युवाओं का फूटा आक्रोश, छात्र संघ ने पूर्व सीएम चंपई से मिलकर दी विधानसभा घेराव की चेतावनीटीम एबीएन, रांची। झारखंड के लाखों युवाओं के सब्र का बांध अब टूट चुका है। पिछले 9 वर्षों से जिस झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) का इंतज़ार करते-करते हजारों सपने मुरझा गए, उस पर अब एक निर्णायक संग्राम छिड़ गया है। छात्रों की इस लंबी पीड़ा को आवाज़ देने के लिए छात्र युवा अधिकार संघ, रांची ने मोर्चा संभाल लिया है। संघ ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मिलकर न केवल ज्ञापन सौंपा, बल्कि यह साफ कर दिया है कि यदि सरकार ने जल्द कोई कदम नहीं उठाया, तो इस बार झारखंड का हर एक युवा विधानसभा के घेराव के लिए तैयार है। यह सिर्फ एक परीक्षा नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं का भविष्य है। संघ के सदस्यों ने बताया कि हजारों छात्र शिक्षा स्नातक (बीएड) और प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीएलएड) जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरे कर चुके हैं, लेकिन 2016 के बाद से कोई जेटेट परीक्षा नहीं हुई। यह देरी न केवल राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के दिशानिर्देशों का खुला उल्लंघन है, बल्कि संविधान द्वारा दिए गए समान अवसर के अधिकार पर भी सीधा हमला है। लाखों युवाओं की उम्मीदों पर तब और गहरी चोट लगी, जब 3.5 लाख से अधिक आवेदकों के बावजूद सरकार ने बिना किसी स्पष्ट कारण के जेटेट का विज्ञापन वापस ले लिया। इस एक फैसले ने युवाओं के मन में निराशा और आक्रोश भर दिया, लेकिन अब यही निराशा एक नए आंदोलन को जन्म दे रही है। संघ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि इस बीच कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला, तो मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव कर सरकार को उसकी ज़िम्मेदारी का एहसास कराया जाएगा। यह आंदोलन सिर्फ जेटेट परीक्षा को आयोजित करने की मांग नहीं है, बल्कि यह उन लाखों युवाओं की आवाज़ है, जो पिछले 9 वर्षों से सिर्फ एक अवसर का इंतज़ार कर रहे हैं। यह उनकी लड़ाई है और वे इसे तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
कल्पना सोरेन ने गांडेय वासियों को दी सौगातएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गिरिडीह जिले के गांडेय की विधायक सह राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन गुरुवार को गांडेय विधानसभा की जनता को कई योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने गांडेय विधानसभा के अंर्तगत बेंगाबाद प्रखंड के महुआर में 24 करोड़ 90 लाख की लागत से बनने वाले महिला इंटर कॉलेज व कर्णपुरा में 6 करोड़ की लागत से बनने वाले मिनी स्टेडियम की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कर्णपुरा पंचायत भवन में ग्रामीणों के बीच 10 लाख की परिसम्पति का वितरण भी किया। इसके अलावा विधायक कल्पना सोरेन ने चपुआडीह पंचायत भवन में जेएसएलपीएस के सखी मंडल के बीच 2 लाख 63, जेएलपीएस द्वारा निर्मित आटा मील, वन विभाग के द्वारा बनाए गए रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया।इसके साथ ही विधायक सोरेन +2 राज्य संपोषित उच्च विद्यालय भी पहुंची, जहां बच्चों द्वारा बड़े उत्साह और पारंपरिक झारखंडी नृत्य के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने विद्यालय के बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया एवं बच्चों के बीच शिक्षा के महत्वता को बताते हुए शिक्षित बनने को कहा। साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों द्वारा पूछे गए कई सवालों का उत्तर भी दी। इसके बाद बेंगाबाद प्रखंड सभागार में जिले के विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। मौके पर उपायुक्त रामप्रसाद यादव, एसपी डॉ विमल कुमार भी उपस्थित थे।
प्रेस विज्ञप्ति ।आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को आजसू छात्र संघ के प्रदेश समिति का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व मैं मांडू के विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से आजसू छात्र संघ की और से विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा की बीएड तथा स्नातकोत्तर (PG) स्तरीय पढ़ाई प्रारम्भ कराने को लेकर मांगपत्र सौंपा।प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषाओ की स्नातकोत्तर (PG) स्तरीय की पढ़ाई न होना झारखंड के मूलवासी/आदिवासियो के लिए सांस्कृतिक छती है। झारखंड के सांस्कृतिक धरोहर को बचाने के लिए क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषओं की उच्चतम स्नातकोत्तर स्तरीय की पढ़ाई होनी चाहिए।कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुछ अंगीभूत महाविद्यालयों में क्षेत्रीय भाषाओं की स्नातक स्तरीय पढ़ाई होती आ रही है किंतु वे सभी स्नातकोत्तर (PG) स्तरीय पढ़ाई से वंचित हो जा रहे है जिसकी संख्या हजारों में है।आगे प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषओं की बीएड तथा स्नातकोत्तर (PG) स्तरीय की पढ़ाई चालू कराने को लेकर आजसू छात्र संघ बहुत जल्द ही महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। उसके बाद आगामी रणनीति तय कर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आजसू पार्टी के मांडू विधायक निर्मल महतो से इस मामले पर विस्तृत चर्चा होने के पश्चात उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र में आवाज उठाने का आश्वासन दिया।ज्ञापन सौंपने में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, महासचिव विशाल महतो ज्योत्सना केरकेट्टा, सुदामा महतो, सौरभ शर्मा, ऋतुराज शाहदेव, नितेश महतो आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा धन्यवाद ।
टीम एबीएन, रांची। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा झारखंड इलेक्ट्रिसिटी कंजम्प्शन सरचार्ज रूल्स 2025 के माध्यम से नगरीय उपभोक्ताओं पर 5% बिजली सरचार्ज लगाने के प्रस्ताव से होनेवाली समस्या पर आज चैम्बर भवन में बैठक हुई। सदस्यों ने विभागीय प्रस्ताव के प्रति आपत्ति जताते हुए कहा कि इस प्रस्ताव से न केवल व्यापार-उद्योग, निवेश बल्कि आमजन भी प्रभावित होंगे। विभाग को जनहित में यह प्रस्ताव वापस लेना चाहिए। चर्चाओं के उपरांत चैम्बर द्वारा अपने सभी सदस्यों को इस प्रस्ताव के विरोध में अपनी आपत्ति दर्ज कराने की अपील की गयी। झारखण्ड चैम्बर के कार्यकारिणी समिति की आगामी 20 जुलाई को साहेबगंज में होनेवाली कार्यकारिणी समिति की बैठक के लिए भी आज की बैठक में चर्चा हुई। विदित हो कि चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी के नेतृत्व में शनिवार को 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कार्यकारिणी बैठक में शामिल होने के लिए रवाना होगा। बैठक का आयोजन ईस्टर्न झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स के आतिथ्य में आयोजित किया जा रहा है। नामकोम स्थित नवनिर्मित ईएसआईसी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी पर भी सदस्यों द्वारा चिंता जतायी।कहा गया कि नवनिर्मित अस्पताल हजारों ईएसआईसी पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके आश्रितों के लिए प्रमुख सेवा का केंद्र है किंतु यहाँ एक्स रे मशीन, पैथोलॉजी लैब, अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत जाँच सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं। उपयुक्त संसाधनों के अभाव में मरीजों को आवश्यक जाँच हेतु निजी अस्पतालों अथवा दूरस्थ चिकित्सा केंद्रों पर निर्भर होना पड़ता है। वास्तविक कठिनाई को देखते हुए चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री को पत्राचार कर नवनिर्मित अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधा बहाल कराने का अनुरोध किया। बैठक में गढ़वा चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं से झारखण्ड चैम्बर को अवगत कराते हुए मामले में हस्तक्षेप का आग्रह किया।बैठक में चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी, महासचिव आदित्य मल्होत्रा, सह सचिव विकास विजयवर्गीय, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य रोहित पोद्दार, संजय अखौरी, सदस्य प्रमोद सारस्वत, मुकेश पांडे गढ़वा चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से बबलू पटवा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी महासचिव आदित्य मल्होत्रा और प्रवक्ता सुनील सरावगी ने दी।
टीम एबीएन, रांची। हिंदी साहित्य भारती रांची के मीडिया प्रभारी संजीव कुमार दत्ता के पुत्र शौर्य दत्ता जो कि शारदा ग्लोबल स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र है। शौर्य दत्ता ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हस्त लेखन प्रतियोगिता राइटिंग विजार्ड के हैंडराइटिंग ओलंपियाड 2024- 25 मे झारखंड स्टेट स्तर पर सातवां रैंक लाकर स्कूल एवं रांची का नाम रोशन किया। शौर्य दत्ता ने ऑल इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर 22 वां रैंक पर रहे।इस उपलब्धि पर हिंदी साहित्य भारती रांची के अध्यक्ष बलराम पाठक, उपाध्यक्ष संजय सर्राफ, संगठन महामंत्री अजय राय, महामंत्री सुकुमार नाथ झा, कोषाध्यक्ष त्रिपुरेश्वर मिश्रा, अभय कुमार, नरेश बंका, शौर्य दत्ता को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2025 -27 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक उम्मीदवार सज्जन कुमार पाड़िया का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि आज 18 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक था। शाम 5 बजे नामांकन पत्र जांच करने के बाद सज्जन कुमार पाड़िया की उम्मीदवारी वैध पाया गया। उम्मीदवारी की अंतिम सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी अशोक नारसरिया ने बताया कि आज सज्जन कुमार पाड़िया मारवाड़ी भवन कार्यालय मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था।मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सारस्वत तथा नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, अमित जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
बीओआई लोहरदगा में नियम विरुद्ध सामूहिक लंच पर चले जाते हैं बैंकर्स, काम हो जाता है ठपकई ग्राहकों ने बैंकर्स पर दुर्व्यवहार करने और पुलिस की धमकी देने का लगाया आरोपमंगलवार को ही महिला और बुजुर्ग ग्राहक के साथ की गई बदतमीजीआरबीआई के नियम के मुताबिक एक साथ लंच पर जाने का नहीं है नियमटीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा अपर बाजार स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया लोहरदगा मुख्य शाखा आरबीआई के नियम से नहीं यहां तैनात बैंकर्स के मनमौजी से चलता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने जब से दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी की घोषणा की है, तब से बैंकों में लंच का समय निश्चित नहीं है। अगर एक कर्मचारी लंच करता है, तो उसके स्थान पर दूसरे कर्मचारी को कम करना है, ताकि आम खाताधारी और ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। बावजूद लोहरदगा बैंक ऑफ़ इंडिया में दोपहर बजे सभी सामूहिक लंच पर बैठ जाते हैं। बैंकर्स द्वारा ग्राहकों को वापस भेज दिया जाता है। अगर कोई इसका प्रतिकार करता है, तो उसे वहां तैनात होमगार्ड के जवानों को बुलाकर बाहर निकलना का आदेश दिया जाता है। इससे आम खाताधारी को खुद के पैसे निकालने अथवा जमा करने के लिए जिल्लत का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को बैंक खाता धारी विनय कुमार और उसके पिताजी के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। यही नहीं मौके पर मौजूद सुमित्रा देवी के पुत्र ने बताया कि उनके वृद्धा पेंशन से जुड़े समस्या को पिछले 10 महीने से लटका कर रखा गया है। थाना टोली की माला कुमारी निशक्त है। बैंक में रैंप नहीं है जबकि बैंक शाखा ग्राउंड फ्लोर में उन्हें तीन चार बार लौटा दिया गया है। वह अपने खाते के निशक्त पेंशन को लेने के लिए गई थी।भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों के लंच समय के लिए कोई निश्चित समय निर्धारित नहीं किया है। बैंक कर्मचारियों को अपने लंच ब्रेक को इस तरह से व्यवस्थित करना हैं ,कि ग्राहकों को सेवाएं मिलती रहें। आमतौर पर, दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच, कर्मचारी रोटेशन में लंच करते हैं, ताकि बैंक का काम बाधित न हो।मैनेजर के चेंबर में ग्राहकों को काम के बैठने की भी इजाजत नहीं है, वह पुलिस को बुलाकर बाहर निकलना का आदेश देते हैं। बैंक का नियम है की बैंक खाताधारी से व्यवहार के ऊपर ही चलता है। बैंक में जो लेन देन होते हैं उसी के आधार पर बैंक का विकास होता है। बैंकर्स को वेतन मिलते हैं। लोहरदगा में जिस तरह का व्यवहार बैंकर्स के द्वारा इस शाखा में किया जा रहा है। उसे अधिकांश ग्राहक क्षुब्ध हैं।मंजूरमती हाई स्कूल प्रबंधन के साथ भी बैंकर्स के द्वारा इसी तरह का गलत व्यवहार किया गया था। इस वजह से यहां से स्कूल और उनके व्यक्तिगत खातों को भी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर लिया गया है। इससे साफ है, कि बैंक में ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार नहीं किया जा रहा है? मंगलवार को लोहरदगा बरवाटोली की एक विधवा महिला अपनी बेटी के साथ मंगलवार को बैंक शाखा पहुंची थी, उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया। हाल ही में उनके पति का दुर्घटना में निधन हो गया था। इस तरह के व्यवहार से महिला भी काफी नाराज दिखी, अगर कोई खाता धारी अपनी मांगों को तरीके से रखते हैं, तो सभी बैंकर्स एक साथ उन पर टूट पड़ते हैं। बात-बात में पुलिस की धमकी दी जाती है। कई बैंकों में पुलिस तैनात रहते हैं, वह बैंक के काम करने लगते हैं, यह भी नियम विरुद्ध है। उनका काम सुरक्षा का है, न की स्लिप देने का? पर यह सब काम बैंक ऑफ़ इंडिया लोहरदगा किस शाखा में हो रहा है। इस बाबत एलडीएम से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि किसी के साथ दुर्व्यवहार करना कतई उचित नहीं है। ग्राहक बैंक के ऊर्जा होते हैं।फोटो संकेत : लोहरदगा बैंक ऑफ़ इंडिया मुख्य शाखा में मंगलवार को दोपहर दो बजे तमाम कर्मचारियों के एक साथ लंच पर चले जाने के कारण जमा और निकासी काउंटर में प्रतीक्षा करता खाताधारी और अपनी समस्या को लेकर आई महिला इंतजार करतीं।
टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2025 -27 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक उम्मीदवार सज्जन कुमार पाड़िया का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि आज 18 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक था। शाम 5 बजे नामांकन पत्र जांच करने के बाद सज्जन कुमार पाड़िया की उम्मीदवारी वैध पाया गया। उम्मीदवारी की अंतिम सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी अशोक नारसरिया ने बताया कि आज सज्जन कुमार पाड़िया मारवाड़ी भवन कार्यालय मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था।मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सारस्वत तथा नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, अमित जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर परिसर में मां भद्रकाली सेवा पिछले 11 जुलाई से लगातार बाबा धाम जाने वाले और बाबा धाम से बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क शिविर चला रहे हैं। यहां पर आने वाले कांवरियों के प्रति पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ ध्यान रखा जा रहा है। मां भद्रकाली सेवा संस्था सामाजिक उद्देश्यों के प्रति संवेदनशील होकर निरंतर अपने कार्य को अंजाम दे रही है।इसी क्रम में संस्था के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने इटखोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकीरा और शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता बिशेश्वर यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मां भद्रकाली सेवा संस्था के किए जा रहे जनहित के पुनीत कार्यों की सराहना की।मौके पर मां भद्रकाली सेवा संस्था के अध्यक्ष सुरज सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, कोषाध्यक्ष धिरज चंद्रवंशी, मुख्य सलाहकार संतोष केशरी, सचिव निर्भय पाण्डेय, संरक्षक कुंदन पासवान, शिवम सिंह, पारस शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.