धनबाद : मेयर से की लोयाबाद में प्रदूषण की शिकायतलोयाबाद में रेंमकी कंपनी द्वारा पूरे धनबाद जिला का कचरा गिराकर प्लास्टिक को जलाकर प्रदूषण फैलाने के संबंध में धनबाद मेयर संजीव सिंह से मिले रत्नेश कुमारएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। आज दिनांक 25/03/026 को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद मेयर संजीव सिंह जी से उनके आवास में मुलाकात कर लोयाबाद में कचड़ा गिराकर और प्लास्टिक जलाकर जो प्रदूषण फैलाया जा रहा है। उस संबंध में अवगत करवाया। अपने पत्र में लिखा कि लोयाबाद एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगल में रेंमकी कंपनी द्वारा पूरे धनबाद जिला का कचरा गिराकर प्लास्टिक को जलाया जा रहा, जिससे लोयाबाद के आम जनता प्रदूषण का हो रहे शिकार कि लोयाबाद वार्ड नंबर 8 अंतर्गत लोयाबाद एकड़ा बासुदेवपुर कोलियरी के जंगलों के अंदर नगर निगम द्वारा रेमिंकी कंपनी के ठेकेदार द्वारा अवैध ढंग से पूरे धनबाद जिला का नगर निगम का कचड़ा गिरकर प्लास्टिक में आग लगा दिया जा रहा है। जिससे भरी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा है और लोयाबाद के जनता प्रदूषण के शिकार होते जा रहे हैं। सूखा और गीला कचरा अलग अलग गिरना है, लेकिन नगर निगम का सारा कचड़ा को एक साथ ही गिराया दिया जा रहा है ओर कचड़ा को रिसाइकल करना है ताकि जंगल में जीव जंतु ओर पक्षी सुरक्षित रहे लेकिन कचड़ा को आग लगाने से और कचड़ा को रिसाइकल नहीं करने से जिससे जंगल के जीव जंन्तु की मृत हो रही है। पूरे लोयाबाद का पर्यावरण संतुलन बिगड़ गया है। हजारों हरा पेड़ को कचड़ा से ढक दिया जा रहा है और ठेकेदार अपना निजी लाभ के लिए कचड़ा को रिसाइकल नहीं कर रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा कचड़ा में निकले सामानों को बेच दिया जा रहा है। फिर बचा हुआ कचड़ा ओर प्लास्टिक को जला दिया जाता था। भरी मात्रा में धुआं उड़ रहा है ओर दुर्गंध फैल रहा जिससे लोयाबाद के ग्रामीण का जीना मुहाल हो गया है।
रांची : विद्यालय के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुईं वार्ड पार्षदराजकीय मध्य विद्यालय कांटा टोली के द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद आलिया नाज हुई शामिलटीम एबीएन, रांची। रांची शहर के वार्ड 11 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में द्वितीय वार्षिक आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड से जुड़ी संस्कृति को नन्हे मुन्ने बच्चों ने मुख्य अतिथि आलिया नाज के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्रधान अध्यापक पी के सिंह ने किया तथा तथा संचालन संध्या किरण कुजूर के द्वारा किया गया। संपूर्ण रांची जिला के लगभग 2000 स्कूलों में ये कार्यक्रम का आयोजन 25 मार्च को किया जाता है जिसमें शिक्षक गण विद्यार्थी और उनके अभिभावक सभी शामिल होते हैं। जिसमें रांची स्पीक वोकेबुलरी,पढ़ो और बढ़ो जैसे कोर्स कराए जा रहे है। स्कूल में बच्चों ने झारखंड की संस्कृति से जुड़ी संस्कृति को विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसमें झारखंडी नृत्य, भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, दिशोम गुरु पद्म भूषण शिबू सोरेन जी की जीवनी, आदिवासी सभ्यता, पेड़ बचाओ, सावित्री बाई फूले, बंगाली परिधान, बिहारी परंपरा आदि शामिल थे।इस पर वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज ने कहा स्कूल के विद्यार्थी गण जिस तरह से झारखंड की संस्कृति को प्रस्तुत किए हैं इसके लिए स्कूल के शिक्षाकों को बधाई। जिला शिक्षा विभाग और स्कूल के प्रधान अध्यापक, शिक्षक की मेहनत इसमें दिखाई दे रही है। मैं एक जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझसे शिक्षा के छेत्र में या स्कूलों में जो भी आवश्यकता होगी मैं पूरा करूंगी अभिभावकों से अनुरोध है कि अपने बच्चों को तालीम (शिक्षा) हासिल करने के लिए स्कूल भेजें। ताकि वे शिक्षा हासिल करके डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक और देश की सेवा करने वाले पद पर पहुंचकर देश का गौरव बन सके।प्रधानाध्यापक पी के सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के स्कूलों के बच्चों को देखकर इस तरह के कार्यक्रम और विभिन्न तरह के प्रोग्राम बनाये गये हैं। जिसके तहत बच्चे बोलना सीख रहे हैं जिला शिक्षा विभाग के द्वारा काफी सारी सुविधाएं मिल रही हैं इसलिए अभिभावकों से अनुरोध है कि बच्चों बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने की कोशिश करें और सत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करायें।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 11 की पार्षद आलिया नाज, बीआरसी के कुलदीप, कौकब फिरदौस, प्रधान अध्यापक पीके सिंह, शिक्षकौ में संध्या किरण कुजूर, बेलुल सुधर्म, उज्जवला कुमारी, अनिता कुमारी, रक्षित जी, शामली बाड़ा, कुमारी गौरी रेखा, सीमा, पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी, आशिक कुरैशी, राकेश, बच्चों के अभिभावक आदि मौजूद थे।
जनता से जुड़े मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें : आयुक्तभूमि विवादों के त्वरित समाधान से क्षेत्र में शांति और विकास को मिलेगा बढ़ावाप्रमंडलीय आयुक्त ने मनिका अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, अभिलेख एवं लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देशएबीएन न्यूज नेटवर्क, मनिका/लातेहार, (पलामू)। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज मनिका अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों, राजस्व संग्रहण एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। परंतु इस उपलब्धि को निरंतर बनाये रखते हुए भविष्य में भी अंचल को अव्वल बनाये रखने की दिशा में ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया। आयुक्त ने ई-रेवेन्यू कोर्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का आकलन कर शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े मामलों में देरी नहीं किया जाये। आम जनता से जुड़े मामलों में देर होना प्रशासन के प्रति लोगों के विश्वास को कमजोर करती है। इसलिए सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने सर्टिफिकेट केस एवं भूमि सीमांकन (लैंड डिमार्केशन) की स्थिति की जानकारी लेते हुए राजस्व वसूली से जुड़े मामलों में तेजी लाने और सीमांकन कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों के त्वरित समाधान से क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय के आगत-निर्गत पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ बही, रक्षित संचिका सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारीकी से जांच की। कई अभिलेखों में अद्यतन की आवश्यकता पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को चेतावनी देते हुए अद्यतन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अपडेट करना अनिवार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आयुक्त ने राजस्व संग्रहण में निरंतर प्रगति बनाये रखते हुए लक्ष्य से आगे बढ़ने का प्रयास करने, ई-रेवेन्यू कोर्ट के लंबित मामलों का शीघ्र और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने, सर्टिफिकेट केस में तेजी लाकर राजस्व वसूली को प्रभावी बनाने, भूमि सीमांकन कार्य को प्राथमिकता देते हुए विवादों का त्वरित समाधान करने, सभी अभिलेख/पंजी, सेवा पुस्तिका, रोकड़ बही आदि को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। आयुक्त ने जनहित से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ हरेक जरूरतमंद व्यक्तियों को देने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता रामा रविदास, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, अंचल अधिकारी अमन कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम को लेकर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने किया तीखा हमलाकहा- संबोधन संसद से ज्यादा मन की बात जैसा लगा, एकतरफा, बिना जवाबदेही और बिना संवाद केजनता और विपक्ष दोनों यह जानना चाहते हैं कि यदि संकट लंबा खिंचता है, तो सरकार की दीर्घकालिक योजना क्या होगीएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। पश्चिम एशिया संकट पर संसद में दिये गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने बेहद आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री के भाषण को खोखला और दिशाहीन करार दिया है। सुखदेव भगत ने साफ शब्दों में कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा भाषण सिर्फ उपलब्धियों का बखान था, जिसमें देश के सामने खड़ी गंभीर चुनौतियों का कोई ठोस समाधान नहीं दिखा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह संबोधन संसद से ज्यादा मन की बात जैसा लगा, एकतरफा, बिना जवाबदेही और बिना संवाद के। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश एक बड़े अंतरराष्ट्रीय संकट के दौर से गुजर रहा है, तब प्रधानमंत्री को स्पष्ट रणनीति पेश करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने बार-बार सिर्फ चुनौती शब्द दोहराकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। भगत ने तीखे लहजे में कहा कि अगर यह चुनौती है, तो सरकार की तैयारी क्या है? देश को यह जानने का हक है।कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था, तेल आपूर्ति और आम जनता की जेब पर पड़ सकता है, लेकिन प्रधानमंत्री ने इन अहम मुद्दों पर कोई ठोस रोडमैप नहीं रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश महंगाई और अस्थिरता की आशंका से जूझ रहा है, और सरकार सिर्फ भाषण दे रही है। सुखदेव भगत ने सरकार पर विपक्ष से बचने का भी आरोप लगाया। उनके अनुसार, इतने गंभीर मुद्दे पर सर्वदलीय चर्चा और ठोस नीति की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने संवाद के बजाय एकतरफा बयानबाजी को चुना। उन्होंने कहा कि यह समय आत्मप्रशंसा का नहीं, बल्कि निर्णायक नेतृत्व दिखाने का है। केवल चुनौती शब्द बोलने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। देश को जवाब चाहिए कि तैयारी क्या है, योजना क्या है और सरकार इस संकट से निपटने के लिए क्या ठोस कदम उठाने जा रही है?पश्चिम एशिया संकट को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच यह टकराव आने वाले दिनों में और तेज होने के संकेत दे रहा है, जहां विपक्ष लगातार जवाबदेही और स्पष्ट रणनीति की मांग कर रहा है, वहीं सरकार अपने रुख को संतुलित और कूटनीतिक बता रही है।
विधायक ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर बाघमारा के जनता के लिए मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वादएबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन अपने आवास में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। विद्वान पंडित आचार्य गुरुदेव पंडित ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। आचार्य गुरुदेव पंडित ने बताया कि 27 मार्च शुक्रवार को हवन के साथ पूजा संपन्न होगा। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा बाघमारा कि जनता के लिये मां दुर्गा से सुख समृद्धि की कामना की।
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की द्वितीय कार्य समिति की बैठक संपन्नसभी प्रमंडल में शीघ्र ही होगा प्रमंडलीय बैठक, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोरटीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन कार्य समिति की द्वितीय प्रांतीय बैठक रांची हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के सभागार में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का आयोजन रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की आतिथ्य में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के पारंपरिक स्वागत से हुई, जिसमें सभी आगंतुकों को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान संगठन के प्रति समर्पण और एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से झलकती रही। बैठक में पूर्व में किये गये कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी, जिसमें उपलब्धियों के साथ-साथ चुनौतियों पर भी गंभीर चर्चा हुई। इसके साथ ही आगामी सामाजिक, शैक्षणिक एवं सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यता विस्तार, युवा एवं महिला सहभागिता बढ़ाने तथा समाज के हर वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने परविचार-विमर्श हुआ। इसी क्रम में संगठनात्मक विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए धनबाद के कृष्णा अग्रवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष, विवेक चौधरी कार्यकारिणी सदस्य एवं सांवर लाल शर्मा को परामर्श दात्री समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया। वहीं धनबाद में चेतन गोयनका को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी प्रमंडलों में शीघ्र ही प्रमंडलीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा सके। साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक तीन माह में राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यकारिणी की प्रांतीय बैठक आयोजित की जायेगी, जिससे संगठन की सक्रियता और निरंतरता बनी रहे। इस अवसर पर महामंत्री विनोद कुमार जैन ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें संगठन की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया। बैठक का संचालन भी उन्होंने ही कुशलतापूर्वक किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने किया।अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की मजबूती समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक का समापन सकारात्मक संकल्पों और भविष्य की योजनाओं के साथ हुआ। बैठक में-मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, पवन शर्मा, राजेंद्र कुमार केडिया,नवल किशोर अग्रवाल, सुमर सेठी, प्रमोद छावछरिया, सुभाष पटवारी, कौशल कुमार राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, संजय सर्राफ, प्रमोद सारस्वत,सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, कृष्णा अग्रवाल, मुकेश मित्तल, रमन बोडा,प्रमोद अग्रवाल, अजय डीडवानिया, सुनील पोद्दार, नारायण विजयवर्गीय, गोविंद मेवाड़, रमेश बोंदिया, विनोद महलका, मनोज कुमार चौधरी, शिवकुमार सर्राफ, प्रदीप मिश्रा विमल अग्रवाल, विजय गोयल, आकाश शाह, सुरेश अग्रवाल, दिलीप गोयल,उमेश कावटियां श्रवण देबूका, धर्मचंद पोद्दार, संतोष अग्रवाल, अशोक डालमिया, नरेश बंका, विजय खोवाल,अंजय कुमार, कमल शर्मा, नेहा पटवारी के अलावा बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। यह जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
युद्ध के नाम पर खेल खतरनाक : सुखदेव भगतऊर्जा संकट की आहट, वैश्विक तबाही की ओर बढ़ रही दुनियासंसद के वर्तमान सत्र के दौरान इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की मांग एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने गंभीर चिंता जताते हुए इसे वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए खतरनाक बताया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात ऐसे प्रतीत होते हैं मानो मुहब्बत और जंग में सबकुछ जायज की सोच को व्यवहार में उतारा जा रहा हो, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध के भी कुछ नियम, मानक और रणनीतिक सीमाएं तय होती हैं, जिनका पालन किया जाना बेहद आवश्यक है। सुखदेव भगत ने कहा कि वर्तमान घटनाक्रम में इन सभी मानकों को दरकिनार किया जा रहा है और ऐसे संवेदनशील ठिकानों पर हमले हो रहे हैं, जिनका प्रभाव केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया को उसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। विशेष रूप से ऊर्जा संसाधनों से जुड़े क्षेत्रों पर खतरा मंडरा रहा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता गहराने की आशंका है। उन्होंने आगाह किया कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो इसका असर आम लोगों के जीवन पर भी व्यापक रूप से पड़ेगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संगठनों, खासकर संयुक्त राष्ट्र संगठन, और विकसित देशों से अपील की कि वे इस गंभीर स्थिति में सक्रिय हस्तक्षेप करें और शांति बहाली की दिशा में ठोस पहल करें। उनके अनुसार, विश्व समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी है कि किसी भी संघर्ष को युद्ध में तब्दील होने से रोका जाए, क्योंकि युद्ध कभी भी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं देता, बल्कि नई जटिलताओं और संकटों को जन्म देता है। भारत की भूमिका पर जोर देते हुए सुखदेव भगत ने कहा कि भारत की पहचान हमेशा एक शांति प्रिय राष्ट्र के रूप में रही है और आज भी देश को वैश्विक मंच पर शांति दूत की भूमिका निभाते हुए संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने की दिशा में प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपनी ऐतिहासिक और नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए दुनिया को शांति का संदेश देना चाहिए।सांसद ने केंद्र सरकार से यह मांग भी की कि संसद के वर्तमान सत्र के दौरान इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर विस्तृत चर्चा करायी जाये। ताकि देश की विदेश नीति को लेकर किसी प्रकार की अस्पष्टता न रहे और एक स्पष्ट, संतुलित और प्रभावी रणनीति सामने आ सके। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर सभी दलों की भागीदारी के साथ विचार-विमर्श जरूरी है, जिससे देश एक मजबूत और एकजुट रुख दुनिया के सामने प्रस्तुत कर सके। कुल मिलाकर, सुखदेव भगत के इस बयान ने न केवल मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात की गंभीरता को उजागर किया है, बल्कि शांति, संवाद और कूटनीतिक समाधान की आवश्यकता पर भी जोर दिया है, जो आज के वैश्विक परिदृश्य में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो चुका है।
व्यक्ति की ईच्छाशक्ति पर निर्भर करती है सफलता : सतीश दुबेहिंडालको ने किया कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन, अनुभवी शिक्षकों ने बच्चों को दिए सफलता के टिप्स एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। सोमवार को हिन्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस के सीएसआर इकाई द्वारा माइंस के खेल मैदान में कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन मेदिनीनगर के ब्राह्मण उच्च विद्यालय के प्राचार्य सतीश दुबे, स्टडी प्वाइंट कोचिंग के निदेशक प्रकाश दुबे, लोहड़ा हाई स्कूल के शिक्षक योगेश चौबे,युनिक कुमार, माइंस के आर आर शुक्ला व अमरेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य