आशुतोष रंजन सीजेपी की केंद्रीय कमेटी में शामिल

 

कोकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) का संगठन विस्तार, केंद्रीय कमेटी में आशुतोष रंजन शामिल 

टीम एबीएन, रांची। कोकरोज जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज अपने संगठनात्मक विस्तार की घोषणा की। पार्टी ने देश के तीन प्रमुख क्षेत्रों- पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी जोन के लिए नयी टीमों का गठन किया है। इस विस्तार में कई राज्यों से जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को केंद्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। 

इसी क्रम में झारखंड के युवा नेता आशुतोष रंजन को केंद्रीय कमेटी (संगठन) में शामिल किया गया है। पार्टी में शामिल होने पर आशुतोष रंजन ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं शुरू से ही पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों के लिए समर्पित होकर काम करता रहा हूं। 

पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से निभाऊंगा। उल्लेखनीय है कि आशुतोष रंजन लंबे समय से पार्टी से जुड़े हुए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए पार्टी के आंदोलन में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभायी थी। 

इसके अलावा रांची में चल रहे छात्र आंदोलन में भी उन्होंने सीजेपी का झंडा बुलंद कर छात्रों की आवाज को मजबूती दी थी। पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि उनके केंद्रीय टीम में आने से झारखंड समेत पूरे नॉर्थ जोन में संगठन को नयी मजबूती मिलेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse