Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

समाज

View All
दहेजमुक्त रमैनी विवाह बना युवाओं के लिए प्रेरणा
Published / 2026-01-04 21:50:49
दहेजमुक्त रमैनी विवाह बना युवाओं के लिए प्रेरणा

ग्वालियर में दो जोड़ों का विवाह सम्पन्न एबीएन न्यूज नेटवर्क (ग्वालियर)। दहेज प्रथा भारतीय समाज की एक पुरानी और गंभीर कुरीति है, जिसने न केवल आर्थिक बोझ बढ़ाया है, बल्कि सामाजिक असमानता और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों को भी जन्म दिया है। इसी पृष्ठभूमि में संत रामपाल जी महाराज ने दहेजमुक्त विवाह को केवल एक सामाजिक पहल के रूप में ही नहीं देखा, बल्कि इसे अपने अनुयायियों के जीवन में व्यावहारिक रूप से लागू करके समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसी का उदाहरण बीते रविवार को ग्वालियर जिले की लश्कर तहसील स्थित उफ पैलेस मैरिज गार्डन में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय सत्संग के दौरान देखने को मिला, जहाँ दो जोड़ों का दहेजमुक्त रमैनी विवाह सम्पन्न हुआ। डीडी नगर निवासी अंकित भदौरिया का विवाह मुरार निवासी जया तोमर के साथ तथा भिंड निवासी रामप्रताप जी का विवाह घाटीगांव निवासी प्रियंका जी के साथ संपन्न कराया गया। दोनों विवाह संत रामपाल जी महाराज के पावन सान्निध्य में मात्र 17 मिनट की गुरुवाणी असुर निकन्दन रमेनी के माध्यम से सम्पन्न हुए। विवाह में किसी भी प्रकार का बाहरी आडंबर नहीं था। न हल्दी-मेहंदी, न डीजे और न ही बारात जैसी खचीर्ली परंपराएं अपनायी गयी। पूरा आयोजन सरल, सादगीपूर्ण और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। विवाह में उपस्थित युवाओं ने इस रमैनी विवाह पद्धति को समाजहित में सही बताया। युवाओं का कहना था कि दहेज लेना और देना दोनों ही पारिवारिक तनाव और विवाद का कारण बनते हैं। केवल दहेज प्रथा को कुरीति कह देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक युवा को आगे आकर इसे अपनाना होगा। युवाओं ने यह भी कहा कि जब युवा वर्ग संत रामपाल जी महाराज की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर दहेज सहित समाज में फैली अन्य कुरीतियों के खिलाफ कदम बढ़ायेगा, तभी इन बुराइयों का अंत संभव है। यह दहेजमुक्त रमैनी विवाह समाज को सरल और निर्मल जीवन की दिशा में एक सकारात्मक संदेश देता है।

आज मारवाड़ी भवन में सामाजिक, व्यापारिक संस्थाएं भागचंद पोद्दार के पार्थिव शरीर को देंगे श्रद्धांजलि
Published / 2026-01-03 20:38:01
आज मारवाड़ी भवन में सामाजिक, व्यापारिक संस्थाएं भागचंद पोद्दार के पार्थिव शरीर को देंगे श्रद्धांजलि

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के प्रसिद्ध समाजसेवी भागचंद पोद्दार का  निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थ। उनके निधन पर मारवाड़ी सहायक समिति ने शोक प्रकट किया है। समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव विनोद जैन कहा कि समाजसेवी भागचंद पोद्दार के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद एवं हृदयविदारक है। उनका संपूर्ण जीवन समाजसेवा, परोपकार और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। वे नि:स्वार्थ भाव से समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु सतत सक्रिय रहे और अपने कर्मों से जनमानस में सम्मान एवं विश्वास का स्थान भी बनाया। उन्होंने सदैव व्यापारिक और सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता बनाये रखते हुए किसी भी विवाद को सहजता के साथ समाज और ब्यापार हित मे सुलझाने का प्रयास किया। समाज को एकजुट  बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ अपना सहयोग बनाये रखा।  पोद्दार जी ने सामाजिक एकता, शिक्षा, सेवा और सहयोग की जो अलख जगायी, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उनका सरल स्वभाव, उदार हृदय और सेवा-भाव सदा स्मरणीय रहेगा। उनके जाने से समाज ने एक मार्गदर्शक, हितैषी और सच्चे सेवक को खो दिया है जिसकी क्षति अपूरणीय है। पिछले सात दशक से उन्होंने अपना समाज को निरंतर सहयोग समर्पित किया है हमारे प्रदेश के लिए यह भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई कर पाना बहुत मुश्किल है। अध्यक्ष पवन शर्मा व सचिव विनोद जैन ने बताया कि चार जनवरी रविवार को दिन में 11:30 बजे उनकी वाहन श्रद्धांजलि शव यात्रा उनके निवास स्थान भुइया टोली से निकलकर अग्रसेन भवन पथ श्री श्याम मंदिर होते हुए बंशीधर अडूकिया लेन, कार्टसराय लेन, ईस्ट मार्केट रोड, नॉर्थ मार्केट रोड,गोशाला चौक से मारवाड़ी भवन तक जायेगी, जहां उनके पार्थिव शरीर को मारवाड़ी भवन के नवनिर्मित बहुउद्देशीय सभागार में रखा जायेगा। मारवाड़ी भवन में मारवाड़ी समाज सहित  व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों व सदस्यों के द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया जायेगा। पुन: वहां से श्रद्धांजलि रथ गाड़ीखाना से हरमू रोड श्री श्याम मंदिर होते हुए मुक्ति धाम जायेगी। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा एवं सचिव विनोद जैन ने समाज के सभी धार्मिक और सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थानों से आग्रह किया है कि हरमू रोड मारवाड़ी भवन प्रांगण में पहुंचकर दिन में 12:30 बजे भागचंद जी पोद्दार को अपने संस्था की ओर से श्रद्धांजलि पुष्प श्रद्धा सुमन अर्पित करने की कृपा करें। उक्त जानकारी संगठन के सचिव विनोद जैन ने दी।

रांची : राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में एक जनवरी को जुटे एक लाख से अधिक भक्त
Published / 2026-01-02 17:09:01
रांची : राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में एक जनवरी को जुटे एक लाख से अधिक भक्त

पुंदाग में आस्था का महासागर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, एक लाख भक्तों ने किया दर्शनएबीएन सोशल डेस्क। नववर्ष के पावन अवसर पर 1 जनवरी 2026 को श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित झारखंड के सबसे विशाल श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः काल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।एक लाख से अधिक भक्तों ने प्रभु श्री राधा रानी एवं श्री कृष्ण के दिव्य दर्शन कर स्वयं को भाव-विभोर अनुभव किया।इस विशेष अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। प्रभु श्री राधा रानी और श्री कृष्ण का अलौकिक श्रृंगार वृंदावन से विशेष रूप से मंगाए गए जड़ी-मोती जड़ित आभूषणों एवं आकर्षक पोशाकों से किया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रृंगार की दिव्यता और सौंदर्य को देखकर भक्त देर तक निहारते रहे और राधे-राधे व जय श्री कृष्ण के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी अरविंद पांडे द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रसाद का भोग लगाया गया। कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए कोलकाता से पधारे ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा नृत्य-नाटिका, कृष्ण लीला, सजीव झांकियां एवं भजन जागरण का मनमोहक आयोजन किया गया। नृत्य-नाटिका के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, रास लीला और धर्म की स्थापना के प्रसंगों को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति ने दर्शकों को वृंदावन की अनुभूति करा दी, भजन जागरण में भजन गायक मनीष सोनी एवं उनकी टीम द्वारा गाए गए मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते नजर आये। मंदिर परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था के लिए ट्रस्ट की ओर से विशेष प्रबंध किये गये थे। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा दर्शन, प्रसाद वितरण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से संभाला गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर मंदिर में 251 किलो केसरयुक्त खीर का महाप्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। केसर की सुगंध और प्रसाद की पवित्रता ने भक्तों के हृदय में विशेष आनंद भर दिया। प्रसाद ग्रहण करते समय श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और श्रद्धा की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी।ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि आज श्री कृष्ण प्रणामी महिला समिति की अध्यक्ष विद्या देवी अग्रवाल का 80 वां जन्मदिवस उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य नववर्ष की शुरुआत भक्ति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के साथ करना है। उन्होंने श्रद्धालुओं के सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा। मौके पर डुंगरमल अग्रवाल, विजय अग्रवाल, निर्मल जालान, निर्मल छावनिका, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, महेश पोद्दार, दिलीप अग्रवाल, संजय सर्राफ, मनीष जालान, मधुसूदन जाजोदिया, बिष्णु सोनी, मनीष सोनी, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, विशाल जालान, नन्द किशोर चौधरी, प्रभाष गोयल, सुनील पोद्दार, पोद्दार, सुरेश भगत, ललित पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, अरूण जाजोदिया, नवल अग्रवाल, दीपेश निराला, शिव प्रसाद पोद्दार, सूरज पोद्दार, प्रमोद पोद्दार, विधा देवी अग्रवाल, शशि पोद्दार, बिमला जालान, शोभा जालान, सरोज पोद्दार, सुनिता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल, पुनम अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, आशा बाजोरिया, सीमा बाजोरिया, उर्मिला, पूर्णिमा पोद्दार, अमन पोद्दार, महाबीर पोद्दार, बृखभान अग्रवाल, सुशील नारसरिया, आनंद अग्रवाल, सुरेश भगत, अनुराधा सर्राफ, रानु पोद्दार, उषा पोद्दार, संदीप पोद्दार, रोहित अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

रांची : अखंड भारत संस्था ने किया ग्रेगोरियन कैलेंडर एवं मैकाले शिक्षा पद्धति का विरोध
Published / 2026-01-01 20:53:44
रांची : अखंड भारत संस्था ने किया ग्रेगोरियन कैलेंडर एवं मैकाले शिक्षा पद्धति का विरोध

टीम एबीएन, रांची। अखंड भारत संस्था ने आज फिरायालाल चौक, रांची में ग्रेगोरियन कैलेंडर एवं मैकाले शिक्षा पद्धति का विरोध किया गया। साथ ही संस्कृति रक्षा में मारे गये भारत के करोड़ों पूर्वजों की आत्म शांति के लिए हवन एवं पूजन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व अखंड भारत संस्था के संस्थापक/ केंद्रीय अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने किया। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि हवन पूजन के बाद  रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। उसमें मुख्य बातें रही कि हमें ग्रेगोरियन कैलेंडर से नहीं भारतीय कैलेंडर से चलना चाहिए और मैकाले शिक्षा पद्धति को राज्य एवं केंद्र सरकार को अविलंब बंद कर देना चाहिए। भारत में भारतीय संस्कृति संस्कार युक्त शिक्षा पद्धति देना चाहिए, जिससे बच्चों में संस्कार हो और यहां की संस्कृति एवं राष्ट्र मजबूत रहे। अखंड भारत संस्था 1 जनवरी को भारतीय संस्कृति रक्षा दिवस के रूप मे मनाता है क्योंकि अखंड भारत का मानना है कि उनके आक्रमण का ये पहला दिन है इसलिए प्रथम दिन को पूरे भारत के हिंदू वादी संगठन, राष्ट्रवादी संगठन, जनवादी संगठन, पत्रकार एवं बुद्धिजीवी सब मिलकर इसका विरोध करें और अपनी संस्कृति का जिस जिस प्रकार से रक्षा कर सकते हैं। उसी प्रकार से आयोजन कर जन जागरण करें और अपनी संस्कृति रक्षा का संकल्प ले और संस्कृति रक्षा दिवस के रूप में आज के दिन को मनाये। आज पूरे दस वर्ष पूर्ण हुआ संस्था का। यह कार्यक्रम ब्रजेश सिंह के नेतृत्व मे पिछले 9 वर्षो से होते आ रहा है पूरे झारखंड में अखंड भारत की टीम सनातनी समाज को जागरूक करने का कार्य अखंड भारत संस्था कर रही है। झारखंड और बिहार राज्य में भी संगठन की टीम लोगों को अपने धर्म/संस्कृति का प्रचार/प्रसार कर लोगों को संगठन से जोड़ रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे सनातन एकता मंच, झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष रोहित सनातनी की टीम भी ब्रजेश सिंह जी का समर्थन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह, अरुण साहू, भीम शर्मा, राकेश कुमार, मनोरंजन सिंह, सूरज पांडेय (बाबा), प्रभाकर कुमार, मंजीत सिंह, केडी शरद, सनी जी, राजू सिंह, अभय राज, कार्तिक राम, उपेंद्र प्रसाद, अमीत कुमार, आयुष जी, आदित्य जी, शिव यादव, अजीत पाठक, हरे कृष्ण पाण्डेय, वासुकीनाथ पाठक, चंद्र किशोर साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नववर्ष पर माता वैष्णो देवी का दरबार भक्तों से रहा गुलजार
Published / 2026-01-01 18:44:31
नववर्ष पर माता वैष्णो देवी का दरबार भक्तों से रहा गुलजार

