Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
बीएसएल प्लांट : हादसे में तीन कर्मी घायल
Published / 2025-09-29 20:40:38
बीएसएल प्लांट : हादसे में तीन कर्मी घायल

बोकारो स्टील प्लांट में हादसा: 3 ठेका कर्मियों पर गिरा खोलता हुआ तेल, अस्पताल में भर्ती एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में भारतीय इस्पात प्राधिकार लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस-2 सेक्शन में हॉट मेटल चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 3 कर्मचारियों पर भारी मात्रा में हॉट मेटल गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गये।प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस -2 विभाग के मिक्सर से क्रेन द्वारा कन्वर्टर में चार्ज करने के लिए लैडल में मेटल ले जाने के दौरान संभवत: किसी मैकेनिकल फॉल्ट के कारण लैडल से कुछ गर्म मेटल छलक कर जमीन पर गिर गया जिसकी वजह से पास में काम कर रहे 3 ठेका कर्मी को बर्न इंजूरी हुई।तीनों ठेका कर्मियों को तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया और उनका उपचार वरीय चिकित्सक की देख -रेख में शुरू कर दिया गया। प्रबंधन ठेका कर्मियों के सर्वोत्तम इलाज के लिए प्रयासरत है।

फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की प्रेस वार्ता
Published / 2025-09-28 19:01:29
फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की प्रेस वार्ता

टीम एबीएन, रांची। दिनांक 28 सितंबर को राष्ट्रीय आह्वान के तहत फोरम आफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की प्रेस वार्ता बीएस एन एल यूनियन कार्यालय, टेलीफोन एक्सचेंज,रांची में आयोजित की गयी। पेंशन अधिनियम में ड्राकोनियन संशोधन एवं 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के गठन में अप्रत्याशित विलंब को लेकर  एसोसिएशन के प्रतिनिधियों विशेष कर साधन कुमार सिन्हा, एम जेड खान, विजय पासवान, विनोद कुमार और शिव सेवक पाठक आदि ने प्रेस को संबोधित करते हुए ये बातें कही। चिंता व्यक्त करते हुए कहा गया कि इस अधिनियम को सांसद के माध्यम से निरस्त कराये जाने की जरूरत है क्योंकि इस अधिनियम के प्रभावी होने स 33 लाख से अधिक सिविल पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा।इस अधिनियम को लेकर जुलाई से आंदोलन किया जा रहा है। पहले चरण में 24 जुलाई को शहीद चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई थी जिसमें केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन सहित बड़ी संख्या में बैंक,बी एस एन एल और राज्य सरकार के पेंशनर्स भी शामिल हुए।दूसरे चरण में 25 अगस्त  को राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया जिसमें झारखंड के पेंशनर्स शामिल हुए और 2 सितंबर को राज्यपाल से भेंट कर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा  2 सूत्री मांगों पर आधारित ज्ञापन सौंपा गया।तीसरे चरण में माननीय सांसद संजय सेठ से एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल के द्वारा 13 सितंबर को  भेंट कर ज्ञापन सौंपा गया। चौथे चरण में आज दिनांक 28 सितंबर को प्रेस वार्ता आयोजित की गई।पांचवें और अंतिम चरण में दिल्ली में इन मुद्दों को लेकर जंतर मंतर पर 10 अक्तूबर को  धरना दिया जाएगा जिसमें एम जेड खान राज्य सचिव के नेतृत्व में झारखंड से एक दर्जन प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आज की प्रेस वार्ता में त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, एस एस पाठक, सजन कुमार राम और बचनू साहू आदि उपस्थित थे।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में विजयादशमी पर देवी शक्ति पूजन व 151 तलवारों का होगा वितरण
Published / 2025-09-28 18:58:39
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में विजयादशमी पर देवी शक्ति पूजन व 151 तलवारों का होगा वितरण

टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा 2 अक्टूबर, गुरुवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर, पुंदाग में भव्य देवी शक्ति अस्त्र-शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल एवं प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि 2 अक्टूबर विजयादशमी के दिन अपराह्न- 2 बजे मंदिर परिसर में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन-अर्चना के साथ शक्ति स्वरूपा देवी मां के विविध अस्त्र-शस्त्रों की आराधना की जायेगी। पूजन उपरांत श्रद्धालुओं को प्रतीकात्मक रूप से 151 तलवारों का वितरण किया जाएगा, जो धर्म, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश देगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर खिचड़ी भोग महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया है।

दुर्गा पूजा में सजायी गयी चैतन्य देवियों की झांकी
Published / 2025-09-28 18:56:43
दुर्गा पूजा में सजायी गयी चैतन्य देवियों की झांकी

टीम एबीएन, रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान, हरमू रोड में नवरात्रि के अवसर पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आदित्य मल्होत्रा, अध्यक्ष फेडरेशन झारखंड चेंबर आफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन करते हुए कहा भटके हुए पथभ्रष्ट इंसान को देवियों ही सन्मार्ग पर लाती हैं। आध्यात्मिक शिक्षा के द्वारा अभी आसुरी वृतियों का संहार, मानव का उद्धार व नवयुग के निर्माण का कार्य हो रहा है। विश्व की गली सड़ी व्यवस्था में आतंकवाद के भयानक कीटाणु पैदा हो गये हैं व मानवीय सृष्टि की कहानी पाटाक्षेप पर पहुंची लगती है। पूजा अग्रवाल, अध्यक्ष मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने कहा नारी शक्ति अबला नहीं, बल्कि शिव शक्ति है, विकारों से तप्त धरती को हरा भरा करने वाली है। तेजी से बदलते हुए वर्तमान समय की और इशारा करते हुए उन्होंने कहा जैसे दुर्गा हर संकटकाल में सबकी रक्षक बनी, वैसे शिव से शक्ति लेकर दशावी दुर्गा समान तेजस्वी बन उग्रवाद, आतंकवाद व हिंसा से त्रस्त सृष्टि को नयी दिशा दें। रात्रि में देवियों का सुमिरन जागरण करना वास्तव में ज्ञान प्रकाश पाने के लिए उनको आवाहन करने की यादगार है। अजय सिन्हा, चीफ मैनेजर सीएमपीडीआई ने कहा आज आवश्यकता इसी बात की है कि शाब्दिक स्तुति के साथ-साथ हम खुद से भी ज्ञानवान तेजस्वी व शक्तिवान बनें। भारत की पवित्र माताओं ब्रह्म कन्याओं ने अनेक प्रकार से आसुरीयता में डुबे जनमानस का कल्याण किया इसीलिए उनकी पूजा एक नहीं नों-नौ रूपों से हो रही है। सुनील गुप्ता, पूर्व एजीएम एसबीआई ने कहा दुर्गा से शक्ति सभी मांगते हैं जो मन के अंदर बैठे रावण पर विजय पाने के लिए जरूरी है। भारत की अपनी जो भी समस्याएं हों लेकिन अनंत: इस देवभूमि से ही सभी को समाधान मिलेगा। पूर्व प्रोफेसर कृष्ण कुमार दुबे ने कहा कि इस देवभूमि में सोलह हजार एक सौ आठ पूर्ण रुपेण समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनों का काफिला विश्व भर में नैतिकता की मशाल जला रहा है जिनके अथक पुरूषार्थ से यह दुनियों शीघ्र बदलकर सुखमय बनेगी। इन शीतला देवियों की तपस्या आतंकवाद व हिंसा की गरजना को समाप्त करेगी। एसबीआई के चीफ मैनेजर आलोक रंजन ने कहा कि जब तक हम अपने मन से दुर्गुणों रुपी रावण के दस सिरों का अन्त नहीं करेंगे मर्यादित रामराज्य नहीं आ सकता। आतंकवाद, उग्रवाद, हिंसा, ईर्ष्या-द्वेष व काम, क्रोध, मोह, लोभ अहंकार ही दस सिर है, जो बार-बार समाज के शरीर पर पनप जाते हैं। डॉ वंदना राय समाजसेवी ज्ञान योग और अंखड ब्रह्मचार्य की दिव्य शक्ति की प्रचंड हुंकार से ही यह विश्व व्यापी रावण धराशायी होगा। रावण को इस मायानगरी पर राम का विजय ध्वज फहराने का समय अब निकट है। सदाननंद जी डीएजीआई एजी आफिस ने कहा व्यवस्था के परिवर्तन को सहज रूप से पार करने के लिए अब राजयोग के प्रयोग से संस्कार परिवर्तन करना होगा। सतयुग में प्रवेश रुढ़ीवादी पुरातन पंथों से नहीं हो सकता। सद्भावना की सद्बहार से सतयुगी दुनिया शीघ्र आयेगी। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा एक बड़ी बिडम्बना की बात है कि आज लोग देवियों की भक्ति तो करते हैं, परंतु शक्ति प्राप्त नहीं करते। अचरज कोई और नहीं थे बल्कि दुर्गुणों से भरेपूर मानव ही थे। उन्होंने कहा पुण्य भूमि भारत में सतयुग और त्रेतायुग में देवी देवताओं का राज्य था। दुर्गुणों रूपी असुरों के द्वारा उस राज्य को छीनने पर ही शिव परमात्मा ने प्रजापिता ब्रह्मा कन्याओं को योग व ज्ञान की शक्ति दी है जिससे विकारों रूपी असुरों का संहार होगा। अब वह दिन दूर नहीं जब योगबल की आत्मिक विजय के सम्पन्न होते ही आसुरी शक्तियां परस्पर युद्धों से स्वयं को नष्ट करेगी व दैवी प्रकृति के लोग विजयी होंगे। कार्यक्रम में मिट्टी की प्रतिमा की तरह भाव-भंगिमा प्रस्तुत करने वाली चेतन बहनों के दुर्गा की झांकी साथ-साथ जीती-जागती देवियों की झांकी ब्रह्माकुमारी चौधरी बागान, हरमू रोड ने प्रस्तुत की। ज्ञातव्य हो कि चौधरी बागान, हरमू रोड में राजयोग का प्रशिक्षण प्रति दिन प्रात: 7:30 बजे से 11 बजे तक एवं संध्या 3:30 बजे से 7 बजे तक नि:शुल्क दिया जाता है। उक्त जानकारी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विवि की  केन्द्र प्रशासिका ब्रह्माकुमारी निर्मला ने दी। उन्होंने कहा कि नया युग आध्यात्मिक युग होगा। पवित्रता ही सुख शांति की जननी हैं हर कीमत पर इसकी रक्षा करना अपना सर्वप्रथम कर्तव्य हैं। 

दुर्गोत्सव : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
Published / 2025-09-28 18:49:05
दुर्गोत्सव : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रांची जिला प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा के अवसर पर रांची में सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का फ्लैग मार्च अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची, पारस राणा तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला रांची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन व्यापक कदम उठा रहा है टीम एबीएन, रांची। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर रांची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज, दिनांक 28 सितंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), रांची, उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), रांची, पारस राणा तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाये रखना, जनता में विश्वास जगाना, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को प्रदर्शित करना था। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त की समीक्षा की गयी। अनुमंडल पदाधिकारी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान रांची शहर में शांति और सौहार्द बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें। पुलिस अधीक्षक (नगर) पारस राणा ने बताया कि शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दुर्गा पूजा का यह उत्सव शांति और उत्साह के साथ संपन्न हो।

क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता : सुखदेव भगत
Published / 2025-09-28 18:47:53
क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना पहली प्राथमिकता : सुखदेव भगत

टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा संसदीय क्षेत्र के बिशनपुर, मांडर, मसमानो, बयासी, मनहो, टाकू इत्यादि गांवों के अनेक ग्रामीण आज लोहरदगा सांसद के आवास पहुंचकर सांसद से मिलकर सड़क, पुल, सरनाघेराव, धूमकुड़िया भवन का निर्माण, ट्रांसफार्मर, मैदान समतलीकरण, पेंशन जैसी अनेक समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण की मांग की। मौके पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का निदान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जनता जिस उम्मीद से उन्हें सांसद बनाया है उस उम्मीद पर खरा उतारने का काम करेंगे। अपने संसदीय क्षेत्र के अनेक समस्याओं को संसद में उठाया है। सितंबर माह में दर्जनों जले ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को निदान किया जा रहा है। सांसद ने मौके पर अनेक ग्रामीणों की समस्याओं को निराकरण किये।

रांची : दशहरा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला प्रशासन का व्यापक इंतजाम
Published / 2025-09-28 18:45:05
रांची : दशहरा में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला प्रशासन का व्यापक इंतजाम

22 एंबुलेंस को ड्यूटी पर लगाया गयाटीम एबीएन, रांची। जिले में जिला प्रशासन ने दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। सिविल सर्जन रांची, डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि इस बार कुल 22 एंबुलेंस को ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनमें से 14 एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात की गई हैं। इसके अलावा, जहां भी भीड़ अधिक रहने की संभावना है, वहां एंबुलेंस के साथ चिकित्सकीय स्टाफ और कुछ स्थानों पर डॉक्टरों की भी मौजूदगी भी सुनिश्चित की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। रांची सदर अस्पताल में विशेष रूप से आपात स्थिति के लिए बेड सुरक्षित रखे गये हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके। इसके साथ ही सभी प्रखंड अस्पतालों में भी बेड की व्यवस्था करायी गयी है। निजी अस्पतालों को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे किसी भी आकस्मिक स्थिति में लोगों का उपचार तत्परता से करें। डॉ. कुमार ने साफ किया कि दुर्गा पूजा के दौरान किसी भी डॉक्टर को छुट्टी नहीं दी जायेगी, केवल अत्यंत आपात स्थिति में ही छुट्टियां मंजूर की जायेगी। इसका उद्देश्य यह है कि त्योहार के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की कमियों को नहीं छोड़ा जाय। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि वे इस पावन पर्व को आपसी मेल जोल और सौहार्द के साथ मनायें।

श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
Published / 2025-09-28 18:43:02
श्री राधा- कृष्ण मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद में 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

भजन- संध्या में मनमोहक भजनों में भक्तगण खूब झूमे टीम एबीएन, रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित पुंदाग में श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम में 229वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया। आज का श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा भंडारे का वितरण समाजसेवी कैलाश चंद्र गोयल धर्मपत्नी सीता गोयल अपने पुत्र नरेश कुमार गोयल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर एवं उनके परिवार नीतू गोयल, अरनव गोयल, अंशिका गोयल के सौजन्य से आयोजित किया गया। अन्नपूर्णा महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12:30 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, तत्पश्चात मंदिर परिसर में उपस्थित दो हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। आज के महाप्रसाद में मेवायुक्त केसरिया खीर, पुड़ी आलू चना टमाटर मिश्रित सब्जी, वेजिटेबल पुलाव, आलू चिप्स आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात भजन- संध्या के कार्यक्रम में ट्रस्ट के भजन गायको द्वारा कृष्ण दरबार में अपने मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि संस्था द्वारा श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में आज अन्नपूर्णा महाप्रसाद एवं भजन संध्या में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का भीड़ लगा रहा। तथा भगवान श्री राधा कृष्ण मंदिर मे 5 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। आज मंदिर में रांची के अलावे झारखंड के कई जिलों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंदिर का दर्शन किये। श्रद्धालुगण भव्य आकर्षक एवं अनूठा मंदिर को देखकर मंत्र मुग्ध होकर उत्साहित हो रहे थे। मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, सुरेश भगत, विष्णु सोनी, संजय सर्राफ, पवन पोद्दार, धीरज गुप्ता, अशोक ठाकुर, आशीष कुमार,सत्यम कुमार,सुधीर कुमार, सुरज कुमार मुरली प्रसाद, हरीश कुमार, परमेश्वर साहू, महेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष उपस्थित थे। 

धनबाद : इंदू आउटसोर्सिंग के प्रोजेक्ट आफिसर पर गोलीबारी
Published / 2025-09-27 21:13:53
धनबाद : इंदू आउटसोर्सिंग के प्रोजेक्ट आफिसर पर गोलीबारी

धनबाद में दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप, कंपनी के अधिकारी पर बदमाशों ने की फायरिंग एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड का धनबाद शहर शनिवार (27 सितंबर) सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक कंपनी के प्रोजेक्ट आफिसर गोपाल रेड्डी की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोपाल रेड्डी को गोली लगी और उन्हें आनन फानन में धनबाद स्थित अशर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट आफिसर गोपाल रेड्डी नवरात्र को लेकर आॅफिसर जाने से पहले मुनीडीह काली मंदिर दर्शन के लिए गये थे। मंदिर से निकलते ही जैसे उनकी कार आगे बढ़ी अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। घटना मुनीडीह थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल रोड स्थित काली मंदिर के पास की बताई जा रही है। मुनीडीह काली मंदिर के पास चार रास्ते हैं। घटना के बाद अपराधी किस तरफ फरार हुआ, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पा रही है। सुबह का वक्त होने के कारण लोग भी काफी कम थे। बताया जाता है कि हाल के दिनों में ही गोपाल रेड्डी ने एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में इंदू आउटसोर्सिंग में योगदान दिया है। पूरे इलाके में फैल गई है सनसनी घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड आर्डर नौशाद आलम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। दुर्गा पूजा को लेकर जहां लोगों में उत्साह है वहीं दिन दहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जहां अपराधियों की धरपकड़ के लिए तलाश में जुट गई है तो वहीं आम लोग कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।दिन दहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना पर धनबाद के डीएसपी लॉ एंड आॅर्डर नौशाद आलम ने बताया कि सुबह 9:30 के करीब यह घटना हुई है। फिलहाल प्रोजेक्ट आफिसर गोपाल रेड्डी का इलाज चल रहा है। इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.