Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
राज काज

सोन नदी जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार का विवाद खत्म

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोन नदी जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार का विवाद खत्म
विज्ञापन

सोन नदी जल बंटवारे पर झारखंड-बिहार का विवाद खत्म

अमित शाह की उपस्थिति में हुआ एतिहासिक समझौता

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सोमवार को नई दिल्ली में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के वर्षों से लंबित जल बंटवारे के विवाद का समाधान हो गया। इस संबंध में बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री सहमति जताते हुए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। 

आज दिनांक 31 अगस्त 2026 सोमवार को कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा बिहार के उपमुख्यमंत्री (जल संसाधन) विजय कुमार चौधरी उपस्थित रहे।

समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हस्ताक्षर किए। इसके साथ ही सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित वर्षों से लंबित विवाद के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। 

विज्ञापन