Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
दिगंबर जैन समाज ने मनाया तीर्थंकर आदिनाथ जन्मोत्सव और नवनिर्मित वेदी का शिलान्यास
Published / 2026-03-12 21:17:54
दिगंबर जैन समाज ने मनाया तीर्थंकर आदिनाथ जन्मोत्सव और नवनिर्मित वेदी का शिलान्यास

टीम एबीएन, रांची। जिला के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक के पावन अवसर पर  अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन के पश्चात 1 अप्रैल 2026 से आयोजित होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए वेदी शिलान्यास किया गया। नवीन वेदी शिलान्यास के शुभ अवसर स्वर्ण शिला, रजत शिला आदि के माध्यम से भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संपूर्ण कार्यक्रम परम पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी श्री अभय भैया जी के सानिध्य में संपूर्ण समाज की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रात: कालिन अभिषेक पूजन के उपरांत 7.45 बजे से विधिपूर्वक समस्त क्रियाएं हुई। प्रथम वेदी शिलान्यासकर्ता स्नेहप्रभा, संजय कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार, पांड्या परिवार एवं द्वितीय वेदी शिलान्यासकर्ता अशोक कुमार, अजीत कुमार, सेठी परिवार को यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अरविंद शास्त्री, अंकित शास्त्री, समाज के अध्यक्ष प्रदीप बाकलीवाल, मंत्री जीतेन्द्र छाबड़ा, संजय पांड्या, पूरणमल सेठी, सौरभ विनायक्या, चेतन पाटनी, टिकमचंद छाबड़ा, अशोक सेठी, आकाश सेठी, हेमन्त सेठी, संदीप दगड़ा और कई लोग मौजूद थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश काशलीवाल ने दी।

झारखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं : उपायुक्त
Published / 2026-03-12 21:13:22
झारखंड में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं : उपायुक्त

टीम एबीएन, रांची। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं। इन अफवाहों के कारण झारखंड के गढ़वा जिले में लोग घबराकर बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदने लगे हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। प्रशासन की इस कार्रवाई से पंप संचालकों में हड़कंप जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की कमी की अफवाह फैलने के बाद कई पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। जैसे ही कमी की खबरें फैलनी शुरू हुईं, लोग ज्यादा मात्रा में पेट्रोल, डीजल और गैस जमा करने के लिए पंपों और गोदामों पर पहुंचने लगे। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसडीएम ने कई पेट्रोल पंपों पर छापेमारी कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से पंप संचालकों में हड़कंप मच गया। किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें इस मामले पर गढ़वा के उपायुक्त (डीसी) ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें। डीसी ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जरूर चल रहा है, लेकिन देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि देश में इन जरूरी ईंधनों का करीब आठ सप्ताह का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इसलिए लोगों को घबराने या जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने की जरूरत नहीं है। डीसी ने चेतावनी दी कि अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल, डीजल या एलपीजी गैस का अवैध रूप से भंडारण करते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि आपदा जैसी स्थिति में मुनाफा कमाने या मौका तलाशने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा।

पलामू : प्रीतिभोज में भोजन करने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार
Published / 2026-03-12 21:11:36
पलामू : प्रीतिभोज में भोजन करने के बाद 150 से ज्यादा लोग बीमार

भोज में 100 लोगों की तबीयत अचनाक से बिगड़ी, एक के बाद एक होने लगे उल्टी-दस्त; फूड पॉइजनिंग का कारण जानने में जुटी टीमें एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के सतबरवा प्रखंड के बोहिता गांव में बीते बुधवार को आयोजित भोज के बाद गुरुवार सुबह तक 150 से अधिक लोग बीमार हो गए। लोगों को उल्टी, दस्त, चक्कर और कमजोरी जैसी शिकायतें हुई। घटना की जानकारी के अनुसार, बोहिता गांव निवासी हरिशंकर शर्मा के पुत्र लवकुश शर्मा के घीढ़री कार्यक्रम के बाद गांव में भोज रखा गया था। भोज में ग्रामीणों ने पूड़ी, बुंदिया और सब्जी खायी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने पूड़ी और बुंदिया खायी, उनमें अधिक लोग बीमार हुए, जबकि कुछ लोगों को सब्जी खाने के बाद भी उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। गांव निवासी सुदेश्वर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए खेत गए तो उन्हें चक्कर और कमजोरी महसूस हुई। इसके बाद धीरे-धीरे गांव के कई घरों से बीमार होने की खबरें आने लगीं और बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो गये। स्थानीय लोगों ने करीब 9-10 बजे सुबह बीमार लोगों को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पोखरपार टोला बोहिता में इकट्ठा कर इलाज शुरू किया। वहां 100 से अधिक लोग इलाज के लिए पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर मरीजों को मेदिनीनगर भेजने और बाकी लोगों का इलाज स्कूल परिसर में ही करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयां और मेडिकल किट उपलब्ध कराने को कहा।चार एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी थीं और गंभीर मरीजों को अस्पताल भेजा जा रहा था। भाजपा नेता अवधेश सिंह चेरो, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, महेश यादव और समाजसेवी आशिष सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सिविल सर्जन ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह किस कारण से हुई।

धनबाद : रामअवतार आउटसोर्सिंग के प्रदूषण से लोयाबाद के आम जनता हो रहे प्रदूषण का शिकार
Published / 2026-03-12 21:10:18
धनबाद : रामअवतार आउटसोर्सिंग के प्रदूषण से लोयाबाद के आम जनता हो रहे प्रदूषण का शिकार

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि लोयाबाद के कनकनी कोलियरी मे संचालित राम अवतार  आउटसोर्सिंग द्वारा ओबी डंप के दौरान भरी मात्रा में धूलकण उड़ रहा है, दिन पर दिन इतना ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है कि लोग तरह तरह की बीमारियों से ग्रसित होते जा रहे है। अगर समय रहते इसपर रोक नहीं लगाया गया तो राम अवतार आउटसोर्सिंग ऐसे ही अपनी मनमानी करते रहेगी और लोयाबाद के जनता बीमारियों के शिकार होते रहेगी।

झारखंड विधानसभा : बिजली के मुद्दे पर टाइगर जयराम ने माहौल गरमाया
Published / 2026-03-12 21:08:42
झारखंड विधानसभा : बिजली के मुद्दे पर टाइगर जयराम ने माहौल गरमाया

झारखंड विधानसभा बजट सत्र में जयराम ने उठाया बिजली आपूर्ति का मुद्दा, सरकार ने ट्रांसफार्मर बदलने में देरी की बात मानी टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 12वें दिन आज सदन में डुमरी विधायक जयराम महतो ने बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का मुद्दा उठाया। जयराम महतो ने कहा कि कई जगह ट्रांसफार्मर जलने या तार खराब होने के बाद लंबे समय तक बिजली बहाल नहीं हो पाती। इससे आम लोगों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने सरकार से शिकायत व्यवस्था और समय सीमा स्पष्ट करने की मांग की। श्री महतो ने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को यह स्पष्ट नहीं होता कि ट्रांसफार्मर जलने, तार टूटने या अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में वे शिकायत कहां करें।

झारखंड : 15 से फिर हवा और बारिश के आसार
Published / 2026-03-12 21:07:25
झारखंड : 15 से फिर हवा और बारिश के आसार

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 मार्च से बारिश और तेज हवा के आसार टीम एबीएन, रांची। झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत शांत और साफ रहने वाला है। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के मुताबिक 13 और 14 मार्च को राज्य में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान लोगों को बारिश या आंधी-तूफान से राहत मिलेगी। उत्तर पूर्वी और मध्य झारखंड में दिखेगा असर हालांकि इसके बाद 15 मार्च से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 15 मार्च से 18 मार्च के बीच कई इलाकों में गरज के साथ तेज हवा 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है और कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। खासकर उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड के जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश गंभीर चूक : सुखदेव भगत
Published / 2026-03-12 21:05:33
फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश गंभीर चूक : सुखदेव भगत

फारूक अब्दुल्ला पर जानलेवा हमले की कोशिश पर लोहरदगा सांसद चिंतित सुखदेव भगत बोले- यह गंभीर सुरक्षा चूक, एजेंसियां करें बिंदुवार जांच एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले के प्रयास घटना पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया है और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। दरअसल, बुधवार (11 मार्च 2026) की शाम जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह के दौरान फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना सामने आई। उस समय वे एक विवाह समारोह में शामिल होकर बाहर निकल रहे थे। इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि यह घटना स्पष्ट रूप से एक गंभीर सुरक्षा चूक को दशार्ती है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इतने करीब तक पहुंच जाता है, तो यह सुरक्षा एजेंसियों की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। सांसद भगत ने कहा कि यह निश्चित रूप से सुरक्षा में बड़ी चूक है। किसी व्यक्ति का इतने करीब तक पहुंच जाना चिंताजनक है। मेरा मानना है कि आरोपी का मानसिक परीक्षण भी कराया जाना चाहिए और सुरक्षा एजेंसियों को पूरे मामले की बिंदुवार समीक्षा करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि देश के वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। भगत ने मांग की कि सुरक्षा एजेंसियां घटना की पूरी सच्चाई सामने लाएं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

गैस किल्लत पर बोले सीएम हेमंत- पता नहीं ये लोग और क्या-क्या दिन दिखलायेंगे...
Published / 2026-03-11 21:33:34
गैस किल्लत पर बोले सीएम हेमंत- पता नहीं ये लोग और क्या-क्या दिन दिखलायेंगे...

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- न जानें आगे कौन सा दिन दिखायेंगे ये लोग टीम एबीएन, रांची। एलपीजी की किल्लत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब ऐसी स्थिति होती है तो जानकारी पहले प्राप्त हो जाती है, लेकिन यहां घटना पहले हो जाती है और जानकारी बाद में प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि अजीबोगरीब स्थिति बन गयी है और अभी आगे-आगे देखिए कौन सा दिन ये लोग दिखायेंगे। झारखंड विधानसभा में सदन की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि स्थिति ऐसी है कि छोटे-मोटे काम कर खुद का और दूसरों का भी पेट पालने वाले अब खुद अपना पेट नहीं पाल पा रहे हैं। आज सामान्य वर्ग, गरीब-गुरुबा और छोटे-मोटे कम करने वाले सभी लोगों का जीवन दूभर हो गया है। मुख्यमंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि आप लोगों को कितने में गैस सिलेंडर मिल रहा है। इधर, राज्य में एलपीजी सिलेंडर कि किल्लत को दूर करने की मांग तेज होने लगी है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान जनता को राहत दिलाने के लिए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग आगे आया है। आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखकर राज्य में गैस सिलेंडर की कमी के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया है। राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न शहरों में घरेलू के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है। इंडियन आॅयल से जुड़ी गैस एजेंसियों के माध्यम से रोजाना 150 से लेकर 1000 तक कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति होती है। औसतन 500 सिलेंडर प्रतिदिन के हिसाब से केवल एक कंपनी की आपूर्ति लगभग 2।25 लाख सिलेंडरों के रोटेशन पर आधारित होती है, जो ग्राहकों तक पहुंचायी जाती है। इसी तरह भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और अन्य तेल कंपनियां भी गैस की सप्लाई करती हैं। फिलहाल एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए गैस वितरण किया जाए और कमर्शियल पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है।

देश की विविधता और आदिवासी परंपराओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता : सुखदेव भगत
Published / 2026-03-11 21:17:20
देश की विविधता और आदिवासी परंपराओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता : सुखदेव भगत

यूसीसी पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत का बड़ा बयान 10 हजार से अधिक बोलियां और सैकड़ों समुदायों वाला भारत, एक कानून थोपना आसान नहीं एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ रांची। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर देश में चल रही बहस के बीच लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट और कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी किये जाने के बाद कि अब देश में यूसीसी लागू करने का समय आ सकता है। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक विविधता को नजर अंदाज कर कोई भी फैसला लेना उचित नहीं होगा। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि भारत एक अत्यंत विविधताओं वाला देश है, जहां 10 हजार से अधिक बोलियां और भाषाई रूप प्रचलित हैं तथा अनेक जातीय समूह और समुदाय अपने-अपने परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ जीवन जीते हैं। ऐसे में एक समान कानून लागू करने के सवाल पर व्यापक और गंभीर चर्चा जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी समुदायों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले आदिवासी समाज आज भी अपनी पारंपरिक व्यवस्थाओं, रीति-रिवाजों और भाषाओं के अनुसार जीवन यापन करते हैं।इन समुदायों की सामाजिक व्यवस्था, विवाह, संपत्ति और पारिवारिक परंपराएं अलग-अलग हैं, जिन्हें समझे बिना किसी एक कानून को लागू करना कई तरह की जटिलताएं पैदा कर सकता है।सुखदेव भगत ने कहा कि भारत की पहचान उसकी सांस्कृतिक बहुलता और विविधता से है। ऐसे में किसी भी कानून को लागू करने से पहले यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि उससे देश के विभिन्न समुदायों, विशेषकर आदिवासी समाज की परंपराओं और अधिकारों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कानून बनाने की प्रक्रिया संवाद, सहमति और सभी पक्षों की भागीदारी पर आधारित होनी चाहिए। यदि यूसीसी जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लेना है तो सरकार को सभी समुदायों, सामाजिक संगठनों और विशेषज्ञों से व्यापक विचार-विमर्श करना चाहिए।सांसद ने यह भी कहा कि भारत के संविधान में विभिन्न समुदायों की परंपराओं और अधिकारों की रक्षा का प्रावधान है, इसलिए किसी भी नए कानून को लागू करते समय संविधान की भावना और देश की विविधता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding