एक- एक पेड़ लगाना, एक-एक जीवन बचाने के बराबर : सज्जन पाड़िया टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुंदाग रांची स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत मंदिर परिसर में आम, अमरूद रंग-बिरंगे करोटन, मोर पंख के पौधे सहित 25 से भी अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। वृक्ष लगाने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरित वातावरण की सौगात मिलती है। इस अवसर पर सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने कहा कि प्रकृति हमें बिना कुछ मांगे बहुत कुछ देती है, अब समय आ गया है कि हम भी प्रकृति के लिए कुछ करें। एक-एक पेड़ लगाना, दरअसल एक-एक जीवन बचाने के बराबर है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री निर्मल बुधिया ने कहा कि यह पहल केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि मारवाड़ी सम्मेलन आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर लगातार ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस पहल को जनआंदोलन का रूप देने का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा की रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की यह पहल न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यदि हर संस्था और नागरिक इसी भावना से आगे आए,तो झारखंड का हर शहर हरियाली से आच्छादित होकर एक आदर्श नगरी बन सकेगा। मौके पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, पर्यावरण संयोजक किशन अग्रवाल, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पद्म चंद्र जैन, महेश अग्रवाल, अरुण बाजोरिया, मधु जाजोदिया विशाल जालान, पवन पोद्दार, गोमती देवी, प्रभा देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
टीम एबीएन, रांची। जेसीआई रांची ने साइबर क्राइम को रोकने और आम नागरिकों के बीच साइबर क्राइम के प्रति सतर्क रहने के लिए अपने कार्यालय में एक विशेष ट्रेनिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के मुख्य प्राध्यापक रहे संदीप सेनगुप्ता, इंडियन स्कूल आॅफ एंटी हैकिंग से और मुख्य अतिथि रहे श्रीराम अग्रवाल, तत्काल पूर्व अध्यक्ष, जेएसी जेसीआई जोन। साइबर क्राइम आज के दौर का वो मुखौटा है जिसने ठगी, डकैती और जालसाजी को डिजिटल बना दिया है। हर 10 में से 4 लोग इसका शिकार बन रहे है। फिर भी आम जनता के बीच इससे बचने और सतर्क रहने का उपाय बहुत कम है। जेसीआई रांची ने इस मुश्किल से सतर्क रहने के प्रयास को मजबूत करने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया। इस विशेष कार्यशाला में पासवर्ड मैनेजमेंट, क्रेडिट कार्ड आॅथेंटिकेशन, आधार व बायोमेट्रिक लॉक, डार्क वेब, कॉल स्पूफिंग, ओटीपी प्रोटेक्शन, टू फैक्टर आॅथेंटिकेशन से जुड़े काफी तरीके बताए गए। कार्यक्रम का सकुशल संचालन जेसी प्रवीण अग्रवाल व विवेक मुरारका ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक जैन, अभिषेक केडिया, राखी जैन, मनीष रामसिसरिया, मोहित वर्मा, प्रशांत पाटोदिया, आदित्य जालान, तरुण अग्रवाल, रिशव जैन, अनिल अग्रवाल, दीपक पटेल, केतुल पटेल, निशांत मोदी, सौरभ टांटिया, अग्निश मित्रा, अभिनव गर्ग, ऋतिक राज, मयंक चौधरी, सृजन हेतंसरिया, प्रवीण अग्रवाल, अमन पोद्दार, रवि समोता, उदित तुलस्यान, अभिषेक जैन व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
टीम एबीएन, रांची। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। वे 81 साल के उम्र में सरगंगाराम अस्पताल दिल्ली में (08:48 सुबह) अंतिम सांस ली। इससे राज्य समेत पूरे देश में शोक का वातावरण बना हुआ है।झारखंड सरकार ने तीन दिवसीय राजकीय शोक का घोषणा किया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने भी अपनी शोक संदेश व्यक्त किया। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने सोशल हैंडल पर पोस्ट जारी करते हुए गहरा दु:ख व्यक्त किया। मीडिया वार्ता में श्री महतो ने कहा कि 60:40 नाय चलतो आंदोलन के दौरान लिखित ज्ञापन के साथ हमने गुरु जी से साक्षात मुलाकात किया था। हमारे शिर पर हाथ रखते हुए उन्होंने आंदोलन की कई अहम जानकारियां हमें प्रदान किए थे। आज भी वह दिन हमें याद है। गुरु जी के विचारों को आत्मसाथ करते हुए राज्य के स्थानीय अधिकार हेतु आंदोलन के लिए कटिबंध हुं। बताते चलें कि पिछले कई दिनों से शिबू सोरेन को किडनी समेत शरीर के कई बीमारियों से निजात हेतु इलाजरत थे। आज उन्होंने अपने शरीर को त्याग दिया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड के सम्माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के पिता, झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज तड़के दुखद निधन हो गया। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता रत्नेश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा – दिशोम गुरु न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक आंदोलन, एक विचारधारा और झारखंड के आत्मसम्मान की पहचान थे। उनका जाना झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना के एक युग का अंत है। हम सब उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
झारखंड में कल दोपहर तीन बजे मुखाग्नि दी जाएगीटीम एबीएन रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज निधन हो गया। यह जानकारी उनके बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद एक्स पर पोस्ट कर साझा की। उन्होंने लिखा कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं। राज्य सरकार ने तीन दिनों के राजकीय शोक का एलान किया है।पीएम मोदी ने अस्पताल जाकर दी श्रद्धांजलिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिबू सोरेन के निधन की सूचना मिलने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल पहुंचे। पीएम मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के परिजनों को सांत्वना देते हुए दिवंगत सांसद को श्रद्धांजलि भी दी।पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में अंतिम संस्कारझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर आज शाम छह बजे झारखंड लाया जाएगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को उनका पार्थिव शरीर सबसे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर लाया जाएगा। मंगलवार सुबह झामुमो के पार्टी कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और अधिकारी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के नेमरा में किया जाएगा।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे, 81 साल की उम्र में हुआ निधन, झारखंड में शोक की लहरटीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे। 81 साल की उम्र में आज उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर दी।लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान उनको ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ गयी।हालांकि, इलाज के दौरान उनकी स्थिति में सुधार हुआ था। काफी दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद उन्होंने आज अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गयी है।
टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के संयोजक श्री गोपाल मुरारका के श्री श्याम मित्र मंडल रांची के अध्यक्ष, समिति के सहसंयोजक अशोक कुमार लाडिया मंडल के उपाध्यक्ष, समिति के सहसंयोजक मनोज कुमार खेतान मंडल के कोषाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य रोहित कुमार अग्रवाल मंडल के प्रचार मंत्री, समिति के सदस्य राजेश कुमार ढांढनिया मंडल के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने सबों को बधाई देते हुए कहा है कि श्री श्याम प्रभु की अनुपम कृपा से रांची की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल के प्रमुख पदों पर सुशोभित होना बहुत से खुशी की बात है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि मंडल के नये अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका के नेतृत्व में श्री श्याम मित्र मंडल और अधिक ऊंचाइयों को छूएगा तथा श्री श्याम प्रभु की सेवा, सामाजिक कार्य और भक्तिमय आयोजनों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी, तथा वे सामूहिक सहभागिता के साथ धार्मिक और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेंगे।बधाई देने वालों में-हरिशंकर परशुरामपुरिया, ललित कुमार पोद्दार, रवि चौधरी, संजय परशुरामपुरिया, प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी, हेमंत जोशी, आनंद चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद परशुरामपुरिया, अमित शर्मा, संजय सर्राफ, नवीन डोकानियां, निकुंज पोद्दार, सूरज लोधा, सहित अन्य सदस्यगण शामिल है। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
टीम एबीएन, रांची। झारखंड आंदोलन के प्रणेता, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन के निधन से हम सभी स्तब्ध और शोकाकुल हैं। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन एक सशक्त जमीनी नेतृत्व थे जो सच्चे अर्थ में आदिवासी अधिकारों, जल जंगल जमीन के लिए संघर्षरत रहे उनका सारा जीवन समाज के उत्थान से जुड़ा रहा ।उनका पूरा जीवन संघर्ष, आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और झारखंड राज्य की स्थापना को समर्पित रहा। वे न केवल एक राजनेता, बल्कि जनभावनाओं के प्रतीक, गरीबों–वंचितों की आवाज और झारखंड की आत्मा थे।उनके नेतृत्व में झारखंड अलग राज्य का सपना साकार हुआ और उन्होंने तीन बार राज्य की बागडोर संभाली। आज उनका जाना एक युग का अंत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व झारखंडवासियों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे।
टीम एबीएन, रांची। बहु बाजार स्थित सफायर रेसीडेंसी अपार्टमेंट में सावन महोत्सव मिलन समारोह बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। सावन महोत्सव मे रंगारंग नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने सावन के मनमोहक गीत गाए तथा गीतों पर जमकर ठुमके लगाते हुए डांस किया। सभी महिलाएं आकर्षक रंग-बिरंगे परिधान एवं साजो श्रृंगार एवं हाथों में मेहंदी रचाए हुए सावन मिलन मे आई थी। सबों ने झूला झूलकर खूब मस्ती की। तथा कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार के रोचक गेम्स खेलते हुए लजीज व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया। इस अवसर पर-अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, सचिव अनु कुमारी, सरिका ठाकुर,जूली शंकर, संतोषी मुरारका, किरण सिंह, उमा, नूतन, पुष्पा भगत, सोनी, नीतू दास, चंदा, रितु, लिली ठाकुर, ममता ठाकुर, अनुपमा, काजल, रेणुका, आशा, संगीता, सुमित्रा, वीणा, मीना के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी। उक्त जानकारी संतोषी मुरारका ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.