टीम एबीएन, रांची। चुनाव आयोग ने झामुमो नेता द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अलग-अलग समय निर्धारित करने के सिलसिले में लगाये गये आरोपों को निराधार बताया है। आयोग सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान उग्रवाद प्रभावित 981 मतदान केंद्रों पर ही वोटिंग का समय सुबह सात बजे से चार बजे तक के लिए निर्धारित किया गया है।
यह कुल मतदान केंद्रों की संख्या का सिर्फ तीन प्रतिशत है। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र हैं। इसमें से ग्रामीण क्षेत्रों में 24,520 और शहरी क्षेत्र में 5,042 मतदान केंद्र हैं। सिर्फ तीन प्रतिशत यानी 981 उग्रवाद प्रभावित मतदान केंद्रों पर वोटिंग का समय सुबह सात से शाम चार बजे तक तय है।
इस तरह ग्रामीण क्षेत्र के 23,539 मतदान केंद्रों पर वोटिंग समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है। 2024 से पहले ऐसे मतदान केंद्रों की संख्या अधिक हुआ करती थी, जिन पर वोटिंग का समय शहरी क्षेत्र के मुकाबले कम होता था।
टीम एबीएन, रांची। अगर आप भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से गोवा और जयपुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट के इंतजार में हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, डीजीसीए ने इन दो शहरों में सीधी विमान सेवा के लिए हरी झंडी दे दी है।
जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर तक इन शहरों में सीधी विमान सेवा शुरू हो जायेगी। यात्रियों का इस बाबत पहले ही सूचना दे दी जायेगी। अभी तक डेट और समय की अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। इस संबंध में रांची एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए ने विंटर शेड्यूल के दौरान जयपुर और गोवा के लिए नयी विमान सेवा शुरू करने की अनुमति दे दी है।
फिलहाल, समय सारिणी और अन्य जानकारियां लिखित नहीं दी गयी हैं। इसके साथ ही बेंगलुरू के लिए एक अन्य विमान भी 30 अक्तूबर से शुरू होगा। मालूम हो कि 30 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल पहले ही जारी किया गया है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार/मनिका, (पलामू)। विधानसभा चुनाव, 2024 के दृष्टिगत प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा आज 73-मनिका एवं 74-लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। मध्य विद्यालय अम्बाकोठी लातेहार बाजार स्थित मतदान केंद्र के भ्रमण के दौरान आयुक्त की मुलाकात एक 90 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की वरिष्ठ मतदाता प्रतीभा देवी, पति लखन प्रसाद अग्रवाल से हुई।
आयुक्त ने उनसे बातचीत कर मतदान करने की अपील की और मतदान को लेकर उनके उत्साह की सराहना की। आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली न्यूनतम सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन किया।
उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए की जाने वाली गतिविधियों यथा इनके निबंधन, मतदान दिवस पर परिवहन की सुविधा, मतदान केन्द्रों पर रैंप, व्हील चेयर, चेयर की व्यवस्था, वोलेंटियर की व्यवस्था तथा मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, मतदान कक्ष में बिजली कनेक्शन, प्रकाश की समुचित व्यवस्था, पंखा आदि न्यूनतम सुविधाओं से अवगत हुए। साथ ही कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने पुरूषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, रनिंग वाटर एवं शौचालय के रास्ते में साइनेज लगवाने का निदेश दिया। वैसे मतदान केन्द्र जहां शौचालय क्रियाशील नहीं है, वैसे मतदान केन्द्रों पर शौचालय को अतिशीघ्र क्रियाशील बनाते हुए क्रियाशील बनाने एवं उसमें रनिंग वाटर की व्यवस्था करने तथा मतदान केन्द्रों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया।
मतदान के लिए पंक्ति में खड़े मतदाताओं को भी बैठने के लिए पंक्ति के बीच-बीच में कुर्सी रखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
आयुक्त के भ्रमण के दौरान आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा एवं मनिका विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के भ्रमण मेंं मनिका के प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार,अंचल अधिकारी संतोष शुक्ला तथा लातेहार के मतदान केन्दों के भ्रमण में लातेहार नगर पंचायत के नगर प्रशासक राजीव रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम साहू, प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, प्रमंडलीय जनसंंपर्क कार्यालय के एपीआरओ बिजय कुमार ठाकुर, लातेहार की सहायक जनसंंपर्क पदाधिकारी सुधा राज एवं संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर आदि उपस्थित थे।
आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने लातेहार जिले के 73-मनिका विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान भवन राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बाड़ी, ग्राम पंचायत भवन, सिंजो, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय नदबेलवा, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुन्दू, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, मटलौंग, पंचायत सचिवालय, मटलौंग एवं राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, परसही के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।
आयुक्त ने 74-लातेहार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केन्द्र भवन राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम, राजकीय बुनियादी विद्यालय, बालिका स्कूल सीएम ऑफ एक्सिलेंस बालिका उच्च विद्यालय, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय अमवाटीकर एवं मध्य विद्यालय अंबाकोठी, लातेहार बाजार के मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।
आयुक्त बाल किशुन मुंडा ने मतदान केन्द्रों के भ्रमण के दौरान पदाधिकारी, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित वहां उपस्थित मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलायी।
टीम एबीएन, रांची। अधिसूचना जारी होने के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 18 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नामांकन के पहले दिन रांची, कांके और जमशेदपुर पश्चिम में एक-एक नामांकन पर्चा भरा गया।
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न एजेंसियों के द्वारा आचार संहिता लगने के बाद से की गयी कार्रवाई में एक करोड़ 25 लाख तक के अवैध सामान और कैश बरामद किये गये हैं। जिसमें राज्य पुलिस के द्वारा 64 लाख के सामान बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 28 लाख कैश बरामद किये गये हैं।
पहले चरण के मतदान के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन पर्चा भरा जाना है। पहले चरण में राज्य के 43 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। अगर आप इस चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपके लिए नामांकन की प्रक्रिया और कागजातों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है नहीं तो आपको ऐन वक्त पर परेशानी बढ जायेगी।
आइये सबसे पहले वो जरूरी बातें जो ध्यान रखने की आवश्यकता है उसपर बात करते हैं। अवकाश को छोड़ सुबह के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। प्रत्याशी नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे।
राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन के लिए सिर्फ एक लोगों का प्रपोजल देना है, वहीं अन्य प्रत्याशियों के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा। हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी, वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए यह राशि पांच हजार रुपये होगी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा, (पलामू)। विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज प्रमंडलीय आयुक्त बाल किशुन मुंडा गढ़वा जिले के 80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए चुनावी प्रक्रिया को सुगम बनाने के निमित्त उन्हें उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन किया।
उन्होंने दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए निबंधन, मतदान दिवस के दिन परिवहन की सुविधा, मतदान केन्द्रों पर रैंप, व्हील चेयर, चेयर की उपलब्धता का आकलन किया। साथ ही वोलेंटियर का सहयोग लेने संबंधी जानकारी ली। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर कार्यरत बीएलओ एवं उपस्थित पदाधिकारियों से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने मतदान केंद्रों के मतदान कक्ष में मतदान के दिन के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखा को ठीक एवं चालू स्थिति में रखने का निदेश दिया। आयुक्त ने मतदान केन्द्रों पर महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय व्यवस्था को भी देखा और वहां रनिंग वाटर की व्यवस्था एवं शौचालय जाने के रास्तों में साइनेज लगाने का निदेश दिया। इसके अलावा कुछ मतदान केन्द्रों की रैंप को मरम्मत करवाने का भी निदेश दिया।
उन्होंने मतदान केन्द्रों पर चिकित्सा किट, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि अन्य आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निदेश दिया। उन्होंने बीएलओ से मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या से भी अवगत हुए। साथ ही जो मतदाता मतदान केन्द्र पर पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए फॉर्म 12डी को भरवाने का निदेश दिया, ताकि मतदान केंद्रों पर पहुंचने में अक्षम मतदाताओं का होम वोटिंग कराया जा सके। आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध न्यूनतम सुविधाओं की मामूली कमियों को तत्काल दूर करने का निदेश देते हुए कहा कि आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं होने से मतदाताओं में मतदान के प्रति उत्साह एवं रूझान बढ़ेगा। उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराए जा रहे न्यूनतम सुविधाओं के संबंध में मतदाताओं को जागरूक करने का भी निर्देश दिया।
