Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...

झारखंड

View All
पलामू : छेड़खानी  के नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published / 2026-07-31 19:54:29
पलामू : छेड़खानी के नौ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तारएबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पुलिस ने नाबालिग के साथ छेड़खानी मामले में कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल गोली समेत कई सामग्री को बरामद किया है। दरअसल, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ में छेड़खानी का विरोध करने पर नाबालिग के मामा और मां पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया और पिता पर फायरिंग की, जिसके बाद घटना में मामा की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी इमरान मियां, सरातुल मियां, शाहबाज मियां, तबरेज आलम, इजराफिल मियां, सोनू मियां, गोकुल मियां, शेर मियां और पालू मियां, पीड़ित के आसपास रहते है।आरोपियों ने नाबालिग पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए छेड़खानी की थी। जिसके बाद नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब परिजनों ने घटना को विरोध किया तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इसी बात पर आरोपियों ने नाबालिग के परिजनों पर हमला कर दिया।एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि 29 जुलाई को चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना घटित हुई। विरोध करने पर आपराधिक तत्वों द्वारा हमला किया गया। इस घटना में एक महिला और दो पुरुष जख्मी हुए थे। पूरे मामले में कुल 19 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें से पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Published / 2026-07-31 19:41:25
लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभालोहरदगा आवास पर कार्यकर्ता, समर्थकों और शुभचिंतको ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलिएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत की पूज्य माता स्व. बुदिया भगत की पुण्यतिथि पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोहरदगा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक, शुभचिंतक और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। सभी ने स्व. बुदिया भगत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इससे पूर्व जेष्ठ पुत्र दुर्गा भगत, कनिष्ठ पुत्र सांसद सुखदेव भगत, पुत्रवधू चंद्रपति भगत, अनुपमा भगत पूर्व नगर परिषद लोहरदगा अध्यक्ष, पौत्र अभिनव सिद्धार्थ युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव,शाश्वत सिद्धार्थ और पौत्र वधू अंजलि टोप्पो ने अपनी परंपरा रीति रिवाज से पूजा अर्चना किये।इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि "मां का आशीर्वाद और संस्कार ही मेरी शक्ति हैं। उन्होंने त्याग, सेवा और संघर्ष का जो पाठ हमें सिखाया है, उसी को जीवन में उतारकर लोहरदगा की जनता की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में परमानंद मिश्र, शाहिद अहमद बेलू, सुबोध साहू, अनिल कुमार, पवन गौतम, साजिद अहमद, आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, राधेश्याम साहू, विजय चौहान, सत्यजीत सिंह, वासुदेव महतो, दिनेश अग्रवाल, विकास शाहदेव, राजीव टाना भगत, हसन कुरेशी, सुदर्शन ठाकुर, लक्षू उरांव,श्याम बिहारी यादव, गुलाम जिलानी सहित अनेक लोग थे।

लोहरदगा : शुभम साहू हत्याकांड पर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव और पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लिया संज्ञान, पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेश
Published / 2026-07-31 19:36:21
लोहरदगा : शुभम साहू हत्याकांड पर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव और पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लिया संज्ञान, पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेश

लोहरदगा : शुभम साहू हत्याकांड पर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने लिया संज्ञान, पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई के आदेशअपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, पुलिस प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे : डॉ. रामेश्वर उरांवशुभम साहू के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए : धीरज प्रसाद साहूएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा शहर में हुई गोलीकांड की घटना को लेकर लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने संयुक्त बयान जारी कर घटना पर गहरा दुःख एवं चिंता व्यक्त की है।बताया गया कि अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में हथियार के बल पर छिनतई का प्रयास किया गया। इसके बाद अपराधियों ने पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर में पहुंचकर दुकान संचालक शुभम साहू को सीने में गोली मार दी। गोली लगने से शुभम साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक शुभम साहू किस्को प्रखंड के नाड़ी नवाडीह निवासी थे। लोहरदगा विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि इस तरह की आपराधिक घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है। अपराधियों ने जिस दुस्साहस के साथ घटना को अंजाम दिया है, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा पूरे मामले का शीघ्र उद्भेदन करने का निर्देश दिया।पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि शुभम साहू के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल ने भी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ जांच कर अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाए।तीनों नेताओं ने मृतक शुभम साहू के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने कहा, “ईश्वर दिवंगत शुभम साहू की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह सम्पन्न
Published / 2026-07-31 19:29:43
सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह सम्पन्न

सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदस्थापन समारोह सम्पन्नटीम एबीएन, रांची। रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ द्वारा प्रायोजित सेंट एंथनी स्कूल, डोरंडा के इंटरैक्ट क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पदस्थापन समारोह शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को विद्यालय परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।समारोह में रोटेरियन राजा बागची, अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा उन्हें पद एवं दायित्व ग्रहण कराया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए रोटरी के आदर्श "Service Above Self"  को जीवन में अपनाने तथा समाज सेवा, नेतृत्व एवं मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों में:अध्यक्ष: वैभव गुप्ताउपाध्यक्ष: निवान राजसचिव: दया मिधाउप सचिव: विधि अरोड़ाकोषाध्यक्ष: अबू बकर सिद्दीकीइस अवसर पर रोटेरियन एस. के. गिरी तथा रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के कोषाध्यक्ष रोटेरियन योगेन्द्र साहू भी उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों को बैज पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम में विद्यालय की इंटरैक्ट क्लब समन्वयक शिक्षिकाएँ अनीमा सिन्हा, फ्लोरेंसिया एवं सुश्री आस्था रेचल भी उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व की नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा भविष्य में सेवा कार्यों में सक्रिय सहयोग का आश्वासन दिया।

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई की मांग
Published / 2026-07-31 19:17:47
सुमित अग्रवाल हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई की मांग

सुमित अग्रवाल हत्याकांड में त्वरित कार्रवाई की मांगडीजीपी एवं विधायक को भेजा पत्रटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने रामगढ़ निवासी मारवाड़ी समाज के सदस्य सुमित अग्रवाल की निर्मम हत्या की घटना पर गहरा आक्रोश एवं चिंता व्यक्त करते हुए झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र प्रेषित कर हत्याकांड में त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।पत्र में उन्होंने कहा कि सुमित अग्रवाल की हाल में निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे मारवाड़ी समाज में काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। विशेष रूप से रामगढ़ का मारवाड़ी समाज इस घटना से अत्यंत विचलित और मर्माहत है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की इस प्रकार निर्मम हत्या न केवल उसके परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंचाती है,बल्कि समाज में भी असुरक्षा एवं भय का वातावरण उत्पन्न करती है। सुरेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि स्व. सुमित अग्रवाल अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनके असमय निधन से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक एवं सामाजिक संकट खड़ा हो गया है। उनकी हत्या के बाद उनकी बुजुर्ग मां, पत्नी और दूधमुंहा बच्चा असहाय स्थिति में रह गए हैं। परिवार ने अपने सबसे महत्वपूर्ण सहारे को खो दिया है, ऐसे में उनके भविष्य और भरण-पोषण को लेकर गंभीर चिंता उत्पन्न हो गई है।उन्होंने झारखंड के पुलिस महानिदेशक से आग्रह किया है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर हत्याकांड की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराई जाए तथा सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। पत्र में प्रशासन से यह भी आग्रह किया गया है कि स्व. सुमित अग्रवाल के परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें उचित सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उनकी पत्नी की योग्यता के अनुरूप सरकारी नौकरी प्रदान करने की दिशा में आवश्यक पहल की जाए, जिससे परिवार को आर्थिक संबल मिल सके और मासूम बच्चे का भविष्य सुरक्षित हो सके।उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय और उचित सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन की संवेदनशीलता का परिचायक होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन इस गंभीर मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दोषियों के विरुद्ध कड़े कदम उठाए जाने से न केवल पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिलेगा, बल्कि आम लोगों एवं समाज का पुलिस-प्रशासन के प्रति विश्वास भी और मजबूत होगा। उक्त पत्र की प्रति रामगढ़ की विधायक ममता देवी को भी प्रेषित की गई है, ताकि मामले में जनप्रतिनिधि स्तर से भी आवश्यक पहल करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय एवं उचित सहायता दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा सकें। उक्त जानकारी देते हुए मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से पीड़ित परिवार को 11 हजार रुपया की राशि सहायता के रूप में दी गई।

लोयाबाद में पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता में भारी अनियमितता
Published / 2026-07-31 19:14:55
लोयाबाद में पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता में भारी अनियमितता

लोयाबाद में पीसीसी सड़क निर्माण में गुणवत्ता में भारी घोटालाजलजमाव की भी हो रही समस्याएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कहा कि धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या-08 अंतर्गत लोयाबाद बीजीएस हाई स्कूल के पीछे हाल ही में निर्मित पीसीसी सड़क निर्माण हुआ है, जिसमे गुणवत्ता में भारी घोटाला किया गया है।सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण नई सड़क पर ही बारिश का पानी जगह-जगह जमा हो रहा है। कई स्थानों पर सीमेंट की परत उखड़ने के बाद बालू और गिट्टी दिखाई देने लगी है। निर्माण समतल नहीं किया गया है जिसका वजह से कहीं सड़क अधिक ऊंची है तो कहीं गड्ढे बने हुए हैं।जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा और कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। यह नहीं सड़क के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा उन स्थानों को छिपाने के लिए कचरा वाला मिट्टी की भराई कर दी गई है। निर्माण कार्य में ठेकेदार संजय कुमार सिंह और संबंधित वार्ड के जेई की मिलीभगत रही है। क्योंकि निर्माण कार्य शुरू होने से लेकर पूरा होने तक जेई द्वारा स्थल निरीक्षण नहीं किया गया, जिसके कारण निर्माण कार्य की गुणवत्ता भरी घोटाला किया गया है जिससे सरकार ओर नगर निगम को भरी चूना लगाया गया है। यही नहीं ठेकेदार संजय कुमार सिंह द्वारा वार्ड नंबर 8 मे जितना भी निर्माण कार्य किया गया है।सही निर्माण कार्य में गुणवत्ता में भारी मात्रा में घोटाला किया है सही जगह का रोड की स्थिति खरब हो चुकी है रोड पर बस सीमेंट के जगह बालू ओर गिट्टी नजर आ रहे है इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि जांच में निर्माण कार्य में अनियमितता या गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। भुगतान पर रोक लगाई जाए तथा दोषी अधिकारियों वार्ड नंबर 08 के जेई पर भी आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाए ओर ठेकेदार का भी लाइंस रद्द किया जाए , क्योंकि धनबाद के महापौर की भी छवि को धूमिल करने में लगे हुए ऐसे भ्रष्ट जेई ओर ठेकेदार क्योंकि धनबाद महापौर ओर उप महापौर धनबाद में बढ़िया कार्य कर रहे है ओर क्षेत्र में हर समस्या का समाधान किया जा रहा है ऐसे में ऐसे घोटाले बाज़ ठेकेदार ओर भ्रष्ट जेई की मिली भगत से क्षेत्र में घटिया निर्माण कार्य के वजह से छवि उनका धूमिल हो रहा है। 

लोहरदगा में अपराधी दे रहे हैं खुली चुनौती : सूरज अग्रवाल
Published / 2026-07-30 21:03:06
लोहरदगा में अपराधी दे रहे हैं खुली चुनौती : सूरज अग्रवाल

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। शहरी क्षेत्र में एक दिन में कुछ घंटे के अंतराल पर तीन बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया। पेट्रोल पंप एवं खत्री ज्वेलर्स में जो अपराधी घुसे थे वीडियो देखने के बाद प्रतीत होता है कि दोनों कांड में एक ही अपराधी का हाथ है। साथ ही पतराटोली में एक मनिहारी दुकानदार के मालिक से रंगदारी मांगने और नहीं मिलने पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी। यह खुली चुनौती प्रशासन एवं व्यापारियों को अपराधी दे रहे हैं। लोहरदगा के सभी व्यापारी एकजुट होकर इसका पुरजोर विरोध करें। अगर इस पर विराम नहीं लगाया जाता है तो वह दिन दूर नहीं है कि लोहरदगा में इस तरह के बेखौफ अपराधी और बड़ी कांड को अंजाम देंगे। आजसू पार्टी पुलिस प्रशासन से अपील करती है कि शहर में लगातार पेट्रोलिंग एवं चेकिंग अभियान चलाये ताकि जो भी अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं उन्हें जेल के सलाखों में डाला जा सके और लोहरदगा के व्यापारी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। कुछ पैसों के लिए अगर इस तरह की हत्याएं होने लगे, तो व्यापारियों के बीच में एक डर का माहौल बनेगा। सभी व्यापारियों से मेरा निवेदन होगा कि अपने मन से डर हटाकर अपराधियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।

