रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन शुरू, 208 सीटें स्टेट कोटा की
टीम एबीएन, रांची। रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं। निर्धारित श्रेणीवार कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों का नामांकन किया जा रहा है।
नामांकन प्रक्रिया के तहत आज सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 104 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा। इसके बाद अलग-अलग श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए तिथियां निर्धारित की गयी हैं।
- 1 सितंबर: एसटी श्रेणी के 54 विद्यार्थियों का नामांकन।
- 2 सितंबर: बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणी के 29 विद्यार्थियों का नामांकन।
- 3 सितंबर: एससी और दिव्यांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों का नामांकन।