Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
पंत ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड
Published / 2022-07-02 05:31:32
पंत ने तोड़ा धोनी का 16 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एजबेस्टन के ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ दिया है। पंत ने ना सिर्फ तूफानी पारी खेलते हुए सिर्फ 89 गेंदों में शतक पूरा किया है बल्कि उन्होंने जरूरत के समय टीम को मुश्किल से निकालने का काम किया है। ऋषभ ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया है। इसके अलावा पंत ने इस शतक के जरिए महेंद्र सिंह धोनी का एक खास रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो धोनी ने साल 2006 में बनाया था। दरअसल, ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड ब्रेक किया है। पंत ने 89 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया, जबकि धोनी ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में 93 गेंदों में सेंचुरी पूरी की थी। यह धोनी के करियर का पहला टेस्ट शतक था। अपनी इस पारी में उन्होंने 153 गेंदों में 148 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 19 चौके और 4 छक्के जड़े थे। पंत ने 111 गेंदों में बनाए 146 रन : आपको बता दें कि ऋषभ पंत जब बल्लेबाजी करने के लिए आज क्रीज पर आए थे तो उस वक्त भारत का स्कोर 64-3 था। टीम इंडिया को एक महत्वपूर्ण साझेदारी की जरूरत थी और वो पंत और जडेजा की जोड़ी ने दी। पंत ने शुरु से ही आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने 51 गेंदों में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की थी। ऋषभ की यह पारी 146 रन पर खत्म हुई। पंत ने जब शतक पूरा किया तो कोच राहुल द्रविड़ की खुशी का भी ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने खड़े होकर सम्मान तालियां बजाई।

रोहित हुए बाहर, बुमराह करेंगे टेस्ट की कप्तानी
Published / 2022-06-30 17:09:27
रोहित हुए बाहर, बुमराह करेंगे टेस्ट की कप्तानी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आखिरकार इंगलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच को लेकर टीम इंडिया की स्क्वायड फाइनल हो गई है। कोरोना पॉजीटिव पाए गए रोहित शर्मा पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने ट्विट कर तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है और साथ ही बर्मिंघम टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह को कप्तान घोषित कर दिया है। बीसीसीआई ने इसी के साथ रिषभ पंत को उपकप्तान बनाया है। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में पंत को बड़ा मौका दिया गया है। बीसीसीआई ने ट्विटर अकाऊंट पर लिखा है- जसप्रीत बुमराह इंगलैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए टीम इंडिया को लीड करेंगे। रिषभ पंत इस मैच में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे : बीसीसीआई द्वारा कंफर्म करते ही उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है कि रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट मैच में खेलेंगे। बीते दिन मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने भी प्रेस वार्ता में क्रिकेट फैंस को यह बोलकर भ्रम में डाल दिया था कि अभी रोहित के दो और कोविड टेस्ट होने हैं। अगर वह उनमें पॉजीटिव आता है तो ही वह प्लेइंग-11 से बाहर होगा। लेकिन अब बीसीसीआई ने रोहित के बाहर होने और बुमराह के पास कप्तानी होने की पुष्टि कर दी है। हालांकि बुधवार को ही यह खबर आ गई थी कि बुमराह आगामी टेस्ट मैच में कप्तान होंगे लेकिन इसे बीसीसीआई ने कंफर्म नहीं किया था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा था कि एडजबैस्टन में टीम खिलाडिय़ों के साथ मैनेजमैंटने एक मीटिंग की थी जिसमें उन्हें बता दिया गया है कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह बुमराह को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया है। भारत के उपकप्तान केएल राहुल चोटिल है। रोहित शर्मा भी बाहर हैं। ऐसे में शुभमन गिल के साथ ओपनिंग पर चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी को देखा जा सकता है। हालांकि सीनियर खिलाड़ियों का मानना है कि पुजारा काऊंटी में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते टीम इंडिया के लिए ओपनिंग कर सकते हैं। इसमें से चुनी जाएगी टीम इंडिया : शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