श्री माता वैष्णो देवी में भक्तों का उमड़ा सैलाब, जानें नये साल के पहले दिन कितने लोगों ने किये दर्शन एबीएन सेंट्रल डेस्क। नव वर्ष के उपलक्ष्य में मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देश-विदेश से आये भक्तों का कटड़ा में लगातार आगमन जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा है।आंकड़ों के अनुसार, वीरवार दोपहर 3 बजे तक करीब 35 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं को सुचारु बनाये रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं। वहीं यदि वर्ष 2025 की बात करें तो पूरे वर्ष के दौरान 69,78,806 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आंकड़ा दशार्ता है कि श्रद्धालुओं की आस्था में किसी भी तरह की कमी नहीं आयी है। श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गयी है कि वे यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें और मौसम को ध्यान में रखते हुए यात्रा करें, ताकि दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।

श्याम मन्दिर में मनी पुत्रदा एकादशी
Published / 2025-12-30 20:14:34
श्याम मन्दिर में मनी पुत्रदा एकादशी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में दिनांक 30 दिसंबर 2025 को पुत्रदा एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धाभाव वातावरण में आयोजित किया गया। आज वर्ष 2025 की अंतिम  एकादशी पर प्रात: से ही भक्तों की भारी भीड़ इस पावन दिवस पर श्री श्याम प्रभु का दर्शन करने के लिए उमड़ पड़ी। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गुलदाऊदी, रजनीगंधा, गुलाब एवं तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया। रात्रि 9 बजे से श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्ज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन प्रारम्भ किया गया। तुझको रिझायेंगे भजन तेरा सुनायेंगे, खूब सज्यो श्रृंगार खाटू वाले को, छोड़ेंगे ना हम तेरा द्वार ओ बाबा सात जन्म तक, हमें तो जी भी दिया श्याम बाबा ने दिया... इत्यादि भजनों की लय पर भक्तगण झूमते रहे। मौके पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा - फल - खीर चूरमा व केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया। रात्रि 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनीयां, गौरव परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल,  नितेश लाखोटिया, विकास पाडिया, प्रियांश पोद्दार का सहयोग रहा।  कल दिनांक 31 दिसंबर 2025 को द्वादशी के उपलक्ष में श्री श्याम प्रभु को संध्या 6 बजे खीर चूरमा का भोग अर्पित किया जायेगा। उक्त जानकारी श्री श्याम मंडल श्री श्याम मंदिर, अग्रसेन पथ रांची के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार (9835331112) ने दी।

ब्राह्मण समाज की भूमिका सदैव मार्गदर्शक की : धर्मेंद्र तिवारी
Published / 2025-12-30 20:10:44
ब्राह्मण समाज की भूमिका सदैव मार्गदर्शक की : धर्मेंद्र तिवारी

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि देश के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में ब्राह्मण समाज की भूमिका सदैव मार्गदर्शक रही है। किंतु वर्तमान समय में यह समाज उपेक्षा, विभाजन और राजनीतिक शोषण का सामना कर रहा है। अलग-अलग जाति और वर्ग अपने हितों को लेकर संगठित हो चुके हैं, जबकि ब्राह्मण समाज बिखरा हुआ है और उसकी समस्याओं पर न तो समाज के भीतर समुचित चिंता हो रही है और न ही राजनीतिक स्तर पर ठोस पहल दिखाई दे रही है। धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज के भीतर आज भी बड़ी संख्या में लोग गरीबी, बेरोजगारी, असुरक्षा और सामाजिक उपेक्षा में जीवन यापन कर रहे हैं। राजनीतिक दल चुनाव के समय समाज की भूमिका को महत्व देते हैं, लेकिन बाद में उनके सम्मान, सुरक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। इससे समाज में निराशा बढ़ रही है, जो सामाजिक समरसता के लिए घातक है। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में रहने वाले भारत के विभिन्न प्रांतों और भाषाओं से जुड़े ब्राह्मण, जो समाज के प्रति क्रियाशील हैं चाहे वे किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हों, सामाजिक संगठनों में कार्यरत हों या धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय हों सभी को एक साझा मंच पर लाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आगामी जनवरी माह में एक विशेष तिथि निर्धारित कर एक व्यापक चिंतन-बैठक आयोजित की जायेगी। इस बैठक में समाज की एकता, समरसता, बहन-बेटियों की सुरक्षा, बच्चों के भविष्य, सामाजिक सम्मान और समग्र विकास पर गंभीर विचार किया जायेगा।  धर्मेंद्र तिवारी ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से आह्वान किया कि वे दलगत और प्रांतीय सीमाओं से ऊपर उठकर विचार, विवेक और संवाद के माध्यम से समाज, राज्य और राष्ट्र के कल्याण हेतु एकजुट हों। उक्त जानकारी धर्मेंद्र तिवारी  (9431115714) ने दी।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 10 दिनों में 4 हजार भक्तों ने खायी वेजिटेबल खिचड़ी
Published / 2025-12-29 18:51:09
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 10 दिनों में 4 हजार भक्तों ने खायी वेजिटेबल खिचड़ी

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में प्रतिदिन चल रहे वेजिटेबल खिचड़ी भोग प्रसाद 10 दिनों में 4 हजार से भी अधिक भक्तों ने खिचड़ी भोग ग्रहण किया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में 20 दिसंबर से प्रत्येक दिन अन्नपूर्णा वेजिटेबल खिचड़ी भोग का वितरण दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जा रहा है तथा प्रतिदिन 4 सौ से भी अधिक श्रद्धालु वेजिटेबल खिचड़ी प्रसाद प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिदिन खिचड़ी प्रसाद का विधिवत भोग मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद पांडे द्वारा मंदिर मे दोपहर 12 बजे लगाया जाता है। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी डॉ सदानंद जी महाराज के सानिध्य मे प्रतिदिन मंदिर परिसर में अन्नपूर्णा खिचड़ी भोग सेवा चलाया जा रहा है। ट्रस्ट द्वारा विगत 5 वर्षों से मंदिर मे प्रत्येक रविवार को श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों लोग भंडारा का प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

स्वाधीन देश में स्व का अभिमान करने वालों की कमी : अम्बरीष जी
Published / 2025-12-28 19:59:38
स्वाधीन देश में स्व का अभिमान करने वालों की कमी : अम्बरीष जी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद / रांची। धनबाद के कतरास बाजार स्थित राजस्थानी धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्यसमिति की तीन दिवसीय बैठक का समापन विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अम्बरीष जी के उद्बोधन के साथ समाप्त हुआ।समापन समारोह में उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत, विभाग एवं जिला के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए श्री अंबरीश सिंह ने कहा कि स्वाधीन देश में स्व का अभिमान करने वालों की कमी के कारण हमारी संस्कृति को नष्ट करने का कुचक्र चलता रहा। सनातन मानबिंदु, आचार पद्धति, संस्कृति को सुरक्षित रखने के विचार से ही विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई थी। मंदिर सनातन परंपरा के श्रद्धा एवं भक्ति- शक्ति का केंद्र होता था जिसे आक्रांताओं ने निरंतर  क्षति पहुंचाने  पहुंचाने की चेष्टा की।  परिवारों में परंपरागत संस्कार का अभाव देखने को मिल रहा है परिवार में   संस्कारों का जिस तरह क्षरण हो रहा है  उसके रक्षण की आवश्यकता है । गोरक्षा, सेवा, धर्म प्रसार, सामाजिक समरसता, जैसे आयामों पर विशेष कार्य करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया 12 से 18 जनवरी तक मकर संक्रांति उत्सव  समरसता दिवस के रूप में, माघ पूर्णिमा के दिन श्री रविदास जयंती, वर्ष प्रतिपदा से हनुमान जन्मोत्सव तक सभी समितियों के माध्यम से श्री रामोत्सव, एवं 14 जनवरी को बाबा साहब अंबेडकर जयंती प्रत्येक प्रखंड केन्द्रों में मनाया जाएगा। इसके साथ ही समिति का दृढिकरण एवं आयामों के कार्यों  का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने विभिन्न जिलों से आए समस्त प्रतिनिधियों एवं  वहां के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हजारीबाग के  डेमोटांड़ में परिषद द्वारा चल रहे आवासीय विद्यालय एवं अन्य सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए झारखंड के सभी जिलों में सेवा कार्य सुचारू रूप से चलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू जी द्वारा प्रांत के नवीन दायित्व एवं प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र द्वारा जिलों के नवीन दायित्वों की घोषणा की गयी।कीर्ति गौरव दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका, गंगा कच्छप प्रांत सहसंयोजिका, शशि शर्मा एवं अनिमा पांडे को प्रांत मातृशक्ति  सहसंयोजिका, सविता सिंह संस्कार केंद्र प्रांत प्रमुख मातृशक्ति एवं कीर्ति सुमन मोदी को प्रांत साप्ताहिक मिलन केंद्र एवं संस्कार केंद्र प्रमुख दुर्गावाहिनी का दायित्व दिया गया। बैठक का समापन बजरंग दल प्रांत  संयोजक श्री  रंगनाथ महतो ने पूर्णता मंत्र एवं जयघोष के साथ कराया।बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय आनंद पांडे, क्षेत्र गोरक्षा टोली के पालक त्रिलोकी नाथ बागी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, देवी सिंह प्रांत सह मंत्री श्री राम नरेश सिंह, श्री मनोज पोद्दार, मार्गदर्शक मंडल के प्रांत संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख श्री जुगल किशोर प्रसाद, प्रांत सत्संग प्रमुख श्री रंजन कुमार सिन्हा, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह, गोरक्षा प्रांत प्रमुख कमलेश सिंह, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, सामाजिक समरसता प्रांत सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी, सेवा सहप्रमुख विनय कुमार, अमरेन्द्र विष्णुपुरी, धनबाद विभाग मंत्री राजेश दुबे, महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया ,महानगर मंत्री आनंद कुमार, बजरंग दल सहसंयोजक तापस कुमार  डे सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.