Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी का चरण पादुका खड़ाऊ का हुआ पूजन
Published / 2025-03-19 18:53:36
शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी का चरण पादुका खड़ाऊ का हुआ पूजन

20 मार्च को मारवाड़ी भवन मे शंकराचार्य जी का नागरिक अभिनंदन, धर्म सभा एवं प्रवचनटीम एबीएन, रांची। आज दूसरे दिन महाराजा अग्रसेन भवन के सभागार में प्रातः 10 बजे द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी को शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी, संयोजक मंडली सदस्यों, धर्मलंबियों द्वारा शंकराचार्य जी को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। प्रातः 11 बजे शंकराचार्य महाराज जी के चरण पादुका खड़ाऊ का पूजन मुख्य यजमान मनोज चौधरी सपत्नीक व परिवार द्वारा पूरे विधि- विधान से किया। शंकराचार्य जी ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमियों को आशीर्वचन एवं प्रसाद दिया। अपराह्न 4 बजे शंकराचार्य महाराज जी समाजसेवी विनय सरावगी के प्रतिष्ठान मे तथा शाम 6 बजे व्यवसायी कमल सिंघानिया के आवास मे पधार कर उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वचन दिया। समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 20 मार्च दिन- बृहस्पतिवार को अपराह्न- 3 बजे से शंकराचार्य महाराज जी का हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में रांची नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। एवं शंकराचार्य जी का धर्म सभा एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सभी धर्म प्रेमियों को शंकराचार्य जी आशीर्वचन देंगे। उन्होंने सभी धर्मलंबियों से धर्म सभा मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।आज के अग्रसेन भवन के कार्यक्रम में विनय सरावगी, बसंत मित्तल, मनोज बजाज, मनोज चौधरी, प्रमोद सारस्वत, प्रमोद अग्रवाल, पवन पोद्दार, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, संजय सर्राफ, डूंगर मल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, रमेश शर्मा, प्रेम साहू, सौरभ सरावगी, ललित नारायण ओझा, संजय जयसवाल, नंदकिशोर चंदेल, अशोक पुरोहित सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित थे।उक्त जानकारी शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

एनटीपीसी की अधिग्रहित भूमि पर बना पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आलीशान आवास कानूनी विवाद गरमाया, सियासत जारी
Published / 2025-03-19 14:49:25
एनटीपीसी की अधिग्रहित भूमि पर बना पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आलीशान आवास कानूनी विवाद गरमाया, सियासत जारी

*एनटीपीसी की अधिग्रहित भूमि पर बना पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आलीशान आवास**कानूनी विवाद गरमाया, सियासत जारीटीम एबीएन, हज़ारीबाग़। झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव में स्थित पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आवास समाधान इन दिनों चर्चा में है। विवाद इस बात को लेकर खड़ा हुआ है कि यह आवास उस जमीन पर बना है जिसे एनटीपीसी ने पहले ही अधिग्रहित कर लिया था। यह भूमि, जो अंबा प्रसाद की मां और पूर्व विधायक निर्मला देवी के नाम पर थी, 2007 में कोल बियरिंग एक्ट के तहत अधिग्रहित कर ली गई थी।क्या है पूरा मामलाइस अधिग्रहण के बावजूद, जब मुआवजे की रकम नहीं ली गई, तो 2017 में ट्रिब्यूनल में जमा करा दी गई थी। अब यह सवाल उठ रहा है कि जिस जमीन पर एनटीपीसी का स्वामित्व है, वहां निजी आवास कैसे बन गया? इस मुद्दे पर हजारीबाग की उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे निर्देश के अनुसार कार्रवाई होगी। पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू ने इस विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि यह जमीन निर्मला देवी के नाम पर रजिस्टर्ड थी और एनटीपीसी ने इसके लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी किया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस जानकारी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भी दिया जा चुका है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि आवास निर्माण में कोई कानूनी अड़चन नहीं थी। योगेंद्र साहू ने एनटीपीसी पर भी गंभीर आरोप लगाए, यह कहते हुए कि कंपनी ग्रामीणों से जबरन जमीन अधिग्रहण कर रही है और विस्थापित लोगों की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में एनटीपीसी के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जा सकता है।जमीन की खरीद और अधिग्रहण की जटिलतानिर्मला देवी ने यह जमीन 1.08 एकड़ में, खाता नंबर 220, प्लॉट नंबर 349 और 358 के तहत, वर्ष 2007 में रतन लाल खंडेलवाल और शकुंतला देवी से खरीदी थी। सरकारी मूल्यांकन के अनुसार, इस जमीन की कीमत 23 लाख रुपये थी, लेकिन इसे 14.67 लाख रुपये में खरीदा गया था। हालांकि, यह सौदा उस समय किया गया जब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही थी।अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है और यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता है।

अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद कर चलान की आड़ से अवैध वसूली बंद हो अथवा बालू फ्री हो : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-03-19 14:46:13
अवैध खनन पूर्ण रूप से बंद कर चलान की आड़ से अवैध वसूली बंद हो अथवा बालू फ्री हो : देवेंद्रनाथ महतो

जेएलकेएम अवैध बालू खनन और सिल्ली थाना में फर्जी मुकदमा के खिलाफ  निकला मशाल जुलुसबालू माफिया और पुलिस प्रशासन के व्हाट्सएप चैट, अवैध बालू खनन और ढुलाई, और सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 का सीबीआई जांच की जायएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिल्ली / रांची। सिल्ली से चलान के आड़ में प्रतिवर्ष लगभग 72 करोड़ का अवैध वसूली का मामला है इसी आवाज को दबाने के लिए देवेंद्र नाथ महतो के ऊपर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर आरोप लगाया गया है सम्पूर्ण मामला का सीबीआई जांच किया जाय।अगर चलान से बालू ढुलाई होता है तो जरूरतमंद आम लोगों का आर्थिक बोझ हल्का क्यों नहीं हो रहा है? अभी भी प्रति हाईवा बालू का  50- 55  हजार रुपये लिया जाता है आखिर बालू खरीदने वाले उपभोक्ता को  रसीद क्यों नहीं दिया जाता है?अवैध खनन बंद करो अभियान तेज होता जा रहा है। आज दिनांक 18/03/2025 को झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा सिल्ली द्वारा अवैध बालू खनन और ढुलाई तथा केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत पत्रकार पलटू महतो, खुदीराम महतो, परमेश्वर महतो, संजय महतो  के नाम सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत फर्जी मुकदमा दायर कर आम जनता के आवाज को दबाने के खिलाफ टूटकी चौक सिल्ली से बुंडू मोड़ सिल्ली तक मशाल जुलुस निकालते हुए स्थानीय विधायक और स्थानीय प्रशासन का पुतला दहन किया गया, पुलिस प्रशासन हाय हाय, अवैध खनन बंद करो, झूठा FIR कारना बंद करो जैसे नारे गूंज रहा था। मौके पर सैकड़ों के संख्या में लोग मौजूद थे। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई जोरों पर चल रहा है। शाम होते ही सिल्ली से बालू का हाईवा जमशेदपुर और रांची तक दरबार सजता है। बालू चलान के आड़ में बालू माफियाओं द्वारा बड़ी रकम का वसूली किया जाता। सभी राजनीतिक दल के पास कमीशन जाता है जिसके वजह से बालू जरूरतमंद आम आदमी के लिए आर्थिक बोझ बन गया है।अवैध बालू खनन का आवाज उठाने पर JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो समेत 5 सक्रिय अधिकारी पत्रकार पलटू महतो पर सिल्ली थाना कांड संख्या 29/25 के तहत गंभीर झूठा आरोप लगाया गया जो अवैध बालू खनन से जुड़ी मामला है अतः सीबीआई से जांच कराया जाय। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में रोज़ाना लगभग 70-80 अवैध बालू हाईवा बहुत बड़ा व्यापार चल रहा है. लेकिन आम जन में ये चर्चा है कि 20500/- प्रति गाड़ी अवैध वसूली होती है। अगर चर्चा में सत्यता हो तो 70-80 गाड़ी रोज़ाना, यानी लगभग 20 लाख प्रतिदिन, महीने का 6 करोड़ और साल का 72 करोड़ अवैध रूप से वसूली किया जाता है जिससे राज्य राजस्व भी नुकसान हो रहा है तथा बालू जरूरतमंद आम जनता को भी आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है इससे तो बेहतर है बालू को फ्री कर देना चाहिए।साथ ही मौके पर उन्होंने यह मांग किया कि सिल्ली थाना में दर्ज कांड संख्या 29/25  तथा अवैध बालू खनन और ढुलाई मामले पर सीबीआई जांच किया जाय। दोनों मामले अवैध बालू खनन से जुड़ा हुआ है जो संवैधानिक आवाज को कमजोर करने का साजिश है। जेएसएमडीसी का चलान अनुसार सीएफटी नापी करके बालू का धुलाई किया जाय, स्पेशल चेक नाका लगाकर जांच किया जाय। हर बालू  ढुलाई गाड़ी में कवर लगाया जाय तथा बालू लेने वाले सभी उपभोक्ता को रसीद दिया जाय। तथा बालू माफिया और पुलिस प्रशासन व्हाट्सएप चैट का सीबीआई जांच किया जाय।मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने यह भी चेतावनी दिया कि अगर हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो जे एल के एम सिल्ली टीम ब्रेकेडिंग लगाकर अवैध गाड़ी को रोककर कानूनी करवायी करायेगी।

198वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद में भगवान को लगा 101 किलो की केसरिया मेवायुक्त खीर का भोग
Published / 2025-03-19 14:40:24
198वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद में भगवान को लगा 101 किलो की केसरिया मेवायुक्त खीर का भोग

श्री राधा- कृष्ण सेवा धाम मंदिर में हुआ 198वें अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजनटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 198 वाँ श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। महाप्रसाद में 101 किलोग्राम की केसरिया मेवा युक्त खीर का भोग भगवान श्री राज श्याम जी को विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। पूरे विधि विधान से पूजा- अर्चना एवं आरती की गई। आज का महाप्रसाद संत सदानंद जी महाराज के शिष्यों एव समस्त प्रणामी सदस्यों के परिवार के सौजन्य से किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 1500 सौ से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भोग का वितरण किया‌ गया।तत्पश्चात भजन- कीर्तन का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी, निर्मल जालान, सज्जन पाडिया, पूरणमल सर्राफ चिरंजीलाल खण्डेलवाल ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा पूरा वातावरण को कृष्णमय एवं भक्तिमय बना दिया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज 198 वें अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन था। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर में बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने दर्शन किये।इस अवसर पर-ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ,संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनीष सोनी,पवन पोद्दार, शिव भगवान अग्रवाल, विधा देवी अग्रवाल, महेश वर्मा मनोज कुमार पंडित, चन्द्रदीप साहु,हरीश कुमार, परमेश्वर साहु, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।

शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी का पहली बार रांची आगमन पर हुआ भव्य अभिनंदन व स्वागत
Published / 2025-03-18 19:52:31
शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती महाराज जी का पहली बार रांची आगमन पर हुआ भव्य अभिनंदन व स्वागत

टीम एबीएन, रांची। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराज के तीन दिवसीय रांची दौरे के क्रम में राउरकेला से सड़क मार्ग से शाम 5 बजे बिरसा चौक पहुंचने पर शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के सदस्यों ने भव्य अभिनंदन और स्वागत किया गया। तत्पश्चात मोटरसाइकिलों, कारों के काफिलों एवं भगवा ध्वजों के साथ अरगोड़ा चौक, सदानंद चौक, हरमू रोड होते हुए महाराजा अग्रसेन भवन में पहुंचे।शंकराचार्य जी के स्वागत में शहर के विभिन्न मार्गों पर प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा तोरण द्वार, बैनर एवं होर्डिंग लगाये गये। शंकराचार्य जी का रांची आगमन पहली बार हुआ है। अग्रसेन भवन में समिति के मुख्य संयोजक विनय सरावगी एवं सभी संयोजक मंडली सदस्यों ने शंकराचार्य जी को माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर अभिनंदन एवं स्वागत किया।अग्रसेन भवन के सभागार में शंकराचार्य महाराज जी के चरण पादुका खड़ाऊ का पूजन मुख्य यजमान विजय हरलालका छोटू सपत्नीक व परिवार द्वारा पूरे विधि-विधान से किया। शंकराचार्य जी ने सभी उपस्थित धर्म प्रेमियों को आशीर्वचन एवं प्रसाद दिया। शंकराचार्य श्री सदानंद सरस्वती महाराज महाराजा अग्रसेन भवन में तीन दिनों तक प्रवास करेंगे।विनय सरावगी ने बताया कि 20 मार्च को शंकराचार्य जी का मारवाड़ी भवन में रांची नगर के प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा नागरिक अभिनंदन किया जायेगा एवं शंकराचार्य जी का धर्म सभा एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात सभी धर्म प्रेमियों को शंकराचार्य जी आशीर्वचन देंगे। उन्होंने सभी धर्मवलाम्बियों से धर्म सभा मे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।उक्त जानकारी देते हुए समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि बिरसा चौक एवं अग्रसेन भवन में शंकराचार्य जी को अभिनंदन एवं स्वागत करने वालों में विनय सरावगी, बसंत मित्तल, रवि शंकर शर्मा, ललित कुमार पोद्दार, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित नारायण ओझा, नंदकिशोर चंदेल, मनोज बजाज, प्रमोद शाश्वत, संजय जयसवाल, विनोद कुमार जैन, मनोज चौधरी, पवन शर्मा, पवन पोद्दार, प्रमोद अग्रवाल, अशोक पुरोहित, संजय सर्राफ, अनिल कुमार अग्रवाल, सत्यजीत सिंह अमिताभ धीरज, सौरभ सरावगी, शुभम जायसवाल, राजेश प्रसाद, मनीष सोनी, श्याम सुंदर शर्मा सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित थे। उक्त जानकारी शंकराचार्य अभिनंदन समारोह समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

सांसद सुखदेव भगत ने संसद में की गुमला में रेलवे लाइन बनाने की मांग
Published / 2025-03-18 19:30:20
सांसद सुखदेव भगत ने संसद में की गुमला में रेलवे लाइन बनाने की मांग

सांसद ने इटकी में फुट ओवर ब्रिज बनाने , नगजुआ, आकाशी स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव फिर से चालू करने की मांग कीसुखदेव भगत ने कहा कि छात्रों, सीनियर सिटीजन, खिलाड़ियों को पहले की तरह रेलवे में मिलने वाली सुविधा दिया जाएएबीएन सेन्ट्रल डेस्क। नई दिल्ली में चल रहे संसद के बजट सत्र में केंद्रीय बजट वर्ष 2025-26 के लिए रेल मंत्रालय के लिए लाये गए अनुदानों की मांगों पर चर्चा में भाग लेकर  अपनी बातों को प्रमुखता से रखते हुए लोहरदगा लोकसभा के  माननीय सांसद श्री सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत लांसनायक परमवीर अल्बर्ट एक्का के जन्मस्थली जिला गुमला है जहां आजादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक यहां रेलवे लाइन नहीं बना है। गुमला जिला में भगवान हनुमान का जन्म स्थान है, आदिवासियों को सबसे बड़ा धार्मिक स्थल सिरा सीता नाला है, महादेव का प्राचीन मंदिर टांगीनाथ है। यह क्षेत्र पांचवी अनुसूचित में भी आता है इसलिए लोहरदगा से गुमला होते हुए कोरबा तक नई रेलवे लाइन इसी वित्तीय वर्ष में बनाने की मांग को सांसद ने संसद में प्रमुखता से रखें। साथ ही रांची के इटकी में सबसे बड़ा यक्ष्मा आरोग्यशाला (ट्यूबरक्लोसिस) का अस्पताल है यहां के स्टेशन का फाटक को बंद कर दिया गया है जिससे जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए इटकी में फूट ओवरब्रिज बनाया जाए। लोहरदगा जिला के नागजुआ, आकाशी स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेन पहले रूकता था। कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था उसे फिर से चालू किया जाए। इसके अलावा सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि मोदी सरकार रेल में फेल है। 10 साल में 638 रेल दुर्घटनाएं हुई है ।रेलवे में वर्कफोर्स की भारी कमी है। रेलवे में लाखों पद अभी भी खाली है बेहद अफसोस की बात है कि मोदी सरकार में रेलवे में रोजगार के अवसर को सीमित कर  दी जा रही है। कैग (CAG) की रिपोर्ट में बताया गया कि मोदी सरकार राष्ट्रीय रेल संरक्षा कोष का पैसा फुट मसाज, क्रॉकरी और फर्नीचर जैसे चीजों में खर्च किया  जा रहा है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि छात्रों, सीनियर सिटीजन, खिलाड़ियों को पहले की तरह रेलवे में मिलने वाली सुविधा दिया जाए।

अभी और गिरेगा राज्य का पारा
Published / 2025-03-18 18:55:37
अभी और गिरेगा राज्य का पारा

झारखंड के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट, 2-3 डिग्री गिरेगा पारा; लोगों को गर्मी से मिलेगी राहतटीम एबीएन, रांची। मंगलवार को भी झारखंड के अधिकतर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव है। न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट संभव है। इससे दिन और रात में हल्की ठंड का एहसास होगा और गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नॉर्थ छत्तीसगढ़ के पास बने टर्फ, अरब सागर से आ रही नमी और हवाओं के टकराव से मौसम बदलेगा। इस प्रभाव से आंशिक रूप से राज्य के उत्तर और उससे सटे मध्य भाग में आसमान पर बादल बनने की वजह से वज्रपात और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होनी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड के कुछ जिले जैसे पलामू, लातेहार, गढ़वा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, लोहरदगा, लातेहार, रांची, धनबाद, बोकारो, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व खूंटी में अच्छी खासी बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की या फिर बूंदाबांदी बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 से 30 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है। कल यानी 19 मार्च को राज्य के उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गरज के साथ वज्रपात की आशंका है। 20 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। वज्रपात की भी आशंका है। 21 मार्च को उत्तरी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि, गरज के साथ तेज हवाओं के झोंके चल सकते हैं। वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है और सुरक्षित रहने की अपील की है। झारखंड में बीते 24 घंटे में मौसम काफी सुहावना रहा। राजधानी रांची की बात करें तो यहां दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई और कड़ी धूप से लोगों को राहत मिली। वहीं, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा व लातेहार जैसे जिलों में हल्की बारिश से मौसम थोड़ा ठंडा रहा।

धार्मिक व वैज्ञानिक प्रभाव के साथ रंगपंचमी सकारात्मक ऊर्जा का त्यौहार : योगाचार्य महेश पाल
Published / 2025-03-18 16:59:01
धार्मिक व वैज्ञानिक प्रभाव के साथ रंगपंचमी सकारात्मक ऊर्जा का त्यौहार : योगाचार्य महेश पाल