रोहित शर्मा अभी प्लेइंग-11 से बाहर नहीं हैं : राहुल द्रविड़
Published / 2022-06-29 17:23:31
रोहित शर्मा अभी प्लेइंग-11 से बाहर नहीं हैं : राहुल द्रविड़

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए 5वें टेस्ट मैच से पहले प्लेइंग-11 को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। द्रविड़ ने रोहित शर्मा के प्लेइंग-11 से बाहर होने के सवालों पर कहा कि अभी भी वह प्लेइंग-11 में ही माने जा रहे हैं। फिलहाल टेेस्ट जारी है। एक टेस्ट आज तो एक कल होगा। अगर उसमें वह निगेटिव आते हैं तो हम उनके बगैर आगे बढ़ेंगे। लेकिन अभी यही कंफर्म है कि वह टीम से बाहर नहीं है। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह को कप्तान बनाया जाएगा। द्रविड़ की प्रेस वार्ता से पहले बीसीसीआई सूत्र ने बताया था कि एडजबैस्टन में टीम खिलाडिय़ों के साथ मैनेजमैंटने एक मीटिंग की थी जिसमें उन्हें बता दिया गया है कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह बुमराह को जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया है। बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि जसप्रीत को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और वह नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। बुमराह हमारा सर्वश्रेष्ठ दांव है। इसमें से चुनी जायेगी टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।

दूसरा T20 : दीपक हुड्डा और संजू सैमसन के साथ मिलकर की रिकॉर्ड्स की बारिश
Published / 2022-06-29 04:54:16
दूसरा T20 : दीपक हुड्डा और संजू सैमसन के साथ मिलकर की रिकॉर्ड्स की बारिश

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मंगलवार को भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने रोमांचक जीत दर्ज कर श्रृंखला पर 2-0 से कब्जा जमाया। हाई स्कोरिंग मैच के आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 17 रन की दरकार थी, लेकिन टीम की ओर से 12 रन ही बन सके और भारत ने 4 रन से मुकाबला जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप किया। दूसरे टी20 मैच में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड्स देखने को मिले। चलिए डालते हैं, एक नजर मैच में बने कुछ खास रिकॉर्ड्स पर : मैच में संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने कमाल का खेल दिखाया। दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए केवल 87 गेंदों पर 176 रन जोड़े। भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में ये सबसे बड़ी साझेदारी रही। संजू और हुड्डा से पहले ये कीर्तिमान रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम पर दर्ज था। दोनों खिलाड़ियों ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 165 रन जोड़े थे। T20I की 9वीं सबसे बड़ी पार्टनरशिप भी रही। मैच में सैमसन ने 77 और हुड्डा ने 104 रन बनाए। अपने करियर का 5वां ही T20I मैच खेल रहे दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली। युवा खिलाड़ी ने 57 गेंदों पर यादगार 104 रन बनाए। इसके साथ ही हुड्डा T20I में शतक लगाने वाले सिर्फ चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए। उनसे पहले भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा (4), केएल राहुल (2) और सुरेश रैना 1 शतक लगा चुके हैं। दीपक हुड्डा ने 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। भारत की ओर से ये चौथा सबसे तेज शतक रहा। उनसे पहले रोहित शर्मा (35) बनाम श्रीलंका, केएल राहुल (46) बनाम वेस्टइंडीज और केएल राहुल (53) बनाम इंग्लैंड का नाम आता है। दीपक हुड्डा (104) आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय खिलाड़ी का ये पहला शतक रहा। दीपक से पहले रोहित शर्मा ने आयरिश टीम के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी। इसी मैच में संजू सैमसन ने भी 77 रन बनाए, जो हुड्डा और रोहित के बाद आयरलैंड के खिलाफ तीसरा सबसे बढ़िया स्कोर है। दोनों मैचों में दीपक हुड्डा ने शानदार खेल दिखाया और दो पारियों में 151 की लाजवाब औसत के साथ कुल 151 रन जोड़े। दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच के अलावा, उनको मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी मिला। दीपक हुड्डा ने शतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर, सुरेश रैना और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया। दरअसल, हुड्डा T20I की पहली तीन पारियों में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह अभी तक 172 रन बना चुके हैं। उनसे पहले रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव (139) के नाम पर दर्ज था। इसके अलावा पहली 3 पारियों में गंभीर ने (109), रैना ने (99) और हिटमैन ने 88 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 225/7 का स्कोर बनाया। विदेशी सरजमीं पर टीम इंडिया का टी20 फॉर्मेट में ये दूसरे सबसे बढ़िया स्कोर रहा। इससे पहले साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉडरहिल में भारत ने 244/4 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, ये कुल 21वां मौका था जब टीम इंडिया ने T20I में 200+ का स्कोर बनाया था। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका (15) और तीसरे पर ऑस्ट्रेलिया (14) का नाम आता है।

पिता के कारण धोनी को खरीद पाये थे एन श्रीनिवासन धोनी
Published / 2022-06-28 16:48:32
पिता के कारण धोनी को खरीद पाये थे एन श्रीनिवासन धोनी

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। एन श्रीनिवासन की इंडिया सीमेंट्स के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में 15 लाख डॉलर में महेंद्र सिंह धोनी को खरीदा था। दक्षिण भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी ने भारत के तत्कालीन नए पोस्टर बॉय और एकदिवसीय टीम के कप्तान और अपनी अगुआई में भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी के लिए सबसे अधिक बोली लगाई थी। स्पोर्टस्टार के पहले साउथ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में बोलते हुए श्रीनिवासन ने खुलासा किया कि सीएसके ने धोनी को कैसे खरीदा। उन्होंने कहा, आईपीएल की नीलामी में मैं पहले दो खिलाड़ियों को खरीदने से चूक गया। मैंने तमिलनाडु के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीबी चंद्रशेखर को कमान संभालने के लिए कहा था। मैं किसी भी कीमत पर एमएस धोनी को चाहता था। उन्होंने कहा, ह्यमेरे अंदर आत्मविश्वास होने का कारण यह था कि मुझे लगा कि दूसरे लोग अंकगणित नहीं जानते हैं। उन्होंने हमें बताया था कि आइकन प्लेयर के लिए और 10 फीसदी अधिक देंगे, क्योंकि वे सभी एक आइकन प्लेयर चाहते थे। पंजाब युवराज सिंह, दिल्ली वीरेंद्र सहवाग, बेंगलुरु राहुल द्रविड़ और मुंबई सचिन तेंदुलकर को चाहता था। उन्होंने मुझसे भी पूछा, ह्यलेकिन मैंने कहा नहीं। मेरे पिता ने मुझे कुछ अंकगणित पढ़ाई थी। मुझे पता था कि अगर 5 में से 15 लाख आइकन खिलाड़ी के पास गए तो बाकी 22 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए आपके पास क्या बचेगा। धोनी की बोली 400,000 अमेरिकी डॉलर के आधार मूल्य से शुरू हुई। जब बोली 900,000 अमेरिकी डॉलर को पार कर गई तब केवल दो टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स मैदान में थीं। उस समय टीमें अधिकतम 50 लाख डॉलर में ही सभी खिलाड़ियों को खरीद सकती थीं। श्रीनिवासन ने बताया, मुंबई ने अचानक धोनी के लिए 15 लाख डॉलर की बोली लगा दी। तब उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें सबसे महंगे खिलाड़ी की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक देना होगा। इसके बाद वे पीछे हट गए। इस तरह एमएस धोनी चेन्नई के पास आए। यह 100 प्रतिशत अंकगणित था। कोई और कारण नहीं है कि हमें वह (धोनी) मिले। अन्य फ्रेंचाइजी को अपने पसंदीदा खिलाड़ी को पाने की चिंता उनकी अंकगणित से अधिक थी। धोनी को सुपर किंग्स ने 2022 खिलाड़ियों की नीलामी से पहले 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। पिछले साल अक्टूबर में चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल जीतने के तुरंत बाद, श्रीनिवासन ने कहा था कि धोनी हमेशा न केवल फ्रेंचाइजी, बल्कि चेन्नई शहर का भी हिस्सा रहेंगे। श्रीनिवासन ने कहा था, धोनी के बिना कोई सीएसके नहीं है और सीएसके के बिना कोई धोनी नहीं है। एमएस धोनी ने 2008 में पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व किया है। इस दौरान उन्होंने चार बार टीम को चैंपियन बनाया। आईपीएल में सीएसके ने 2020 और 2022 को छोड़कर हर सीजन प्लेआॅफ में जगह बनाई है।

