Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

खेल समाचार

View All
आईपीएल 2023 : आईपीएल के इस सीजन से बाहर हुए केन विलियमसन
Published / 2023-04-01 16:29:25
आईपीएल 2023 : आईपीएल के इस सीजन से बाहर हुए केन विलियमसन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के साथ आईपीएल 2022 में अपने अभियान का आगाज करने वाली गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लग गया है। पहली जीत के बाद ही हार्दिक पंड्या की टेंशन बढ़ गयी है। गुजरात के स्टार खिलाड़ी केन विलियमसन के पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर होने की खबर आ रही है। विलियमसन लीग के ओपनिंग मैच का हिस्सा थे, मगर फील्डिंग के दौरान वो बुरी तरह से चोटिल हो गये। उनके घुटने में चोट लग गई थी। जिस वजह से उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ गया था। गुजरात को पहली जीत के बाद ही बड़ा झटका लग गया है। विलियमसन को चोट उस समय लगी, जब 13वें ओवर में चेन्नई के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने हवा में शॉट लगाया। विलियमसन बाउंड्री के पास इसे लपकने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने छलांग लगायी। कैच तो वो नहीं ले पाये, मगर खुद को चोट लगवा बैठे। विलियमसन बाउंड्री पर ही दर्द से कराहने लगे। वो सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। उन्हें 2 खिलाड़ी मैदान से बाहर लेकर गये। विलियमसन की जगह साई सुदर्शन मैदान पर उतरे और उन्होंने बल्ले से 22 रन भी योगदान दिया।

आइपीएल 2023 : खत्म हुआ इंतजार, अब धूम-धड़ाका देखने के लिए हो जायें तैयार...
Published / 2023-03-30 18:32:49
आइपीएल 2023 : खत्म हुआ इंतजार, अब धूम-धड़ाका देखने के लिए हो जायें तैयार...

मैच से पहले आयी सभी कप्तानों की तस्वीर एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में पिछले साल की डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने-सामने होगी। वहीं सीएसके की कमान एमएस धोनी के हाथ में होगी। वहीं दूसरी बार हार्दिक पांड्या गुजरात की अगुवाई करते नजर आयेंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। आईपीएल की सभी 10 टीमों के कप्तान का ऐलान हो गया है। श्रेयस अय्यर की जगह केकेआर ने नीतीश राणा को कप्तानी सौंपी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती मुकाबलों के लिए भुवनेश्वर कुमार को कप्तान बनाया है। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने कप्तान एडेन मार्कराम को बनाया है, लेकिन वह 3 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। वहीं सभी टीमों के कप्तानों ने आईपीएल ट्रॉफी के साथ फोटो शूट करवाया है। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक नये अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बाल का कलर करवाया है। वहीं इस फोटो में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस सनराइजर्स के कप्तान भुवनेश्वर कुमार, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर, पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स  के कप्तान संजू सैमसन और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। लेकिन इसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं।  इस बार आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर रूल भी लागू होगा। जिसमें टीमों के कप्तान टॉस के बाद भी अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर सकते हैं। अब तक टॉस से पहले कप्तान को अपने प्लेइंग 11 के खिलाड़ियों के नाम की लिस्ट मैच रेफरी को सौंपनी पड़ती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। टॉस के समय अब दोनों टीमों के कप्तान दो-दो लिस्ट लेकर आयेंगे। टीम शीट में प्लेइंग-11 के अलावा पांच खिलाड़ी को सब्स्टीट्यूट के तौर पर रखा जायेगा। जिनमें से किसी एक को मैच के बीच में किसी दूसरे खिलाड़ी से बदला जा सकता है। वहीं यह नियम विदेशी खिलाड़ियों पर तब ही लागू होगा जब पहले से प्लेइंग 11 में 4 से कम विदेशी प्लेयर होंगे।

धोनी, रोहित और कोहली के लिए आईपीएल 2023 रहेगा खास, जानें क्यों...
Published / 2023-03-29 23:13:55
धोनी, रोहित और कोहली के लिए आईपीएल 2023 रहेगा खास, जानें क्यों...

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 31 मार्च से शुरु हो रहा है। पहला मुकाबले चेन्नई और गुजरात के बीच होने जा रहा है। गुजरात की टीम अभी तक आईपीएल में चेन्नई से एक भी मुकाबला नहीं हारी है। ऐसे में टीम की पूरी कोशिश रहेगी कि इस रिकॉर्ड को कायम रखा जाये। वहीं बात चेन्नई की करें तो टीम अपनी जीत की लय को पकड़ना चाहेगी। धोनी की बात करें तो चेन्नई के लिए उनकी फॉर्म बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। ये भी कहा जा रहा है कि धोनी इस बार अपने बल्लेबाजी क्रम को बदलकर ऊपर आ सकते हैं। अगर ऐसा रहा तो दूसरी टीमों के गेंदबाजों के लिए खतरे की घंटी बज सकती है।रोहित के लिए ये सीजन है करो या मरो वालाआईपीएल 2023 की बात करें तो रोहित के लिए ये सीजन करो या मरो वाला हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि मुंबई की टीम पिछले 2 सीजन से बिल्कुल फ्लॉप रही है। खबरें भी चल रहीं हैं कि मुंबई की टीम इस सीजन के बाद कप्तानी पर अपना फैसला बदल सकती है।विराट कोहली का इस बार होगा सपना पूराआरसीबी के लिए पूर्व कप्तान कोहली की बात करें तो आईपीएल 2023 इस बड़े खिलाड़ी के लिए बड़ा हो सकता है। हालांकि टीम की तरफ जब नजर डालेंगे तो ये सब होता हुआ मुश्किल लगता है। फिर भी आरसीबी के फैंस अपने कोहली के लिए आईपीएल जीत को जरुर देख रहे होंगे।धोनी के लिए है ये सीजन आखिरीआईपीएल 2023 धोनी के लिए आखिरी होने जा रहा है। अभी तक की खबरें सच मानें तो ऐसा ही लग रहा है कि धोनी आखिरी बार किसी बड़े मंच पर टीम की कप्तानी करने जा रहे हैं। इसलिए ये महान कप्तान अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। टीम के लिए फैंस भी यही दुआंए करेंगे कि धोनी जीत के साथ आईपीएल के सफर को अलविदा कहें।

गोल के जादूगर लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दागा 100वां गोल
Published / 2023-03-29 18:45:18
गोल के जादूगर लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए दागा 100वां गोल

लियोनल मेसी ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100वां गोल किया; 37 मिनट में ही दाग दी हैट्रिकएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। विश्व विजेता अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम ने इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में कोरासाओ को 7-0 से रौंद दिया। मैच में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने तीन गोल दागे। उन्होंने इस दौरान अपनी हैट्रिक पूरी की। मेसी के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 100 गोल भी पूरे हो गये।अर्जेंटीना की विश्व जीतने के बाद यह लगातार दूसरे मैच में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने फ्रेंडली मैच में ही पनामा को 2-0 से हराया था। मेसी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल पूरे करने वाले तीसरे फुटबॉलर हैं। उनके 174 मुकाबलों में 102 गोल हो गए हैं। इस दौरान मेसी ने 54 गोल असिस्ट किये। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। उन्होंने 198 मैचों में 122 गोल दागे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर ईरान के अली दाएई हैं। अली ने 148 मैचों में 109 गोल किये थे।मेसी ने 100 गोल पूरे करते ही एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। वह विश्व कप जीतने के साथ-साथ 100 गोल पूरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल हैं। रोनाल्डो और अली दाएई ने 100 से ज्यादा गोल दागे हैं, लेकिन दोनों विश्व कप नहीं जीत सके हैं। लियोनल मेसी ने मैच की शुरुआत तूफानी अंदाज में की। उन्होंने 37 मिनट में ही हैट्रिक पूरी कर ली। मेसी ने 20वें, 33वें और 37वें मिनट में गोल किया। यह उनके करियर की 57वीं हैट्रिक है। वहीं, अर्जेंटीना के लिए खेलते हुए नौवीं बार उन्होंने हैट्रिक गोल किया है। साथ ही मेसी ने इस साल पहली बार किसी मैच में तीन या उससे ज्यादा गोल दागे हैं।

टी-20 रैंकिंग : शीर्ष गेंदबाज बने राशिद खान
Published / 2023-03-29 18:43:56
टी-20 रैंकिंग : शीर्ष गेंदबाज बने राशिद खान

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। अफगानिस्तान टी-20 टीम के कप्तान राशिद खान पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज विजय के बाद टी20 गेंदबाजों की सूची में एक बार फिर शीर्ष पर लौट आये हैं। आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, राशिद 710 रेटिंग पॉइंट के साथ वानिंदू हसरंगा (695) को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच गये। कप्तान राशिद ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 शृंखला में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 12 ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए सिर्फ 62 रन दिये। राशिद सबसे पहले फरवरी 2018 में टी-20 गेंदबाजों की सूची के शीर्ष पर पहुंचे थे। हसरंगा ने नवंबर 2022 में राशिद को हटाकर ही नंबर एक स्थान हासिल किया था। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान (आठवां स्थान) और फजलहक फारुकी (तीसरा स्थान) ने भी टी-20 गेंदबाजों के शीर्ष 10 में जगह बना ली है। आफ-स्पिनर मुजीब ने सीरीज में कुल चार विकेट लिये थे, जबकि फारूकी ने पांच सफलताएं हासिल की थीं। इसी बीच, आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ऐडम जैम्पा वनडे रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ छठे स्थान पर आ गये हैं। जैम्पा ने चेन्नई में भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में 45 रन के बदले चार विकेट आॅस्ट्रेलिया की सीरीज जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

क्या सचमुच आइपीएल 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे धोनी!
Published / 2023-03-28 21:04:08
क्या सचमुच आइपीएल 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे धोनी!

सामने आयी चेन्नई सुपर किंग्स मैनजेमेंट की बड़ी प्लानिंग एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू हो रहा है, तो चेन्नई सुपर किंग्स के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के उद्घाटन संस्करण के बाद से उसी टीम का नेतृत्व करने वाले एकमात्र कप्तान होंगे। आईपीएल में अपनी 16 साल की लंबी यात्रा में, धोनी ने यह सब देखा है - जिसमें कई खिताब जीतना, बीच में दो साल के लिए प्रतिबंधित होना, फिर से वापस लेने से पहले सीएसके की रवींद्र जडेजा को कप्तानी सौंपना। लेकिन, जैसा कि कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता है, आईपीएल का यह सीजन चार बार के चैंपियन सीएसके के खिलाड़ी के रूप में उनका आखिरी हो सकता है। हालांकि इस गिनती पर सीएसके प्रबंधन या धोनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन आईपीएल से उनके संन्यास के कुछ स्पष्ट संकेत हैं। पिछले साल जड़ेजा को कप्तानी सौंपना एक बड़ा संकेत था कि भारत के पूर्व कप्तान चेन्नई स्थित फ्रेंचाइजी में अपने उत्तराधिकारी की तलाश कर रहे हैं। हालांकि यह कदम विफल रहा क्योंकि स्टार आलराउंडर दबाव को अच्छी तरह से नहीं संभाल सका, लेकिन यह स्पष्ट था कि धोनी नेतृत्व की भूमिका के लिए किसी को तैयार करना चाहते हैं। जहां तक उनकी फिटनेस का सवाल है, धोनी अभी भी सबसे फिट भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं और यहां तक कि युवा खिलाड़ियों को भी टक्कर दे सकते हैं। आईपीएल में अन्य कप्तानों की तुलना में उनका सामरिक कौशल अभी भी सबसे अच्छा है। हालांकि, धोनी के बारे में एकमात्र चिंता यह है कि वह आईपीएल को छोड़कर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का कोई अन्य रूप नहीं खेलते हैं, इसलिए उनकी मैच की तैयारी, जो सही समय पर सही निर्णय लेने में मदद करती है, एक कारक हो सकती है। अब तक, 41 वर्षीय धोनी, जिन्होंने सीएसके को चार आईपीएल खिताब दिलाये हैं, आगामी सीजन में फ्रैंचाइजी की कप्तानी करेंगे क्योंकि वे 31 मार्च को अहमदाबाद में शुरूआती मैच में गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तानी के मामले में कहानी में कोई मोड़ आता है जैसा कि पिछले साल हुआ था।

महिला मुक्केबाजों के प्रति न्यूज चैनलों ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं...
Published / 2023-03-27 14:23:26
महिला मुक्केबाजों के प्रति न्यूज चैनलों ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं...