सतीश दुबे ने कहा कि सफलता प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों में अनुशासन बहुत जरुरी है। व्यक्ति के इच्छाशक्ति व चाहत पर सफलता निर्भर करता है। बच्चे यदि अपने परिवेश के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर ईमानदार प्रयास करेंगे तों सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। स्टडी प्वाइंट के निदेशक प्रकाश दुबे ने कहा कि कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पढ़ाई करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती हैं। वरीय शिक्षक योगेश चौबे ने बच्चों को तकनीकी रुप से मजबूत बनने की सलाह देते हुए कहा कि आज सभी विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा दी जा रही है। उससे भी बच्चे कैरियर बना सकते हैं। शिक्षक युनिक कुमार ने बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह दी। सेफ्टी आफिसर अमरेन्द्र सिंह व वीटीओ आर आर शुक्ला ने कहा कि कंपनी अपने खनन क्षेत्र के परिधि सहित आस पास के बच्चों को बेहतर कैरियर बनाने के उद्देश्य से ही इस तरह के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती है। इस मौके पर सुहानी कुमारी, प्रिंस सिंह, धीरज शर्मा, सन्नी रजक, कामेन्द्र सिंह, रेणु देवी, दशरथ साव सहित काफी संख्या में बच्चे शामिल थे।
श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन टीम एबीएन, रांची। रांची के पुंदाग स्थित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवा धाम, श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में श्री बेरी वाली माता का महोत्सव नयनाभिराम एवं अलौकिक श्रृंगार श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत वातावरण के बीच संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की देवी ज्योत के आवाहन के साथ हुआ, जिसके पश्चात महामंगल महिमा पाठ का आयोजन किया गया। कथा वाचिका मधु केडिया ने अत्यंत भावपूर्ण शैली में माता के महिमा का गुणगान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत कथा एवं चुनरी-गजरा उत्सव ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जहां श्रद्धालु माता के प्रति अपनी आस्था और समर्पण प्रकट करते नजर आये। इसके उपरांत भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें अरुण केडिया एवं मनीष सोनी ने अपने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भक्ति संगीत की मधुर धुनों पर पूरा परिसर गूंज उठा और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन हो गये। पूरे कार्यक्रम के दौरान शंकर लाल शास्त्री द्वारा विधि- विधानपूर्वक पूजन कराया गया, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों की गरिमा और भी बढ़ गयी। इसके साथ ही मेहंदी उत्सव, चुनरी उत्सव एवं गजरा उत्सव का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण छप्पन भोग एवं महाप्रसाद रहा, जिसे श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा पूर्वक वितरित किया गया। भोग की विविधता और प्रसाद की पवित्रता ने सभी के मन को तृप्त कर दिया। इस भव्य धार्मिक आयोजन का संचालन विद्या देवी एवं उनके परिवार द्वारा किया गया, जिनके समर्पण और आयोजन कौशल की सभी ने सराहना की। संपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने माता के दरबार में अपनी आस्था अर्पित कर जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी प्रदान करता नजर आया। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने देते हुए कहा कि इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, नवल किशोर अग्रवाल, पवन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, नितीश अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, डूंगरमल अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, अरुण केडिया, गोविंद अग्रवाल, अंजनि अग्रवाल, अमीत पोद्दार, अरविंद अग्रवाल, दीपक चौधरी, नंद किशोर चौधरी, निर्मल जालान, निर्मल छावनीका, दीपेश निराला, पुरणमल सर्राफ, मधु जाजोदिया, बैकेट गाड़ोदिया, विशाल जालान, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, श्याम सुंदर गोयल, सुशील नारसरिया, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, संतोष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, बिद्या देवी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, उर्मिला पाड़िया, मीनु पाड़िया, उषा मोदी, कविता गाड़ोदिया, बिमला जालान, रमा डोकनिया, ललिता पोद्दार, शोभा जालान, शकुंतला केजरीवाल, सुमन चौधरी, सुधा सुल्तानिया, सीमा बाजोरिया, आशा बाजोरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.