Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्ला बोल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्ला बोल
विज्ञापन
  • राहुल गांधी पर FIR के खिलाफ रांची में कांग्रेस का हल्ला बोल
  • मुख्यालय से अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल चौक) तक विशाल प्रदर्शन जुलूस
  • सांसद सुखदेव भगत ने भाजपा को ललकारा

टीम एबीएन, रांची। उत्तराखंड पुलिस द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दर्ज की गई दुर्भावनापूर्ण FIR के खिलाफ आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रांची में विशाल विरोध प्रदर्शन जुलूस निकाला गया।यह जुलूस कांग्रेस मुख्यालय, रांची से निकलकर फिरायालाल चौक / अल्बर्ट एक्का चौक तकगया, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कीऔर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत भी उपस्थित थे मौके पर सांसद ने कहा कि आज हम सब यहाँ सिर्फ एक FIR के विरोध में नहीं, बल्कि इस देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय को बचाने के लिए खड़े हुए हैं। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के हल्द्वानी में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष, इस देश के सबसे सम्मानित दलित नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली थी। 

उस रैली के बाद धभाजपा-RSS के लोगों ने उस मंच को गंगाजल से धोया, शुद्धिकरण अनुष्ठान किया। मैं पूछना चाहता हूँ - किस बात का शुद्धिकरण? क्या एक दलित नेता के आने से मंच अशुद्ध हो गया था? यह शुद्धिकरण अनुष्ठान नहीं था साथियों, यह हमारे संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर जी का अपमान था, यह दलित-आदिवासी समाज का अपमान था, यह झारखंड की माटी का अपमान था और जब हमारे नेता, हमारे गौरव आदरणीय राहुल गांधी जी ने इस घिनौने कृत्य के खिलाफ आवाज उठाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर FIR करो, तो क्या हुआ?

भाजपा की कठपुतली बनी उत्तराखंड पुलिस ने दोषियों पर FIR करने के बजाय, उल्टा राहुल गांधी जी पर ही हल्द्वानी सिटी कोतवाली में FIR दर्ज कर दी। यह है भाजपा का असली चेहरा है। यह है भाजपा की तानाशाही है। जो दलितों के हक में बोलेगा, जो आदिवासियों के हक में बोलेगा, जो संविधान की बात करेगा, उस पर FIR कर दो, उसे जेल में डाल दो । सांसद ने कहा कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं!  झारखंड का एक-एक़ कांग्रेसी सड़क पर उतरेगा।

विज्ञापन