पश्चिमी सिंहभूम : जंगली हाथियों उजाड़ दिया एक परिवारहाथियों के कहर से उजड़ा एक परिवार, एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डालाएबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदराम ने बताया कि देर रात हाथी ने झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को पहले गोइलकेरा में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कुंद्रा बहांडा, कोदामा बहांडा और सामू बहांडा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मां सुरक्षित बच गयी। पिछले दो हफ्तों में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
राजधानी टुसू महोत्सव- 2026 में रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री होंगे शामिल टीम एबीएन, रांची। झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति टुसू पर्व के अवसर पर 11 जनवरी 2026 को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी टुसू महोत्सव 2026 कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री जी शामिल होंगे। आयोजक कमेटी के आमंत्रण को स्वीकार करते हुए उपायुक्त भजंत्री जी ने कहा कि टूसू झारखंड की प्रमुख लोकसंस्कृति पर्व है राजधानी रांची में टूसू महोत्सव होना गर्व की बात है। मौके पर देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि इस बार राजधानी टूसू महोत्सव 2026 को भव्य रूप से मनाने की तैयारी चल रही है, महोत्सव के मौके पर ढोल - नगाड़े - मांदर के थाप से सामूहिक संगीत नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा तथा टूसू चौडल प्रदर्शन किया जायेगा। इधर, टूसू पर्व नजदीक आते आते हाट बाजार में टूसू चौड़ाल बिक्री बढ़ गयी है, लोगों में उत्साह तेज हो गयी है।
हाथियों के कहर से उजड़ा एक परिवार, एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर/ चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक जंगली हाथी ने एक व्यक्ति और उसके दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात गोइलकेरा ब्लॉक में हुई, जहां जंगल के अंदर एक झोपड़ी में एक परिवार रह रहा था। वन परिक्षेत्र अधिकारी नंदराम ने बताया कि देर रात हाथी ने झोपड़ी पर हमला कर दिया, जिससे व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी। हमले में उसकी एक अन्य बेटी गंभीर रूप से घायल हो गयी। उन्होंने बताया कि घायल बच्ची को पहले गोइलकेरा में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान कुंद्रा बहांडा, कोदामा बहांडा और सामू बहांडा के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की मां सुरक्षित बच गयी। पिछले दो हफ्तों में जंगली हाथियों के हमले में सात लोगों की जान जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में बिजली पैनल में लगी आग, मची अफरा-तफरी; इस तरह टला बड़ा हादसा एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित मुख्य बिल्डिंग के बिजली पैनल में मंगलवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गयी। आग लगते ही परिसर में अफरातफरी मच गयी। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए फायर सेफ्टी के छोटे अग्निशमन सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गयी। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिये जाने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और बड़ी क्षति टल गयी। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश दिये हैं तथा न्यायालय परिसर की विद्युत व्यवस्था की विस्तृत जांच कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही है।
माले ने किया गेट जाम, परिजनों को मुआवजा देने की की घोषणा टीम एबीएन, गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के औद्योगिक क्षेत्र महतोडीह ओपी के चतरो में संचालित बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री में बीती रात ड्यूटी के दौरान 30 साल के कामागार युवक राजा वर्मा कि मौत हो गई। मृतक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड़ का रहने वाला था। देर रात हुई घटना कि जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन अम्बाटांड से बालमुकुंद स्टील पहुंचे। घटना के विरोध में मंगलवार की अहले सुबह भाकपा माले और जेएलकेएम नेताओं सहित परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों ने बालमुकुंद स्टील फैक्ट्री का गेट जाम कर दिया। मृतक के शव को गेट के पास रख कर मुआवजा की मांग करने लगे। मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन और नेता घटना के बाद से ही फैक्ट्री परिसर में तनाव व्याप्त है। खछङट नेता नागेंद्र चंद्रवंशी ने मौके पर पहुंचकर प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि परिवार से मिलने तक नहीं आया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित मुआवजे और सुरक्षा पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जायेगा। प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा पर सवाल झारखंड युवा मोर्चा के नेता हसनैन अली ने भी फैक्ट्री प्रबंधन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा हैं। उन्होंने मांग की है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों को कड़ाई से लागू किया जाए और पीड़ित परिवार के भरण-पोषण के लिए स्थायी सहायता सुनिश्चित की जाये।मौके पर पुलिस तैनातफिलहाल फैक्ट्री के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है। वहीं, राजा कुशवाहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अन्य मजदूरों में भी अपनी सुरक्षा को लेकर गहरा रोष है।
कथावाचक संत शिरोमणि स्वामी सदानंद जी महाराज होंगेटीम एबीएन, रांची। पुंदाग रांची स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा की तैयारियों के संबंध मेंश्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की एक बैठक ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर के प्रांगण में हुई। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर मे 9-10 जनवरी तक अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा एवं वाणी चर्चा कथा वाचक परमहंस डॉ संत शिरोमणि श्री श्री 108 स्वामी सदानंद जी महाराज अपने सुमधुर वाणी से प्रवचन एवं भजन सुनायेंगे।बैठक के अंत में प्रसिद्ध समाजसेवी भागचंद पोद्दार की आकस्मिक निधन पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया गया। एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि भागचंद पोद्दार का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, परोपकार, धार्मिक कार्यों और मानवीय मूल्यों को समर्पित रहा। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और करुणामय व्यक्तित्व को खो दिया है। बैठक में ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल नंदकिशोर चौधरी, सुनील पोद्दार, सुरेश अग्रवाल, सुरेश चौधरी, संजय सर्राफ, दीपेश निराला, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, अंजनी अग्रवाल, ज्ञान प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।
झारखंड में बढ़ रही तेंदुओं की संख्या, अकेले इस क्षेत्र में मौजूद हैं सैंकड़ों! टीम एबीएन, पलामू/ रांची। झारखंड में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पलामू टाइगर रिजर्व इलाके में अकेले 150 से अधिक तेंदुआ की संख्या हो गयी है। जबकि झारखंड के गोड्डा, जमशेदपुर, हजारीबाग, रांची, चतरा, कोल्हान समेत कई इलाकों में तेंदुआ के मौजूद होने के सबूत मिले। दरअसल, पूरे देश में टाइगर ऐस्टीमेशन का कार्य चल रहा है। इसी कड़ी में बाघ, तेंदुआ समेत कई मांसाहारी जीवों की भी गिनती हो रही है। टाइगर ऐस्टीमेशन के दौरान ही तेंदुआ के मौजूद होने की सबूत मिले हैं। टाइगर ऐस्टीमेशन के लिए झारखंड में पलामू टाइगर रिजर्व नोडल है। टाइगर ऐस्टीमेशन से जुड़े हुए सारे डाटा पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में जमा हो रहे हैं। टाइगर ऐस्टीमेशन से जुड़ी रिपोर्ट में पूरे राज्य के सभी इलाकों में तेंदुआ के मौजूद होने की जानकारी निकलकर सामने आयी है। पूरे झारखंड में सबसे अधिक पलामू टाइगर रिजर्व के इलाके में तेंदुआ की संख्या बढ़ी है। 2023-24 के रिपोर्ट के अनुसार पलामू टाइगर रिजर्व की इलाके में 50 तेंदुआ के मौजूद होने की जानकारी सामने आयी थी। 2018 में जारी रिपोर्ट के अनुसार पलामू टाइगर रिजर्व की इलाके में 36 से 50 के बीच तेंदुआ की संख्या बतायी गयी। टाइगर ऐस्टीमेशन के द्वारा पलामू टाइगर रिजर्व की इलाके में 150 के करीब तेंदुआ के मौजूद होने की जानकारी निकलकर सामने आयी है। टाइगर ऐस्टीमेशन से जुड़े हुए कैमरा ट्रैप, पग मार्क्स समेत सभी तरह के को वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट भेजा जा रहा है। डाटा के विस्तृत अध्ययन के बाद झारखंड एवं पलामू टाइगर रिजर्व की इलाके में तेंदुआ की वास्तविक संख्या की जानकारी निकलकर सामने आयेगी। झारखंड में तेंदुआ और मानव के बीच संघर्ष में कई जान भी गयी है। दिसंबर 2022 से जनवरी 2022 के बीच पलामू टाइगर रिजर्व से जुड़े हुए गढ़वा एवं लातेहार के इलाके में तेंदुआ के हमले में पांच बच्चों की जान गयी थी। बाद में तेंदुआ को मैन ईटर की भाषा में शामिल किया गया था। पलामू टाइगर रिजर्व ने तेंदुआ के खिलाफ कार्रवाई के लिए देश के चर्चित शूटर शफात अली खान को भी बुलाया था। हालांकि उसे दौरान तेंदुआ पर काबू नहीं पाया जा सका। अचानक तेंदुआ गायब हो गया था और दोबारा उसके मूवमेंट का पता नहीं चल पाया है।
वार्ड-3 में समस्याओं का लगा है अंबार, रांची सिटीजन फोरम के साथ मिलकर स्थानीय लोगों ने किया संवाद रांची सिटीजन फोरम आगामी रांची नगर निगम चुनाव में कुल 53 वार्ड से हर वार्ड में एक-एक प्रत्याशी को अपना पूर्ण समर्थन देगा : दीपेश निराला वार्ड-3 में हिट एंड रन है प्रमुख समस्या, कई लोग हो चुके हैं शिकार लगातार सिकुड़ता जा रहा है मोराबादी मैदान, कम होता जा रहा है इसका क्षेत्रफल टीम एबीएन, रांची। रांची सिटीजन फोरम की बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में वार्ड-3 स्थित चिरौंदी के सारण कॉलोनी में आयोजित हुई, जिसमें स्थानीय लोगों ने वार्ड 3 के विभिन्न समस्याओं से रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों को अवगत कराया। जैसे कूड़े-कचरे का नियमित उठाव न होना, पानी की दिक्कत, सुरक्षा का अभाव, बरसात की दिनों में भारी जल जमाव और इस क्षेत्र में खासकर मोराबाड़ी ग्राउंड वाला एरिया में कई शराब की दुकानों के वजह से भारी भीड़भाड़ और अनियंत्रित ट्रैफिक व्यवस्था के वजह से हिट एंड रन के मामले में लगातार वृद्धि का होना एवं क्षेत्र में स्थित बार, इत्यादि के कारण नशेड़ियों का जमावड़ा होना यहां की प्रमुख समस्याएं हैं। साथ ही मोराबादी मैदान का क्षेत्रफल लगातार कम होता जा रहा है। चाहे अतिक्रमण का मामला हो या कई तरह के निर्माण कार्य लगातार मोराबादी मैदान संकुचित होते जा रहा है। वार्ड-3 एक अच्छा खासा क्षेत्रफल वाला जगह है जो की चिरौंदी, बोड़या, मोती मस्जिद, करमटोली चौक, लोक गेट नंबर 2 से लेकर मान्या प्लेस, मोराबादी मैदान, इत्यादि क्षेत्रों में फैला हुआ है।जहां विभिन्न अपार्टमेंट, टैगोर हिल, रामकृष्ण मिशन, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी, आर्यभट्ट सभागार, विभिन्न खेल स्टेडियम, पार्क, रेस्टोरेंट, होटल, फूड-पार्क और कई माननीय तथा उच्च पदाधिकारियों का निवास स्थान है। यह वार्ड फिलहाल महिला के लिए आरक्षित किया गया है। बैठक की संयोजकता रूपम कुमारी झा ने की। बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, सहसचिव हरीश नागपाल और वार्ड-3 के स्थानीय संयोजक निशांत चौहान, राजेश कुमार, सहित सुजीत कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, सरोज कुमार सिंह, मनजीत उपाध्याय, मेनका सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रशांत पोद्दार, आभा सिंह, प्रीति झा, मीनाक्षी शर्मा, अमृत पांडेय, रजनी कुमारी, प्रतिभा सिंह, किरण सिंह, सृष्टि सिंह, रिंकू अग्रवाल, सिंधु बाला, संतोष साहू, रामबाबू शाह, शशि कुमार, आयुष चौहान, आर्यन चंद्रवंशी, आनंद कुमार पांडेय, चेतन सिंह, राजू वर्मा, अनूप सिंह, अभिनव कुमार, संदीप सिंह, उपेंद्र, आभा, मनोज प्रजापति, किरण सिंह, रानी लिंडा, सुषमा सिंह, रीना सिंह, सीमा सिंह, दीपिका भट्टाचार्जी, अविनाश कात्यायन, स्मिता शुक्ला उपस्थित हुए।
सांसद सुखदेव भगत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिए नववर्ष की बधाई टीम एबीएन, रांची। लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई दी और राज्य के विकास के संबंध में विचार विमर्श किये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी सांसद सुखदेव भगत को नव वर्ष की बधाई दी। दोनों ने राज्य के विकास को गति देने को लेकर चर्चा की। सांसद ने राज्य में पेसा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आपने संविधान की भावना के अनुरूप ग्राम स्वशासन को मजबूत करने का साहसिक निर्णय लिया है जो झारखंड में न्यायपूर्ण, सहभागी और सतत विकास के मार्ग को आगे बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थी उन्हें भी सांसद ने नववर्ष की बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.