दुमका से खतियानी पदयात्रा कल राजभवन तक पहुंचकर खतियानी महाधरना में होगी तब्दीलटीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा उपाध्यक्ष अमित मंडल ने प्रेस को जानकारी दी है कि 15 मई को संथाल परगना के दुमका से शुरू हुई खतियानी पदयात्रा के अंतिम दिन केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो के नेतृत्व में 5 जून 2025 को सुबह 10 बजे बूटी मोड़ रांची से शुभारंभ करते हुए राजभवन तक पहुंचेगी। उसके बाद धरना स्थल डॉ जाकिर हुसैन पार्क परिसर में महाधरना दिया जायेगा। तत्पश्चात राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जायेगा। खतियानी पदयात्रा के माध्यम से खतियान आधारित स्थानीय नीति, नियोजन नीति, रोजगार नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति, जाति जनगणना, सरना धर्म कोड, पेशा कानून की मांग रखी गयी है।
लातेहार में महिला का मर्डर, गोली मार उतारा मौत के घाट; खेत में मिला शवएबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां सोमवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।वहीं इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में दहशत पैदा कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र के परसही पंचायत के भगनटोला गांव की है। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज यानी मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सुलेखा का शव खेत में पड़ा देखा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही शव के पास से खाने के बर्तन और चटाई भी बरामद की।पुलिस ने बताया कि सुलेखा देवी की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से जांच कर रही है।
झारखंड में तमंचे और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तारहथियार की खरीद-बिक्री करते हुए मौके पर दबोचाएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। शहर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे और कारतूस जब्त किये गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सोमवार को कदमा थाना क्षेत्र में खरखाई नदी के किनारे रामनगर में मरीन ड्राइव रोड पर छापा मारा और भागने की कोशिश कर रहे तीनों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि तीन में से दो लोग-ललित यादव (33) और राकेश कुमार (30) हथियार विक्रेता शाहरुख खान (29) से बंदूक खरीदने के लिए मौके पर आये थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो देसी तमंचे और तीन कारतूस जब्त किए हैं। शिवाशीष ने बताया कि खान का आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि हथियारों के स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी संगठनटीम एबीएन, रांची।सिरमटोली रैंप विवाद को लेकर आज आदिवासी संगठनों ने बंद का ऐलान किया है। इसका राजधानी रांची, लातेहार और गुमला सहित कई जिलों में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। संगठन के लोग हाथ में सरना झंडा और पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे हैं। बुधवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। केवल आवश्यक सेवाओं को बंद से छूट दी गयी है।सफल बनाने के लिए बंद समर्थकों ने रांची के कई इलाकों में सड़क जाम कर दिया है। इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। दुकानें और संस्थान भी बंद हैं। हालांकि, बंद के दौरान किसी भी तरह के उपद्रव या हिंसा से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। बंद समर्थकों ने सड़क पर बांस लगाकर रास्ता बंद कर दिया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस दौरान कई लोग हाथों में सरना धर्म कोड लागू करो, आदिवासी जमीन की लूट और सादा पट्टा पर रोक लगाने की मांग सहित कई अन्य मांगों के पोस्टर लिए भी दिख रहे हैं।
पोलपोल स्थित पलामू ढाबा के समीप चेकिंग अभियान में पुलिस को मिली सफलता 40 लाख रुपए का अवैध शराब के साथ ट्रक चालक व खलासी गिरफ्तार जब्त शराब की कराई जायेगी जांच : एसडीपीओ मणिभूषण एबीएन न्यूज नेटवर्क, सतबरवा/ पलामू। पलामू डीएसपी मणिभूषण प्रसाद ने मंगलवार को सतबरवा थाना परिसर में प्रेस वार्ता करते हुए पत्रकारों को बताया कि बीते 2 जून को सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल स्थित पलामू ढाबा के समीप चेकिंग अभियान के दौरान हरियाणा नंबर के एक ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक रेश्मा रमिशन को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा होते हुए रांची की ओर हरियाणा नंबर का एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब लेकर जा रही है। सूचना मिलते ही सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर पोलपोल पलामू ढाबा के समीप चेकिंग अभियान लगाया गया, जिसमें ट्रक (एच आर 69 डी 3182) को गहनता से जांच की गयी, जिसमें भूसी की बोरी के नीचे 503 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। ट्रक में छुपा कर रखे गये रायल स्टैग 23 पेंटी, रायल चैलेंज 21 पेटी व इंपीरियल ब्लू 459 पेटी आरसी,आर एस, आइबी ब्रांड के क्वार्टर, हाफ व फुल की 14, 580 बोतलों के अलावा तीन मोबाइल जब्त किया है। बरामद शराब का अनुमानित मूल्य 40 लाख रुपये बताया जा रहा है। डीएसपी श्री प्रसाद ने बताया कि जब्त किया गया शराब असली है या नकली इसकी जांच करायी जायेगी। इस घटना की जानकारी उत्पाद विभाग को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में ट्रक चालक देवेंद्र कुमार पिता पेमाराम ग्राम मातासर भुर्टिया, थाना नगना, जिला बाड़मेर तथा लालचंद पिता रतन राम, ग्राम मुनियों कातला, थाना गीडा़, बढ़िया स्पीड जिला बालोतरा (दोनो राजस्थान) को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों व्यक्ति को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। श्री प्रसाद ने बताया कि इतनी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़े जाने से पलामू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस अभियान में थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा के अलावा एएसआई संतोष कुमार साहू, सुबोध कुमार, बसंत कुमार दुबे, हवलदार रामस्वरूप यादव के अलावा पुलिस बल के राज रंजन सिंह, मोहम्मद इरशाद आलम शामिल थे।
5 जून को राजभवन में जेएलकेएम का महाधरना : देवेन्द्र नाथ महतो 5 जून 2025 गुरुवार को 11 बजे बूटी मोड़ से राजभवन रांची तक खतियानी पदयात्रा करते हुए महाधरणा का आयोजन टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए कहा कि आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंदी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नैतिक समर्थन करती है। साथ ही उनके सभी मांगो को पूरी करने का झारखंड सरकार से मांग करती है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासी शहादत हुए है, वर्तमान में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं उनके सभी मांगों को पूरा करें। साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि विगत 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा की शुरुआत की गयी है, जो विभिन्न क्षेत्र होते हुए 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची राजभवन पहुंचेगी। अंतिम दिन 5 जून को राजभवन के समक्ष खतियानी महाधरना का आयोजन किया जायेगा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो महाधरना में संपूर्ण झारखंड विशेषकर रांची जिला और रांची लोकसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंडियों की पहचान खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंडियों के अधिकार खतियान आधारित नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति लागू कर अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
5 जून को राजभवन में जेएलकेएम का महाधरना : देवेन्द्र नाथ महतो 5 जून 2025 गुरुवार को 11 बजे बूटी मोड़ से राजभवन रांची तक खतियानी पदयात्रा करते हुए महाधरणा का आयोजन टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष आंदोलनकारी देवेन्द्र नाथ महतो सामूहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करते हुए कहा कि आदिवासी बचाओ मोर्चा द्वारा आहूत 4 जून के झारखंड बंदी को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा नैतिक समर्थन करती है। साथ ही उनके सभी मांगो को पूरी करने का झारखंड सरकार से मांग करती है। झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासी शहादत हुए है, वर्तमान में आदिवासी मुख्यमंत्री हैं उनके सभी मांगों को पूरा करें। साथ ही देवेन्द्र नाथ महतो ने जानकारी दी कि विगत 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा की शुरुआत की गयी है, जो विभिन्न क्षेत्र होते हुए 570 किमी दूरी तय करते हुए 5 जून को रांची राजभवन पहुंचेगी। अंतिम दिन 5 जून को राजभवन के समक्ष खतियानी महाधरना का आयोजन किया जायेगा। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो महाधरना में संपूर्ण झारखंड विशेषकर रांची जिला और रांची लोकसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की। मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंडियों की पहचान खतियान आधारित स्थानीय नीति झारखंडियों के अधिकार खतियान आधारित नियोजन नीति, उद्योग नीति, विस्थापन नीति, पुनर्वास नीति लागू कर अबुआ राज स्थापित होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
अस्पतालों को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री का सख्त संदेश एक दिन में लंबित बिलों का भुगतान करें : स्वास्थ्य मंत्री ने दिये कड़े निर्देश स्वास्थ्य व्यापार नहीं, सेवा है - जल्द बनेगा रिम्स-2, झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नयी उड़ान 212 अस्पतालों की जांच जारी, 192 करोड़ का भुगतान जल्द : मंत्री अंसारी ने खोला योजनाओं का पूरा लेखा-जोखा टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आज आयोजित एएचपीवाई कॉन्क्लेव में राज्यभर के निजी अस्पतालों के प्रतिनिधि, प्रबंधक एवं चिकित्सक शामिल हुए। यह कॉन्क्लेव आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएमजेएवाई) के अंतर्गत सरकारी देय बिलों के लंबित भुगतान से संबंधित मुद्दों को लेकर बुलाया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने सभी अस्पताल प्रबंधकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और इस पर सख्त रुख अपनाते हुए विभाग को एक दिन के भीतर लंबित बकाया बिलों के भुगतान का निर्देश जारी किया। मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि गरीबों के आयुष्मान कार्ड को एटीएम समझने की भूल न करें। कुछ अस्पताल कार्ड को स्वाइप कर पूरा पैसा निकाल लेते हैं और मरीज को रिम्स रांची रेफर कर देते हैं, यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। गरीबों को उनके हक का इलाज मिलना चाहिए और योजना का पूरा लाभ भी। ऐसा कोई भी व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मंत्री ने यह भी दोहराया कि झारखंड में हेमंत सोरेन जी की सरकार गरीबों की सरकार है, और उनकी उम्मीदों को टूटने नहीं दिया जायेगा। हम सरकार की छवि को धूमिल नहीं होने देंगे, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे, उन्होंने कहा। आगे मंत्री जी ने बताया कि 11 फरवरी 2025 से अब तक करीब 192 करोड़ का भुगतान लंबित है, जिसे शीघ्र निपटाया जायेगा। पिछले 7 वर्षों में ?2284 करोड़ का कुल भुगतान किया जा चुका है। 7.3 लाख सरकारी अस्पताल मरीजों के लिए ?485 करोड़, तथा 14 लाख निजी अस्पताल मरीजों के लिए 2000 करोड़ से अधिक का भुगतान किया गया है। मंत्री जी ने जानकारी दी कि नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट द्वारा चिन्हित 212 अस्पतालों की जांच के चलते कुछ भुगतान में देरी हुई है। अन्य 350 अस्पतालों के भुगतान में नई पोर्टल प्रणाली के कारण तकनीकी अड़चनें सामने आयी हैं, जिन्हें दूर करने के लिए विभाग की टीम लगातार एनएचए से संपर्क में है। समाधान जल्द सुनिश्चित किया जायेगा। डॉ अंसारी ने इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रिम्स-2 का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है और अगले दो वर्षों में यह सपना साकार होगा। राज्य के लोगों को आधुनिक और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम होगा।उन्होंने आगे कहा कि मैं पहले एक डॉक्टर हूं, फिर मंत्री। हमारा पहला कर्तव्य है : सेवा। स्वास्थ्य व्यवस्था को व्यवसाय बनने नहीं दूंगा। जो भी सही दिशा में कार्य करेगा, उसे सरकार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परंतु किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। आईएचपीआई कॉन्क्लेव में संस्थापक अध्यक्ष योगेश गंभीर ने कहा कि सरकार और निजी अस्पतालों के बीच कम्युनिकेशन गैप को भरने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद अहम हैं। इसका उद्देश्य दोनों पक्षों में समन्वय स्थापित कर अंतिम व्यक्ति तक इलाज पहुंचाना है। आईएचपीआई ने आयुष्मान एग्रीमेंट के तहत 15 दिन में भुगतान या विलंब पर 1% ब्याज जैसी मांगें रखीं। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की नवजात और मातृ मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से थोड़ी कम है और हम कई राज्यों से बेहतर हैं। राज्य में सरकारी और निजी क्षेत्र में कुल लगभग 15,500 बेड हैं। सरकार हर साल 2,000-3,000 नये बेड जोड़ने की दिशा में काम कर रही है, ताकि एक लाख बेड का लक्ष्य जल्द पूरा हो सके। एनआरएचएम के एमडी अबू इमरान ने कहा कि मातृ और शिशु मृत्यु दर को लेकर सरकार गंभीर है। राज्य के 85% लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस कवर मिल चुका है। झारखंड पहला राज्य है जहां कर्मचारियों को असीमित बीमा कवर दिया जा रहा है। राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना और आयुष्मान भारत योजना मिलकर राज्यवासियों को मजबूत स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक आबू इमरान, डॉ गिरधर ज्ञानी, डॉ योगेश गंभीर, डॉ राजेश कुमार, सैयद अहमद अंसारी, डॉ सतीश ठाकुर, डॉ अनंत सिन्हा, डॉ अजय सिंह, डॉ शंभू, डॉ प्रदीप सिंह, मंजूर अंसारी, अनवर अहमद अंसारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं चिकित्सकगण मौजूद रहे।
पलामू : रेलवे ओवरब्रिज के पास टूटा बिजली का खंभाविभाग के लापरवाही के कारण बड़ी दुर्घटना को कर रही है आमंत्रितएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद / पलामू। स्थानीय लोगो द्वारा बिजली विभाग को आवेदन दिए एक महीना बीतने को है लेकिन बिजली विभाग मौन है। पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज जपला छतरपुर मुख्य पथ पर विगत एक माह से टूटा हुआ बिजली का खंभा आज तक नही बदला जा सका है। जबकि विगत 8 मई 2025 को ही आस पास के नागरिकों ने अवर विद्युत प्रमंडल जपला के सहायक अभियंता को ज्ञापन देकर टूटे हुए बिजली के खंभे को बदलने का आग्रह किया है। एक माह होने को है। आज तक बिजली का टूटा हुआ खंभा नही बदला गया। भीड़ भाड़ का इलाका होने की वजह कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना है। नागरिकों ने बताया कि अज्ञात हाइवा ने बिजली के खंभे में टक्कर मार कर फरार हो गया था। जब लोगो ने देखा तो तत्काल बिजली विभाग को सूचना दियादी थी।उन्होंने आरोप लगाया है की बिजली विभाग के ऐसी लापरवाही के वजह से कभी भी टूट हुआ बिजली कि खंभा सड़क पर गिर सकती है, जिससे जानमाल का नुकसान भी हो सकता है, उन्होंने कहा है की अगर बिजली के टूटे हुए खंभे की वजह कोई घटना घटती है तो उसकी जवाबदेही बिजली विभाग की होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.