गेरेथ बेल ने किया लॉस एंजिलिस एफसी से करार
Published / 2022-06-27 15:21:19
गेरेथ बेल ने किया लॉस एंजिलिस एफसी से करार

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। लॉस एंजिलिस एफसी ने वेल्स के स्टार फारवर्ड गेरेथ बेल के साथ करार किया है। बेल इससे पहले रीयाल मैड्रिड के साथ जुड़े थे लेकिन आगामी सत्र में अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (एमएलएल) में खेलते हुए नजर आएंगे। इस करार की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने एपी को यह जानकारी दी। व्यक्ति ने शनिवार को नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि लॉस एंजिलिस एफसी और बेल के बीच 12 महीने के करार को अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लॉस एंजिलिस की टीम ने इसी महीने इटली के डिफेंडर जॉर्जियो चिलेनी से भी करार किया।

इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन जल्द ले सकते हैं संन्यास
Published / 2022-06-27 08:55:30
इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन जल्द ले सकते हैं संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड के विश्वविजेता कप्तान ऑयन मॉर्गन इंटरनेशनल क्रिकेट से जल्द संन्यास ले सकते हैं। इंग्लैंड की टीम अभी अपनी धरती पर टीम इंडिया की अगुवाई कर रही है। इंग्लैंड को भारत से एकमात्र टेस्ट मुकाबले के अलावा तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। मॉर्गन के संन्यास लेने की सूरत में जोस बटलर इंग्लैंड के नए कप्तान बन सकते हैं। मॉर्गन इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। वह केवल वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हैं। पिछले दो सालों से मॉर्गन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। नीदरलैंड के खिलाफ भी हालिया सीरीज में वह दो बार अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। इसी साल इंग्लैंड की टीम में भारी फेरबदल हुआ है। जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं। 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को विजेता बनाने वाले मॉर्गन पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले साल की आईपीएल नीलामी में भी नहीं चुना गया था। वनडे-टी20 के विस्फोटक खिलाड़ी मॉर्गन पिछली 28 अंतरराष्ट्रीय पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक जमाने में ही सफल रहे हैं। ऑयन मॉर्गन संन्यास का दे चुके हैं इशारा : ऑयन मॉर्गन ने ने नीदरलैंड सीरीज से पहले संन्यास का इशारा किया था। उन्होंने कहा था, अगर मुझे नहीं लगता कि मैं काफी अच्छा हूं या मुझे नहीं लगता कि मैं टीम में योगदान दे रहा हूं, तो मैं अपनी पारी खत्म कर दूंगा। ऑयन मॉर्गन ने इंग्लैंड के खेलने का अंदाज बदल डाला ऑयन मॉर्गन को वर्ल्ड कप 2015 से ठीक पहले इंग्लैंड की कमान संभाली थी। उन्हें एलियस्टर कुक की जगह सफेद गेंद क्रिकेट में टीम की कप्तानी मिली। हालांकि, वर्ल्ड कप 2015 में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने कोच ट्रेवर बेलिस के साथ सफेद गेंद क्रिकेट में इंग्लैंड की तकदीर बदल डाली। मॉर्गन का जन्म आयरलैंड के डबलिन में हुआ है। उन्होंने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत आयरलैंड की टीम से साल 2006 में की थी। तीन साल बाद उन्हें इंग्लैंड की टी20 टीम से डेब्यू करने का मौका मिला। मॉर्गन ने इंग्लैंड की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,859 रन बनाए हैं।

