Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
समाज

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आम सभा 30 अगस्त को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की प्रथम आम सभा 30 अगस्त को
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2025-27 की प्रथम आम सभा आगामी 30 अगस्त, रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में आहूत की गयी है। आम सभा को लेकर सम्मेलन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल एवं महामंत्री विनोद कुमार जैन ने बताया कि आम सभा में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया जायेगा। विशेष रूप से संविधान संशोधन एवं आचार संहिता पर गंभीर चर्चा की जायेगी। 

इसके साथ ही सम्मेलन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा तथा आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर भी विचार किया जायेगा। आम सभा में समाज हित से जुड़े विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों, संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा समाजसेवा के कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। 

सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय सम्मेलन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संगठन की भावी दिशा एवं कार्ययोजनाओं पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता से ही संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान की जा सकती है।

विज्ञापन