Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
2023 आईपीएल के सभी मैच खेलेंगे धोनी : रैना
Published / 2023-03-17 10:46:08
2023 आईपीएल के सभी मैच खेलेंगे धोनी : रैना

हो गया खुलासा, माही के फैंस हो जायें खुश, आईपीएल में इस साल तक खेलते रहेंगे धोनीएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पूरी दुनिया आईपीएल की दीवानी है। आईपीएल 2023 का जल्द ही आगाज होनेवाला है। ऐसे में क्रिकेट के प्रशंसकों के बीच अलग-अलग खिलाड़ी को खूब दर्शकों का प्यार मिलता रहता है। इस सब के साथ महेंद्र सिंह धोनी को लेकर दर्शकों की दीवानगी सबको हैरान करती रहती है। मैदान पर सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में महेंद्र सिंह धोनी हों तो इस टीम के समर्थकों का हौसला चार गुना बढ़ जाता है। एक तरफ जहां आईपीएल 2023 को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से अपने प्रशंसकों के बीच मैदान पर देखा जा सकेगा। हालांकि लोग मान रहे हैं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का अंतिम आईपीएल टूर्नामेंट होनेवाला है। लेकिन यह गलत है आपको बता दें कि खबर आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी इसके बाद भी आईपीएल में अपने बल्ले और मैदान पर अपनी मौजूदगी से काम दिखाने वाले हैं।दरअसल, सीएसके के प्रशंसक जो एमएस धोनी को और कुछ सीजन मैदान पर देखना चाहते हैं यह खबर उनके लिए है। धोनी के सबसे करीबी बेहतरीन बल्लेबाज और सीएसके की जान सुरेश रैनी ने इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर सभी खुशी से झूम उठेंगे।सुरेश रैना ने लीजेंड्स लीग के एक मैच के खत्म होने के बाद एमएस धोनी के आईपीएल में करियर को लेकर खुलासा किया। इस दौरान रैना ने कहा कि एमएस धोनी अभी भी सुपर फिट हैं और वह 2024 का आईपीएल भी खेल सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनकी बल्लेबाजी आज भी बेहतरीन है, ऐसे में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा कि वह आगे क्या करेंगे।रैना ने आगे कहा कि धोनी ने एक साल के समय में क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन उम्मीद है कि वह मैदान पर इस बार भी लंबे-लंबे शॉट लगाते दिखेंगे। उन्होंने सीएसके की टीम को लेकर कहा कि इस बार टीम युवाओं के साथ काफी संतुलित नजर आ रही है। बात की जाये तो धोनी ने अब तक अपनी कप्तानी में आईपीएल की चार ट्रॉफी सीएसके के नाम की है। वह 234 आईपीएल मैच खेल चुके हैं और 3682 रन बनाये हैं।

दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने लिया क्रिकेट से संन्यास
Published / 2023-03-17 10:38:36
दक्षिण अफ्रीका की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने लिया क्रिकेट से संन्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास ले लिया है। 29 वर्षीय नीकेर्क ने देश के लिए एक टेस्ट, 107 एकदिवसीय और 86 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में एक विकेट, वनडे में 138 विकेट और टी20ई में 65 विकेट लिये। उन्होंने टेस्ट में 22 रन, वनडे में 2175 और सबसे छोटे प्रारूप में 1877 रन बनाकर बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया।वैन नीकेर्क ने आखिरी बार 2021 में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया था। पूर्व कप्तान आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 में टीम का हिस्सा नहीं थीं। वैन नीकेर्क की अनुपस्थिति में सुने लुस को प्रोटियाज महिला टीम की बागडोर सौपीं गयी थी। घर में आयोजित टी-20 विश्व कप में दक्षिण ने फाइनल में जगह बनायी थी।वैन नीकेर्क ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि बहुत दुख के साथ है कि मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करती हूं। अपने देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। मैं अपने परिवर्तनकारी वर्षों के माध्यम से टीम का नेतृत्व करने के लिए अविश्वसनीय रूप से खुद को धन्य महसूस करती हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि महिला खेल एक रोमांचक समय में है और इस खूबसूरत खेल को देखने के लिए उत्सुक हूं, जिसे मैं विकसित करना पसंद करती हूं।उन्होंने कहा कि मैं अपने करियर को प्यार करती हूं और कुछ अविश्वसनीय यादें बनाई हैं और समर्थन के लिए क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका और अन्य सभी हितधारकों को धन्यवाद देना चाहती हूं। अक्सर यात्रा अकेली, दर्दनाक और भावनात्मक हो सकती है, लेकिन मैं इसे किसी भी चीज़ के लिए नहीं बदलूंगी इस खेल ने मुझे जो दिया है, उसके लिए मैं आभारी हूं।वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लेना जारी रखेगी, जहां वह वर्तमान में महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की सदस्य हैं।

पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे गिल और इशान
Published / 2023-03-17 08:39:12
पहले वनडे में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे गिल और इशान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीतने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में भी जीत दर्ज करना चाहेगा।इस एकदिवसीय श्रृंखला में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ियों को परखेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में ये मुकाबला खेलेगी। तेज गेंदबाज झे रिचर्डसन भी टीम में नहीं हैं। भारतीय टीम रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर के बिना मैदान में उतरेगी। जसप्रीत बुमराह भी बाहर हैं। शार्दुल ठाकुर जिन्होंने इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान सफल वापसी की थी वो पहले मैच में खेल सकते हैं। रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल जैसे सभी खिलाड़ी इस सीरीज के लिए उपलब्ध हैं।इशान किशन-शुभमन गिल होंगे ओपनरइशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ चटोग्राम में 210 रन की शानदार पारी खेली थी। हार्दिक पंड्या ने साफ कर दिया है कि पहले मैच में इशान और शुभमन इनिंग की शुरुआत करेंगे। सूर्यकुमार यादव और अनकैप्ड रजत पाटीदार को चोटिल अय्यर के स्थान पर मध्य क्रम में जगह मिलने की संभावना है।

दूसरे दौर में पहुंचीं निखत और साक्षी
Published / 2023-03-16 22:47:28
दूसरे दौर में पहुंचीं निखत और साक्षी

महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिताएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। मौजूदा चैंपियन निखत जरीन ने महिला विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपना खिताब बचाओ अभियान शानदार अंदाज में शुरू करते हुए गुरुवार को केडी जाधव इंडोर हाल में अजरबेजान की अनखानीम इस्माइलोवा को 50 किग्रा वर्ग में हरा दिया। रेफरी को यह मुकाबला रोकना पड़ा। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ने रिंग में अपना दबदबा इस कदर बनाया कि रेफरी को मुकाबले के दूसरे राउंड में इस्माइलोवा को तीसरी वार्निंग के बाद मुकाबला रोकना पड़ा। निखत ने जीत के बाद कहा कि मैं खुश हूं कि मैंने पहले दिन भारत की जीत के साथ शुरूआत की। मैं उम्मीद करती हूं कि मैं अपना जीत का क्रम आगामी मैचों में भी बरकरार रखूंगी। निखत का राउंड 32 में टॉप सीड अल्जीरिया की रौमेसा बौअलाम से मुकाबला होगा जो 2022 की अफ्रीकी चैंपियन हैं । पिछले साल निखत ने 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था लेकिन इस बार वह 50 किग्रा में आ गयी हैं जो ओलम्पिक वजन वर्ग है। इस बीच 52 किग्रा वर्ग में साक्षी ने कोलंबिया की जोस मारिया मार्टिनेज को प्रारंभिक राउंड में 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया।

आईपीएल 2023 : अब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे डेविड वार्नर
Published / 2023-03-16 12:25:09
आईपीएल 2023 : अब दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे डेविड वार्नर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम प्रबंधन ने पंत की अनुपस्थिति में वार्नर को सबसे बेहतर उम्मीदवार पाया। पंत दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना में चोटिल हो गये थे।पंत के 2023 सीजन से बाहर होने के कारण कैपिटल्स को एक अंतरिम कप्तान की तलाश करनी पड़ी और वार्नर अक्षर पटेल के साथ इस पद की रेस में थे। यह दूसरी बार होगा जब वार्नर कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। 2009 और 2013 में फ्रैंचाइज़ी के साथ अपने पिछले कार्यकाल में, उन्होंने कुछ मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। वार्नर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2014 में खरीदा था और 2016 में, उन्होंने अपने पहले खिताब के लिए टीम का नेतृत्व किया। जीते गये मैचों के मामले में, वार्नर पांचवें संयुक्त सबसे सफल कप्तान हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर 69 में से 35 मैच जीते, 32 हारे और दो मैच टाई रहे। कप्तानी के भार का भी वार्नर पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके नाम 47.33 के औसत और 142.28 के स्ट्राइक रेट से एक कप्तान के रूप में एक शतक और 26 अर्द्धशतक के साथ 2,840 रन हैं। लेकिन 2021 के आईपीएल की पहली छमाही में उनके फॉर्म में गिरावट के हैदराबाद ने वार्नर की जगह केन विलियमसन को टीम का कप्तान बना दिया और उन्हें प्लेईंग एलेवन से भी बाहर कर दिया। इसके कारण टीम और वार्नर के बीच अनबन हो गयी और उन्हें 2022 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया गया। नीलामी में कैपिटल्स ने उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वह 2022 में टीम के अग्रणी रन-स्कोरर के रूप में उभरे, जहां उन्होंने 48 के औसत और 150.52 की स्ट्राइक रेट के साथ 432 रन बनाये, जिनमें पांच अर्धशतक शामिल थे। अपने अंतिम लीग मैच में मुंबई इंडियंस से मिली मामूली हार के बाद कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गयी। दिल्ली सात जीत, सात हार और कुल 14 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। दिल्ली की टीम अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेगी।

पिछली गलतियों से सीएसके ने लिया सबक
Published / 2023-03-15 14:58:39
पिछली गलतियों से सीएसके ने लिया सबक

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए। ये लाइन बेशक एक कविता की है लेकिन आईपीएल 2023 की बिसात पर उतर रही टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर फिट बैठने वाली है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली इस टीम में एक नहीं बल्कि 25 खिलाड़ी हैं। कुछ नये, कुछ पुराने। कईयों के पास धोनी की कप्तानी में पहली बार खेलने का मौका। लेकिन एक टीम के तौर पर सबका मकसद एक। भूल जाओ पिछले सीजन की नाकामी, लिखो नई कहानी। और ऐसा करने के लिए आग का जलते रहना जरूरी है।यहां आग के जलने का मतलब जीत की ललक और उसकी भूख से है, जो कि आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स में देखने को नहीं मिली थी। आम तौर पर अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा में रहने वाली सीएसके, पिछले सीजन विवादों में ज्यादा घिरी रही थी। आईपीएल 2023 मौका है पीली जर्सी वालों के लिए पिछली गलतियों से सबक लेकर अपना जलवा बिखेरने का।आईपीएल 2023 में धोनी कप्तान, बनेंगे बिगड़े काम : अच्छी बात ये है कि इस बार शुरू से ही कप्तानी की बागडोर एमएस धोनी संभाले दिखेंगे। मतलब जिसे लेकर पिछली बार भारी कन्फ्यूजन था, इस बार वो टेंशन नहीं देगा। टीम सिर्फ और सिर्फ धोनी के दिशा-निर्देशों को मैदान में फॉलो करेगी।आईपीएल 2023 के लिए टीम की तैयारियां भी जोरों पर है, जिसमें धोनी को दो काम करते साफ देखा जा सकता है- एक नेट्स पर छक्के लगाना और दूसरा परफेक्ट टीम कॉम्बिनेशन के लिए खिलाड़ियों को आंकना।सीएसके का दम… कितना ज्यादा, कितना कम : खैर, धोनी के इन पैंतरों का रिजल्ट तो तब दिखेगा जब मुकाबले का मीटर ऑन होगा। लेकिन, उससे पहले आईपीएल खिताब जीतने के लिए पीले लिबास वाली नई टीम की ताकत और कमजोरी को तौल लेना भी जरूरी है।टीम की असली ताकत उसकी बल्लेबाजी में है, जहां टॉप से लेकर मिडिल ऑर्डर तक डेवन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोइन अली, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू और खुद धोनी जैसे अपार अनुभव वाले रनवीर भरे पड़े हैं। जरा सोचिए इनमें से कोई भी जमा तो क्या होगा, खेल वहीं पर खत्म। आईपीएल 2023 चूंकि लंबा टूर्नामेंट है ऐसे में इंजरी की संभावना बनी रहेगी। साथ ही कुछ खिलाड़ियों का इंटरनेशनल कमिटमेंट भी हो सकता है। ऐसे में सीएसके ने इस बार अपने बैक अप भी खूब तैयार किये हैं। आइये एक नजर डालते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के फुल स्क्वॉड पर।

माही से बड़ा नहीं है कोई भी टी लवर...
Published / 2023-03-14 15:42:08
माही से बड़ा नहीं है कोई भी टी लवर...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 की तैयारी अपने अंतिम दौर पर पहुंच गयी है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम का कैंप चेन्नई में हो रहा है, इस कैंप में सीएसके का हर खिलाड़ी जमकर मेहनत कर रहा है। इसी बीच टीम के कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो से एक बार फिर से साबित हो रहा है कि धोनी से बड़ा टी लवर और कोई नहीं है।अभ्यास सत्र के दौरान चाय पीते हुए आये नजर : हाल में ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किआ था। इस वीडियो महेंद्र सिंह धोनी चाय पीते हुए नज़र आ रहे हैं। धोनी ने कई इंटरव्यू में चाय के प्रति अपने लगाव को लेकर बात की है। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वो चाय को कभी भी मना नहीं करते हैं।हाल में ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने धोनी का एक बल्लेबाज़ी करते हुए वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वो एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान वो बड़े-बड़े शॉट लगा रहे थे।

प्रभावशाली खिलाड़ी के साथ मध्य क्रम के गेम चेंजर भी हैं पांड्या : सुनील गावस्कर
Published / 2023-03-14 14:30:38
प्रभावशाली खिलाड़ी के साथ मध्य क्रम के गेम चेंजर भी हैं पांड्या : सुनील गावस्कर

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। रोमांचक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद, जिसे रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने 2-1 से जीता, अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुक्रवार (17 मार्च) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो रही है। मेजबान भारतीय टीम को हिटमैन रोहित शर्मा की कमी खलेगी, जो पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण टूर्नामेंट के पहले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। रोहित के जगह हार्दिक पांड्या, पहले मैच में टीम का नेतृत्व करेंगे।भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने हार्दिक पांड्या की नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की है।स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में गावस्कर ने कहा कि कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या बेहतर रहे हैं। उनकी कप्तानी में खिलाड़ियों को पूरी आजादी मिलती है। वह जिस तरह से खिलाड़ियों को संभालते हैं, उससे खिलाड़ियों को रिलैक्स महसूस होता है। एक खिलाड़ी का रिलैक्स होना महत्वपूर्ण होता है ताकि वह मैदान में जा सके और अपना स्वाभाविक खेल खेल सके। मुझे लगता है कि वह खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं, जो एक अद्भुत संकेत है।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से, हार्दिक एक प्रभावशाली खिलाड़ी होने के साथ-साथ मध्य क्रम में गेम चेंजर भी साबित हो सकते हैं। यहां तक कि गुजरात टीम को भी पिछले साल आईपीएल में जब गति देने की जरूरत होती थी, वह खुद ऊपरी क्रम में आते थे और आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व करते थे और वह ऐसा करना जारी रखेंगे। इसलिए, कोई जो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है, सामने से नेतृत्व करता है और जो खिलाड़ियों को ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कहेगा जो वह खुद करना चाहता है, वह बेहद महत्वपूर्ण है। जहां तक हार्दिक का संबंध है, वह प्रभावशाली कप्तान रहे हैं। मैं उनकी कप्तानी से बहुत प्रभावित हूं। मेरा मानना है कि अगर वह मुंबई में पहला मैच जीत जाते हैं, तो 2023 में विश्व कप खत्म होने के बाद आप उन्हें भारतीय कप्तान के रुप में देख सकते हैं। इस बीच, भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को इसमें कोई संदेह नहीं था कि एक बार जब रोहित शर्मा शेष दो एकदिवसीय मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ जायेंगे, तो वह अपनी बल्लेबाजी लय को बरकरार रखेंगे।अगरकर ने कहा कि उनका रिकॉर्ड खुद के लिए बोलता है। सफेद गेंद के क्रिकेट में रोहित के प्रदर्शन के बारे में आपको कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कई बार थोड़ा अलग तरीका अपनाया है और शीर्ष क्रम में आक्रामक होने की कोशिश की है। हो सकता है उन्होंने पिछली सीरीज में इसमें थोड़ा बदलाव किया हो और खुद को थोड़ा और समय दिया हो और शतक जड़ा हो। मैं बस उम्मीद करता हूं कि वह अब से भारत द्वारा खेले जाने वाले सभी मैचों में खेले, क्योंकि आप चाहते हैं कि आपका कप्तान खेलने का एक पैटर्न बनाये रखें। वह निजी कारणों से पहले मैच में नहीं खेलेंगे, लेकिन उसके बाद बाकी बचे दो मैचों में खेलेंगे और बल्ले से सफल रहेंगे। आपके पास अपनी योजनाएं बनाने के लिए पर्याप्त एक-दिन नहीं होंगे। आप रोहित को टीम में चाहते हैं। आप चाहते हैं कि वह किसी भी मैच को न छोड़ें। जहां तक उसकी बल्लेबाजी की बात है तो मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई दिक्कत है।

बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी : भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज
Published / 2023-03-13 18:56:27
बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी : भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट ड्रॉ एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाये थे इसके जवाब में भारत ने 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त ली। आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 172 रन बनाये और यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ।भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ है। इस मैच में आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाये थे और लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने भी लगभग दो दिन तक बल्लेबाजी की और 571 रन बनाये। इसके बाद ही यह मैच ड्रॉ होना तय हो गया था। पांचवें और आखिरी दिन आस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर दूसरी पारी में 175 रन बनाए। इसके बाद दोनों कप्तानों और मैच अधिकारियों ने यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म करने का फैसला किया। ऐसे में यह मुकाबला तय समय से लगभघ डेढ़ घंटे पहले ही खत्म हो गया।  यह मैच ड्रॉ होने के साथ ही भारत ने चार मैच की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर टीम इंडिया का कब्जा बरकरार है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 के चक्र में यह भारत की आखिरी सीरीज थी। इसमें जीत के साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। आस्ट्रेलियाई टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी। अब ये दोनों टीमें 7-11 जून के बीच इंग्लैंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.