एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झरिया विधायक रागिनी सिंह से अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मुलाकात कर लोयाबाद कनकनी कोलियरी में चल रहे राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में हो रही मनमानी और प्रदुषण एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए उनको अवगत कराया।राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी में जो मजदूर कार्यरत हैं उन्हें नहीं तो मजदूरों को अभी तक आय कार्ड और नहीं तो सही से वेतन दिया जा रहा है। कंपनी मनमानी ढ़ंग से दबंगता के बल पर क्षेत्र में कार्य कर रही है जिससे क्षेत्र लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्र के लोग कंपनी के द्वारा किए जा रहे प्रदूषण से परेशान हैं। अगर कंपनी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं कराती है और प्रदूषण नियंत्रण नहीं करती है तो इसका जिम्मेदार राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी होगी।
टीम एबीएन, रांची। रांची में प्रकृति पर्व सरहुल महापर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान कांके रोड सरना समिति द्वारा श्री राम मंदिर कांके रोड के समीप आकर्षक स्वागत मंच का निर्माण किया गया। इस मंच पर शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के प्रतिनिधियों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मान किया गया, जिससे आयोजन में सांस्कृतिक गरिमा और उत्साह का विशेष समावेश देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन गोंदा थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा, कांके रोड सरना समिति के संस्थापक दीपू मुंडा, संरक्षक जीवदेश नाथ शाहदेव, अध्यक्ष डब्लू मुंडा, समाजसेवी संजय सर्राफ, अर्जुन राम, सहित कई गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत अबीर-गुलाल, साल के फूल एवं पारंपरिक आदिवासी गमछा ओढ़ाकर किया गया, जो सरहुल पर्व की सांस्कृतिक पहचान को दशार्ता है। स्वागत मंच पर शोभायात्रा में शामिल विभिन्न अखाड़ों के कलाकारों एवं प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं एवं प्रतिभागियों के लिए चना-पानी की समुचित व्यवस्था भी की गयी, जिससे सामाजिक सहयोग और सेवा भाव की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी।शोभायात्रा के दौरान कांके रोड क्षेत्र में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गीत के साथ सरहुल पर्व का आनंद लेते नजर आए। पूरे वातावरण में उल्लास, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना परिलक्षित हो रही थी। सरहुल महापर्व आदिवासी समाज की प्रकृति पूजा की अद्वितीय परंपरा का प्रतीक है, जो समाज को एकजुटता, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। इस अवसर पर शशि मुंडा, प्रकाश टोप्पो, सोमरा गाड़ी, सनी मुंडा, रोहित लोहरा, सावन लोहरा, अजय मुंडा, अजय गाड़ोदिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उक्त जानकारी कांके रोड सरना समिति के अध्यक्ष डब्लू मुंडा ने दी।
सरहुल की धूम-प्रकृति के प्रति आस्था देखनी हो तो आइये झारखंड टीम एबीएन, रांची। सरहुल एक ऐसा पर्व है, जिसमें प्रकृति के प्रति समर्पण और आस्था को दशार्ता है। इस मौके पर एक बार फिर लोगों का उत्साह चरम पर है। जनजाति समुदाय की महिलाएं पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना करने में जुटी हैं। इस दौरान रांची के केंद्रीय सरना समिति के प्रांगण में आस्था का अदभुत नजारा देखने को मिला। जहां एक भरनी आस्था में इतना लीन हो गयी कि वो सीधे तौर पर चाला मां और धर्मेश के प्रति समर्पित हो गयी। पाहन मोहन तिर्की इसे अंधविश्वास मानने से इनकार करते हुए कहते हैं कि यह आस्था का परम सत्य है। जिस दौरान यह महिला जो भरनी कहलाती हैं को चाला मां और धर्मेश से संदेश मिलता है जिसे लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। कुछ देर में वो सामान्य जीवन में आ जाएगी। वहीं, केंद्रीय सरना समिति के पूर्व महासचिव संतोष तिर्की कहते हैं कि आज विज्ञान भी मान रहा है कि आदिवासियों का प्रकृति के प्रति समर्पण सही है, जिसका प्रमाण इन महिलाओं का समर्पण है। इस अवस्था में सिर्फ चाला और धर्मेंश की स्तुति ही उन्हें नजर आती है। उन्होंने कहा कि सरहुल जनजाति समाज का खास पर्व है जिसे हम नव वर्षारंभ के रूप में मनाते हैं और आज से शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं। इस मौके पर पाहन पहनाइन की शादी भी होती है जो हमें धर्मेश के संदेश हम तक पहुंचाते हैं। सरहुल को झारखंड के जनजाति प्रकृति का महापर्व के रूप में मना रहे हैं। पूरी आस्था और उमंग के साथ मनाया जा रहा यह पर्व जनजातियों के लिए खास है। इस मौके पर सखुआ (साल) के फूलों को खास तौर पर लोग सिर पर लगाते हैं।इस दौरान सरना स्थल (जनजातियों का पूजा स्थल) पर पाहन यानी पुजारी द्वारा साल के वृक्ष की पूजा की जाती है और सखुआ फूल चढ़ाए जाते हैं। पूजा के दौरान पाहन दो घड़ों में पवित्र जल और सखुआ की टहनियों से आगामी मानसून और वर्षा का पूवार्नुमान लगाने की परंपरा है।
तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी; अलर्ट मोड में आपदा प्रबंधन विभाग टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई जिलों, विशेषकर रांची, गुमला और खूंटी में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका जताए जाने के बाद मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। अलर्ट मोड में इरफान अंसारी राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राज्य के सभी उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी अधिकारी पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहें।मंत्री ने निर्देश दिया है कि जिलों में त्वरित प्रतिक्रिया दल सक्रिय रहें, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या नुकसान को रोका जा सके। आम जनता के लिए जारी की एडवाइजरी डॉ. अंसारी स्वयं इस पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं और विभागीय स्तर पर हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कारर्वाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निदेर्शों का पालन करें, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें तथा सुरक्षित स्थानों पर रहें। आपदा प्रबंधन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है और राज्य में कहीं भी किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जायेगा।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा/ मेखलीगंज (पश्चिम बंगाल)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सह बंगाल विधानसभा चुनाव में कूचबिहार के प्रवेक्षक धीरज प्रसाद साहू ने मेखलीगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के लिए कई अहम दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर एकजुटता और समर्पण बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकतार्ओं से अपील की कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं। साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। इस मौके पर राजनीतिक रूप से एक अहम घटनाक्रम भी देखने को मिला। भारतीय तृणमूल कांग्रेस के किसान प्रकोष्ठ के कूचबिहार जिला अध्यक्ष ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस सामूहिक जुड़ाव को कांग्रेस के लिए क्षेत्र में एक बड़ी मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। साहू ने नये शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और आने वाले चुनाव में यह एकजुटता निर्णायक भूमिका निभायेगी। बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही श्री साहू इन दिनों पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के प्रवेक्षक के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ने तूफानगंज विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए श्री साहू ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की। श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता की आवाज रही है और गरीब, किसान, मजदूर तथा युवाओं के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लें और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भुलाकर पार्टी के हित में कार्य करें। बैठक के दौरान चुनावी रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया, जिस पर श्री साहू ने आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और एकजुटता से कांग्रेस पार्टी आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कई वरिष्ठ एवं स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर पूर्व सांसद प्रदीप बलमुचू भी मौजूद थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आदिवासी मान्यता के अनुसार आज ही के दिन से नूतन वर्ष का शुभारंभ होता है। आज के ही पवित्र दिन में धरती (चाला आयो) तथा सूर्य (धर्मेश) का सुखद संयोग होता है। अपने पुराने तथा सूखे हुए पत्तों का परित्याग करके वृक्षों में मंजर, फूल, फल उग आते हैं और संपूर्ण वातावरण प्रकृति के नूतन शक्ति से अभिसिंचित हो उठता है। सरहुल का यह त्यौहार एक ओर प्रकृति के संरक्षण, संवर्धन तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने का संदेश देता है तो दूसरी तरफ आदिवासी संस्कृति, भाषा, साहित्य, और कला का संरक्षण एवं प्रदर्शन का भी त्यौहार है। सरहुल का यह पर्व हमें संदेश देता है कि हर स्थिति में हमें उत्साह, उमंग तथा आनंद में रहना है और पूरे समाज में सामाजिक समरसता का वातावरण बनाए रखना है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। रमजान महीना के 30 रोजा पूर्ण करने के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाता है। रमजान अपने आराध्य अल्लाह के प्रति समर्पण, प्रार्थना, संयम (उपवास) और आत्म-शुद्धि का महीना होता है। पूरे एक महीना तक रोजा का व्रत रखते हुए रोजेदार अपनी शारीरिक, मानसिक और जज्बात के ऊपर नियंत्रण स्थापित करता है। अपने आचार, विचार एवं व्यवहार का परिशोधन करता है। जमात में नमाज अदा करना, एक दूसरे को मुबारकबाद देना और खुशियों को बांटना रमजान तथा ईद का आवश्यक अंग है जो सामाजिक समरसता का संदेश देता है। किसी भी व्रत त्योहार में अध्यात्म अंतर्निहित तो होता ही होता है जबकि वास्तविक आनंद अपनी खुशियों को साझा करने में होता है। ईद का यह त्यौहार व्यक्तिगत खुशी के साथ ही साथ सामाजिक खुशी का संदेश प्रसारित करता है।
डीआईजी ने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा की ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर डीआईजी पहुंचे गढ़वा, रामनवमी को लेकर की बैठक डीआईजी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण एबीएन न्यूज नेटवर्क, गढ़वा, (पलामू)। ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर आज पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल गढ़वा पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही ईद व सरहुल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की गहण समीक्षा करते हुए सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। डीआईजी ने रामनवमी के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के माहौल को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीआईजी किशोर कौशल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने, प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सक्रिय रहने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर उचित कार्रवाई करने एवं शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया। डीआईजी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि रामनवमी को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्व का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसका ध्यान रखा जाये। डीआईजी ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों एवं सभी आमजनों से रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने एवं सुरक्षाबलों को सहयोग प्रदान करने, किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाने, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की है। डीआईजी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए पुलिस सहायता हेतू 112 नंबर पर डायल कर जानकारी देने एवं सेवा लेने की भी अपील की। डीआईजी ने गढ़वा सिविल कोर्ट परिसर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में आवाजाही एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाये। बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने रामनवमी को लेकर जिले में की गयी तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किये जा रहे हैं और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।
टीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ागांई ने बड़ागांई चौक में सेवा शिविर लगाकर प्रकृति महापर्व सरहुल के शोभा यात्रा में बड़ागांई पहान टोली, मुंडा टोली, ग्राम लेम आदि स्थानों से शामिल पहानों व श्रद्धालुओं का स्वागत पुष्प वर्षा तथा पट्टा व माला पहना कर किया गया। स्वागत शिविर में चना और शरबत का भी वितरण किया गया। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र मंत्री व श्री महावीर मंडल बडगांई के अध्यक्ष डॉ बिरेन्द्र साहु, मंत्री बस कुमार साहू, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मनीष साहू, शेखर साहू, हरीश साहू, रामवृक्ष साहू, बबीता देवी, ललिता देवी, रिशु साहू आदि ने स्वागत शिविर में विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी बड़ागार्इं के मनीष साहु ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.