रांची नगर निगम महादेव सरोवर पार्क में पूर्व सांसद महेश पोद्दार की सांसद निधि से स्थापित आउटडोर जिम का लोकार्पण
Published / 2026-07-30 20:33:00
रांची नगर निगम महादेव सरोवर पार्क में पूर्व सांसद महेश पोद्दार की सांसद निधि से स्थापित आउटडोर जिम का लोकार्पण

टीम एबीएन, रांची। रांची नगर निगम अंतर्गत महादेव सरोवर पार्क, बड़ा तालाब, सेवा सदन पथ, रांची में पूर्व सांसद (राज्यसभा) महेश पोद्दार की सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से स्थापित आउटडोर जिम का उद्घाटन आज उनके कर-कमलों द्वारा किया गया। मौके पर महेश पोद्दार ने कहा कि अपर बाजार जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित महादेव सरोवर पार्क को अधिक सुविधा संपन्न बनाना तथा इसकी उपयोगिता को निरंतर बनाए रखना जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है। यह आउटडोर जिम सभी आयु वर्ग के लोगों को नि:शुल्क व्यायाम की सुविधा उपलब्ध करायेगा। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसका उपयोग शुरू कर दिया, जो इस पहल की सार्थकता को दर्शाता है। श्री पोद्दार ने कहा कि सांसद के रूप में उनका सदैव प्रयास रहा कि सांसद निधि का कोई भी फंड लैप्स नहीं हो। बल्कि उसका उपयोग ऐसी जनोपयोगी परिसंपत्तियों के निर्माण में हो, जिनका लाभ स्थानीय लोगों को वर्षों तक मिलता रहे। यह आउटडोर जिम उसी सोच और जनसेवा के संकल्प का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। उन्होंने लोगों से आश्वासन भी लिया कि वे इसका रख रखाव और सुविधा बढ़ाने की दिशा में अपने निजी प्रयासों से भी सहयोग करेंगे। उन्होंने रांची नगर निगम के तत्कालीन मुख्य प्रशासक प्रशांत कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी रुचि के कारण आउटडोर जिम की स्थापना के लिए तत्काल उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराया जा सका। भविष्य में भी इस पार्क को और अधिक सुविधासंपन्न एवं नागरिकों के लिए उपयोगी बनाने के निरंतर प्रयास किये जायेंगे।  मौके पर रांची नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, भानू जालान, वार्ड पार्षद एहतेशाम, क्षेत्रवासी प्रेम अग्रवाल, मनोज नरेड़ी, कैलाश शर्मा, अरुण जोशी, अशोक सुराना, वेदप्रकाश बागला, अशोक पुरोहित, जुगु जोशी, कमल शर्मा (कल्लू) एवं चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए पूर्व सांसद महेश पोद्दार का आभार व्यक्त किया।

मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटन
Published / 2026-07-30 14:28:00
मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटन

मारवाड़ी भवन में चार दिवसीय परंपरा का भव्य उदघाटनमारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय: शिल्पी नेहा तिर्कीकई राज्यों से पधारे महिला उद्यमी के द्वारा 90 से ज्यादा स्टॉल घरेलू उत्पादों के लगाये गएकार्यक्रम स्थल पर कल सावन सिंघारा का सायं 5 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया हैटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी सहायक समिति, रांची द्वारा आयोजित 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्थानीय मारवाड़ी भवन, हरमू रोड, रांची में चार दिवसीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित परंपरा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्घाटन प्रातः 11 बजे  झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य अतिथि एवम उप महापौर नीरज कुमार बिशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होकर दीप प्रज्वलित के साथ किया।मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया समिति के द्वारा समय-समय पर  सामाजिक ,धार्मिक और व्यापारिक तीनों क्षेत्रों में समाज हित में इस तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं। मुख्यतः महिलाओं के लिए छोटे-छोटे व्यवसायीकरण को प्रमोट करने, घरेलू चीजों के उत्पाद को इन आयोजन के द्वारा उपभोक्ताओ तक पहुंचा कर छोटे घरेलू उद्योग को बढ़ावा एवं एक पारंपरिक सांस्कृतिक कला को रोजगार के अवसर प्रदान करने का कार्य कर रहे है। इसके पूर्व मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।समिति के सचिव विनोद जैन ने कहा कि इस चार दिवसीय आयोजन में संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, खान-पान तथा समाज की विविध प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया जा रहा है। छोटे बड़े मिलाकर 90 स्टॉल इसमें लगाए गए हैं। घरेलू उत्पादन से लेकर अन्य व्यावसायिक उत्पादको की सामग्री की भी स्टालों पर उपलब्धता रहेगी। साथ ही साथ महिला उद्यमियों की विशेष सहभागिता इसमें बनी हुई है। यह महिला उद्यमियों के लिए कारोबार को बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। भगवान के श्रृंगार की वस्तुएं, महिलाओं से संबंधित श्रृंगार वस्तुएं,घरों के सजावट की वस्तुएं ,छोटे बच्चों के लिए आकर्षक उपहार की चीजे, घरेलू उत्पादक की चीजे, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा और झारखंड के विशेष परंपरागत खान-पान की चीजों की उपलब्धता सही मूल्य पर आपको उपलब्ध होगी।कृषि, पशुपालन एवम सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की कि इस चार दिवसीय एक्जीबिशन में महिला उद्यमियों ने एक अच्छा प्रयास किया है। यहां एक अलग ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। नई पीढ़ी को इन कार्यों से जोड़ने का सुलभ साधन है। मारवाड़ी समाज की परंपरा अभिनंदनीय है। यहां आ कर जो प्रेम मिला है, वह सराहनीय है। उप महापौर नीरज कुमार ने कहा कि महिला उद्यमियों ने कई स्टाल लगाए है। यह एक महिला सशक्तिकरण का बेहतर उदाहरण है। सचिव विनोद जैन व प्रोजेक्ट चेयरमेन अरुण भरतिया ने रांचीवासियों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में शामिल होकर भारतीय संस्कृति एवं मारवाड़ी समाज की समृद्ध परंपराओं का आनंद लें और आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित होगा। जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पारंपरिक प्रदर्शनी, मनोरंजक गतिविधियां, लज़ीज़ खाने - पान के व्यंजनों एवं अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में मुख्य रूप से कई राज्यों से महिला उद्यमी का आगमन हुआ है। प्रदर्शनी में 1000 से भी ज्यादा  उत्पादक की वैरायटी को रखा गया है, जिसमें मुख्य रूप से हर्बल आइटम,ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ज्योतिष वास्तु प्रोडक्ट, ऑर्गेनिक मसाले, आर्टिफिशियल आभूषण, घरों के बंदरवार, जयपुरी बेडशीट,रजाई, कंफर्टर ,डोर मेट, सोफा सेट, अहमदाबाद से कुर्ती,लेडीज सूट, ग्राउन इंडो वेस्टर्न, सिल्क साड़ी, लहंगा ,बैग सहित कई वेरायटी उपलब्ध है। उदघाटन सत्र का संचालन मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया ने किया धन्यवाद समिति सचिव विनोद जैन ने दिया।आयोजन को सजाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा, सचिव विनोद जैन, समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य शाहिद आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन अरुण भारतीया, मुख्य संयोजक विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, प्रियंका जैन, संयोजक खुशबू अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, शिखा जैन अग्रवाल, सुनीता लाठ का भरपूर योगदान रहा। मुख्य संयोजक विनिता सिंघानिया ने बताया कल आयोजन स्थल पर सायं 5:00 बजे से सावन सिंधारा का कार्यक्रम रखा गया है। जिसके अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्य रूप से सुरेश चंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, ललित पोद्दार, आदित्य मल्होत्रा, संजीव विजयवर्गीय, वेद प्रकाश बागला, तुलसी पटेल ,प्रमोद सारस्वत ,अमरचंद बेगानी, मुकेश अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, किशन पोद्दार, अशोक नारसरिया, अशोक लाठ ,विजय खोवाल, अजय कुमार खेतान, अजय डीडवानिया, मनोज चौधरी, आनंद जलान, कमल शर्मा, कमलेश संचेती, नंदकिशोर पाटोदिया, निर्मल बुधिया, प्रमोद बगड़िया, राम बांगड़ ,किशन अग्रवाल सहित सामाजिक, धार्मिक और व्यापारीक क्षेत्र के विशिष्ट लोगों  की उपस्थिति रही।चार दिवसीय इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई है। उक्त जानकारी मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा और सचिव विनोद जैन ने दी। 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 63,629