मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटनमारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय: शिल्पी नेहा तिर्कीकई राज्यों से पधारे महिला उद्यमी के द्वारा 90 से ज्यादा स्टॉल घरेलू उत्पादों के लगाये गएकार्यक्रम स्थल पर कल सावन सिंघारा का सायं 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया हैटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची द्वारा आयोजित 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित परंपरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन प्रातः 11 बजे झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य अतिथि एवम उप महापौर नीरज कुमार बिशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित के साथ किया।मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया समिति के द्वारा समय-समय पर सामाजिक ,धार्मिक और व्यापारिक तीनों क्षेत्रों में समाज हित में इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। मुख्यतः महिलाओं के लिए छोटे-छोटे व्यवसायीकरण को प्रमोट करने, घरेलू चीजों के उत्पाद को इन आयोजन के द्वारा उपभोक्ताओ तक पहुंचा कर छोटे घरेलू उद्योग को बढ़ावा एवं एक पारंपरिक सांस्कृतिक कला को रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रहे है। इसके पूर्व मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।समिति के सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है। छोटे बड़े मिलाकर 90 स्टॉल इसमें लगाए गए हैं। घरेलू उत्पादन से लेकर अन्य व्यावसायिक उत्पादको की सामग्री की भी स्टालों पर उपलब्धता रहेगी। साथ ही साथ महिला उद्यमियों की विशेष सहभागिता इसमें बनी हुई है। यह महिला उद्यमियों के लिए कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। भगवान के श्रृंगार की वस्तुएं, महिलाओं से संबंधित श्रृंगार वस्तुएं,घरों के सजावट की वस्तुएं ,छोटे बच्चों के लिए आकर्षक उपहार की चीजे, घरेलू उत्पादक की चीजे, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के विशेष परंपरागत खान-पान की चीजों की उपलब्धता सही मूल्य पर आपको उपलब्ध होगी।कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कि इस चार दिवसीय एक्जीबिशन में महिला उद्यमियों ने एक अच्छा प्रयास किया है। यहां एक अलग ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। नई पीढ़ी को इन कार्यों से जोड़ने का सुलभ साधन है। मारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय है। यहां आ कर जो प्रेम मिला है, वह सराहनीय है। उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि महिला उद्यमियों ने कई स्टाल लगाए है। यह एक महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण है। सचिव विनोद जैन व प्रोजेक्ट चेयरमेन अरुण भरतिया ने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लज़ीज़ खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कई राज्यों से महिला उद्यमी का आगमन हुआ है। प्रदर्शनी में 1000 से भी ज्यादा उत्पादक की वैरायटी को रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से हर्बल आइटम,ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक मसाले, आर्टिफिशियल आभूषण, घरों के बंदरवार, जयपुरी बेडशीट,रजाई, कंफर्टर ,डोर मेट, सोफा सेट, अहमदाबाद से कुर्ती,लेडीज सूट, ग्राउन इंडो वेस्टर्न, सिल्क साड़ी, लहंगा ,बैग सहित कई वेरायटी उपलब्ध है। उदघाटन सत्र का संचालन मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया ने किया धन्यवाद समिति सचिव विनोद जैन ने दिया।आयोजन को सजाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शाहिद आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया, मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ का भरपूर योगदान रहा। मुख्य संयोजक विनिता सिंघानिया ने बताया कल आयोजन स्थल पर सायं 5:00 बजे से सावन सिंधारा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ललित पोद्दार, आदित्य मल्होत्रा, संजीव विजयवर्गीय, वेद प्रकाश बागला, तुलसी पटेल ,प्रमोद सारस्वत ,अमरचंद बेगानी, मुकेश अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, किशन पोद्दार, अशोक नारसरिया, अशोक लाठ ,विजय खोवाल, अजय कुमार खेतान, अजय डीडवानिया, मनोज चौधरी, आनंद जलान, कमल शर्मा, कमलेश संचेती, नंदकिशोर पाटोदिया, निर्मल बुधिया, प्रमोद बगड़िया, राम बांगड़ ,किशन अग्रवाल सहित सामाजिक, धार्मिक और व्यापारीक क्षेत्र के विशिष्ट लोगों की उपस्थिति रही।चार दिवसीय इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी।
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 2 अगस्त को धूमधाम से मनेगा संत शिरोमणि डॉ. सदानंद महाराज का 82वां जन्मोत्सवटीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित रांची पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में ट्रस्ट के संस्थापक संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद महाराज जी का 82वाँ जन्मोत्सव आगामी 2 अगस्त (रविवार) को अपराह्न 2:30 बजे से श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर 82 दीपोत्सव, भजन-कीर्तन, सत्संग, सेवा कार्य, निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हटिया के विधायक श्री नवीन जायसवाल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार तथा वार्ड पार्षद निहारिका कुमारी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अतिरिक्त शहर के अनेक गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पावन अवसर पर भाग लेने की अपील की है।
समाजसेवी सह जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान की छवि को धूमिल करने का किया गया प्रयास लोकप्रियता से घबरा गये विपक्ष साजिश कर फसाने का किया है कोशिश एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा कि धनबाद के लोयाबाद के समाजसेवी सह जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान जो गरीबों का महीसा माने जाते है जो गरीब की हर वक़्त मदद में आगे रहते हैं, लेकिन सच कहा गया है जब गरीब का बेटा आगे बढ़ता है तब बड़े लोगों के आंखों में खटकने लगता है।वैसे ही हरेंद्र चौहान जब आगे बढ़ने लगने तब उनकी लोकप्रियता से घबरा कर उनकी छवि धूमिल करने के लिए साजिश के तहत छापेमारी कराया गया है, ये ईडी की छापेमारी एक साजिश है, अभी कुछ समय पहले जब हरेंद्र चौहान जब अपनी पूरे परिवार के साथ तारापीठ मंदिर दर्शन करके लौट रहे थे तब बीच सड़क पर एक्सीडेंट हुआ था, तब उन्होंने मानवता दिखाते हुए बीच सड़क पर हुए हादसा में पीड़ित परिवार की मदद की।यही नहीं इनके घर पर आए हर गरीब ओर लाचार वक़्त की हमेशा मदद करते है यही नहीं उनकी भाई जो धनबाद के डिप्टी मेयर है उनका डिप्टी मेयर बनने से क्षेत्र में ओर भी तेजी से विकाश हो रहा है, ओए क्षेत्र ने विकाश की नदिया बह रही है ओर हम सब को गर्ब की ऐसे डिप्टी मेयर हमारे क्षेत्र से चुने गए है ओर पूरे चौहान समाज को गर्ब की अरुण कुमार चौहान धनबाद को डिप्टी मेयर बनाए गए है।जो साजिश के तहत उनका छवि धूमिल किया गया है ओर साजिश के तहत झूठ छापेमारी कराया गया है वो एक साजिश के तहत कराया गया है विपक्ष इनकी लोकप्रियता से घबरा कर उनकी छवि धूमिल करने के लिए छापेमारी कराया गया है जो बिकुल गलत है।एक समाजसेवी के घर साजिश के तहत जो छापेमारी हुआ है वो बिकुल दुर्भाग्य पुन: की बात है जो हमेशा गरीबों की मदद करते है उनके यहां ही छापेमारी होता है ये केंद्र सरकार की खुलेआम मनमानी चल रही है, जो सरकार में रह कर आये से अधिक संपत्ति अर्जित कर बैठे है उनके यहां छापेमारी नहीं होता है बस कांग्रेस ओर जेएमएम के लोगों पर ही क्यों छापेमारी होता है ओर जो गरीबों को मदद करता है।जनता के प्यार ओर आशीर्वाद से आगे बढ़ता है उनका लोकप्रियता रस नहीं आतीं है विपक्ष वाले को ऐसे केंद्र सरकार को पहले अपने ही पार्टी के कुछ लोगों की आए से अधिक संपत्ति की जांच करना चाहिए जो बीजेपी के कुछ लोग कोयला कारोबार से जुड़े हुआ है उनका यह क्यों नहीं होता है।छापेमारी बस साजिश के तहत हरेंद्र चौहान की छवि धूमिल करने के लिए छापेमारी कराया गया है अगर केंद्र सरकार अपने ही पार्टी के लोगों की ईडी से जाचं करवाती है तो उनके ही पार्टी के लोग का सच्चाई सामने आ जाएगी क्योंकि उनकी पार्टी के ही लोग भ्रष्टाचार में संलिप्त मिलेंगे।
उद्घाटन सत्र में माननीय मंत्री सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की, महापौर रौशनी खलको एवं उपमहापौर नीरज कुमार शामिल होंगे टीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित परंपरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।इस आयोजन का उद्घाटन सत्र 30 जुलाई को प्रात: 11 बजे मारवाड़ी भवन में आयोजित होगा। मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार करते हुए अपनी गरिमामयी उपस्थिति की स्वीकृति प्रदान की है। इस अवसर पर रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो एवं उपमहापौर नीरज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने शहरवासियों से इस चार दिवसीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जाएगा। उन्होंने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भरतीया ने जानकारी दी कि यह आयोजन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लजीज खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन ने दी।
कतरास : भटमुड़ना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का समापन आजएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास/ धनबाद। श्री महाकालेश्वर शिव शक्ति दरबार भटमुड़ना में दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। दोपहर समय अखंड संकीर्तन में जय माँ अंबे जय दुर्गे भवानी..। भजन से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया।महोत्सव में ना सिर्फ कतरास बल्कि झारखंड के कोने कोने के साथ दूसरे प्रांत से भी गुरु भाई शिरकत करते है। बुधवार 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे संकीर्तन का समापन होगा। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे गुरु पूजन, 3 बजे हवन और शाम 4 बजे भंडारा होगा।मौके पर राकेश दसौंधी, अशोक राम गुप्ता, अनिल कुमार, रामजस सिंह, डिंपल सिंह, अमर भट्ट, चेपा दे, उमाशंकर गुप्ता, हिमांशु कुमार, चन्द्रेश्वर सिंह, कमल रवानी, विजय सिंह,नवनीत सिंह, आरके सिंह, संतोष बर्मन, ब्रह्मानंद दसौंधी, संजीव मुखर्जी, उमेश चौहान, आर्यन भट्ट, राजू बेलदार, रमेश चौहान, रंजीत गुप्ता, अनीता प्रसाद, धनंजय नंदन, चंपा देवी, सुनेना देवी, गीता सिंह आदि थे।
धनबाद : बाघमारा विधानसभा में 100% डिजिटाइजेशन पूराएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) में 43-बाघमारा विधानसभा क्षेत्र ने अपने सभी 355 मतदान केंद्रों के तीन लाख 3 हजार 288 मतदाताओं का 100% डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए बाघमारा विधानसभा की टीम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने विशेष बधाई दी है।इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि ज़िले में कुल 2,372 मतदान केंद्र के 21 लाख 15 हजार 997 मतदाताओं में से 21 लाख 2 हजार 656 (99.37%) मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का काम पूरा हो चुका है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि टुंडी विधानसभा में 99.95%, निरसा में 99.91%, झरिया में 99.53%, सिंदरी में 99.46% एवं धनबाद विधानसभा में 98.02% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। बताया कि धनबाद जिले के 100% मतदाताओं का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाएगा।
धनबाद : उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएंएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं।जनता दरबार में भूमि विवाद, अतिक्रमण, पेंशन, अबुआ आवास, राशन कार्ड, पेयजल, विद्युत, विस्थापन, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदकों को उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।
आंदोलनकारी आज निकालेंगे संविधान मार्चटीम एबीएन, रांची। JPSC–JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान के तहत चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के पाँचवें दिन "संविधान मार्च" का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम का विवरण:दिनांक: - 29/07/2026समय: शाम 3:00 बजेशुभारंभ: जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांचीसमापन: अल्बर्ट एक्का चौक, रांचीइस संविधान मार्च में JPSC, JSSC के अभ्यर्थी, झारखंड के युवा एवं बड़ी संख्या में Gen-Z सहभागी होंगे। कार्यक्रम के दौरान भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की जाएगी।अतः आप सभी सम्मानित मीडिया बंधुओं से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाचार का कवरेज प्रदान करने की कृपा करें। उक्त जानकारी आंदोलन के सूत्रधार देवेन्द्र नाथ महतो (9470114590) ने दी।
लोकसभा सांसद सुखदेव भगत का केंद्र सरकार पर तीखा हमला कानून-व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं के भविष्य पर उठाये सवाल; सही नीयत के बिना कोई भी कानून नहीं होगा प्रभावी, सरकार जवाबदेही से बच रही है एबीएन न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली/लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार की नीतियों, कानून-व्यवस्था और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल नये कानून बनाने और फास्ट-ट्रैक व्यवस्था की बात कर रही है, जबकि सबसे बड़ी जरूरत सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली में सुधार की है। उनका कहना है कि जब तक शासन की दिशा और मंशा सही नहीं होगी, तब तक कोई भी कानून अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पायेगा। अपने बयान में सांसद सुखदेव भगत ने देश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल और बिहार में खुलेआम एके-47 जैसे हथियारों के प्रदर्शन की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि देश की सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा। उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर जवाब मांगा है। सरकार की फास्ट-ट्रैक न्याय व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि केवल तेज गति से फैसले लेने की बात करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ट्रैक ही गलत हो, तो फास्ट-ट्रैक का क्या मतलब? पहले सरकार अपनी दिशा और नीयत ठीक करे, तभी न्याय व्यवस्था प्रभावी हो सकेगी। सांसद ने महात्मा गांधी के साधन और साध्य के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य तक पहुंचने के साधन शुद्ध नहीं होंगे तो परिणाम भी सकारात्मक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे परीक्षा में धांधली रोकने के लिए नया कानून लाए या किसी अन्य अपराध पर कठोर अधिनियम बनाए, यदि उसकी नीयत साफ नहीं होगी तो ऐसे कानून जनता को अपेक्षित न्याय नहीं दिला पायेंगे। पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय केवल घोषणाएं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार मंत्री संसद और जनता के सामने स्पष्ट जवाब देने से बच रहे हैं, जिससे युवाओं में निराशा बढ़ रही है।सुखदेव भगत ने कहा कि देश को केवल नए कानूनों की नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन, ईमानदार नीयत और जवाबदेह प्रशासन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपनी सोच और कार्यशैली में बदलाव नहीं लाएगी, तब तक कानूनों का वास्तविक लाभ आम जनता और देश के युवाओं तक नहीं पहुंच सकेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।
© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.