- कृति खरबंदा ने परिवार के साथ खूबसूरत अंदाज में मनाया रक्षाबंधन
एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। अभिनेत्री कृति खरबंदा ने रक्षाबंधन के खास मौके पर अपने परिवार के साथ खूबसूरत अंदाज में त्योहार मनाया और सेलिब्रेशन की कई कैंडिड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। तस्वीरों में परिवार के साथ हंसी-मजाक, प्यार और अपनापन साफ नजर आ रहा है।
कृति ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, हम हम साथ-साथ हैं टाइप फैमिली हैं। उनका यह संदेश परिवार के प्रति उनके खास लगाव और मजबूत बॉन्डिंग को बयां करता है। उन्होंने लिखा, प्यार करने के लिए ज्यादा लोग, उनकी रक्षा करने के लिए ज्यादा लोग, खुशियां मनाने के लिए ज्यादा जीत, साझा करने के लिए ज्यादा पल और रोने के लिए ज्यादा कंधे।
कृति का यह भावुक संदेश रक्षाबंधन के मायने को भी खूबसूरती से सामने रखता है। त्योहार सिर्फ राखी बांधने की परंपरा तक सीमित नहीं, बल्कि परिवार के साथ प्यार, सुरक्षा, खुशियां और जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव को साझा करने का अवसर भी है।
तस्वीरों में कृति अपने परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। परिवार के सदस्यों के बीच की सहज और खुशनुमा बॉन्डिंग इन तस्वीरों को खास बना रही है। कृति ने अपने संदेश का अंत “हैप्पी राखी” लिखकर किया। कृति खरबंदा की ये कैंडिड फैमिली तस्वीरें और उनका दिल से लिखा नोट रक्षाबंधन की उस भाई-बहन को ढेर सारी शुभकामनाएं।