उन्होंने दिशा के इस एक्शन मोड को एप्रिशिएट किया और कमेंट करते हुए लिखा, क्लीन एएफ... और फायर इमोजी भी बनाई।

इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उर्वशी रौतेला ने जतायी खुशी
Published / 2022-03-12 12:56:51
इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स होने पर उर्वशी रौतेला ने जतायी खुशी

एबीएन डेस्क। उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स होने पर खुशी जाहिर की है। उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन फॉलोअर्स को पार कर लिया है। उर्वशी ने सभी प्रशंसकों को खुद का एक अद्भुत कसरत वीडियो साझा करके धन्यवाद दिया। उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस का एक वीडियो डाला, जिसमें वह 60 किलो वजनी टाइडल टैंक आइसोमेट्रिक हेलो क्रंचेस करती नजर आ रही हैं। उर्वशी ने इस वीडियो को साझा करते हुए पोस्ट को 60 किलोग्राम टाइडल टैंक आइसोमेक्रिक हेलो क्रंचेस थैंक्यू 46 मिलियन लव यू के रूप में कैप्शन दिया। उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उर्वशी द्विभाषी थ्रिलर ब्लैक रोज में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ थिरुट्टू पायल 2 के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। उर्वशी सरवना के साथ द लीजेंड के साथ तमिल सिनेमा में भी नजर आयेंगे।

मनोज वाजपेयी ने पूरी की गुलमोहर की शूटिंग
Published / 2022-03-12 12:56:13
मनोज वाजपेयी ने पूरी की गुलमोहर की शूटिंग

एबीएन डेस्क। मनोज वाजपेयी ने अपनी आने वाली फिल्म गुलमोहर की शूटिंग शूरू कर दी है। मनोज वाजपेयी ने फिल्म गुलमोहर की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी मनोज वाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, फिल्म शुरू, नया महौल... नया वातावरण। हवाओं में थोड़ा नर्वसनेस भी है और एक्साइटमेंट भी। हमें शुभकामनाएं दीजिए। गौरतलब है कि फिल्म गुलमोहर को राहुल वी चित्तला निर्देशित कर रहे हैं। गुलमोहर में मनोज वाजपेयी के अलावा शर्मिला टैगोर, और तलत अजीज भी नजर आयेंगे।

गंगूबाई काठियावाड़ी के शिकायत गाना को खास मानती है हुमा कुरैशी
Published / 2022-03-11 13:02:17
गंगूबाई काठियावाड़ी के शिकायत गाना को खास मानती है हुमा कुरैशी

एबीएन डेस्क। हुमा कुरैशी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के शिकायत गाना को खास मानती है। हुमा कुरैशी को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के शिकायत गाने के लिए काफी सराहना मिल रही है। हुमा कुरैशी, संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हैं। हुमा कुरैशी ने कहा, मैंने पूरी प्रक्रिया और गाने में लिए संजय सर के दृष्टिकोण का आनंद लिया। शिकायत गाना मेरे लिए बहुत खास है। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनीं फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ठ की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में आलिया, गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका में है। फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी मुंबई के कमाठीपुरा के एक वेश्यालय की मैडम गंगूबाई कोठेवाली के जीवन से प्रेरित है और हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वींस आॅफ मुंबई के एक अध्याय पर आधारित है।

जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आयीं अमायरा दस्तूर
Published / 2022-03-11 13:01:42
जरूरतमंद बच्चों की मदद को आगे आयीं अमायरा दस्तूर

एबीएन डेस्क। अमायरा दस्तूर ने जरूरतमंद बच्चों की मदद की है। अमायरा दस्तूर एक ऐसे संगठन से जुड़ी हैं जो जरूरतमंद बच्चों की मदद करता है। उन्होंने शिक्षा सेवा फाउंडेशन के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और कपड़े डोनेट किए जो इन बच्चों की एजुकेशन की जरूरतों में मददगार होगा। अमायरा दस्तूर ने कहा, यह दूसरी बार है जब मैं शिक्षा सेवा फाउंडेशन के साथ जुड़ी हूं। बढ़ती उम्र के साथ शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है। कोविड के कारण, बहुत से बच्चों ने या तो स्कूल छोड़ा या सुविधाओं की कमी या फाइनेंशियल प्रोब्लम के कारण अपनी शिक्षा बंद कर दी है। यह इन बच्चों को एक बार फिर से स्कूल के बारे में उत्साहित करने का एक छोटा सा तरीका है और उम्मीद करती हूं कि उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगा। यदि कोई कुछ सीखने के लिए उत्सुक है तो उसे अपनी फाइनेंशियल प्रोब्लम के कारण रुकना नहीं चाहिए।

पैसों के लिये नहीं, जूनून के लिये काम करता हूं : अक्षय कुमार
Published / 2022-03-10 13:33:02
पैसों के लिये नहीं, जूनून के लिये काम करता हूं : अक्षय कुमार

एबीएन डेस्क। अक्षय कुमार का कहना है कि वह अब पैसों के लिये नहीं बल्कि जूनून के लिये काम करते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के उन कलाकारों में से शामिल हैं जो हर साल अपनी कई फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्षय कुमार ने ज्यादा फिल्में करने की वजह का खुलासा किया है। अक्षय कुमार ने कहा है कि वह अब पैसों के लिए नहीं बल्कि जुनून के लिए फिल्में करते हैं। उन्होंने कहा, यदि आप रोजाना काम करते रहेंगे तो आसानी से आपके पास कई फिल्में पाइपलाइन में होती हैं।मैं आज पैसे के लिए नहीं बल्कि जुनून के लिए काम कर रहा हूं। जिस दिन मैं बोर महसूस करूंगा, उस दिन मैं काम करना बंद कर दूंगा। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बच्चन पांडेय को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बच्चन पांडेय में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, अरशद वारसी और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,854