टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), झारखंड प्रांत द्वारा संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 4 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक पूरे झारखंड में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्थापना दिवस के कार्यक्रम प्रदेश के लगभग 5,000 स्थानों पर मनाये जायेंगे तथा गांव-गांव में समिति गठन, सत्संग एवं सेवा कार्यों के विस्तार का लिया गया संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में आज 30 अगस्त 2026 को विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय शक्ति आश्रम, किशोरगंज, रांची में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए पटना क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय विजय प्रताप जी ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने जिलों में सघन प्रवास करें और अधिक से अधिक लोगों को संगठन के कार्यक्रमों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में अभी तक विश्व हिंदू परिषद की समितियां गठित नहीं हैं, वहां शीघ्र समिति गठन का कार्य किया जाये।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गांव-गांव में सत्संग, सेवा कार्य एवं अन्य सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों का विस्तार किया जाये, ताकि संगठन की गतिविधियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। स्थापना दिवस को संगठन के विस्तार और समाज को संगठित करने के महत्वपूर्ण अवसर के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने तथा समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
बैठक में पटना क्षेत्र संगठन मंत्री विजय प्रताप, पटना क्षेत्र मंत्री डॉ. वीरेंद्र साहू, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत सहमंत्री रामनरेश सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, सह-संयोजक जनार्दन पांडे, संजय चौरसिया, प्रकाश रंजन, स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, अरविंद सिंह, महेंद्र नाथ, रवि शंकर राय एवं मनोज प्रसाद सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत के प्रकाश रंजन ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse