स्थान: टाटी सिल्वे,रांची, झारखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रांची महानगर (आरा बस्ती – विक्रमादित्य नगर) द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी उत्सव का आयोजन सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर, टाटीसिलवे में किया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में संघ के विभाग प्रचारक मंटू जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने की, वहीं नगर संघ चालक श्री शंकर प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में श्री मंटू जी ने कहा कि संघ की यात्रा चार अवस्थाओं उपेक्षा, विरोध, सहयोग तथा अब सहभाग से गुजरकर शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। यह सहभाग अब समाज के व्यापक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।उन्होंने बताया कि आगामी 15-20 वर्षों तक संघ पांच प्रमुख विषयों पर विशेष कार्य करेगा:1. सामाजिक समरसता2. कुटुंब प्रबोधन3. स्व (आत्मनिर्भरता, स्वदेशी सोच)4. पर्यावरण संरक्षण5. नागरिक कर्तव्यों की जागरूकताकार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, समाज के प्रबुद्ध जनों और क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक रांची महानगर के श्रीराम नगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयदशमी उत्सव का आयोजन शास्त्री मैदान, चुटिया में किया गया।मुख्य वक्ता नगर के पूर्व संघ चालक गिरधारी महतो ने अपने उद्बोधन में कहा कि संघ की यात्रा प्रभु श्रीराम के वनवास की तरह रही, जैसे राम ने वनवासियों को साथ लेकर लंका विजय प्राप्त की।वैसे ही संघ ने समाज को साथ लेकर सनातन संस्कृति और हिन्दू समाज को अपना आधार माना है। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में यह सहभाग समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघ चालक श्री रामलखन जी ने की। बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, प्रबुद्धजन और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
156वीं जयंती पर गणमान्यों ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, शास्त्रीजी को भी किया यादएबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेताओं ने आज गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ये सभी लोग सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपिता के आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी और वे भारत को प्रगति के पथ पर अग्रसर करते रहेंगे।इससे पहले सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री ने लिखा कि गांधीजी ने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं, उन्होंने लोगों को सशक्त बनाने के आवश्यक साधन के रूप में सेवा और करुणा की शक्ति में विश्वास पैदा किया।उन्होंने आगे लिखा कि गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी। उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं। वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे। पोस्ट में लिखा कि हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। दुर्गा पूजा पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम कटुवा (इटखोरी) में बिरहोर परिवार को मिठाई देकर सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षक सह समाजसेवी विशेश्वर यादव, डॉ. दुलार ठाकुर प्राचार्य, सन्यासी योग गुरु शंकराचार्य, समाजसेवी देव कुमार बाबू, डॉ. अनिल सिंह प्रोफ़ेसर समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। मौके पर शिक्षक श्री यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद कर के अनंत खुशी मिलती है।
जिप सदस्य, मुखिया, पंसस व ओपी प्रभारी ने संयुक्त रुप से सोनपुरवा और बलिविगहा में नाटक मंचन कार्यक्रम का किया उद्घाटनएबीएन न्यूज नेटवर्क हुसैनाबाद। पलामू जिला के हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र के जिप सदस्य एसपी मेहता उर्फ राजू कुमार मेहता ने उत्तरी जिप क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर माँ दुर्गा की आराधना की। उन्होंने बेलबीघा पंचायत, दंगवार, बराही धाम, देवरी कला और देवरी खुर्द पंचायत के सोनपुरवा एवं बलिविगहा में स्थापित प्रतिमाओं के समक्ष माथा टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान जिप सदस्य ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधि, पंसस और मुखिया आपसी भाईचारे और एकता के साथ कदम से कदम मिलाकर जनता की सेवा करें। साथ ही उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएँ भी क्षेत्रवासियों को दीं। देवरी खुर्द पंचायत अंतर्गत सोनपुरवा और बलिविगहा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन जिप सदस्य राजू मेहता, मुखिया ममता देवी, देवरी कला के पंसस अजित सिंह व देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यहाँ पर नाटक मंचन के माध्यम से सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।मौके पर दंगवार के मुखिया अमरेंद्र ठाकुर, बेलबिगहा की मुखिया अनंती देवी, उदय यादव, राजकुमार, धर्मेंद्र मेहता, रामराज मेहता, विनय मेहता, राकेश मेहता, सुदामा मेहता, प्रभात कुमार, मोहन मेहता, सेंडर मेहता, सतेंद्र मेहता, विकास चौधरी, संजय गुप्ता, विनोद चौधरी, राजेंद्र चौधरी, विजय चौधरी, संदीप चौधरी, दीपक चौधरी, रविंद्र पासवान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए कुछ लोगों ने एक रिसॉर्ट में जमकर फायरिंग की, यह घटना रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में हुई, जहां एक महिला जिला परिषद सदस्य के पति और उसके दोस्तों ने हर्ष फायरिंग कर दहशत फैला दी।क्या है पूरा मामला?रांची के नगड़ी इलाके में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिला परिषद सदस्य के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर तीन लाइसेंसी हथियारों से हर्ष फायरिंग की। फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए, इसी बीच किसी ने नगड़ी पुलिस को सूचना दी। नगड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल फायरिंग में इस्तेमाल किए गए तीन हथियारों को जब्त कर लिया, बल्कि इसमें शामिल चार लोगों को भी हिरासत में लिया।होगी कार्रवाईरांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पूरी घटना हर्ष फायरिंग से जुड़ी हुआ है, कुछ लोगों ने रिसॉर्ट को पार्टी के लिए बुक किया था। इसी बीच, मंगलवार देर रात बजरंग महतो और उसके तीन साथियों ने लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की।घटना की सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चारों को हिरासत में ले लिया, फायरिंग में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया।
सिमडेगा चर्च में नकाबपोशों का हमला, पुरोहित घायल, लाखों रुपये लूटकर फरारएबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। जिले के तुमडेगी पल्ली स्थित चर्च में बीती रात एक संगठित आपराधिक वारदात घटी, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। देर रात करीब दो बजे दर्जनभर नकाबपोश अपराधियों ने चर्च परिसर में धावा बोला।हथियारों से लैस अपराधियों ने वहां मौजूद दो पुरोहितों को घेरकर बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अपराधियों ने पूरे चर्च की तलाशी ली और उसमें रखे लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। घायलों ने बताया कि अपराधी बेहद संगठित और हिंसक अंदाज में पहुंचे थे। घटना के बाद स्थानीय लोग दहशत और आक्रोश में हैं।वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है और हर पहलू पर जांच कर रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि चर्च जैसे धार्मिक स्थल पर हमला न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है, बल्कि समाज में भय का माहौल भी पैदा करता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
एसडीओ और एलआरडीसी,ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके त्यौहार मनाने की अपीलएबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद/पलामू। हुसैनाबाद, पलामू। शारदीय नवरात्र को लेकर सरकारी महकमा हाई अलर्ट में है एक तरफ जँहा जिला प्रशासन उपायुक्त महोदया ने लगातार सभी क्षेत्रों की गतिविधियों पर नजर बनाई है। वही उनके निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमण्डल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मूड में है अनुमण्डल पदाधिकारी आईएएस ओमप्रकाश गुप्ता, एलआरडीसी गौरांग महतो, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी आईपीएस एस मोहम्मद याकूब,अंचलाधिकारी पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा,पुलिस निरीक्षक सोनू कुमार चौधरी आदि कई पदाधिकार ने अनुमण्डल क्षेत्र समेत हुसैनाबाद प्रखण्ड के दंगवार, देवरी कला, देवरी खुर्द, पोलडीह, पतरा कला, लँगरकोट, ऊपरी कला हुसैनाबाद शहरी क्षेत्र में महावीर जी भवन, कुरमी टोला, स्टेशन रोड, दुर्गा बाड़ी, मोहम्दाबाद, चार धाम नहर मोड़ आदि कई स्थानों पर दौरा किया एवं लोगो से अपील की है कि माँ भगवती का पूजा है आप सब शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए अनुमण्डल प्रशासन आपकी सेवा में तत्पर है। एसडीओ ने कहा कि विधि व्यवस्था भंग करने वालो के खिलाफ प्रशासन सख़्ती से निपटेगी,वहीं एलआरडीसी ने कहा कि यहां के लोग बहुत ही मिलनसार व भक्तिभाव से पूजा करते है आपसी सौहार्द नही बिगड़ने देंगे,एसडीपीओ ने कहा कि शोशल मीडिया या किसी भी पूजा पांडाल के पास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है सभी पूजा समिति के लोग किसी भी सरारती तत्वों के गतिविधियों को देखते ही पुलिस सूचना दे,मौके पर पुअनि सोनू गुप्ता,बबलू कुमार,मुकेश कुमार,सौरभ चौबे,समेत लगभग दर्जनो पुलिस अधिकारी व शास्त्र बल के जवान आदि लोग शामिल थे।
विनय केसरी, लोहरदगाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं। ये सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता है। ब्रह्मांड पर पूर्ण विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है। मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियां होती हैं। ब्रह्मवैवर्तपुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है।इनके नाम इस प्रकार हैं -1. अणिमा 2. लघिमा 3. प्राप्ति 4. प्राकाम्य 5. महिमा 6. ईशित्व,वाशित्व 7. सर्वकामावसायिता 8. सर्वज्ञत्व 9. दूरश्रवण 10. परकायप्रवेशन 11. वाक्सिद्धि 12. कल्पवृक्षत्व 13. सृष्टि 14. संहारकरणसामर्थ्य 15. अमरत्व 16. सर्वन्यायकत्व 17. भावना 18. सिद्धिदेवीपुराण के अनुसार भगवान शिव ने इनकी कृपा से ही इन सिद्धियों को प्राप्त किया था। इनकी अनुकम्पा से ही भगवान शिव का आधा शरीर देवी का हुआ था। इसी कारण वे लोक में अर्द्धनारीश्वर नाम से प्रसिद्ध हुए। मां सिद्धिदात्री चार भुजाओं वाली हैं।इनका वाहन सिंह है। ये कमल पुष्प पर भी आसीन होती हैं। इनकी दाहिनी तरफ के नीचे वाले हाथ में कमलपुष्प है। इन सिद्धिदात्री मां की उपासना पूर्ण कर लेने के बाद भक्तों और साधकों की लौकिक, पारलौकिक सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति हो जाती है।सिद्धिदात्री मां के कृपापात्र भक्त के भीतर कोई ऐसी कामना शेष बचती ही नहीं है, जिसे वह पूर्ण करना चाहे। वह सभी सांसारिक इच्छाओं, आवश्यकताओं और स्पृहाओं से ऊपर उठकर मानसिक रूप से मां भगवती के दिव्य लोकों में विचरण करता हुआ उनके कृपा-रस-पीयूष का निरंतर पान करता हुआ, विषय-भोग-शून्य हो जाता है। मां भगवती का परम सान्निध्य ही उसका सर्वस्व हो जाता है। मंत्र ।। या देवी सर्वभूतेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।अर्थ : हे मां! सर्वत्र विराजमान और मां सिद्धिदात्री के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। मैं आपको बारंबार प्रणाम करता हूँ। हे मां, मुझे अपनी कृपा का पात्र बनाओ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.