Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
रांची में स्वदेशी उपयोग का बिगुल फूंक गये भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह
Published / 2025-09-18 23:30:12
रांची में स्वदेशी उपयोग का बिगुल फूंक गये भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एक दिवसीय दौरे पर रांची, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागतटीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह गुरुवार को अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचे। श्री सिंह सुबह सेवा विमान से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।रांची एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत में अरुण सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में की गई जीएसटी दरों में कटौती की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कदम आम जनता को सीधी राहत देगा और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में सहायक होगा। सिंह ने लोगों से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की भी अपील की और कहा कि यह देश की आर्थिक मजबूती की कुंजी है।

तेतुलमारी क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है कोयला का अवैध कारोबार
Published / 2025-09-18 21:13:55
तेतुलमारी क्षेत्र में धड़ल्ले से जारी है कोयला का अवैध कारोबार

आखिर कब लगेगा अवैध कोयला पर पुन: विराम एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखकर कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र में खुलेआम चल रहा है कोयला का अवैध कारोबार। दिन के उजाले में कोढ़ीया हॉस्पिटल के पीछे मुखिया के बाउंड्री वाल के अंदर अवैध कोयला को जमा किया जाता है ओर फिर उस कोयला को रात्रि में ट्रकों एवं हाइवा में कोयला लोड कर भट्टे में भेजा जा रहा है ओर यह कोयला का गोरखधंधा (पी०सिंह) के द्वारा चलाया जा रहा है।इस अवैध कारोबार में स्थानीय सीआईएफ की भी। मिली भगत से इनकार नहीं किया जा सकता है, (पी०सिंह) द्वारा खुलेआम धड़ल्ले से चलाया जा रहा है कोयला का अवैध कारोबार लेकिन फिर भी नहीं किया जा रहा है कोई कार्रवाई आखिर पी०सिंह के ऊपर किसका हाथ है जो बेखौफ होकर चला है कोयला का अवैध कारोबार। कोयला तस्कर प्रशासन की आंखों में धूल झोकर कर रहे कोयला का अवैध कारोबार जिससे तेतुलमारी थाना प्रभारी की भी छवि को धूमिल। किया जा रहा है इसलिए आपसे अनुरोध है कि अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में डांडिया-गरबा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
Published / 2025-09-18 21:13:02
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में डांडिया-गरबा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

75 महिलाओं ने वर्कशॉप में लिया भाग, गरबा की धुनों पर थिरकीं कदम टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में एवं नृत्य श्री डांस स्टूडियो कटहल मोड़ के सौजन्य से आगामी 25 सितंबर को श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग परिसर में भव्य डांडिया एवं गरबा डांस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस रंगारंग सांस्कृतिक उत्सव की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर में एक विशेष डांडिया-गरबा वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की लगभग 75 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य डांडिया और गरबा नृत्य की परंपरागत शैली को प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों तक पहुंचाना था, जिससे महोत्सव के दिन गरबा की प्रस्तुतियां और भी मनमोहक बन सकें। प्रशिक्षण सत्र का संचालन नृत्य श्री डांस स्टूडियो की संयोजिका श्रीमती पिंकी सिंह और नृत्य प्रशिक्षक श्री राम सोनी द्वारा किया गया। दोनों ने महिलाओं को गरबा की मूलभूत मुद्राओं, ताल, लय और समूह समन्वय का गहन अभ्यास करवाया। वर्कशॉप के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने लायक था। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने जब गरबा की पारंपरिक धुनों पर तालबद्ध कदमों से अभ्यास किया, तो मंदिर परिसर सांस्कृतिक रंग में सराबोर हो उठा। संयोजिका पिंकी सिंह ने बताया कि इस वर्कशॉप का उद्देश्य केवल नृत्य सिखाना नहीं, बल्कि सांस्कृतिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामूहिक सहभागिता को भी प्रोत्साहित करना है। गरबा और डांडिया जैसे लोकनृत्य समाज में एकता और समरसता के प्रतीक हैं। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने इस आयोजन को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि 25 सितंबर को होने वाला यह गरबा महोत्सव सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के लिए खुला रहेगा। महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा, लाइव म्यूजिक और गरबा प्रतियोगिताओं के साथ कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु नृत्य श्री डांस स्टूडियो एवं ट्रस्ट के सदस्यगण, स्थानीय महिलाएं और युवा वर्ग पूरी निष्ठा और समर्पण से तैयारियों में जुटे हैं। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

अधिसूचना 3486 का सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया बहिष्कार
Published / 2025-09-18 21:11:32
अधिसूचना 3486 का सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया बहिष्कार

मदरसा व संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मियों ने अधिसूचना 3486 का किया बहिष्कार  उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक पेंशन भुगतान की मांग की टीम एबीएन, रांची। झारखंड के गैर सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों एवं संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राज्य सरकार द्वारा पेंशन से संबंधित जारी अधिसूचना 3486 दिनांक 10।09.25 का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बुधवार को मदरसों एवं संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मियों की हुई बैठक में उक्त निर्णय लिया गया है। गोड्डा जिले के महगामा में काजी शफीक कासमी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूरे झारखण्ड के मदरसा - संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मी शामिल हुए। बैठक में कहा गया कि शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में जारी अधिसूचना 3486 उच्च न्यायालय के निर्णय का विरुद्ध एवं कर्मियों के साथ अन्याय है। कर्मियों ने कहा कि उच्च न्यायालय ने मदरसों एवं संस्कृत विद्यालयों के सेवानिवृत्त कर्मियों को 2014 में जारी अधिसूचना 2020 के मुताबिक पेंशन व उपादान देने का स्पष्ट आदेश दिया है। सरकार उक्त अधिसूचना के मुताबिक ही हमें पेंशन व उपादान दे। नया अधिसूचना जारी कर हमारे अधिकारों को छीनने का प्रयास हो रहा। इस अधिसूचना के द्वारा अल्पसंख्यक विद्यालयों की तरह मदरसों को दिए जाने वाले सुविधाओं पारिवारिक पेंशन, उपादान, महंगाई भत्ता, पेंशन रूपांतरण एवं कोषागार से भुगतान जैसी सुविधाओं से वंचित रखा गया जिसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। बताया गया कि पेंशन से संबंधित उच्च न्यायालय में दायर याचिका की अगली सुनवाई 26 सितंबर को है, अदालत का जो भी निर्णय होगा उसका सम्मान करेंगे। अदालत का आदेश आने तक सेवानिवृत्त कोई भी शिक्षक पेंशन से संबंधित अभिलेख जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास जमा नहीं करेंगे। बैठक में सेवानिवृत्त शिक्षक मो अन्वर, मो ताजुद्दीन कासमी, मौलाना सईद, मो कलीमुद्दीन, मौलाना हदीस सहित अन्य उपस्थित थे।

राज्यपाल और देवेन्द्र नाथ महतो ने किया दुखिया खोरठा उपन्यास का विमोचन
Published / 2025-09-18 21:10:29
राज्यपाल और देवेन्द्र नाथ महतो ने किया दुखिया खोरठा उपन्यास का विमोचन

राज्यपाल दुखिया उपन्यास की सराहना करते हुए कहा कि यह रचना समाज में महिलाओं को मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी दुखिया उपन्यास की लेखिका रांची विश्वविद्यालय रांची क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा खोरठा विभागाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद हैं टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय की खोरठा क्षेत्रीय जनजातीय भाषा विभागाध्यक्ष प्रख्यात शिक्षाविद्  डॉ कुमारी शशि की कृति दुखिया खोरठा उपन्यास का विमोचन किया। उपन्यास में झारखंड की महिलाओं के समस्याओं और उनके जीवन संघर्ष का सजीव चित्रण किया गया है। साथ ही झारखंड चर्चित लेखक देवकुमार द्वारा रचित मैं हूं झारखंड एवं बिरहोर हिंदी अंग्रेजी शब्दकोश पुस्तक भेंट किया गया। मौके पर महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने दुखिया उपन्यास की सराहना करते हुए कहा कि यह रचना समाज में महिलाओं को मुद्दों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी। मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने प्रेस संबोधन में कहा कि साहित्य समाज की आईना है, महिलाओं को साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने की आवश्यकता है, 21 वीं सदी में महिलाओं को समाज में उपेक्षा किया जाता किया जाता है, आज महिला प्रताड़ित होती है, संघर्ष करती है। दुखिया खोरठा उपन्यास से महिलाओं में क्रांति जागृत होगी। दुखिया खोरठा उपन्यास लेखिका डॉ कुमारी शशि ने कहा कि इस उपन्यास को हर महिला को पढ़ना चाहिए, इस उपन्यास में महिलाओं के समस्याओं और उनके जीवन संघर्ष का सजीव चित्रण है, ऐसे मनुष्य का जीवन में तो दु:ख और सुख चरखा का पहिया जैसा घूमता रहता है लेकिन इसमें गांव की एक ऐसी महिला के बारे बताया गया है जिसका जीवन में कभी सुख आया ही नहीं है, जिसके घर रहते घर नहीं है।माता-पिता रहते अनाथ जैसा जिंदगी समाज से भी बहिष्कृत की जाती है फिर भी महिला संघर्ष करके आगे बढ़ती है और सपना पूरा करती है। आखिर महिलाओं का कसूर क्या है कि समाज एक आंख में काजल तो दूसरा में धूल लगाती है। मौके पर जेएलकेएम केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, लेखक अनंत महतो, देव कुमार, सुमार महतो लेखिका डॉ कुमारी शशि एवं छात्र नेता चंदन कुमार रजक उपस्थित रहे।

अवैध कोयला खनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Published / 2025-09-18 21:07:37
अवैध कोयला खनन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। तेतुलमारी में अवैध कोयला खनन के खिलाफ सैकड़ों महिला-पुरुषों ने जमकर प्रदर्शन किया जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ ने एक्स पर हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन,  झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस, विधायक रागिनी सिंह को ट्विट कर जांच एवं कार्यवाई की मांग की ओर लिखा की तेतुलमारी में चल रहे अवैध कारोबार पर रोक लगाने की कृपा करे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

लातेहार : जतरा मेला में चाउमिन खाकर 35 बच्चे बीमार
Published / 2025-09-18 21:05:40
लातेहार : जतरा मेला में चाउमिन खाकर 35 बच्चे बीमार

जतरा मेले में चाउमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, समय पर इलाज से बची जान एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। जिले के सदर थाना क्षेत्र के टेमकी गांव में बुधवार को आयोजित जतरा मेले में अचानक अफरातफरी मच गयी, जब मेले में बिक रही चाउमीन खाने से लगभग 35 बच्चे बीमार पड़ गये। बच्चों को अचानक पेट दर्द, उल्टी और सिर चकराने जैसी समस्याएं होने लगीं। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गयी और मौके पर मौजूद लोग घबरा उठे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पूर्व मुखिया राजेश उरांव और जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव को इसकी सूचना दी। दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था की और सभी बीमार बच्चों को तुरंत सदर अस्पताल लातेहार भेजा। ग्रामीणों ने भी मिलकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय प्रकाश जायसवाल ने बताया कि यह फूड पॉइजनिंग का मामला है। उन्होंने कहा कि मेले में परोसी गई चाउमीन बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मुख्य कारण बनी। डॉक्टर ने कहा कि जैसे ही बच्चे अस्पताल लाए गए, उनका तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने की वजह से अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। इस घटना के बाद टेमकी गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। माता-पिता और परिजन अस्पताल में डटे रहे और बच्चों की हालत जानने के लिए बार-बार डॉक्टरों से संपर्क करते रहे। डॉक्टरों ने आश्वस्त किया कि चिंता की कोई बात नहीं है और सभी बच्चे जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जायेंगे। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। अधिकारियों ने अस्पताल जाकर बच्चों की स्थिति का जायजा लिया और मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच करने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि जिस स्टॉल पर चाउमीन बेची जा रही थी, वहां स्वच्छता मानकों की गंभीर कमी थी। स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि भोजन में मिलावट या बासी सामग्री का इस्तेमाल तो नहीं किया गया था। गांव के लोगों ने कहा कि जतरा मेले में बच्चों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है और ऐसे में अगर समय पर इलाज नहीं होता, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि आगे से ऐसे मेलों में खाद्य सामग्री बेचने वालों की जांच-पड़ताल पहले से की जाए, ताकि इस तरह की घटना दोबारा न हो। फिलहाल, अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की सतर्कता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की तत्परता के कारण 35 बच्चों की जान बच गयी और एक बड़ा हादसा टल गया।

सीएम को सांसद संजय सेठ ने किया आमंत्रित
Published / 2025-09-18 21:04:18
सीएम को सांसद संजय सेठ ने किया आमंत्रित

सीएम हेमंत से मिले मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान, डिफेंस एक्सपो में शामिल होने के लिए किया आमंत्रित टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि आगामी इस टेक सिंपोजियम (डिफेंस एक्सपो) का आयोजन 19 से 21 सितंबर 2025 तक ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री सोरेन को मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।  वहीं, बता दें कि राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत की जायेगी।जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यह डिफेंस एक्सपो रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है स्वस्थ नारी : सीएम
Published / 2025-09-17 22:04:48
सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है स्वस्थ नारी : सीएम

टीम एबीएन, रांची। स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है। उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है। सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं में अनीमिया, कुपोषण और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए कई मुहिम चलाई जा रही हैं। लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है। झारखंड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया है। प्रधानमंत्री को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।आज महिलाएं विश्व भर में हर क्षेत्र चाहे वो शिक्षा हो, खेल हो या फिर अंतरिक्ष में आगे बढ़ रही हैं। वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। राज्य में भी आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी। उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.