18वीं सदी की तरह झारखंड के गांवों में हालात, बाबूलाल मरांडी बोले- जब भ्रष्टाचार करने की बात आती है तो... टीम एबीएन, रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आये दिन हेमंत सरकार पर निशाना साधते रहते है। हर बार की तरह इस बार भी मरांडी ने हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। मरांडी ने कहा कि ये 18वीं सदी नहीं है, पर झारखंड के गांवों में हालात अभी भी वही हैं। मरांडी ने कहा कि सिमडेगा जिले के चुंदियारी गांव में एक बुजुर्ग महिला गंगो देवी के कमर में गंभीर चोट आयी, लेकिन गांव में न सड़क थी, न स्वास्थ्य सुविधा, न एंबुलेंस पहुंची। मजबूर परिजन खाट पर लादकर तीन किलोमीटर पैदल चले। मरांडी ने कहा कि शर्म की बात ये है कि ये सब उस राज्य में हो रहा है, जहां हेमंत सरकार ने इस साल बजट में स्वास्थ्य पर 3497 करोड़ और सड़कों व पुलों के लिए 5300 करोड़ खर्च करने की घोषणा की थी। मरांडी ने कहा कि जब भ्रष्टाचार करने की बात आती है, तो हेमंत सरकार सुरसा से भी बड़ा मुंह खोल लेती है, लेकिन जब व्यवस्था को लेकर सवाल किया जाये तो मुख्यमंत्री और मंत्री गूंगे बहरे बन जाते हैं। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन राजनीति से इतर इतनी संवेदनशीलता तो दिखाइये, कम से कम ये सुनिश्चित कीजिये कि आज के बाद किसी झारखंड वासी को खाट पर लादकर इलाज के लिए न जाना पड़े। बता दें कि राज्य के चुंदयारी गांव में सड़क नहीं है। सड़क न होने के कारण एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बीमार या घायल लोगों को गांव से बाहर लाने के लिए खाट या किसी अन्य साधन से अस्पताल ले जाना पड़ता है। एक दुर्घटनाग्रस्त बुजुर्ग महिला की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। परिजनों ने अस्पताल से एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गयी जिसके बाद बुजुर्ग महिला को खाट से ही अस्पताल ले जाया गया।
रांची में जगन्नाथपुर रथयात्रा मेला में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर रोक, श्रद्धालुओं व पर्यटकों से की गयी ये अपील टीम एबीएन, रांची। झारखंड के रांची में बीते शुक्रवार से ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा मेले की शुरुआत हुई। इस बार मेले को साफ-सुथरा और प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू की गयी है। मेले में प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है। रांची नगर निगम की टीम पहले दिन से ही एक्शन मोड में नजर आयी। दुकानों पर जांच अभियान चलाया गया और कई दुकानों से मिले प्लास्टिक बैग जब्त कर लिये गये। निगम की टीम ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भी अपील की है कि वे इस बार की रथयात्रा को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें। जगन्नाथपुर रथयात्रा मेला रांची का एक प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं और मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और स्टॉल लगाये जाते हैं। मेले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए निगम की टीम ने विशेष अभियान शुरू किया है। प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगायी गयी है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सहयोग की अपील की जा रही है।
भजन-कीर्तन में भक्तगण खूब झूमे टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग मे श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 214 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। आज का महाप्रसाद श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के सदस्यों के सौजन्य से आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में केसरिया खीर, आलू चिप्स का पैकेट का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायकों ने कृष्ण दरबार में मनमोहक भजनों से भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गए। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मे आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 4 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। मौके पर ट्रस्ट के डुंगरमल अग्रवाल, निर्मल जालान राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, मधु जाजोदिया, शिव भगवान अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पूर्णमल सर्राफ, सुनील पोद्दार, संजय सर्राफ, पवन पोद्दार, अंजनी अग्रवाल,रमन अग्रवाल, गोवर्धन यादव, आशा मुंजाल, शोभा जालान, रश्मी जालान, निकिता अग्रवाल, धीरज कुमार गुप्ता, अशोक ठाकुर, मुरली परमार, सुधीर कुमार, सत्यम कुमार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे।
देवदरिया पंचायत के ग्रामीण बिजली उपलब्ध कराने के लिए सांसद का जताया आभारएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा के लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से देवरिया पंचायत के 6 गांवों में चार महीना के बाद बिजली आयी। उक्त जानकारी सांसद के निजी सचिव सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू ने दी। श्री साहू ने बताया कि देवदरिया पंचायत के दर्जनों ग्रामीण कुछ दिनों पूर्व सांसद के पास आकर उन्हें बताये थे कि एचडी टीवी केबल खराब हो जाने के कारण कई महीनों से देवरिया पंचायत के गांवों में बिजली नहीं है। जिस कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सांसद से शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की थी। सांसद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपने निजी सचिव आलोक कुमार साहू को देवदरिया पंचायत भेजे थे। श्री साहू गांव का भ्रमण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए थे। इस संदर्भ में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता गुमला एवं कार्यपालक अभियंता लोहरदगा को शीघ्र बिजली बहाल करने का निर्देश सांसद ने दिया था। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उनके पास एचडी टीवी केबल उपलब्ध नहीं है। सांसद ने फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के जीएम रांची को सारी बातों से अवगत कराते हुए यहां शीघ्र बिजली बहाल करने का निर्देश दिया था।जीएम ने त्वरित कार्य करते हुए एचडी टीवी केबल लोहरदगाको उपलब्ध कराया तब इन गांवों में बिजली बहाल हुई। बिजली आने से ग्रामीण काफी खुश है। उन्होंने इस कार्य के लिए सांसद जी का आभार प्रकट किये।
आयोजन समिति ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदनाटीम एबीएन, रांची। हास्य-व्यंग्य कविता के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले पद्मश्री सम्मानित कवि सुरेंद्र दुबे के आकस्मिक निधन पर कवि सम्मेलन आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा है कि डॉ सुरेंद्र दुबे न केवल एक सशक्त और प्रखर कवि थे, बल्कि वे अपने शब्दों से समाज को जागरूक करने वाले सच्चे संवेदनशील रचनाकार भी थे। वे ऐसे कवि थे जिनकी कविताओं में व्यंग्य के माध्यम से गंभीर सामाजिक संदेश सहजता से प्रस्तुत होते थे। उनकी प्रस्तुति में जितना हास्य होता था, उतनी ही गहराई भी होती थी। ज्ञात हो कि सुरेंद्र दुबे ने वर्ष 2024 में रांची के मारवाड़ी भवन मे कवि सम्मेलन आयोजन समिति द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन समारोह में विशेष रूप से भाग लिया था। उस अवसर पर उनकी उपस्थिति ने न केवल आयोजन को गौरव प्रदान किया, बल्कि रांचीवासियों को उनकी बेमिसाल कविताओं का सजीव रसास्वादन भी प्राप्त हुआ।आयोजन में उन्होंने संसद के गलियारों से जैसी अपनी प्रसिद्ध कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं को लोटपोट कर दिया था। उनके व्यंग्यबाणों की तीव्रता और शब्दों की सहजता श्रोताओं के हृदय में बस गयी थी। पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का साहित्यिक जीवन और हास्य कविताओं के क्षेत्र में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनके निधन से हिंदी हास्य कविता साहित्य जगत को एक अपूरणीय क्षति हुई है।शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में-सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, अशोक कुमार नारसरिया, विनोद कुमार जैन, पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, पवन पोद्दार, किशोर मंत्री, रतन मोर, कमल जैन, मनोज बजाज, पुनीत पोद्दार, पुनीत अग्रवाल, हरि कनोडिया, संजय सर्राफ, प्रकाश ड्रोलिया, बबलू हरित, संतोष अग्रवाल शामिल है। उक्त जानकारी समिति के पूर्व प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह- 2025 का आयोजन 12 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन रांची में आयोजित किया जायेगा। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि 12 जुलाई को आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रांची जिले भर के मारवाड़ी समाज से संबंध रखने वाले प्रतिभावान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा।जिन्होंने शैक्षणिक उपलब्धियों अथवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज को गौरवान्वित किया है। उन्होंने बताया कि सम्मान की प्रमुख श्रेणियां में कक्षा 10वीं एवं 12वीं सीबीएसई, आईसीएसई एवं झारखंड राज्य बोर्ड परीक्षा के 85% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। विश्वविद्यालय स्तर यूजी/ पीजी के टॉप 10 रैंक धारक छात्र-छात्राओं, तथा राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाएं- यूपीएससी, सीए, सीएस, एसएमए, एमबीए, इंजीनियरिंग, मेडिकल एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी, बीएड आदि के अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं, तथा राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट उपलब्धि सांस्कृतिक, खेल या अन्य क्षेत्रों में विशेष पहचान बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए संयोजक विशाल पाड़िया तथा विकास अग्रवाल बनाये गये हैं।उन्होंने सभी सफल प्रतिभागियों से 8 जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन मे या मोबाइल नंबर- 93344 25505,एवं 87979 42294 से संपर्क कर पूरे विवरण के साथ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। श्री सरस सत्संग मंडल द्वारा 55वीं कांवर यात्रा 5 जुलाई को मंडल के प्रमुख संयोजिका राजकुमारी काबरा के नेतृत्व में 161 कांवरियों की जत्था जिसमें 31 महिला बम के साथ दोपहर 2 बजे रांची रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इससे पूर्व 4 जुलाई को हरमू रोड, पिंजरा पोल गोकुल काबरा के निवास स्थान पर रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक भव्य भजन-कीर्तन के साथ बाबा का आशीर्वाद लेते हुए 5 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे श्री पहाड़ी बाबा का श्रृंगार-पूजन एवं आरती के साथ श्री शिव मंडल के संयोजक प्रेम शंकर चौधरी के साथ मंदिर के मुख्य पुजारी संत कबीर दास सभी कांवरियों को फूल माला चंदन एवं चुंदड़ी ओढ़ाकर रवाना करेंगे। कांवर यात्रा में उदय शर्मा, गोकुल काबरा, विनीता काबरा, राहुल अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि बोलबम अपनी योगदान में पूर्ण रूप से लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि श्री सरस सत्संग मंडल के संयोजक एवं संस्थापक रहे स्वर्गीय भगवान दास काबरा एवं स्वर्गीय इंद्रदेव प्रसाद चौधरी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से कांवर यात्रा का मंगलमय यात्रा का निर्वहन होता था। उनके सम्मान में उनकी धर्मपत्नी राजकुमारी काबरा के नेतृत्व यह कांवर यात्रा (बोलबम) सभी सदस्यों के साथ बाबा का आशीर्वाद लेकर की जायेगी।
टीम एबीएन, रांची। श्री धोली सती दादी महिला समिति द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ के आवास तिरुपति अपार्टमेंट कांके रोड में धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से परिपूर्ण वातावरण में श्री धोली सती दादी जी का अलौकिक श्रृंगार, मंगल पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ संजय सर्राफ सपत्नीक अनुराधा सर्राफ ने दादी जी के समक्ष विधिवत ज्योत प्रज्वलित कर एवं पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना व भोग लगाया गया। तत्पश्चात मंगल पाठ व भजन गायिका शशि सर्राफ ने अपने सुमधुर दादी जी की मंगल पाठ एवं मनमोहक भजनों से दादी भक्तों को अमृत गंगा का रसपान कराते हुए खूब झूमाया। उनके गाये भजनों मे- धोली सती दादी की महिमा अपरंपार... लूट रहा लूट रहा लूट रहा रे दादी जी का खजाना लूट रहा है... दादी दादी बोल दादी सुण लेसी सुण लेसी दादी सुण लेसी... जैसे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया तथा भक्तगण भक्ति रस में डूब गये। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संजय सर्राफ ने कहा कि श्री धोली सती दादी जी की आराधना से मानसिक शांति और आत्मिक बल की प्राप्ति होती है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नयी पीढ़ी को भी हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर- सविता सर्राफ, मंजू सर्राफ, आशा सर्राफ, करुणा बागला, शशि सर्राफ, ममता सर्राफ, मधु सर्राफ, कांता सर्राफ, अनीता अग्रवाल, अनुराधा सर्राफ, मीना शाह, अंशु अग्रवाल, संध्या शाह, अनीता सर्राफ, उमा सर्राफ, आयुषी, तान्या, सृष्टि, श्रेया, अनिकेत,अनु, खुशबू सहित अन्य दादी भक्त उपस्थित थे।
झारखंड शराब घोटाले में बड़ा खुलासा, सिद्धार्थ सिंघानिया ने बताया- विनय चौबे थे मास्टरमाइंडटीम एबीएन, रांची। झारखंड में करोड़ों रुपये के चर्चित शराब घोटाले की जांच के दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में गिरफ्तार रायपुर के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया ने पुलिस रिमांड के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष कई चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं। सिंघानिया ने बयान में दावा किया कि इस घोटाले का मास्टरमाइंड तत्कालीन उत्पाद सचिव और निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे थे। उन्हीं के नेतृत्व में झारखंड में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर शराब मॉडल लागू कराने की योजना बनाई गई थी। पूछताछ में सिंघानिया ने यह भी बताया कि इस साजिश में अरुण पति त्रिपाठी की भी अहम भूमिका रही, जिन्हें सीएसएमसीएल के जरिये बतौर सलाहकार नियुक्त किया गया था। इसके बाद एफएल-10 थोक लाइसेंस नीति लागू की गई, जिससे छत्तीसगढ़ की कुछ खास एजेंसियों को फायदा पहुंचाया जा सके। सिंघानिया के अनुसार, इस घोटाले के तहत शराब के हर कार्टन पर 300 से 600 तक की अवैध वसूली की गयी। यह रकम कथित रूप से विनय चौबे तक अरुण त्रिपाठी के माध्यम से पहुंचायी जाती थी। उन्होंने दावा किया कि चौबे को इस रैकेट से लगभग 40 से 50 करोड़ की अवैध राशि दी गयी। एसीबी ने बुधवार को पूछताछ के दौरान प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए उगाही, टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर और अवैध रूप से मैनपावर सप्लाई के माध्यम से की गयी कमाई से जुड़े सवाल पूछे। बताया गया है कि प्लेसमेंट एजेंसियों को फर्जी तरीके से फायदा पहुंचाया गया और शराब दुकानों में अपने लोगों को बैठाकर एमआरपी से अधिक दर पर शराब बेची गयी। रिमांड के दौरान मार्शन इनोवेटिव के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह ने सिंघानिया की भूमिका को लेकर भी कुछ अहम जानकारियां दी हैं, जिन्हें अब जांच एजेंसी खंगाल रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.