इतनी निर्लज्जता शायद कोठों पर भी नहीं होती होगीविजेताओं के निजी दैनिक कार्यों तक का भी दृश्य कर रहे सार्वजनिकरवि रंजनएबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत की महिला मुक्केबाजों ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 4 स्वर्णपदक जीत कर नया इतिहास रच दिया है। इन मुक्केबाजों की यह ऐतिहासिक सफलता देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की कहानी देश के नौजवानों, विशेषकर भारत की बेटियों के लिए लंबे समय तक प्रेरणास्रोत का काम करेगी। लेकिन देश की बेटियों की इस वैश्विक विजय की अनुपम गाथा न्यूज चैनलों से गायब है। इन बेटियों की विजयगाथा की  बजाये न्यूज चैनलों पर एक हत्यारा गुंडा माफिया छाया हुआ है। न्यूज चैनलों के रिपोर्टरों की फ़ौज में इस बात की होड़ लगी हुई है कि, वो सबसे पहले यह बतायें कि उस हत्यारे गुंडे ने कब कब खाना खाया, कब पानी पिया, कब पेशाब की, कब मल त्याग किया। पत्रकारिता के पितामह स्व गणेश शंकर विद्यार्थी की आत्मा पत्रकारिता के नाम पर हो रहे इस अनाचार व्यभिचार को देखकर अपना सिर पटक पटक कर रो रही होगी।उल्लेखनीय है कि, भारत ने नई दिल्ली में चार स्वर्ण पदकों की जीत के साथ महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप का समापन किया है। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन ने कल शाम नई दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में मिडिलवेट 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की केटलिन पार्कर को हराकर भारत के लिए चौथा स्वर्ण जोड़ा। विश्व चैंपियनशिप में लवलीना का यह पहला स्वर्ण पदक है।इससे पहले, भारतीय मुक्केबाज़ निखत ज़रीन ने वियतनाम की गुयेन थी टैम को 50 किग्रा लाइट फ्लाई वेट वर्ग में हराकर टूर्नामेंट में भारत के लिए तीसरा स्वर्ण जीता। 26 वर्षीय ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया। वह मैरी कॉम के बाद एक से अधिक विश्व खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गयी हैं। शनिवार को भारतीय मुक्केबाज नीतू घनघास और स्वीटी बूरा ने चैंपियनशिप में देश के लिए दो स्वर्ण पदक जीते।

बेटियों का कमाल... भारत को दिलाये चार स्वर्ण
Published / 2023-03-27 13:38:24
बेटियों का कमाल... भारत को दिलाये चार स्वर्ण

आखिरी दिन निकहत-लवलीना ने जीते गोल्डएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारतीय मुक्केबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया है। घरेलू जमीन पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय लड़कियों ने चार स्वर्ण पदक जीते। इसकी शुरुआत नीतू घणघष ने 45-48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर की। उनके बाद स्वीटी बूरी ने 75-81 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अगले दिन निकहत जरीन ने 48-50 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण जीतकर देश को तीसरा पदक दिलाया और प्रतियोगिता खत्म होने से पहले लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली में चौथा स्वर्ण डाला।भारत ने 17 साल बाद महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता भारत की राजधानी दिल्ली में हो रही थी और घरेलू जमीन पर बेटियों ने चार स्वर्ण जीतकर सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वर्ण पदक जीतने वाली मुक्केबाजों को बधाई दी।नीतू ने की शुरुआत : नीतू ने 45 से 48 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलियाई पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। नीतू ने मंगोलिया की लुत्साइखान को मात दी। यह मुकाबला काफी रोमांचक था और दर्शकों के लिए आखिरी तक विजेता का अंदाजा लगाना मुश्किल था। मैच के नतीजे का एलान होने से पहले तक दोनों खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार दिख रही थीं, लेकिन अंत में भारतीय पहलवान ने जीत हासिल की और मंगोलिया की पहलवान को निराशा हाथ लगी।स्वीटी ने दिलाया दूसरा पदक : स्वीटी बूरा ने 75-81 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्वीटी ने चीन की लिना वोंग को हराया। पूरे मैच के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि, शुरुआती दो राउंड में स्वीटी ने 3-2 की बढ़त बनायी थी। ऐसे में तीसरे राउंड के बाद फैसला रिव्यू के लिए गया। यहां पर भी स्वीटी के पक्ष में नतीजा आया और भारत को प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक मिल गया।निकहत दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन : निकहत जरीन ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया। उन्होंने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में मात दी। फाइनल मैच में निकहत ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। पहले राउंड में उन्होंने 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गयी थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली।लवलीना ने दिलाया चौथा स्वर्ण : लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को चौथा पदक दिलाया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई मुक्केबाज कैटलिन एन पार्कर को मात दी। इस मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर थी। पहला राउंड लवलीना ने 3-2 के अंतर से अपने नाम किया। वहीं, दूसरा राउंड ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने जीता। तीसरे और आखिरी राउंड में दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही और अंत में मैच का नतीजा रिव्यू के लिए गया। सभी जज ने मिलकर लवलीना को विजेता घोषित किया। इसके साथ ही देश को इस प्रतियोगिता में चौथा स्वर्ण पदक मिल गया। इस तरह प्रतियोगिता में भारत की झोली में कुल चार स्वर्ण पदक आये।

महिला आईपीएल : खिताब ही नहीं, फाइनल में दांव पर है और भी बहुत कुछ...
Published / 2023-03-26 15:07:14
महिला आईपीएल : खिताब ही नहीं, फाइनल में दांव पर है और भी बहुत कुछ...

आखिरी मैच के साथ होगा चैंपियन का फैसलाएबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पहली बार आयोजित हो रही महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग और मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत दोनों की कोशिश होगी कि उनकी टीम ये ऐतिहासिक फाइनल अपने नाम करे। लीग की पहली चैंपियन बनने के लिए दोनों ही टीमें बेताब हैं। हालांकि डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस फाइनल में खिताब के अलावा और भी चीजें दांव पर हैं जिसके लिए मुंबई इंडियंस और दिल्ली में जंग होनी है। इंडियन प्रीमियर लीग की ही तरह महिला प्रीमियर लीग में भी खिलाड़ी अपनी टीम को खिताब जिताने के अलावा पर्पल कैप और ऑरेंज कैप पर भी नजर गड़ाये बैठे हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस रेस में भी दिल्ली और मुंबई के ही खिलाड़ी आमने-सामने हैं। फाइनल के बाद इस रेस के विजेता का फैसला होगा।ऑरेंज कैप उस खिलाड़ी को दी जाती है जिसने पूरी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाये हों। फिलहाल ये कैप दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मैग लैनिंग के सिर पर सजी है। लैनिंग ने आठ मैचों में 51.56 के औसत से 310 रन बनाये हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर यूपी वॉरियर्स की ताहलिया मैक्ग्रा मौजूद हैं जिनके नाम 302 रन हैं, लेकिन अब वो रेस से बाहर हैं। तीसरे स्थान पर नंबर आता है मुंबई इंडियंस की नैट सिवर ब्रंट की जिन्होंने नौ मैचों में 272 रन बनाये हैं। उनका औसत लैंनिंग से भी बेहतर हैं। वो लैनिंग से केवल 38 रन पीछे हैं। फाइनल के बाद ही साफ होगा कि कौन ये कैप घर ले जाता है।पर्पल कैप हर गेंदबाज का सपना है। जो भी खिलाड़ी सबसे ज्यादा विकेट लेता उसके सिर पर ही ये कैप नजर आती है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी इस कैप के लिए रेस में लगे हुए हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर सोफी एक्लेस्टन मौजूद हैं जिन्होंने 9 मैचों में 16 विकेट लिए हैं। लेकिन यूपी की ये खिलाड़ी अब रेस से बाहर हैं। दूसरे नंबर पर हैं मुंबई की साइका इशाक जिनके नाम 15 विकेट हैं। वो सॉफी से एक विकेट ही पीछे हैं। साइका को अपने ही साथी हैली मैथ्यूज और अमेलिया कर से चुनौती मिल रही है जिन्होंने 13-13 विकेट लिये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.