एबीएन सेन्ट्रल डेस्क। रंगपंचमी भारतीय संस्कृति में रंगों के महत्व को दर्शाता है तथा रंग हमारे जीवन में खुशी, उत्साह और सकारात्मकता लाते हैं। योगाचार्य महेश पाल बताते है कि रंग पंचमी को सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिकता का प्रतीक माना जाता है। रंग पंचमी को देव पंचमी,श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है,धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंगपंचमी के दिन देवी-देवता भी होली खेलते हैं इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने होली खेली थी और स्वर्ग से देवी-देवताओं ने पुष्प वर्षा की थी। यही कारण है कि इस दिन अबीर-गुलाल उड़ाने की परंपरा है।   इस दिन देवताओं की पूजा की जाती है और उन्हें रंग अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि इस दिन रंग खेलने से देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।यह त्योहार हमें प्रकृति के साथ जुड़ने और जीवन में खुशियां लाने का संदेश देता है।पौराणिक कथाओं एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार, रंग पंचमी का दिन देवी-देवताओं को समर्पित होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंगों का प्रयोग करने से एवं रंगो को आसमान की ओर उड़ाते हैं। ऐसा करने से देवी-देवता आकर्षित होकर अपनी कृपा बरसाते हैं,रंग पंचमी को पांच मूलभूत तत्वों - वायु, आकाश, जल, पृथ्वी और अग्नि - को सक्रिय करने वाला माना जाता है, जो ब्रह्मांड का निर्माण करते हैं। योग आयुर्वेद के अनुसार, मानव शरीर भी इन्हीं तत्वों से बना है। इस त्यौहार को इन तत्वों को आह्वान करने, जीवन में संतुलन बहाल करने और आध्यात्मिक विकास में सहायता करने के अवसर के रूप में देखा जाता है,रंगपंचमी केवल एक रंगों का त्योहार ही नहीं है बल्कि यह आध्यात्मिक और वैज्ञानिक, दृष्टियों से भी महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन रंगों का उपयोग वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए किया जाता है। योग आयुर्वेद के अनुसार, प्राकृतिक रंगों में चिकित्सीय गुण होते हैं, जो हमारे शरीर और मन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। रंगों का खेल मानसिक तनाव को कम करने और खुशी बढ़ाने में मदद करता है। यह पर्व हमें तनावमुक्त और आनंदित रहने का अवसर प्रदान करता है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखा जाए तो वसंत ऋतु के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहता है और वातावरण में हानिकारक जीवाणु अधिक होते हैं। रंगों में मौजूद प्राकृतिक तत्व इन जीवाणुओं को नष्ट करने में सहायक होते हैं। मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन वातावरण में फैली सभी नकारात्मक शक्तियां समाप्त हो जाती हैं और वातावरण शुद्ध हो जाता है।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों को मिला सम्मान
Published / 2025-03-17 19:21:08
गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों को मिला सम्मान

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कोडरमा। झुमरीतिलैया के असनाबाद स्थित चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ झुमरीतिलैया कोडरमा द्वारा आयोजित शताब्दी वर्ष कार्य योजना जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिले के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले चरण में, विद्यार्थियों ने अपने-अपने विद्यालयों में परीक्षा देकर बेहतर अंक प्राप्त किये, जिसके बाद गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने उनके विद्यालय जाकर उन्हें सम्मानित किया। इसके बाद जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके विद्यालयों को प्रखंड एवं जिला स्तरीय पुरस्कारों से नवाजा गया। इस परीक्षा में चाइल्ड प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रखंड एवं जिला स्तर पर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। वर्ग नवम (कक्षा 9) में अंशिका राज ने द्वितीय स्थान और नेहा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग सप्तम (कक्षा 7) में पलक गोस्वामी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वर्ग छठी (कक्षा 6) में आलिया फिरदौस ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय, अभिभावकों और पूरे जिले को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव एवं विशिष्ट अतिथि राम प्रकाश पांडे, तौफीक हुसैन, सुनील कुमार, आचार्य गुरु, शीला बर्णवाल ने सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रबंधक तौफीक हुसैन ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा देशभर के विभिन्न राज्यों में आयोजित की जाती है। यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों में ज्ञान और उत्सुकता को बढ़ावा देती है, बल्कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति और संस्कारों को भी सशक्त करती है। ऐसे आयोजनों से समाज को जागरूक करने में मदद मिलती है। उन्होंने इस आयोजन के लिए गायत्री शक्तिपीठ परिवार एवं गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार का आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार की ओर से ट्रस्टी अध्यक्ष ताहिर हुसैन, प्रबंधक तौफीक हुसैन, प्राचार्य हिना कौसर सहित सभी शिक्षकगण, शिक्षकेतर एवं सहायक कर्मियों ने विजेता विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में मिली सफलता से छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है और विद्यालय ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में भाग लेने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.