Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद : बाघमारा में डीएमएफटी फंड का सदुपयोग या दुरुपयोग, उठ रहे सवाल
Published / 2026-09-19 21:08:13
धनबाद : बाघमारा में डीएमएफटी फंड का सदुपयोग या दुरुपयोग, उठ रहे सवाल

अंगारपथरा सोनारडीह व भागाबांध में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में बनाये जा रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्र एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बाघमारा प्रखंड के तीन स्थानों पर डीएमएफटी फंड से डेंजर जोन में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कर दिया गया है। अंगारपथरा सोनारडीह व भागाबांध में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में बनाये जा रहे हैं आंगनबाड़ी केंद्र। आखिर जिम्मेदार कौन? अब यहां सवाल यह उठता है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है? विभाग, एजेंसी, सीडीपीओ या बीसीसीएल के अधिकारी। बाघमारा में डीएम-एसपी फंड के सदुपयोग और दुरुपयोग को लेकर स्थानीय स्तर पर और प्रशासनिक हलकों में लगातार बहस चलती रही है। यह फंड मूल रूप से खनन प्रभावित क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों के विकास, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए बनाया गया है। बाघमारा में इस फंड के उपयोग को दोनों पहलुओं से समझा जा सकता है:  1. फंड का सदुपयोग (विकासात्मक कार्य) सरकारी आंकड़ों और हालिया प्रशासनिक निर्णयों के अनुसार, बाघमारा ब्लॉक में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए फंड का निवेश किया गया है। सड़क और बुनियादी ढांचा सितंबर 2026 में धनबाद जिले में डीएमएफटी फंड से 17.55 करोड़ की लागत से 11 महत्वपूर्ण सड़क योजनाओं को मंजूरी दी गयी है, जिसमें बाघमारा, झरिया और तोपचांची जैसे क्षेत्रों को मुख्य रूप से शामिल किया गया है। योजनाओं का क्रियान्वयन: आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, बाघमारा ब्लॉक में लगभग 142 योजनाओं को मंजूरी दी गयी है, जिसमें से 48.6 करोड़ के स्वीकृत बजट के मुकाबले 39.2 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं (यानी लगभग 80.6% फंड का उपयोग हुआ है)।  प्राथमिकता वाले क्षेत्र यह राशि पेयजल योजनाओं, स्वच्छता, महिला एवं बाल कल्याण, और तालाबों के जीर्णोद्धार जैसे कार्यों पर खर्च की जा रही है।  2. फंड का दुरुपयोग और विसंगतियां (चुनौतियां और शिकायतें) दूसरी ओर, स्थानीय निवासियों, राजनीतिक दलों और आॅडिट रिपोर्टों में इस फंड के दुरुपयोग और प्राथमिकताओं से भटकाव के आरोप भी लगते रहे हैं। गहन आॅडिट और जांच झारखंड सरकार ने डीएमएफटी फंड में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं और दुरुपयोग की शिकायतों के बाद धनबाद सहित प्रमुख खनन जिलों में गहन आॅडिट के आदेश दिये हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में भी पूर्व में अरबों रुपये के फंड में गड़बड़ी की बात सामने आयी थी।  मूल प्राथमिकताओं से भटकाव नियमों के मुताबिक, इस फंड का बड़ा हिस्सा खनन से सीधे प्रभावित गरीब ग्रामीणों के स्वास्थ्य, विस्थापन और शुद्ध पेयजल पर खर्च होना चाहिए। लेकिन अक्सर आरोप लगते हैं कि इस पैसे को उन सामान्य विकास कार्यों या शहर के सौंदर्यीकरण में लगा दिया जाता है, जिनका लाभ सीधे प्रभावित ग्रामीणों को नहीं मिलता। कई क्षेत्रों में आज भी ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। निगरानी का अभाव बाघमारा जैसे संवेदनशील कोयला क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की स्थिति और स्थानीय ठेकेदारों-माफियाओं के हस्तक्षेप के कारण कई बार योजनाएं कागजों पर या आधी-अधूरी बनकर रह जाती हैं, जिससे फंड की बबार्दी होती है। निष्कर्ष बाघमारा में कागजी तौर पर और धरातल पर कई महत्वपूर्ण सड़कों व जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण में इस फंड का सदुपयोग दिख रहा है। हालांकि, भ्रष्टाचार, प्रशासनिक ढिलाई और प्रभावित लोगों तक सीधे लाभ न पहुंचने के कारण बड़े पैमाने पर दुरुपयोग और विसंगतियों के आरोप भी पूरी तरह सही हैं, यही वजह है कि वर्तमान में यह फंड उच्च-स्तरीय जांच के दायरे में है।

धनबाद : बाघमारा में झामुमो ने किया एमएमडीआर विधेयक का विरोध
Published / 2026-09-19 21:06:08
धनबाद : बाघमारा में झामुमो ने किया एमएमडीआर विधेयक का विरोध

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। एमएमडीआर संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में शनिवार को बाघमारा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा के धनबाद जिलाध्यक्ष सूरज महतो ने केंद्र की नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठायी। उन्होंने कहा कि कोयलांचल के लोग वर्षों से इंतजार, विस्थापन, बेरोजगारी और भू-धंसान जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। अब चुप बैठने का समय नहीं है। अब आवाज उठाओ, साथ में आओ सूरज महतो ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा, जब तक इंतजार करना था, कर लिया। जब तक देखना था, देख लिया और जब तक बेबस थे, तब तक बेबस रहे। अब कोई रास्ता नहीं बचा है। अब आवाज उठाओ और साथ में आओ। उन्होंने कहा कि कोयलांचल के नौजवानों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। उनके अनुसार, कोयला क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय और प्रभावित परिवारों के युवाओं को रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलना चाहिए। हर प्रभावित परिवार के एक युवा को 100 टन कोयले के डीओ की मांग सूरज महतो ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में रहने वाले प्रत्येक प्रभावित परिवार के कम से कम एक युवा को 100 टन कोयले का डीओ लगाने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार को आवश्यक अनुमति की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा, जब कोयले की चर्चा केंद्र में होती है, राज्य में होती है और पूरे देश में होती है, तो कोयलांचल का नौजवान पीछे क्यों रहे? यहां के युवाओं को भी अपने क्षेत्र के संसाधनों से जुड़े अवसर मिलने चाहिए। जन, जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार स्थानीय लोगों का भाषण के दौरान सूरज महतो ने कोयलांचल में लगातार सामने आ रही भू-धंसान की घटनाओं का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित इलाकों में रहने वाले परिवारों को सुरक्षा, पुनर्वास और रोजगार से जुड़े सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन, जल, जंगल और जमीन हमारा है, तो सबसे पहले अधिकार भी हमारा होना चाहिए। उन्होंने जात-पात और आपसी भेदभाव को छोड़कर कोयलांचल के युवाओं से क्षेत्रीय मुद्दों पर एकजुट होने की अपील की। आज आवाज नहीं उठायी तो कल कोई अधिकार दिलाने नहीं आयेगा सूरज महतो ने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को लेकर स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि यदि आज नीतियों और स्थानीय अधिकारों से जुड़े सवालों पर आवाज नहीं उठायी गयी, तो भविष्य में समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। उन्होंने धरना-प्रदर्शन में मौजूद लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति युवा मोर्चा कोयलांचल क्षेत्र के युवाओं और प्रभावित परिवारों के मुद्दों को लगातार उठाता रहेगा।

धनबाद : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन जब्त
Published / 2026-09-19 12:34:48
धनबाद : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन जब्त

धनबाद : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 10 वाहन जब्तएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को धनबाद पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। सरायढेला थाना मोड़ के पास प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया।ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की जांच10 वाहन जब्त कर सरायढेला थाना लाए गएयातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाईवाहन चालकों को शराब पीकर ड्राइविंग न करने की दी गई हिदायतजांच के दौरान सरायढेला थाना मोड़ से गुजरने वाले वाहनों को रोककर चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 10 वाहनों को जब्त कर सरायढेला थाना लाया गया। अभियान में ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव, ट्रैफिक थाना प्रभारी जय प्रकाश समेत पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पुलिस ने वाहन चालकों से शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों की सुरक्षा के लिए इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से हेसल डंपिंग यार्ड में तीन दिन बाद ट्रकों का परिचालन शुरू
Published / 2026-09-19 12:31:30
लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से हेसल डंपिंग यार्ड में तीन दिन बाद ट्रकों का परिचालन शुरू

लोहरदगा : पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू के प्रयास से हेसल डंपिंग यार्ड में तीन दिन बाद ट्रकों का परिचालन शुरूवज्रपात की घटना में अनलोड मजदूर अयूब अंसारी की मौत के बाद बंद था ट्रकों का परिचालन, वार्ता और प्रयास के बाद बनी सहमतिएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। हेसल डंपिंग यार्ड में वज्रपात की घटना में अनलोड मजदूर अयूब अंसारी की मृत्यु के बाद पिछले तीन दिनों से बंद ट्रकों का परिचालन आखिरकार पुनः प्रारंभ हो गया। परिचालन बंद रहने के कारण ट्रक मालिकों, चालकों, मजदूरों सहित इससे जुड़े लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।घटना के बाद सुरक्षा एवं अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर हेसल डंपिंग यार्ड में ट्रकों का परिचालन रोक दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने पूरे मामले में पहल करते हुए छोटानागपुर बॉक्साइ एण्ड कोल वर्कर्स यूनियन, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन एवं संबंधित लोगों से बातचीत कर समाधान की दिशा में प्रयास किया। उनके प्रयासों के बाद तीन दिनों से बंद ट्रकों का परिचालन पुनः शुरू हो सका।परिचालन शुरू होने के दौरान छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष निशिथ जायसवाल ने कहा कि मैं जल्द ही प्रबंधन से बात कर एंबुलेंस और शौचालय, पेयजल, मजदूरों के लिए शेड, प्रत्येक 15 दिनों में मेडिकल कैंप लगवाने की व्यवस्था कराने का प्रयास करूंगा।इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष सोहराब अंसारी, उपाध्यक्ष एकरामुल अंसारी, कोषाध्यक्ष विशाल डुंगडुन,मुस्तफा खलीफा,रुस्तम अंसारी ,ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह एवं अभय सिंह सहित यूनियन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए ट्रकों के परिचालन को व्यवस्थित रूप से शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।अयूब अंसारी की मौत के बाद गहराया था मामलाहेसल डंपिंग यार्ड में वज्रपात की घटना के दौरान अनलोड मजदूर अयूब अंसारी की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद मजदूरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसी के मद्देनजर ट्रकों का परिचालन बंद किया गया था। परिचालन बंद रहने से जहां ट्रक मालिकों और चालकों के समक्ष परेशानी उत्पन्न हुई, वहीं डंपिंग यार्ड से जुड़े मजदूरों और अन्य लोगों का काम भी प्रभावित हुआ।मामले के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत एवं प्रयास किए गए। इसी क्रम में धीरज प्रसाद साहू के हस्तक्षेप एवं पहल के बाद संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया और तीन दिनों के बाद हेसल डंपिंग यार्ड में ट्रकों का परिचालन पुनः प्रारंभ कराया गया।सुरक्षा को लेकर सतर्कता पर जोरपरिचालन शुरू होने के दौरान मौजूद यूनियन एवं ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अयूब अंसारी की मौत जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए डंपिंग यार्ड में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि मजदूरों, ट्रक चालकों और ट्रक मालिकों के हितों के बीच समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि काम भी सुचारु रूप से चलता रहे और सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न हो।तीन दिनों के बाद ट्रकों का परिचालन शुरू होने से हेसल डंपिंग यार्ड से जुड़े ट्रक मालिकों, चालकों एवं मजदूरों में राहत देखी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिचालन बहाल कराने में सहयोग करने वाले इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू जी के साथ सभी पदाधिकारियों एवं संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया।मामले के समाधान के लिए विभिन्न स्तरों पर बातचीत एवं प्रयास किए गए। इसी क्रम में धीरज प्रसाद साहू के हस्तक्षेप एवं पहल के बाद संबंधित पक्षों के बीच सहमति बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया और तीन दिनों के बाद हेसल डंपिंग यार्ड में ट्रकों का परिचालन पुनः प्रारंभ कराया गया। सुरक्षा को लेकर सतर्कता पर जोरपरिचालन शुरू होने के दौरान मौजूद यूनियन एवं ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अयूब अंसारी की मौत जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए डंपिंग यार्ड में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था एवं सावधानियों पर विशेष ध्यान दिया जाना जरूरी है।उन्होंने कहा कि मजदूरों, ट्रक चालकों और ट्रक मालिकों के हितों के बीच समन्वय बनाकर समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए, ताकि काम भी सुचारु रूप से चलता रहे और सुरक्षा व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न हो।तीन दिनों के बाद ट्रकों का परिचालन शुरू होने से हेसल डंपिंग यार्ड से जुड़े ट्रक मालिकों, चालकों एवं मजदूरों में राहत देखी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने परिचालन बहाल कराने में सहयोग करने वाले इंटक राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू जी के साथ सभी पदाधिकारियों एवं संबंधित लोगों के प्रति आभार जताया।

झारखंड : सीएम हेमंत की मां फिर बीमार, अस्पताल में भर्ती
Published / 2026-09-18 22:13:26
झारखंड : सीएम हेमंत की मां फिर बीमार, अस्पताल में भर्ती

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को एक बार फिर तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। रूपी सोरेन को तुरंत बरियातू स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश प्रिया ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। जानकारी के अनुसार, रूपी सोरेन को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया। बताया गया कि वह कुछ ही दिन पहले हैदराबाद से इलाज कराकर रांची लौटी थीं। हैदराबाद में करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह परिवार के साथ रांची वापस आयी थीं। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉक्टरों की टीम के संपर्क में हैं और अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी लगातार ले रहे हैं। इससे पहले राज्य सरकार में मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद मुख्यमंत्री अपनी मां को लेकर हैदराबाद गए थे। वहां करीब एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद उनकी स्थिति में सुधार बताया गया था। इसके बाद मुख्यमंत्री समेत पूरा परिवार रांची लौट आया था। गुरुवार को दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्धकर्म से लौटने के बाद रूपी सोरेन की तबीयत फिर बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये हुए हैं। 

खूंटी : दियांकेल, तोरपा में फसल विचार संगोष्ठी सह पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित
Published / 2026-09-18 22:12:45
खूंटी : दियांकेल, तोरपा में फसल विचार संगोष्ठी सह पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित

1600 से अधिक किसानों की सहभागिता; मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि तकनीकों पर हुआ संवाद एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा प्रखंड के दियांकेल में किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फसल विचार संगोष्ठी सह पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 1600 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार, चीफ मैनेजर (मार्केटिंग), इफको दिल्ली, डॉ. शशिभूषण समदर्शी, राज्य विपणन प्रमुख, इफको झारखंड, डॉ. बी.के. अग्रवाल, चीफ साइंटिस्ट, मृदा विभाग, बिरसा कृषि विश्वविद्यालय, इतवारी देवी, तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वावलंबी सहकारी समिति, केवीके खूंटी के वैज्ञानिक, श्रीमती मसी गुड़िया, जिला परिषद अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बी.के. अग्रवाल ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक एवं असंतुलित उपयोग से मिट्टी के भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणों पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों के बारे में किसानों को जागरूक किया। उन्होंने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रबंधन, संतुलित पोषक तत्वों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण को खेती का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने की सलाह दिये। डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों को फसल की आवश्यकता के अनुरूप उर्वरकों के संतुलित उपयोग एवं पोषक तत्वों की उपयोग दक्षता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक एवं अनुशंसित तरीके से उपयोग पर विशेष जोर देते हुए किसानों को सही समय एवं उचित मात्रा में छिड़काव करने की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने तथा वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से उत्पादन क्षमता एवं संसाधन उपयोग दक्षता में सुधार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. शशिभूषण समदर्शी ने आगामी फसलों की बुवाई से पहले नैनो डीएपी द्वारा बीज उपचार एवं जड़ उपचार की विधि की जानकारी किसानों के साथ साझा की। उन्होंने उपयोग की प्रक्रिया एवं सावधानियों को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने फसल की अवस्था एवं आवश्यकता के अनुसार नैनो उर्वरकों के पर्णीय छिड़काव के संबंध में भी जानकारी दी तथा किसानों को उर्वरकों का उपयोग निर्धारित अनुशंसा एवं वैज्ञानिक विधि के अनुसार करने के लिए जागरूक किया। केवीके खूंटी के वैज्ञानिकों ने किसानों को कृषि के साथ पशुपालन, गौ पालन, दुग्ध उत्पादन एवं दुग्ध व्यवसाय को जोड़ने के लाभों की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने चारा प्रबंधन, चारागाह विकास, पशु पोषण एवं वैज्ञानिक पशुपालन के महत्व पर प्रकाश डाला और किसानों को कृषि आधारित आय के साथ-साथ पशुपालन एवं अन्य आयवर्धक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी के दौरान किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों के बीच मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीक, फसल प्रबंधन, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय एवं आयवर्धक कृषि गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ। किसानों ने अपनी फसलों एवं कृषि से जुड़ी समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिन पर उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं किसानों द्वारा पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं कृषि के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, आधुनिक कृषि तकनीकों, नैनो उर्वरकों के वैज्ञानिक उपयोग तथा कृषि आधारित आयवर्धक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना रहा। इफको और तोरपा महिला कृषि बागवानी स्वालम्बी सहकारी समिति और बड़ी संख्या में किसानों की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम ने किसानों और कृषि विशेषज्ञों के बीच ज्ञान, तकनीक एवं अनुभव के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया।

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत
Published / 2026-09-18 22:11:32
छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे सांसद सुखदेव भगत का जोरदार स्वागत

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का ऐतिहासिक स्वागत, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन भाजपा के कुशासन का अंत तय, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बनवास होगा खत्म : सुखदेव भगत टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज पहली बार झारखंड पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में  सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और शुभचिंतकों ने बुके, फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी मौके पर सांसद  सुखदेव भगत ने कहा कि यह स्वागत मेरा नहीं, यह स्वागत लोहरदगा लोकसभा की जनता का है। मैं कांग्रेस हाईकमान, मल्लिकार्जुन खड़गे, जननायक राहुल गांधी, त्याग की प्रतिमूर्तिश्रीमती सोनिया गांधी , प्रेजेंस आॅफ माइंड  से युक्त प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल को दिल से धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता को, एक आदिवासी बेटे को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। श्री भगत ने कहा कि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी के भरोसे को कायम रखूंगा। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक और सबसे बड़ा लक्ष्य छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार का गठन सुनिश्चित करना है। लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक है लेकिन हम सभी कांग्रेसजनों को एक मंच पर एक जुट होकर सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए काम करना होगा श्री भगत ने छत्तीसगढ़ में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा कांग्रेस के विचारधारा एवं जनहित के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के समर्पित कार्यकतार्ओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ में संगठन को नहीं मजबूती और ऊर्जा प्रदान की जायेगी। श्री भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार से चाहे युवा हो, किसान हो, महिला हो, आदिवासी हो सभी त्रस्त है। जिस प्रकार वहां विकास के नाम पर हसदेव जंगल काटे जा रहे हैं, नियम के खिलाफ जाकर सरकार वहां माइंसों को नीलामी की है जिसे जनता आक्रोशित है। वहां हर विभागों में लूट मची हुई है। हम सभी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर जनता को इस निकम्मी सरकार की सच्चाई बताने का भी काम करेंगे। एयरपोर्ट पर स्वागत से अभिभूत होकर सांसद ने सभी कार्यकतार्ओं, नेताओं एवं शुभचिंतकों का आभार प्रकट किये।एयरपोर्ट से निकलने के बाद रांची से लोहरदगा जाने के क्रम में कई जगह सांसद महोदय का स्वागत किया गया।

मानगो नगर निगमी की अनदेखी पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को सरयू राय ने लिखा खत
Published / 2026-09-18 21:45:17
मानगो नगर निगमी की अनदेखी पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को सरयू राय ने लिखा खत

मानगो निगम में नियमों की अनदेखी पर सरयू राय का हमला, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को लिखा पत्र एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के वर्तमान अपर नगर आयुक्त के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव से विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। सरयू राय ने उन्हें लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि करोड़ों रुपये की योजनाओं की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गयी है।  प्रधान सचिव को भेजे पत्र में सरयू राय ने लिखा कि पूर्व में प्रकाशित और प्रक्रिया में आगे बढ़ चुकी निविदाओं को रद्द करने तथा नई निर्धारित दर-सूची जारी होने के बाद भी पुरानी दर-सूची पर 55 योजनाओं की निविदा निकालने पर उन्होंने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है।सरयू राय ने प्रधान सचिव को भेजे पत्र में कहा कि निविदा आमंत्रण सूचना संख्या UDHD/MMC/01/2026-27, दिनांक 13.04.2026 के माध्यम से तत्कालीन उप नगर आयुक्त ने छह योजनाओं के लिए निविदा प्रकाशित की थी। इनकी कुल लागत 3 करोड़ 58 लाख 17 हजार 400 रुपये थी. निविदाएं खोली जा चुकी थीं तथा तुलनात्मक वित्तीय विवरणी तैयार कर नियमानुसार इनके निष्पादन की प्रक्रिया चल रही थी। इन योजनाओं को नगर विकास विभाग से प्रशासनिक स्वीकृति भी प्राप्त थी. इसके बावजूद वर्तमान अपर नगर आयुक्त ने इन निविदाओं का निष्पादन करने के बजाय उन्हें रद्द कर दिया. सरयू राय के अनुसार, इसका सीधा परिणाम यह हुआ कि आवश्यक योजनाओं का क्रियान्वयन लंबित हो गया। सरयू राय ने UDHD/MMC/04/2025-26, दिनांक 27.09.2025 तथा UDHD/MMC/11/2025-26, दिनांक 15.01.2026 की निविदाओं को रद्द किए जाने पर भी सवाल उठाया है. इन दोनों निविदाओं में कुल 2 करोड़ 6 लाख 90 हजार 540 रुपये की 22 योजनाएं शामिल थीं. सरयू राय ने कहा कि इन निविदाओं को खोला जा चुका था, संवेदकों का चयन हो गया था और कार्यादेश के बाद उनसे अग्रधन भी जमा करा लिया गया था. उनके अनुसार, जिन चयनित संवेदकों ने कार्य शुरू नहीं किया था, उन्हें नियमानुसार तीन सूचनाएं दी जानी चाहिए थीं. इसके बाद भी कार्य शुरू नहीं करने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए थी. लेकिन ऐसा करने के बजाय निविदाएं ही रद्द कर दी गईं. ये सरासर नियम विरुद्ध है.सरयू राय ने नई और पुरानी निर्धारित दर-सूची को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विभिन्न कार्य विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए करीब एक सप्ताह पहले नई निर्धारित दर-सूची प्रकाशित की है. इसके बावजूद दो दिन पूर्व मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त ने पुरानी निर्धारित दर-सूची के आधार पर 55 योजनाओं की निविदा प्रकाशित कर दी. इन योजनाओं की प्राक्कलित राशि 5 करोड़ 58 लाख 5 हजार 870 रुपये है. सरयू राय के अनुसार, नई निर्धारित दर-सूची जारी होने के बाद पुरानी दर-सूची पर योजनाओं की निविदा करना उचित नहीं है.मानगो नगर निगम में विकास योजनाओं के चयन पर भी जमशेदपुर पश्चिम के विधायक ने सवाल उठाया है. सरयू राय ने कहा कि यथा संशोधित झारखण्ड नगरपालिका अधिनियम-2011 के अनुसार नगर निगमों की सभी कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्तों, अपर नगर आयुक्तों और उप नगर आयुक्तों के पास हैं. इसके बावजूद उनके अनुसार मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त बाहरी दबाव में काम कर रहे हैं और विकास योजनाओं के चयन में भेदभाव कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक होने के नाते वह निगम बोर्ड के पदेन सदस्य हैं. इसके बावजूद वर्तमान अपर नगर आयुक्त द्वारा 55 योजनाओं के लिए प्रकाशित निविदा में उनके कार्यालय द्वारा भेजी गई एक भी योजना शामिल नहीं की गई. सरयू राय ने इसे राजनीतिक दबाव में किया जा रहा भेदभावपूर्ण आचरण बताया है.अपने पत्र में सरयू राय ने नगर निगम बोर्ड की बैठक को लेकर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह होनी चाहिए, लेकिन पिछली बैठक 18 अगस्त 2026 को बुलाई गई थी. यह बैठक भी चार महीने के अंतराल के बाद हुई थी. विधायक के अनुसार, पिछली बैठक हुए एक महीना पूरा हो गया, लेकिन अब तक अगली बैठक बुलाने की सूचना नहीं दी गई है. पिछली बैठक की कार्यवाही भी बोर्ड सदस्यों को उपलब्ध नहीं कराई गई है. सरयू राय ने कहा कि नियमानुसार बैठक से 72 घंटे पूर्व कार्यसूची सभी प्रतिभागियों को उपलब्ध होनी चाहिए. लेकिन पिछली बैठक में उन्हें कार्यसूची उपलब्ध नहीं कराई गई और अन्य सदस्यों को केवल विचारणीय बिन्दुओं की सूची भेजी गई.सरयू राय ने मानगो नगर निगम में अधिकारियों की पदस्थापना को लेकर भी पत्र में सवाल उठाया है. उन्होंने लिखा है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विजय कुमार वर्मा का पदस्थापन मानगो नगर निगम में हुआ है. श्री वर्मा अपर नगर आयुक्त से वरीय होने के बावजूद उनके अधीन उप नगर आयुक्त के पद पर कार्य कर रहे हैं. सरयू राय ने पत्र में लिखा है कि सेवा में वरीय अधिकारी का कनीय अधिकारी के अधीन कनीय पद पर काम करना अपने आप में एक विचित्र स्थिति है. उन्होंने सवाल उठाया कि वरीय अधिकारी को कनीय अधिकारी के अधीन कनीय पद पर पदस्थापित करने के पीछे सरकार की क्या मंशा है? हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर टिप्पणी करना उन्हें मुनासिब नहीं लगता और इस मामले में सरकार को अपने विवेक के अनुसार निर्णय लेना चाहिए.सरयू राय ने प्रधान सचिव से आग्रह किया है कि पत्र के बिंदु 1 से 5 में उल्लिखित विवरण के आलोक में कार्य संपादन के दौरान अनियमितता बरतने के लिए मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. वहीं, बिंदु 6 में उल्लिखित पदस्थापना संबंधी विसंगति के संदर्भ में सरकार से अपने विवेकानुसार निर्णय लेने का अनुरोध किया है. इस पत्र की प्रतिलिपि निदेशक, सूडा, झारखण्ड को भी सूचनार्थ भेजी गई है

कोडरमा : एक लाख दीपों से सजी पीएम मोदी की आकृति
Published / 2026-09-18 21:42:55
कोडरमा : एक लाख दीपों से सजी पीएम मोदी की आकृति

दीपोत्सव के साथ मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोडरमा द्वारा आरपीवाइ ग्लोबल स्कूल, चाराडीह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग एक लाख दीपों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भव्य आकृति तैयार की गई। वहीं चाराडीह स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोडरमा की सांसद सह भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी जी ने अपना जीवन देश के गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है। मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा,समर्पण,और जनकल्याण के लिए प्रेरणा स्रोत है उनके जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता सेवा संकल्प और जनकल्याण के साथ मना रहे हैं उन्होंने कहा प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास ओर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे की ओर बढ़ रहा है । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से सार्थक बनायें। शाम होते ही एक लाख दीपों से सजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति आकर्षण का केंद्र बन गयी। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। इसके बाद राधा-कृष्ण मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय और नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाओं के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। आयोजन ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और दीपोत्सव के रूप में यादगार बना दिया। रमेश सिंह, श्याम सुंदर सिंघानिया, कैलाश चौधरी, डॉ नरेश पंडित, बेदु साव, नितेश चन्द्रवंशी, महेश दारुका, सुरेश झांझरी, सुरेश जैन, अविनाश सेठ, संजय अग्रवाल, नवीन आर्या, यशपाल सिंह गोल्डन अरसद खान, संगीता सिंहा, सत्यनारायण यादव, भदानी मोदी, बंदना अग्रवाल, प्रवीण वर्णवाल, रामचंद्र राम आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उमेश वर्मा, राजकुमार यादव, गोपाल कुमार गुतुल, गुरजीत सिंह, अमित कुमार, संतोष सिन्हा, बसंत मेहता, सुभाष मोदी, अर्जुन साव, बंटी मोदी, लक्ष्मण यादव, चंदन चक्रवर्ती, बिंदेश्वरी बिहारी, केदार यादव, राजू यादव, चंद्रशेखर जोशी, देवनारायण मोदी, सुरज मेहता, दिनेश सिंह, हरि पंडित, सुनील बड़गवे, मनोज साव, सुधीर सिंह, पंकज बर्णवाल, इंद्रदेव वर्णवाल, संजय पासवान, महाबीर यादव, सुनील पंडित, सुजीत मेहता, सुनील भारती, सुरेंद्र यादव, द्वारिका राणा, किशुन यादव, संजय शर्मा, मुकेश राम, विशाल भदानी, विनोद सिन्हा, नवीन जैन, उतम कुमार, अंकित गुप्ता, सुनीति सेठ, संगीता सिन्हा, पिंकी जैन, कामिनी देवी, सबिता एकघरा, अनिता यादव, रश्मि झा, लक्ष्मी वर्णवाल, कुसुम देवी, अंकित गुप्ता, अजीत चंद्रवंशी, विकास जैन, पारिजात सिंह, रमेश यादव, बासुदेव यादव, रवि यादव, इंद्रदेव वर्णवाल, सदानंद यादव, अर्जुन यादव, सुरेश विश्वकर्मा, प्रभाकर लाल रावत, मुकेश राम, कुलदीप राम हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए ।

पेज 61 / 1777 (कुल खबरें: 15986)

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.