भयातुर लोग विरोध में अहिंसक रुप से बीसीसीएल का ईंट से ईंट बजाने की तैयारी में! एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रहे भू-धंसान तथा बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के विरोध में कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आहूत बंद का गुरुवार को कतरास में जोरदार असर देखने को मिला। बंद के कारण कतरास के सभी प्रमुख बाजार, मार्केट, कॉम्प्लेक्स और छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं।सड़कों पर भी सामान्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही काफी कम रही। सुबह से ही मोर्चा के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील करते नजर आये। बंद के दौरान बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों में भय का माहौल है और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं सुरक्षा को लेकर ठोस पहल की जरूरत है। कतरास पुलिस दुकानदारों को अपनी दुकानें खोलने के लिए प्रेरित भी किया लेकिन विरोध में एकजुटता दिखाते हुए दुकानदारों ने अपनी-अपनी प्रतिषठानें बंद रखी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी पत्र में रांची और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम फॉल एवं सीता फॉल, रिमिक्स फॉल, पंचघाघ एवं अन्य सभी जलप्रपातों में उफान पर है, जिसको लेकर पर्यटकों के लिए सुरक्षा चेतावनी, जलप्रपात अपनी पूर्ण उफान पर हैं। इन जलप्रपातों में जलधारा की प्रबल गति और चट्टानों से टकराने वाली धाराएं प्रकृति की अपार शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। हालांकि यह दृश्य आकर्षक और मनोरम है, लेकिन यह अत्यंत खतरनाक भी है। एक छोटी सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, जिससे जान-माल का नुकसान हो सकता है। वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र घूमने जाने के समय सावधानी रखें। जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने पर्यटकों, आगंतुकों और स्थानीय लोगों से जोन्हा और हुंडरू जलप्रपातों के आसपास के क्षेत्रों में जाने पर अतिसावधानी बरतने की अपील की है। वर्तमान में जलप्रपातों के आसपास का क्षेत्र अत्यंत जोखिम भरा है। तेज जलधारा, फिसलन भरी चट्टानें और अचानक जलस्तर बढ़ने की संभावना पर्यटकों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अनुरोध है कि वे जलप्रपातों के पास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर रहें। स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
डीजीपी से लाइसेंस जांच की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केंदुआडीह क्षेत्र अंतर्गत गोधर गंसाडीह में संचालित एक लोहा गोदाम की लाइसेंस एवं वैधता की जांच कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), झारखंड पुलिस मुख्यालय रांची को आवेदन दिया है। आवेदन में रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि कचरा गोदाम की आड़ में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से लोहा गोदाम का संचालन किया जा रहा है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार संबंधित अधिकारियों से गोदाम की लाइसेंस जांच कराने की मांग की गयी, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई, जिससे गोदाम संचालक का मनोबल बढ़ते जा रहा है जिससे लोहा गोदाम में बड़े पैमाने पर अवैध लोहा खपाया जाता है। शिकायत में डीजीपी से गोदाम के लाइसेंस एवं आवश्यक दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गयी है। साथ ही, जांच में किसी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
काला बिल्ला लगाकर कर रहे कार्य टीम एबीएन, रांची। रिम्स अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने आज से आंदोलन शुरू किया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों की तर्ज पर रिम्स के अराजपत्रित कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में शामिल करने की मांग की गयी है। सभी कर्मचारी आज से काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं। 24 से 28 सितंबर तक काला बिल्ला लगाकर आंदोलन होगा। 29 सितंबर को रिम्स निदेशक के कार्यालय का कर्मचारी घेराव करेंगे।
सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने जताया दु:ख टीम एबीएन, रांची। राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी ने सड़क दुर्घटना में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर दु:ख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री एवं अन्य लोगों के निधन की खबर से बहुत दु:ख हुआ। अपने किसी प्रियजन को खोने का दुख बहुत गहरा होता है। इस कठिन समय में दीपिका जी और सभी प्रभावित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। भगवान द्वारिकाधीश दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को धैर्य और शक्ति दें।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी के असामयिक निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गयी है। इस हृदयविदारक घटना पर लोहरदगा लोकसभा के सांसद सह छत्तीसगढ़ प्रभारी सुखदेव भगत ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट किये। सांसद श्री भगत ने कहा कि यह बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर है। जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे की बेटी त्रिशा समेत 4 की मौत के असामयिक निधन का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। एक बेटी का जाना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। श्री भगत ने कहा कि यह क्षति शब्दों से परे है। एक मां के लिए अपनी बेटी को खोने से बड़ा कोई दुख नहीं हो सकता। इस कठिन घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को धैर्य व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा 4 माह से मजदूरों का भुगतान लंबित, सांसद सुखदेव भगत से लगाई न्याय की गुहार एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा नगर परिषद में कार्यरत दर्जनों मजदूर आज संघ के अध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में लोहरदगा के सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। मजदूरों ने सांसद को बताया कि श्री श्याम एस डब्ल्यू एम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से उनसे काम लिया जाता है, जो मजदूरों का भुगतान करती है। लेकिन पिछले 4 माह से मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है। मजदूरों ने कहा कि भुगतान न होने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इतना बड़ा करम पर्व भी बीत गया, फिर भी भुगतान नहीं हुआ। बाल-बच्चों की पढ़ाई, दवाई और इलाज को लेकर वे गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने सांसद से जल्द से जल्द भुगतान कराने की मांग की। सांसद सुखदेव भगत ने मजदूरों को आश्वस्त देते हुए कहा कि मजदूरों पर हो रहे शोषण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा, उन्हें पूरा न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने मौके पर से कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव शर्मा से फोन पर बात की और कहा कि 4 माह से मजदूरों का भुगतान नहीं हो रहा है, उनके सामने भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं करूंगा, मजदूरों का तुरंत भुगतान किया जाये। शर्मा जी ने सांसद को बताया कि नगर परिषद लोहरदगा समय से किये गये कार्यों का बिल विभाग में नहीं भेजता है जिसके कारण उन्हें राशि नहीं मिल पाता है और इसी कारण से मजदूरों का समय से भुगतान नहीं हो पता है। इस पर सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिया मैं कुछ नहीं जानता, आप कहीं से भी भुगतान करें। उन्होंने इस संबंध में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को भी निर्देश दिया कि मजदूरों का भुगतान करने में तुरंत कार्रवाई करें। श्री भगत ने कहा कि मैं अभी दिल्ली जा रहा हूं, उधर से लौटकर आउटसोर्सिंग कंपनी के पदाधिकारियों और नगर परिषद के पदाधिकारियों के साथ वार्ता करके समस्या का स्थायी निदान करूंगा, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। मजदूरों के साथ शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करूंगा।
कोडरमा स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में लगी आग, समय रहते पाया गया काबूएबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। कोडरमा जंक्शन से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली 53373 कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन की अंतिम बोगी में गुरुवार को अचानक आग लगने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन कोडरमा स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर खड़ी थी और दोपहर 3:15 बजे रवाना होने वाली थी। आग ट्रेन की सबसे पीछे वाली बोगी में लगी थी। यात्रियों द्वारा अंतिम कोच से धुआं निकलता देख तत्काल रेलकर्मियों को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया। इसके बाद आरपीएफ कर्मियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।प्राथमिक स्तर पर सात फायर स्टिंगर तथा रेल परिसर में लगे नल से पाइप के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर पूरी तरह काबू पाया।बताया गया कि जिस अंतिम कोच में आग लगी थी, वह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित था। घटना के समय उस कोच में कोई यात्री सवार नहीं था। वहीं ट्रेन के अन्य कोचों में यात्री अपनी सीटों पर बैठे हुए थे।आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन में बैठने के दौरान अचानक कुछ जलने की गंध आने लगी। बाहर निकलकर देखने पर पीछे वाली बोगी से तेज धुआं निकलता दिखाई दिया। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ कर्मी मौके पर मौजूद रहे। वहीं स्टेशन मास्टर विकास कुमार ने बताया कि ट्रेन कुछ ही देर में रवाना होने वाली थी, तभी अंतिम बोगी से धुआं निकलने की सूचना यात्रियों से मिली। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया गया और बाद में फायर ब्रिगेड की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आग पूरी तरह बुझा दी।
लोहरदगा : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी पुत्री त्रिशा सिंह समेत चार की मौत, धीरज साहू ने जताया गहरा शोकटीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी पुत्री त्रिशा सिंह समेत सड़क हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।उन्होंने इस दर्दनाक हादसे को अत्यंत हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी पुत्री त्रिशा सिंह के निधन की अत्यंत दुखद सूचना मिली। इतनी कम उम्र में परिवार के किसी सदस्य को खो देना बेहद पीड़ादायक और असहनीय है। उन्होंने कहा कि एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यह घटना पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।साहू ने कहा कि सड़क हादसे में चार लोगों की असमय मौत ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य एवं संबल प्रदान करें।उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्माओं को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपनों को खोने का दुःख जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है। इस कठिन घड़ी में उनकी संवेदनाएं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.