धनबाद : उपायुक्त ने की बेलगड़िया में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

 

गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में शनिवार को झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) के तहत बेलगड़िया क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने पुनर्वासित परिवारों को बुनियादी सुविधाएं और रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने से जुड़ी सभी योजनाओं की बिंदुवार प्रगति की जानकारी ली। 

उन्होंने मल्टी स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्यों की समीक्षा की। साथ में हेल्थ सब-सेंटर, आवासों की मरम्मत, निर्बाध जलापूर्ति, सड़क निर्माण, सुरक्षा, साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन सहित अन्य कार्यों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। 

जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने तालाबों के जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा के भीतर पूरे करें। कहा कि बेलगड़िया में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतें। 

उपायुक्त ने भू-धंसान एवं अग्नि प्रभावित क्षेत्र से शिफ्ट होने वाले परिवारों के लिए आवंटित आवासों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, महाप्रबंधक झरिया मास्टर प्लान राजीव चोपड़ा के अलावा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) एवं जेआरडीए के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse