Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
वन और पर्यावरण

श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा 237 पौधौं का वितरण तथा रोपण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा 237 पौधौं का वितरण तथा रोपण
विज्ञापन
  • श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची द्वारा 237 पौधौं का वितरण तथा रोपण

टीम एबीएन, रांची। आज दि. 23.08.2026 (दिन - रविवार) को *श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची* द्वारा "सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान" वर्ष - 2026 के चौथे चरण का आयोजन  ग्राम - सुवारी जलटनडा,  पंचायत - लरता, ब्लॉक एवं थाना - कर्रा, जिला - खूंटी में किया गया। 

कार्यक्रम में आम, अमरूद, कटहल, सीसम, सागवान, अर्जुन, आँवला, जामुन इत्यादि के 237 पौधों का वितरण तथा रोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात में राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय - सुवारी जलटनडा परिसर एवं सुभाष सिंह के बाड़ी में 16 पौधों का रोपण किया गया।

उसके उपरान्त हनुमान मंदिर आरती-पूजन के साथ दीपदान किया गया। उसके बाद मन्दिर परिसर के पास ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें श्री सर्वेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में भी ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया गया। 

साथ ही वृक्षों के कमी से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में अवगत करते हुए वृक्षों के बचाव के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। गोष्ठी के बाद ग्रामीण बंधुओं के बीच लगभग 221 पौधों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कर्रा छेत्र से ग्राम सुवारी जलटनडा, ग्राम - लुद्रू, ग्राम - बुड़का इत्यादि से ग्रामीण बंधु सम्मलित हुए। समस्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में मानन्द सिंह, सुभाष सिंह, कुमारी मुनि सिंह, बड़ाई प्रधान, अजय सिंह, चंदा प्रधान, भुनेश्वर सिंह एवं महेंद्र सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा राँची से राधेश्याम सिंह, हेमन्त नाथ शाहदेव, आनन्द सिंह, सुनील साहू, पवन कुमार, आदित्य नाथ शाहदेव, श्री सुनील सिंह, रोहित सिंह, बद्रीनाथ शाहदेव के साथ लगभग 25 श्रद्धालु-सदस्यगण शामिल हुए।

विज्ञापन