धनबाद : मुरलीडीह-भाटडीह और तेतुलिया में अवैध कोयला कारोबार के आरोपरत्नेश कुमार ने ट्वीट कर किया कार्रवाई की मांगएबीएन न्यूज नेटवर्क, महुदा (धनबाद)। भाटडीह क्षेत्र के मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित तौर पर अवैध कोयला खनन और परिवहन का कारोबार फिर सक्रिय होने का आरोप लगाया गया है।अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, झारखंड के मुख्यमंत्री, विधायक रागिनी सिंह, विधायक सरयू राय, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस और सीआईएसएफ को ट्वीट कर मामले में कार्रवाई और अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।रत्नेश कुमार के अनुसार, क्षेत्र में कथित रूप से कई अवैध मुहाने खोलकर मजदूरों के माध्यम से बड़े पैमाने पर कोयले की खुदाई की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला तस्कर गरीब मजदूरों को अधिक दिहाड़ी का प्रलोभन देकर अवैध खनन में लगा रहे हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कथित अवैध कारोबार बीसीसीएल और वन विभाग की जमीन पर संचालित किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जंगली जीव-जंतुओं के आश्रय पर भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। कि अवैध खनन किए गए कोयले को ट्रकों के माध्यम से बाहर भेजे जाने और भट्ठों में पहुंचाए जाने की बात भी कही गई है।रत्नेश कुमार ने सवाल उठाया कि जब सीआईएसएफ सहित संबंधित एजेंसियां अवैध खनन पर रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रही हैं, तो मुरलीडीह, भाटडीह और तेतुलिया में कथित रूप से चल रहे इस कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।
मार्ग के किनारे फल-सब्जी विक्रेताओं को छायादार छाता बाँट मनायी गयी गांधी जयंतीटीम एबीएन, रांची। दिनांक 2 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार गाँधी जयंती के शुभ अवसर में छोटानागपुर क्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी (सी.सी.डी.एस ) ने गार्डन रीच शिपबिल्डर्स इंजीनियर्स लिमिटेड कंपनी के सी.एस.आर परियोजना अंतर्गत इस वर्ष (2026-27) में पूरे झारखण्ड में 2500 छायादार बड़ा छाता बाँटा।ज्ञात हो कि सीसीडीएस एक समाज सेवी संस्था है जो पिछले 32 वर्षों से झारखण्ड, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में जन सेवार्थ अनेक योजना का क्रियानव्यन करता रहा है। इसी सन्दर्भ में छाता के माध्यम से उन जरूरतमंद मार्ग किनारे सब्जी- फल विक्रेताओं को मौसम के कारण बहुत सी पीड़ाओं से राहत पहुंचाने का एक प्रयास किया जा रहा है। उपस्थित सभी लाभुकों ने छाता पाने पर अपनी प्रसन्ता जाहिर की और बतलाया की इससे उन्हें बरसात, ठण्ड और गर्मी तीनो ही मौसम मे बहुत राहत मिलेगी।संस्था के सचिव बिभू चौधरी ने सभी को व्यवसाय और आत्मनिर्भर बनने के प्रति प्रेरित किया, उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को संस्था के विभिन्न कार्यों से अवगत कराया जिसमे जूट, बाँस एवं अन्य प्राकृतिक शामग्रीयों द्वारा विभिन्न प्रकार के सजावटी हस्तशिल्प से रोजगार के अवसर से परिचित करवाया। संस्था लम्बे समय से इन सभी हस्तशिल्प के विभिन्न सामग्री बनाती एवं हस्त शिल्पकारों को प्रशिक्षित करती आयी है। कृषि के छेत्र में भी नाबार्ड की सहायता से संस्था का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और विभिन्न परियोजना के माध्यम से हज़ारों की संख्या मे कृषक परिवारों को लाभान्वित करती आयी है।गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एण्ड इंजीनियर्स लिमिटेड भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के नियंत्रणाधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह एक नवरत्न कंपनी है जो कोलकाता में स्थित है। यह भारतीय नौसेना के पोतों से लेकर व्यापारिक जलपोतों तक का निर्माण एवं मरम्मत करते हैं। इसके सी.एस.आर. परियोजना अंतर्गत इस वर्ष झारखण्ड के जरूरतमंद विक्रेताओं को छाता बाँटने के लिए सी. सी. डी. एस. को सहायता राशि प्रदान की गयी और छाता का वितरण सफलता पूर्वक पूर्ण हो सका।कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डूंगरी पंचायत के मुखिया जीतू कच्छप, पंचायत सचिव हर्षिता सादा पूर्व ग्राम प्रधान राजू नायक, सुंदरी तिर्की पूर्व चेयरमैन जिला परिषद, राम बंडो पूर्व मुखिया, ग्राम प्रधान सूरज उराव, उपमुखिया सरोज धान एवं पूर्व समाज कल्याण पदाधिकारी अर्जुन मांझी उपस्थित रहे। साथ ही संस्था के योगा थेरेपीस्ट बिस्वाजॉय चौधरी, वीत्य अधिकारी प्रशांत हेरलेकर, कीर्तमान नाथ, अब्दुल मसीर अंसारी, विकास पासवान, अभिषेक कुमार, फ़िरोज़ एवं अमन कुमार पातार का कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
रील से रियल लाइफ तक रोटेरियनों ने दिखाया जीवन का सचरोटेरियन बने नाटक के किरदार।हंसी के मंच से निकली जिंदगी की गंभीर सीख।टीम एबीएन, रांची। रोटरी क्लब रांची के तत्वावधान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में क्लब के सदस्य ही कलाकार बने और अलग-अलग किरदार निभाकर हास्य-व्यंग्य से भरपूर नाट्य प्रस्तुति दी। सदस्यों की सहज अदाकारी और संवाद ने दर्शकों को खूब हंसाया। वहीं कई प्रसंगों ने जीवन और जिम्मेदारी को लेकर गंभीर संदेश भी दिया।नाटक की शुरुआत रोटरी बैठक में सदस्यों के समय पर नहीं पहुंचने और तरह-तरह के बहाने बनाने से हुई। ट्रैफिक जाम से लेकर घर से निकलने में देरी और काल्पनिक लिफ्ट में फंसने जैसे प्रसंगों के जरिए समय की पाबंदी पर चुटीला संदेश दिया गया। वहीं बैठक के संदेश में ‘डिनर एंड फेलोशिप’ लिखे जाने के बाद मेन्यू पूछने वाले प्रसंग ने खूब हंसाया।क्लब की बैठकों की गतिविधियों, फाइन बॉक्स, औपचारिकताओं और सदस्यों की आपसी बातचीत को भी हास्य के अंदाज में प्रस्तुत किया गया। चूहे के मंच पर आने और उसे पकड़ने के लिए बायलॉज का सहारा लेने वाला प्रसंग खासा मनोरंजक रहा। अवॉर्ड की सिफारिश और सीएसआर को लेकर बातचीत के जरिए क्लब की कार्यप्रणाली पर हल्का-फुल्का व्यंग्य किया गया। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को भी नाटक में रोचक ढंग से दिखाया गया। मुख्य वक्ता की एंट्री से पहले रील के लिए सही शॉट लेने की कोशिश के जरिए सोशल मीडिया पर दिखावे की प्रवृत्ति पर व्यंग्य किया गया।नाटक का सबसे प्रभावशाली हिस्सा जीवन की सच्चाई रहा। इसमें बताया गया कि इंसान पूरी जिंदगी घर, गाड़ी, पैसा और सम्मान जुटाने में लगा रहता है, लेकिन अंततः महत्वपूर्ण यह है कि उसने दूसरों के लिए क्या किया। सलाह, जवाब और उधार सोच-समझकर देने तथा चरित्र, ज्ञान और मर्यादा को महत्व देने का संदेश दिया गया।नाटक में दिलचस्प मोड़ तब आया जब असली वक्ता पहुंचा और पता चला कि जिसे मुख्य वक्ता समझा जा रहा था, वह वास्तव में ड्राइवर था। इसके बावजूद उसके अनुभव से निकली बातें इतनी प्रभावशाली रहीं कि असली वक्ता ने भी कहा कि केवल ज्ञान बांटना ही नहीं, बल्कि उसे जीवन में उतारना जरूरी है।इस नाटक का लेखन एवं निर्देशन रोटरी राँची के अध्यक्ष ललित त्रिपाठी ने किया जिसमें सुरेश साबू ने पान सिंह, अजय दीप वाधवा ने रामलाल, भावना तनेजा ने बाँसुरी देवी, निशी जायसवाल ने फूलन देवी, ललित त्रिपाठी ने बिजॉय जी, प्रवीण राजगढ़िया ने उद्धंड सिंह, मनीष रामसिसरिया ने गड़बड़दास, शालिनी सिंघानिया ने इंस्टा देवी, राजीव मोदी ने चतुरानंद जी, बिनोद कुमार ने जामेश्वर जी, पवन जायसवाल ने ज्ञानचंद, विनय छापरिया फनी सिंह एवं अपराजिता ने रुक्मिणी देवी का किरदार निभाया।
लोहरदगा: स्मॉल फॉल में डूबने से दो भाइयों की मौत, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के किस्को और जोबांग थाना सीमावर्ती क्षेत्र मसुरियाखाड़ पुलिस पिकेट के पूर्वी हिस्से में स्थित स्मॉल फॉल में दो भाइयों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे दिन प्रशासन और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और युवकों की तलाश शुरू की।एक शव बरामद किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। डूबने वालों की पहचान किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत होंदगा निवासी 24 वर्षीय लाल रितेश नाथ शाहदेव, पिता अजय नाथ शाहदेव एवं चतरा के सिमरिया निवासी राजा सिंह पिता सनूज कुमार सिंह के रूप में हुई है। दोनों ममेरे-फुफेरे भाई है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों घर से दोपहर करीब 1 बजे घूमने की बात बोलकर निकले थे, देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वाले चिंतित हो गए। दोनों के मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इधर रितेश और राजा का मोटरसाइकिल रोड में खड़ी देखकर इसकी सूचना किस्को थाना और परिजनों को दी गई, तब परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर किस्को एसडीपीओ दिवाकर कुमार, इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद, किस्को थाना प्रभारी वारिस हुसैन और जोबांग थाना प्रभारी बिष्णु रजक घटनास्थल देवदरिया पंचायत अंतर्गत स्मॉल फॉल पहुंचे और लाल रितेश नाथ शाहदेव का शव बरामद कर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी। वहीं राजा सिंह के शव की खोजबीन जारी है।
धनबाद : मानवाधिकार के नाम पर दबंगईमहिला को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरलसंगठन से जुड़े होने के दावे पर भी सवालएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेलीपाड़ा इलाके से सामने आए एक कथित वायरल वीडियो ने कानून-व्यवस्था और मानवाधिकार के नाम पर सक्रिय होने वाले लोगों की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में एक महिला को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट करते हुए कुछ लोग नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पुलिस के मौके पर पहुंचने की बात सामने आई है।मामला कथित तौर पर पैसे के लेन-देन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी बीच यह भी आरोप सामने आया है कि वीडियो में नजर आने वाली महिला खुद को एक मानवाधिकार संगठन से जुड़ा बताती है और संगठन के नाम पर अलग-अलग मामलों में लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश करती है। हालांकि, संगठन से उसके वास्तविक जुड़ाव और दबंगई के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।वहीं, स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी सामने आया है कि इन्हीं महिलाओं से जुड़े लोगों पर झरिया थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया था। इन आरोपों की भी पुलिस जांच के बाद ही वास्तविकता स्पष्ट होगी।पूरे मामले ने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है—अगर कोई व्यक्ति वास्तव में मानवाधिकार की बात करता है, तो क्या उसे कानून अपने हाथ में लेने या दूसरों पर दबाव बनाने का अधिकार मिल जाता है? और दूसरी ओर, किसी महिला को पेड़ से बांधकर मारपीट करना भी कानून व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े करता है।फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद की असली वजह क्या थी, मारपीट में कौन-कौन शामिल था और मानवाधिकार संगठन से जुड़े होने का दावा कितना सही है।वहीं, मामले को लेकर जब सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।
धनबाद आठ लेन पर हादसा : असर्फी अस्पताल के पास हाइवा की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। थाना क्षेत्र के असर्फी अस्पताल के समीप आठ लेन सड़क पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे हाइवा की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसे के बाद सड़क पर अंधेरा होने के कारण शव काफी देर तक पड़ा रहा।इस दौरान वहां से गुजर रहे कई वाहन शव के ऊपर से निकल गये, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। सिर कुचल जाने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने भी घटना के बाद सड़क पर अंधेरा रहने की बात कही है। हादसे के बाद शव काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी।अन्य वाहनों को शव के ऊपर से गुजरने से रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने सड़क पर पेड़ की डालियां रख दीं। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना धनबाद थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही हादसे में शामिल हाइवा और उसके चालक के बारे में भी जानकारी जुटायी जा रही है। दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
धनबाद कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित रेलवे फाटक के हाइट गेट से टकराई हुंडई कार, कार में लगी भीषण आगएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास के माँ लिलौरी स्थान स्थित धनबाद रेल डिवीजन के रेलवे फाटक संख्या 3/SPL/T पर बीती रात करीब एक बजे एक बड़ा हादसा हो गया।जानकारी के अनुसार बोकारो की ओर से तेज रफ़्तार आ रही एक हुंडई कार रेलवे फाटक के हाइट गेट से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में अचानक आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि कार में सवार लोग समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं आसपास के लोगों और प्रशासन की मदद से आग बुझाने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलती रही और अंततः पूरी तरह जलकर राख हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों और घटना से संबंधित अन्य जानकारी की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।
धनबाद : दामोदर नदी के तेज बहाव में किशोरी डूबी, तलाश जारीएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दामोदर नदी के तेज बहाव में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोरी के डूबने की सूचना सामने आई है। घटना झरिया के मोहलबनी घाट की बताई जा रही है। किशोरी अपने परिवार के साथ नदी में नहाने पहुंची थी।बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान किशोरी गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगी। बेटी को बचाने के लिए उसके पिता भी पानी में उतर गए और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान किशोरी का हाथ छूट गया और वह तेज बहाव में बह गई।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। घटना की सूचना आमलाबाद ओपी और पत्थरडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जाच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, किशोरी लोदना मोड़, झरिया की रहने वाली बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही मोहलबनी घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल किशोरी की तलाश जारी है। घटना की आधिकारिक पुष्टि और किशोरी की पूरी पहचान की जानकारी पुलिस की ओर से सामने आना बाकी है।
पलाम : हुसैनाबाद थाना से हाजत सुरक्षा प्रहरी को चकमा देकर चोरी के आरोपी हुआ फरारथाना से झाड़ियों में घुस कर चार दिवारी हुआ पारएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। पलामू पुलिस की सतर्कता पर फिर एक बार उठी बड़ा सवाल 1 गुरुवार को अहले सुबह जब थाना के सुरक्षा प्रहरी आंख मल कर नित्य क्रिया में जाने की तैयारी कर ही रहे थे तब तक एक चालक कैदी ने सब की आंखों धुल झोंक कर हाथ मे रस्सी सहित नौ दो ग्यारह हो गया,इस घटना की सूचना से ही फैली पुलिस की हाथ पांव फूलना चालू हो गया। सभी अधिकारी खोजबीन में लग गए केकिन समाचार लिखे जाने तक उक्त चोर नही पकड़ाया था।प्राप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार छुट्टी में गए थे। इसी बीच पड़ोसी राज्य बिहार औरंगाबाद जिला के कुटुंबा थाना अंतर्गत पिपरा बगाही के निवासी व बिहार में चोरी की घटनाओं में वांछित अपराधी रीतेश कुमार (19 वर्ष), पिता अनिल सिंह को पूर्व के 29 सितम्बर की थाना कांड संख्या 198/26 की घटना व निशानदेही पर पूछताछ हेतु पुलिस अभिरक्षा में सुबह 4 :30 बजे पकड़ कर लाया गया था।लेकिन सुबह करीब 8 बजे ओ डी प्रभारी के रूप में पुअनि विजय प्रसाद मेहता डियूटी में तैनात थे लेकिन सुबह ऑफिस डियूटी चेंच का समय था सुरक्षा प्रहरियों से फ्रेस होने के लिए वे डेरा गए और उसी समय उक्त चोर ने पेट मे दर्द की शिकायत किया। हाजत सुरक्षा में तैनात चौकीदार 03/29 अक्षय कुमार और 03/33 मिथलेश कुमार पासवान द्वारा इलाज के लिए हथकड़ी लगाकर हाजत से बाहर जैसे ही निकाला वेसे ही आरोपी चौकीदार को धक्का देकर हथकड़ी और रस्सा सहित वह थाना भवन के पश्चिम दिशा में झाड़ियो में कूदते हुए चार दिवारी लांघ कर फरार हो गया। घटना के बाद थाना में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारी, जवान और चौकीदारों ने आरोपी को पकड़ने लिए चारो तरह फैल गए लेकिन चोर ने ऐसा चकमा दिया फरार हो गया ।और अन्तः वह भागने में सफल रहा इस घटना की सूचना ने पलामू पुलिस के साथ साथ थाना की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। इधर घटना की सूचना प्राप्त होने के बाद थाना प्रभारी आ गए और पुलिस के द्वारा फरार आरोपी के विरुद्ध हाजत से भागने और सरकारी संपत्ति (हथकड़ी-रस्सा) लेकर जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इधर थाना के चारो तरफ चार दिवारी व कंटीला तार हैं लेकिन पुराना व जर्जर होने के कारण कई जगहों पर टूटा हुआ है जिससे भविष्य में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.