Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
मनोरंजन

झारखंड में छात्रों की व्यथा देख दुखी हैं सोनाक्षी सिन्हा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में छात्रों की व्यथा देख दुखी हैं सोनाक्षी सिन्हा
विज्ञापन

झारखंड में छात्र प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा का रिएक्शन, बोलीं- देखकर बहुत दुख होता है 

एबीएन एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। 

छात्रों के प्रदर्शन का सोनाक्षी सिन्हा ने किया समर्थन 

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रील शेयर की, जिसमें एक कंटेंट क्रिएटर झारखंड में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज उठा रहा था। इस पोस्ट के साथ सोनाक्षी ने लिखा, ये देखकर बहुत दुख होता है कि हमारे देश के छात्रों को ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ रहा है... आखिर ये सब कब रुकेगा? 

सोनाक्षी सिन्हा ने जिस वीडियो को शेयर किया, उसमें बताया गया कि लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से परेशान छात्र विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। कई छात्रों ने बार-बार होने वाले पेपर लीक पर भी नाराजगी जतायी। 

बता दें, झारखंड में हजारों छात्र 14वीं जेपीएससी और जेएसएससी-सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रांची में प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरना दे रहे हैं और उन्हें कई सामाजिक संगठनों का भी समर्थन मिल रहा है।

सीजेपी प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट 

वहीं, ये पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने छात्रों का समर्थन किया है। इससे पहले भी वो हाल ही में सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में हुए प्रोटेस्ट में स्टूडेंट्स को सपोर्ट करती नजर आयी थीं। 

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने प्रोटेस्ट के समर्थन में कहा था, 20 जुलाई... बहुत लोगों की हड्डियां टूटीं और पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 91,041