Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 133
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

राज काज

View All
रांची : जेएससीए में नौ को बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने बनायी रणनीति
Published / 2026-09-28 21:40:44
रांची : जेएससीए में नौ को बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने बनायी रणनीति

दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल आयोजन हेतु उच्चस्तरीय बैठक क्रिकेट मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जायेगा बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जेएससीए पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन रांची की छवि को और मजबूत करने वाला साबित हो टीम एबीएन, रांची। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम, एचईसी परिसर, धुर्वा, रांची में दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। उक्त मैच के सफल आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी समन्वय के उद्देश्य से बैठक आहूत की गयी। बैठक में क्रिकेट मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूरे स्टेडियम परिसर एवं उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि दोपहर 3 बजे इंट्री शुरू होने से पूर्व बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आस-पास इकट्ठा नहीं होने दिया जाये, ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जायेगा। दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे इंट्री गेट खुलने से पूर्व ही पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लग जायें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आनंदपूर्वक मैच का लुत्फ उठा सकें। साथ ही, दर्शकों से अनुरोध है की वे कोई भी प्रतिबंधित वस्तु  लेकर स्टेडियम परिसर में प्रवेश न करें। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जेएससीए पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन रांची की छवि को और मजबूत करने वाला साबित हो। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची,  राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक (शहर), रांची पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची राकेश सिंह, ट्रेनी आईएएस अधिकारी  आस्था शरण, अध्यक्ष, जेएससीए, धुर्वा, रांची अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष, जेएससीए, धुर्वा, रांची संजय पाण्डेय, सचिव, जेएससीए, धुर्वा, रांची सौरभ तिवारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने शहरवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि यह अंतरराष्ट्रीय मैच पूरी शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

सुप्रीम कोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पर सुनवाई
Published / 2026-09-28 20:12:53
सुप्रीम कोर्ट में जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पर सुनवाई

सीबीआई जांच की मांग वाली पीआईएल पर अगली तारीख तय एबीएन सेंट्रल डेस्क। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने संक्षिप्त सुनवाई के बाद मामले को दूसरी पीठ के समक्ष भेज दिया। अब इस याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष अदालत ने झारखंड सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन अब तक सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया गया है। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने दाखिल की है। याचिका में जेपीएससी की संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं और गड़बड़ियों की स्वतंत्र, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच सीबीआई से कराने की मांग की गयी है। याचिका में राज्य स्तर पर चल रही जांच को सीबीआई को सौंपने की मांग की गयी है। याचिका में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाये गये हैं। याचिकाकर्ता ने परीक्षा से संबंधित मूल ओएमआर शीट, अभ्यर्थियों की कार्बन कॉपी, प्रश्नपत्र, उत्तर कुंजी, उपस्थिति रिकॉर्ड, बायोमेट्रिक आंकड़े, परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज, स्कैनिंग रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा सुरक्षित रखने की भी मांग की है, ताकि जांच के दौरान साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका न रहे। इस मामले में जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच की ओर से भी दो हस्तक्षेप याचिकाएं दाखिल की गयी हैं। मंच की ओर से परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग की जा रही है। जेपीएसी परीक्षा को लेकर झारखंड में अभ्यर्थी और छात्र संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। मामले में राज्य स्तर पर सीआईडी जांच भी चल रही है।

रमादा बाय विंधम रांची को मिला बेस्ट फाइव स्टार होटल ऑफ़ झारखण्ड अवार्ड
Published / 2026-09-28 10:22:57
रमादा बाय विंधम रांची को मिला बेस्ट फाइव स्टार होटल ऑफ़ झारखण्ड अवार्ड

रमादा बाय विंधम रांची को मिला बेस्ट फाइव स्टार होटल ऑफ़ झारखण्ड अवार्डटीम एबीएन, रांची। बेस्ट फाइव स्टार होटल ऑफ़ झारखण्ड को लेकर आज विश्व पर्यटन दिवस 2026 पर रमादा बाय विंधम रांची को झारखण्ड सरकार के द्वारा फोर स्टार, फाइव स्टार और फाइव स्टार डीलक्स केटेगरी में मिला बेस्ट क्लासिफाइड होटल का सम्मान। आड्रे हाउस में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार और निदेशक नमन प्रियदर्शी लकड़ा ने होटल प्रबंधन को सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया। सम्मान ग्रहण करने वालों में होटल के एमडी पवन बजाज, निदेशक चंद्रेश बजाज और होटल के जीएम योगेश कुमार शामिल रहे। यह सम्मान झारखंड में पर्यटन के विकास और विस्तार के साथ आतिथ्य क्षेत्र में होटल के उत्कृष्ट योगदान एवं बेहतर सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग ने होटल प्रबंधन को बधाई देते हुए निरंतर सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

दुमका : विश्व पर्यटन दिवस पर चुटोनाथ में चला स्वच्छता अभियान
Published / 2026-09-27 23:32:35
दुमका : विश्व पर्यटन दिवस पर चुटोनाथ में चला स्वच्छता अभियान

दुमका : विश्व पर्यटन दिवस पर चुटोनाथ में चला स्वच्छता अभियानश्रमदान कर पर्यटन स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का दिया संदेशएबीएन न्यूज नेटवर्क, दुमका। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर आज दिनांक 27 सितंबर 2026 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या-02, दुमका के तत्वावधान में प्रखंड जामा अंतर्गत पर्यटन स्थल बाबा चुटोनाथ एवं चुटोनाथ पार्क परिसर में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यटन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।चार स्तरीय कचरा प्रबंधन एवं जल संरक्षण अपनाने का आह्वानकार्यक्रम में जिला समन्वयक-आईईसी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों, श्रद्धालुओं एवं पार्क में भ्रमण के लिए पहुंचे लोगों को चुटोनाथ पर्यटन स्थल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए सामूहिक सहभागिता का आह्वान किया गया।उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटन स्थल पर जगह-जगह चार स्तरीय कचरा प्रबंधन व्यवस्था अपनाने तथा जल संरक्षण के उपायों को बढ़ावा देने की अपील की, ताकि चुटोनाथ को एक आदर्श स्वच्छ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सके।स्वच्छता ही पर्यटन का असली श्रृंगार हैइस अवसर पर लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए कहा गया कि “स्वच्छता ही पर्यटन का असली श्रृंगार है।” पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्राप्त होता है तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है। लोगों से अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें, निर्धारित स्थान पर ही कचरे का निस्तारण करें तथा चुटोनाथ की प्राकृतिक एवं धार्मिक महत्ता को बनाए रखने में अपना सहयोग दें।जल सहिया एवं कर्मियों ने किया श्रमदानस्वच्छता कार्यक्रम में जल सहिया, प्रखंड वास समन्वयक एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों सहित अन्य संबंधित कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल परिसर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया तथा स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।

रामगढ़ : सड़क किनारे खड़े वाहनों से वसूला गया जुर्माना
Published / 2026-09-27 18:28:01
रामगढ़ : सड़क किनारे खड़े वाहनों से वसूला गया जुर्माना

उपायुक्त के निर्देश पर सड़क किनारे (नो-पार्किंग जोन) भारी वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध चला औचक जांच अभियान एनएच-33 के चुट्टूपालू घाटी, पटेल चौक, कुज्जू सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर हुई जांच, 12 वाहनों पर 2.42 लाख का जुर्माना एबीएन न्यूज नेटवर्क, रामगढ़। रात के समय सड़क किनारे, विशेषकर नो-पार्किंग जोन में भारी वाहनों एवं मालवाहक वाहनों द्वारा वाहन खड़ा किए जाने से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष औचक जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम द्वारा एनएच-33 अंतर्गत चुट्टूपालू घाटी, पटेल चौक, कुज्जू सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर औचक जांच की गयी। इस दौरान सड़क किनारे एवं नो-पार्किंग जोन में खड़े भारी एवं मालवाहक वाहनों की विशेष रूप से जांच की गयी। अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम द्वारा वाहनों के पंजीकरण प्रमाण-पत्र, परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक अनुज्ञप्ति सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गयी। साथ ही वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।  जांच अभियान के दौरान कुल 29 वाहनों की जांच की गयी। इनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ?2,42,500 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील करते हुए कहा कि रात्रि के समय मुख्य सड़क अथवा सड़क किनारे नो-पार्किंग जोन में भारी एवं मालवाहक वाहनों को खड़ा न करें। सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहनों की पार्किंग से सड़क पर आवागमन बाधित होने के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों को समय पर वाहन दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात एवं सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग द्वारा आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जायेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

धनबाद : कई थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश
Published / 2026-09-27 13:10:53
धनबाद : कई थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देश

धनबाद पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थाना-ओपी प्रभारियों का तबादला, तत्काल योगदान का निर्देशएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर कई थाना और ओपी प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। शनिवार को जारी आदेश में स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी?अभिषेक तिवारी — धनबाद थाना से घनुडीह थाना प्रभारीब्रजकिशोर सिंह — निरसा थाना से कालूबथान ओपी प्रभारीशिल्पी भगत — MPL ओपी प्रभारीकमलेश कुमार — महुदा थाना से ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारीशिव शंकर — बलियापुर थाना से मुनीडीह ओपी प्रभारीविवेकानंद श्रीवास्तव — अंगारपथरा ओपी प्रभारीविष्णु गोस्वामी — साइबर थाना से खरखरी ओपी प्रभारीगिरधारी गोपाल — तिसरा थाना प्रभारीस्थानांतरण के साथ संबंधित पदाधिकारियों को नए थाना एवं ओपी में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग पर फोकसपुलिस विभाग के इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। नए पदस्थापित अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।खासकर संवेदनशील कोयलांचल क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर निगरानी, लंबित मामलों के निष्पादन और क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना नए थाना प्रभारियों के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहेगी। अब देखना होगा कि नए पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं।

रांची : सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से पुलिस ने वसूला जुर्माना
Published / 2026-09-26 22:43:03
रांची : सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों से पुलिस ने वसूला जुर्माना

सड़क किनारे भारी वाहन खड़े करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 50 गाड़ियों के काटे गए फाइनटीम एबीएन, रांची। रांची पुलिस ने सड़क किनारे अनियमित रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है। अभियान के दूसरे दिन लगभग 50 वाहनों के खिलाफ जुर्माने काटे गए। इसके अलावा, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नेवरी गोलचक्कर और तिलता चौक पर चेकिंग की गई और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहन मालिकों और चालकों को अंतिम चेतावनी दी गई कि उन्हें दोबारा ऐसी गलती करने पर कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।यह अभियान एसएसपी राकेश रंजन के निर्देशानुसार और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह की अगुवाई में किया गया है। इसके तहत, वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। 

धनबाद : एसएसपी ने बाघमारा एसडीपीओ ऑफिस का किया निरीक्षण
Published / 2026-09-26 21:20:10
धनबाद : एसएसपी ने बाघमारा एसडीपीओ ऑफिस का किया निरीक्षण

धनबाद : एसएसपी ने बाघमारा एसडीपीओ ऑफिस का किया निरीक्षणएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिजुआ (धनबाद)। एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सिजुआ स्थित बाघमारा एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर अनुमंडल क्षेत्र में अपराध, पुलिस व्यवस्था व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार बिमल समेत अनुमंडल के सभी इंस्पेक्टर, थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे।निरीक्षण से पूर्व पुलिस बल ने एसएसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसएसपी ने अधिकारियों को अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने, दागी व कुख्यात अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने, स्थायी वारंट समेत अन्य वारंटों का शीघ्र निष्पादन करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने कहा कि बाघमारा पुलिस अनुमंडल के सभी थाना व ओपी का प्रदर्शन अच्छा है। दस्तावेजों के संधारण के साथ घटनाओं का उद्भेदन हुआ है और लंबित कांडों की संख्या भी कम है। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में हुई भूमिगत माइनिंग के कारण बरसात में भू-धंसान की स्थिति बन रही है। बीसीसीएल पुनर्वास की दिशा में पहल कर रही है। मौके पर महुदा इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, कतरास इंस्पेक्टर मो. रुस्तम आदि मौजूद थे।

रांची : भारी बारिश को लेकर कल बंद रहेंगे सभी स्कूल
Published / 2026-09-25 21:44:27
रांची : भारी बारिश को लेकर कल बंद रहेंगे सभी स्कूल

भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को रांची के सभी स्कूल रहेंगे बंद, डीसी ने जारी किया आदेश  टीम एबीएन, रांची। रांची जिला प्रशासन ने भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। रांची जिला प्रशासन ने भारी वर्षा के अलर्ट को मद्देनजर रखते हुए 26 सितंबर को जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। इस आदेश का पालन केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में होगा। इस आदेश को रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जारी किया है।  मौसम विभाग ने रांची को येलो अलर्ट में रखा है और भारी वर्षा की संभावना जतायी गयी है। इस निर्णय को बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूल या संस्थान आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 के तहत जिम्मेदार होंगे।  सरकारी स्कूलों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी ई-विद्यावाहिनी में उपस्थिति दर्ज कर गैर-शैक्षणिक कार्य करेंगे। अनिवार्य परीक्षाओं के मामले में, स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय लेगा।

पेज 7 / 366 (कुल खबरें: 3288)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.