आयुक्त ने 80-गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के आर.के सीएम एक्सीलेंस स्कूल, गढ़वा, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मेन रोड, गढ़वा एवं रामा साहू सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, गढ़वा तथा 81- भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय मध्य विद्यालय सिलीदाग, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमना, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रमना के मतदान भवन में अवस्थित विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण किया।
आयुक्त के भ्रमण के दौरान गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर, आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पाण्डेय, संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, प्रमंडलीय जनसम्पर्क कार्यालय के एपीआरओ बिजय कुमार ठाकुर तथा संबंधित मतदान केन्द्रों पर बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनायी जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती आज यानी 17 अक्टूबर को मनायी जा रही है। वहीं, सीएम हेमंत ने देशवासियों और झारखंड वासियों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी है।
सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, रामायण महाकाव्य के रचनाकार, महान विद्वान, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शत-शत नमन। सामाजिक न्याय, समानता, प्रेम और सद्भावना से जुड़ा महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन, उनके आदर्श और विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। बता दें कि ऋषि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर जगह- जगह झांकी निकाली जाती है।
वाल्मीकि जी को उनकी विद्वता और तप के कारण महर्षि की पदवी प्राप्त हुई थी। उन्होंने हिंदू धर्म के सबसे अहम महाकाव्यों में से एक रामायण की रचना की थी। साथ ही उन्हें संस्कृत का आदि कवि अर्थात संस्कृत भाषा के प्रथम कवि के रूप में भी जाना जाता है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड में जनता दल (यू) गैस सिलेंडर के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। पहले यह चुनाव चिन्ह भारतीय जनतंत्र मोर्चा का था। भारतीय जनतंत्र मोर्चा का विलय जदयू में हो जाने के कारण निर्वाचन आयोग ने यह चुनाव चिन्ह जदयू को आवंटित कर दिया है।
इस प्रकार श्री सरयू राय जमशेदपुर पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे तो उनका चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर होगा। 2019 में जब उन्होंने जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था, तब भी उनका चुनाव चिन्ह गैस सिलेंडर ही था। गौरतलब है कि इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय की अंडर सेक्रेट्री जसमीत कौर ने 16 अक्टूबर 2024 को झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखा है।
इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू ने गैस सिलेंडरह्व चुनाव चिन्ह आवंटित करने की मांग की थी। उनकी मांग के आलोक में आयोग ने जदयू को झारखंड में गैस सिलेंडर चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि जनता दल यूनाइटेड पार्टी बिहार, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में मान्यता प्राप्त पार्टी है, जहां उनका चुनाव चिन्ह तीर है।
टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया है। मंजूनाथ की जगह वरुण रंजन को रांची का नया डीसी बनाया गया है। वहीं मनोज स्वर्गीयरी को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है। चुनाव की घोषणा से पूर्व झारखंड में तीन आईएएस और एक आईपीएस अधिकारी का तबादला किया गया है।
झारखंड में विधानसभा चुनाव की विधिवत घोषणा से ठीक पहले रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री का तबादला कर दिया गया। मंजूनाथ भजंत्री को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज करवायी गयी थी। इसी महीने मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी बनाया गया था।
राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार वरुण रंजन रांची के नये डीसी होंगे। इस संबंध में राज्य सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पूर्व मंजूनाथ भजंत्री जमशेदपुर के डीसी थे, उस दौरान भी उन्हें चुनाव पूर्व हटा दिया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse