Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
पलामू : पुल से नीचे गिरी बाइक, दो की मौत
Published / 2025-06-06 20:10:41
पलामू : पुल से नीचे गिरी बाइक, दो की मौत

पलामू में पुल से नीचे गिरी बाइक, 2 दोस्तों की दर्दनाक मौतएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे-75 पर सतबरवा थाना क्षेत्र के ताबर गांव के पास गुरुवार को एक बाइक पुल से नीचे गिर गयी, जिसमें 2 दोस्तों की मौत हो गयी।मृतकों की पहचान राजबली भुइयां (निवासी-सरजा, सतबरवा) और रूपदेव उरांव (निवासी-झाबर, लेस्लीगंज) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाजार करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गयी। घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तुंबागाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, रूपदेव की हालत गंभीर देख उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MRMCH) रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विश्वनाथ राणा ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और पुल पर नियंत्रण खो देने के कारण नीचे गिर गई। दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लोगों ने बताया कि अगर समय पर प्राथमिक उपचार मिलता, तो शायद जान बचाई जा सकती थी।

उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक बटाने नदी का होगा जीर्णोद्वार : उपायुक्त
Published / 2025-06-06 19:53:55
उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक बटाने नदी का होगा जीर्णोद्वार : उपायुक्त

योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर कमेटी गठितउपायुक्त की अध्यक्षता में बटाने नदी इको सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर हुई बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त समीरा एस० की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय वेश्म में बटाने नदी इको सिस्टम इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के क्रियान्वयन को लेकर बैठक हुई।  बैठक में बटाने नदी के उद्गम स्थल से लेकर पलामू जिला के सीमा तक नदी के जीर्णोद्वार के संबंध में विचार- विमर्श किया गया। नदी में छोटे-छोटे चेक डैम, छोटे जलाशय बराज एवं अन्य निर्मित संरचनाओं का सर्वेक्षण कर योजना का एक वृहद एसओपी तैयार करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने इस योजना में Conversion के माध्यम से एसओपी फॉलो करते हुए वन विभाग, नीति आयोग, मनरेगा, जलछाजन आदि योजनाओं से इस पूरे कार्यक्रम को निष्पादित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने इस योजना को समयबद्ध एवं अभियान चलाकर शीघ्रता से इसे पूरा करने का निदेश दिया।उपायुक्त ने योजना के सफल कार्यान्वयन हेतु जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया।  वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार को इस कमेटी का नोडल पदाधिकारी नामित किया गया। उनके स्तर पर  पदाधिकारियों की टीम वृहद एसओपी तैयार करेगी।उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को Conversion से संबंंधित सभी विभागों के संबंंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए एसओपी  के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु कार्यक्रम का निष्पादन  सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने अपर समाहर्ता को बटाने नदी से संबंधित भू-अर्जन एवं पुर्नवास की समीक्षा विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी एवं संबंंधित अंचल अधिकारियों से करते हुए भू-अर्जन, राहत एवं पुर्नवास तथा स्थानीय निवासियों की समस्याओं का अनुश्रवण एवं उनके निराकरण के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निदेश दिया। बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

मेदिनीनगर केन्द्रीय कारा में जेल मैनुअल का पालन करते हुए सुनिश्चित करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त
Published / 2025-06-06 19:50:57
मेदिनीनगर केन्द्रीय कारा में जेल मैनुअल का पालन करते हुए सुनिश्चित करें सभी व्यवस्थाएं : उपायुक्त

उपायुक्त की अध्यक्षता में केन्द्रीय कारा समिति की हुई बैठकएबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। पलामू उपायुक्त समीरा एस० की अध्यक्षता में आज कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई।  उपायुक्त के कार्यालय वेश्म में आयोजित इस बैठक में मेदिनीनगर केन्द्रीय कारा सुरक्षा से संबंधित एवं कारा में संसाधनों को बेहतर करने की दिशा में विचार-विमर्श हुआ। उपायुक्त ने मेदिनीनगर केन्द्रीय कारा में जेल मैनुअल के अनुरूप सुरक्षात्मक उपायों, मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य जांच, पेयजल, शौचालय, फायर सेफ्टी, फस्ट एड किट की व्यवस्था, कैदियों/बंदियों से मुलाकाती पर विशेष ध्यान रखने का निदेश दिया। उन्होंने बंदियों के जीवन में सुधार हेतु आवश्यक सुविधाएं बेहतर करने का निदेश दिया। कारा में सुरक्षा के दृष्टिकोण से कारा के सामने वाले मुख्य दीवार को और ऊंचा किए जाने एवं दीवार पर कटीले तार लगाए जाने का निर्णय लिया गया।  वहीं पेयजलापूर्ति की समस्या के समाधान हेतु बोरिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया।  कारा में अधिष्ठापित सुरक्षा उपकरणों के संचालन हेतु निर्वाध विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता पर बल दिया गया। स्थानीय थाना द्वारा कारा के वाह्य परिसर में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया गया, ताकि आसपास भी निगरानी की जा सके।कारा में हॉस्पिटल भवन का एक सप्ताह में रिपेयर करने का निदेश भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया गया। बंदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच को लेकर सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कारा में चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति की गई है। उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त चिकित्सक को अपनी जिम्मेवारी समझते हुए कारा में उपस्थित रहकर कैदियों/बंदियों का नियमित स्वास्थ्य जांच करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने महिला वार्ड में महिला बंदियों के लिए  महिला स्वास्थ्यकर्मियों (एएनएम/जीएनएम) की प्रतिनियुक्ति कर उनका स्वास्थ्य जांच करवाने का निदेश सिविल सर्जन को दिया।  बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन, मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के अधीक्षक भागीरथी कार्जी, जेलर आशीष कुमार, स्पेशल ब्रांच के डीएसपी दीपक कुमार, सिविल सर्जन अनिल सिंह, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। 

निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा
Published / 2025-06-06 18:25:23
निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा

*प्रेस विज्ञप्ति**निर्जला एकादशी पर श्री राधा कृष्ण मंदिर में हुई विशेष पूजा*श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर में निर्जला एकादशी पूजा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण जी का भव्य अलौकिक श्रृंगार, विशेष पूजा अर्चना, महाप्रसाद भोग, भजन- कीर्तन एवं सामूहिक महा आरती का आयोजन किया गया।श्री राज श्याम जी को फल, मेवा, चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। तथा पूरे विधि विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना एवं महाआरती की गई। तत्पश्चात  भजन कीर्तन के कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने सुमधुर मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। एवं मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। मंदिर में उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने हाथ जोड़कर परिवार के सुख शांति समृद्धि के लिए श्री राधा- कृष्ण से प्रार्थना की। एवं सबों ने सामूहिक महाआरती में भाग लिया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि निर्जला एकादशी व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है। तथा इस दिन श्री हरि विष्णु जी के व्रत एवं पूजन से समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है। तथा इस दिन की गई पूजा और दान से जीवन में सुख समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है, निर्जला एकादशी का व्रत न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक और आध्यात्मिक विकास में भी सहायक होता है।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, संजय सर्राफ,पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, विशाल जालान, विष्णु सोनी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार, नंदकिशोर चौधरी, गिरधारी सर्राफ, दीपक सर्राफ, शशि, कांता, अनुराधा, अंजलि, तरुण, अतुल, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।प्रेस प@उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के 

भ्रष्टाचार की जड़ बनता जा रहा प्रखंड कार्यालय : देवेंद्रनाथ महतो
Published / 2025-06-06 18:18:54
भ्रष्टाचार की जड़ बनता जा रहा प्रखंड कार्यालय : देवेंद्रनाथ महतो

जेएलकेएम ने आज किया कांके ब्लॉक ऑफिस का घेरावटीम एबीएन, कांके/ रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा क्षेत्रीय अधिकार और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखर हैं। आज शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय कांके का घेराव किया गया। ग्रामीणों में जमीन विवाद, अबुआ आवास, पेंशन वितरण एवं अन्य सरकारी योजनाओं में अनियमितता से भारी आक्रोश है। आंदोलन का समर्थन करने संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो पहुंचे। देखते ही देखते ग्रामीण एवं संगठन कार्यकर्ताओं कि भींड जुट गया। घंटों तक कार्यालय को घेर कर रखा। जमकर नारेबाजी होने लगी। स्थिति को नियंत्रित करने स्थानीय कांके थाना प्रभारी प्रकाश रजक दल-बल के साथ पहुंचे। देर शाम को आंदोलनरत ग्रामीणों के बीच प्रखंड विकाश पदाधिकारी विजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नंदेश्वर दास से वार्ता हुआ।देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि जमीन कागजी पेंच में जान बूझकर फसाया जा रहा है। सुधार के नाम पर दलाल और बिचोलिया से कार्यालय का सांठगांठ होता है। प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का जड़ बनते जा रहा है।मनमानी तरीके से अपने लोगों में ही केवल सरकारी योजनाओं का बंदरबांट हो रहा है।बताते चले कि आज की इस आंदोलन में फुलेश्वर बैठा, राजु महतो, विनोद डॉन, रविंद्र कुमार दीपक, जयंती देवी, रिंकी चौधरी, सूरज नारायण महतो, जलेश्वर मार्शल, नवीन, अजय, प्रवीण, गौतम, मंटू आदि सैकड़ो संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिलवे में मना विश्व पर्यावरण दिवस
Published / 2025-06-05 20:48:52
झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम टाटीसिलवे में मना विश्व पर्यावरण दिवस

सुरक्षित भविष्य के लिए पौधारोपण जरुरी: महेश गुप्ता टीम एबीएन, रांची। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम, टाटीसिलवे में विश्व पर्यावरण दिवस विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जागरूकता रैली से हुई, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के माध्यम से टाटीसिलवे क्षेत्र में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके पश्चात टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन के समीप  101 पौधों का सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर टूल रूम के प्राचार्य  महेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी  आशुतोष मिश्रा, ट्रेनिंग इंचार्ज  मंगल टोप्पो, प्रोडक्शन इंचार्ज मो. जावेद अंसारी, इंजीनियर मेंटेनेंस कमलकांत सहित अन्य फैकल्टी  पुर्नेंदु पंकज, राकेश कुमार,  संजीव रंजन,  गौरव प्रियदर्शी, राहुल रंजन ,सुश्री पूनम खलखो एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स रांची चैप्टर के साथ भाषण प्रतियोगिता  का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरणीय समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए जनमानस को सतत विकास और हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। झारखंड गवर्नमेंट  टूल रूम के प्राचार्य एवं इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स रांची चैप्टर के अध्यक्ष  महेश कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा  कि हमें केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। जैसे कि अधिक से अधिक पौधारोपण और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई को रोकना। यही हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की कुंजी है। इस अवसर पर इंस्टिट्यूशन आफ इंजीनियर्स, रांची चैप्टर के  सदस्यों ने न केवल अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई, बल्कि अपने अभिभाषणों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में ईआर संदीप भगत, महाप्रबंधक, सीएमपीडीआई, ईआर एमआर कुमार, ईआर मनोज कुमार, महाप्रबंधक, मेकॉन, एवं सुश्री सुमन सेठी जैसे अनुभवी विशेषज्ञों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो ने किया, जबकि समापन भाषण वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ मना पर्यावरण दिवस
Published / 2025-06-05 20:47:48
पर्यावरण बचाने के संकल्प के साथ मना पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने कि थीम पर छोटे बच्चों के नृत्य ने किया सभी को मंत्रमुग्ध टीम एबीएन, रांची। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, झारखंड सरकार के वन प्रचार, प्रसार प्रभाग, रांची द्वारा आज दिनांक 5 जून 2025 को पलाश कॉन्फरेंस हॉल, डोरंडा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस वर्ष वन विभाग की थीम आओ वन बंधू बने। जिसका अर्थ था। प्रकृति के साथ दोस्ती कर पर्यावरण की रक्षा करना, जिसके अंतर्गत विभाग द्वारा पिछले कई महीनों से विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम, वृक्षारोपण अभियान एवं स्वच्छता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत पीसीसीएफ डेवलपमेंट वाईके दास, डीएफओ पब्लिसिटी श्रीकांत वर्मा, अशोक कुमार-पीसीसीएफ एवं एचवोएफएफ, शशिकार सामंता- पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ एवं सीडब्लूएलडब्लू, शैलजा सिंह-चेयरपर्सन बायोडायवर्सिटी बोर्ड, परितोष उपाध्याय- पीसीसीएफ एडमिन, संजीव कुमार-एमएस झारखंड बायोडायवर्सिटी बोर्ड, रवि रंजन-एपीसीसीएफ, कैंपा, यतीन्द्र कुमार दास- एपीसीसीएफ, डेवलपमेंट, विनयकांत मिश्रा- आईएफएस एवं अन्य विभागीय माननीय अतिथि ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके तुरंत बाद सभी अतिथियों ने पौधरोपण किया गया। अतिथियों का स्वागत डीएफओ पब्लिसिटी श्री श्रीकांत वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने  संबोधन में कहा कि, पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह एक निरंतर प्रयास है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी धरोहर को सुरक्षित रखता है। इसके बाद धरित्री कला केंद्र, रांची द्वारा पर्यारण को ध्यान में रखते हुए उनके दो ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुत किया।  जिसमें छोटे बच्चों के  ग्रुप ने प्लास्टिक के इस्तमाल एवं इसके नुकसान से बचने  एवं प्लास्टिक के यूज पर  रोक लगाने की मुहीम पे बने थीम सांग पर नृत्य किया।  इनके इस नृत्य ने सभागार में मौजूद सभी का दिल जीत लिया।  इस अवसर पर सभागार में मौजूद लगभग 150 से अधिक लोगों ने संकल्प लिया की वो ऐसे सभी चीजों का बहिष्कार करेंगे जिससे हमारे धरती को नुकसान पहुंच रहा है।   इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्रों द्वारा फैंसी ड्रेस, पोयम रेसिटेशन एवं एस्से प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने , धरती को हरा भरा एवं अधिक सुन्दर बनाने की अपने मंतव्य को जाहिर किया। इसके अलावा सभी छात्रों को जागरूकता सामग्री दी गयी। विशेषज्ञों ने वनों की वर्तमान स्थिति, संकट और समाधान पर व्याख्यान भी दिया गया। इसके अलावा विजेताओं को पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मेडल भी दिया गया।   कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों का विचार, उनका रचनात्मकता और ज्ञान से भरा उनका उद्देश्य रहा जो यह सिद्ध कर दिया कि वे पर्यावरण के लिए न सिर्फ संवेदनशील हैं, बल्कि बदलाव के वाहक भी बन सकते हैं। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ लेकर किया गया। जिसमे बच्चों ने वन बंधू बनने की शपथ ली। वनों की रक्षा करने, पर्यावरण को बचाने और हरियाली को बढ़ावा देने की शपथ शामिल थी। कार्यक्रम के अंत में डीएफओ पब्लिसिटी श्रीकांत वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने में सहायक सिद्ध होते हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वन बंधू बनने का यह अभियान यहीं खत्म नहीं होता यह तो एक शुरुआत है। आओ वन बंधू बनें एक आवाज है, एक आंदोलन है। उन्होंने छात्रों से झारखंड को फिर से हरा-भरा बनाने की मुहिम में एकजुट होने का आग्रह किया।

पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे, उनकी सुरक्षा का भी लिया संकल्प
Published / 2025-06-05 20:45:36
पर्यावरण दिवस पर लगाये गये पौधे, उनकी सुरक्षा का भी लिया संकल्प

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस पर इंदिरा पैलेस हिनू में अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य सहकारी बैंक, हिनू शाखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभा सिंह, चेयरपर्सन झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक, जयप्रकाश शर्मा, संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियां, अफ्रेम जार्ज  कुजूर  प्रबंध निदेशक सह उप निबंधक, कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक झामकोफेड, जयदेव सिंह, पूर्व संयुक्त निबंधक, प्रभात कुमार सिंह, निदेशक, कामेश्वर उरांव, जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, संजय सिंह, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, धीरज कुमार, पंकज  कुमार, देवेश कुमार, शाखा प्रबंधक, एलआईसी, काली सिंह निदेशक, गोल इंस्टीट्यूट सहित गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह, आजीविका स्वयं सहायता समूह, गव्य सहयोग समितियां, पिंक आटो स्वयं सहायता समूह कि महिला एवं लैंप के किसानों के बीच 500 पौधा वितरण किया गया। लैंप के सदस्यों एवं गव्य विकास सहयोग समितियां के सदस्यों के बीच झारखंड स्टेट को आपरेटिव बैंक का माइक्रो एटीएम का वितरण अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर इंदिरा पैलेस, हिनू एवं आसपास के सभी व्यावसायीगण उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में अतिथियों के कर कमल से इंदिरा पैलेस परिसर, हिनू में वृक्षारोपण भी किया गया।चेयरपर्सन, विभा सिंह द्वारा महिलाओं एवं किसानों को संबोधित करते हुए एक पेड़ मां के नाम, सभी को लगाने का आहवान किया गया तथा अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष पूरे वर्ष मनाने एवं उसमें पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहकारिता की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। झारखंड राज्य सहकारी बैंक पूरे राज्य में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रहा है। उप निबंधक सह प्रबंध निदेशक अफ्रम जॉर्ज कुजूर द्वारा सहकारिता से महिला सशक्तिकरण एवं इसके माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया।उन्होंने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की आवश्यकता है। कुमोद कुमार, प्रबंध निदेशक द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा पर प्रकाश डाला गया। श्री कुमार द्वारा सहकार से समृद्धि तथा सहकारिता से पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत करने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर सुबोध कुमार, संजीव कुमार, विकास कुमार, अभिजीत सेन, बलबीर जैन, नीरज कुमार, पूनम शर्मा, मनोज कुमार, झारखंड स्टेट कोआपरेटिव बैंक हिनू शाखा के अधिकारी छाया कुमारी, अंजली कुमारी,   अवशेष कुजूर, अमित टोप्पो, रविंद्र सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे लिये। उक्त जानकारी बालबीर जैन ने दी। 

अब मेधा डेयरी का भी मिलेगा मिल्क पाउडर
Published / 2025-06-05 18:57:40
अब मेधा डेयरी का भी मिलेगा मिल्क पाउडर

होटवार में मेधा डेयरी के पाउडर प्लांट का शिलान्यास कल टीम एबीएन, रांची। रांची सहित पूरे झारखंड के ग्राहकों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट का शिलान्यास छह जून को होनेवाला है। प्लांट का शिलान्यास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे करेंगे। उनके साथ कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, एनडीडीबी के चेयरमैन डॉ मीनेश शाह, मेधा डेयरी के एमडी जयदेव बिस्वास सहित कई अधिकारी रहेंगे। प्लांट के बनने से कई फायदे होंगे। दूध सरप्लस होने पर इसे पाउडर बनाने के लिए अब तक दूसरे राज्यों में भेजना पड़ता था। यही नहीं, ट्रांसपोर्टेशन पर भी अधिक खर्च होता था। लेकिन, होटवार में प्लांट चालू से अब आसानी से प्लांट में ही दूध को पाउडर में कन्वर्ट किया जा सकेगा। प्लांट चालू होने से किसानों को लाभ होगा। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार भी मिलेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.