रणजी ट्रॉफी : मुंबई को हरा 88 साल बाद मध्य प्रदेश ने चखा जीत का स्वाद
Published / 2022-06-26 16:36:10
रणजी ट्रॉफी : मुंबई को हरा 88 साल बाद मध्य प्रदेश ने चखा जीत का स्वाद

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मध्य प्रदेश ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु में खेले गए फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराकर पहली बार खिताब अपना नाम किया है। जीत के साथ ही खत्म हुआ 88 साल का सूखा : आखिरी दिन मुंबई ने एमपी के सामने जीत के लिए 108 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे टीम ने 29.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। मध्य प्रदेश की इस जीत के हीरो यश दुबे, शुभम शर्मा और रजत पाटीदार रहे हैं। जिन्होंने पहली पारी में शतक जड़कर टीम को बढ़त दिलाई थी। खिताब जीतकर एमपी ने 88 साल का सूखा खत्म किया है। एमपी ने 108 रनों के आसान से लक्ष्य का पीछा 30वें ओवर की एक गेंद रहते ही कर लिया। हिमांशु ने इस दौरान 37 तो शुभम और पाटीदार ने 30-30 रन की पारी खेली। पाटीदार ने विनिंग शॉट लगाकर मध्य प्रदेश को रणजी ट्रॉफी का नया बादशाह दिला दिया।

भारत को बड़ा झटका : रोहित शर्मा भी हुए कोविड पॉजिटिव
Published / 2022-06-26 03:45:54
भारत को बड़ा झटका : रोहित शर्मा भी हुए कोविड पॉजिटिव

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोहित शर्मा भी इंग्लैंड दौरे पर कोविड पॉजिटिव निकल गए हैं। उनका रैपिड एंटीजन टेस्ट 25 जून, शनिवार को कराया गया था। बीसीसीआई ने बताया है कि कप्तान को आइसोलेशन में रखा जा रहा है और उनका आरटीपीसीआर टेस्ट भी कराया जाएगा जो आज होगा। इस टेस्ट के बाद पता लगेगा कि रोहित को इंफेक्शन कितना गंभीर है। भारतीय टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबला खेल रही है लेकिन रोहित शर्मा ने भारत की दूसरी पारी में तीसरे दिन पर बल्लेबाजी नहीं की। उन्होंने पहली पारी में ओपनिंग की थी और रोमन वाकर की गेंद पर आउट होने से पहले 25 रन बनाए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले कुछ मुश्किलों से जूझ रही है। टीम इंडिया पहले से ही अपने नियमित ओपनर केएल राहुल के बिना खेल रही है जो कोविड की चोट के चलते बाहर है। इस टेस्ट से पहले विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन के भी पॉजिटिव होने की खबर आई लेकिन दोनों खिलाड़ियों के पहले टेस्ट में उपलब्ध रहने की पूरी उम्मीद है। बीसीसीआई ने रोहित के कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, टीम इंडिया के कप्तान मिस्टर रोहित शर्मा रेपिड एंटीजन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव आए हैं, जो शनिवार को कराया गया था। वह फिलहाल आइसोलेशन में टीम होटल में हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी देखभाल कर रही है। रोहित वर्तमान में श्रृंखला में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोरर हैं, जिन्होंने पिछले साल हुए चार मैचों में 52.27 के प्रभावशाली औसत से 368 रन बनाए हैं। यदि रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहते हैं, तो भारत अपनी पहली पसंद के दोनों सलामी बल्लेबाजों के बिना मैदान में उतरेगा क्योंकि दूसरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.