Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 267
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंच
Published / 2026-04-05 21:28:22
झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंच

झारखंड के हर जिले में आभार यात्रा निकालेगा क्षत्रिय गौरव मंचटीम एबीएन, रांची। क्षत्रिय गौरव मंच झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक जीडी गोयनका स्कूल घाघरा में मंच के संयोजक एमएलसी प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई।बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव समागम यात्रा कार्यक्रम अभूतपूर्व रहा। इस रैली में समाज के सभी जिलों से लोगों ने अपनी भागीदारी दी। अब सभी जिलों में क्षत्रिय समाज के द्वारा आभार यात्रा निकाला जाएगा।इस यात्रा के माध्यम से समाज को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। शोषित लोगों को मजबूत किया जाएगा और महिलाओं को स्वालंबी बनाने के साथ-साथ खेती बाड़ी करने के लिए भी उत्साहित किया जाएगा।प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज सरकारी नौकरी के पीछे-पीछे नहीं भागेगा। खुद इतना मजबूत बनेगा कि वह दूसरों को नौकरी दे सके। क्षत्रिय समाज को खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत किया जाएगा। गरीब परिवारों को आर्थिक मदद दिया जाएगा और राजनीतिक जीवन में उनकी भागीदारी भी सक्रिय की जाएगी।पूर्व मंत्री गिरीनाथ सिंह ने कहा कि समागम यात्रा में दूर-दूर से क्षत्रिय समाज लोग का आना शुभ संकेत है। समाज के प्रति लोगों का रुझान बड़ा है। इसको हमको आगे ले जाना होगा और समाज के हक के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ना होगा।रमेश सिंह ने कहा कि देश एवं राज्यहित भूमिका मैं क्षत्रिय समाज की अहम भूमिका रही है। इतिहास इसका साक्षी है। हमें क्षत्रिय समाज के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों का भलाई करना होगा और उनका हक दिलवाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़नी होगी।बैठक में प्रमुख रूप से प्रवीण सिंह, सुनील सिंह, गिरिनाथ सिंह, रमेश सिंह, प्रकाश नाथ शाहदेव, डॉ अजय सहदेव, मदन सिंह, सत्यनारायण सिंह, पूजा सिंह, संजय सिंह, रणधीर सिंह, रुद्रा सिंह, श्रेया सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

भंडरा : भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Published / 2026-04-05 19:33:17
भंडरा : भाजपा प्रशिक्षण महाभियान का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

एबीएन न्यूज नेटवर्क, भंडरा। भाजपा प्रशिक्षण महाभियांन का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मसमानों स्थित करपात्री सेवा सदन में रविवार को भंडरा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बिपता उरांव के अध्यक्षता में संपन्न  हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह, जिला अध्यक्ष अजय पंकज, प्रशिक्षण महाभियांन के जिला सहसंयोजक बालकृष्ण सिंह, मंडल प्रभारी जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित लोहरा,  प्रशिक्षक के रूप में संजय चौधरी, जगनंदन पौरानीक, सूरजमोहन साहू, बजरंग उरांव, ईश्वरी मोहन शर्मा उपस्थित हुए। प्रशिक्षण के दौरान बारीकी से संगठन के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।  इस दौरान ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि कोई भी कार्य को जानते हुए भी निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता होती है ताकि हर चीज के बारे में हमें हमेशा याद रहे। कहा कि संगठन के लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करने में खुशी मिलती है। सभी कार्यकर्ता साथ मिलकर समाज में अच्छा कार्य करते हैं तो निश्चित तौर पर आने वाला चुनाव में हमें इसका लाभ मिलेगा। भाजपा का हर कार्यकर्ता मेहनती एवं लगनशील होता है।अपनी मेहनत के बल पर भाजपा को आज विश्व का सबसे बड़ी पार्टी बनाया है और भारतवर्ष में 11 वर्षों से भाजपा गठबंधन की सरकार है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के हर योजना को पहुंचाना एवं उसके अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ना हमारा कर्तव्य है। हमारा अंतिम लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करना है। समारोह का संचालन दसमी कुमारी ने किया। कार्यक्रम में हरिनाथ महतो, उमेश साहू, कलेश्वर साहू, उमेश प्रजापति, देवेंद्र सिंह, महेश्वर सिंह लाल दिलीप नाथ शाहदेव, कलेश्वर साहु, शिला देवी, विरंग धान, विनोद महतो,जगदीश सिंह, मनड्याल महतो, करमुराम, जगदीश सिह, चौरसिया उरांव, सकरा उरांव, चमरू उराव, कलावती उराईन, प्रिती कुमारी, शंकर सिंह, वासुदेव उरांव, अनुज महतो, रामकुमार साहू, सानिया उराव, पिंटू उरांव, बाबूलाल उरांव सनीचरवा भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान
Published / 2026-04-05 19:28:26
मारवाड़ी युवा मंच के शिविर में कई लोगों ने किया रक्तदान

मारवाड़ी युवा मंच ने किया रक्तदान शिविर का आयोजनटीम एबीएन, रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा एवं श्री रानी सती मंदिर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को श्री हनुमान बक्स पोद्दार सत्संग भवन, रानी सती मंदिर परिसर, रातू रोड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान किया। फर्स्ट टाइम डोनर  ने बताया कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, बल्कि रक्तदान करने के बाद उन्हें अच्छा महसूस हुआ और उन्हें काफी खुशी हुई। उन्होंने कहा कि रक्तदान से डरने की जरूरत नहीं है।मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। समाज के लोगों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह शिविर सफल रहा। सचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि मंच हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है और आगे भी इस तरह के सेवा कार्य आयोजित किए जाते रहेंगे।इस कार्यक्रम के रक्तदान प्रभारी युवा विष्णु अग्रवाल एवं युवा सुमित अग्रवाल तथा सह संयोजक युवा निशांत मोदी ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक ने सभी रक्तदाताओं, सेवा सदन की टीम एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में नागरमल मोदी सेवा सदन की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉक्टर, नर्स एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया।रक्तदान शिविर में पूर्व अध्यक्ष सुभाष पटवारी, मनीष लोधा, विकाश अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, पिंकेश खंडेलवाल अनीश सरावगी, सैंकी रायका, तरुण अग्रवाल, सीपी रुइया, विशाल महलका, यश सुरेखा, प्रवीण अग्रवाल, राहुल शर्मा, श्री रानी सती कमेटी से सचिव मनोज जालान सदस्य प्रदीप राजगढ़िया, विमल झुनझुनवाला,अमर पोद्दार शामिल हुए। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज साहू से मिले की कांग्रेसी
Published / 2026-04-05 18:17:45
वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज साहू से मिले की कांग्रेसी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। पेशरार प्रखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल के तहत प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति को लेकर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।जानकारी के अनुसार, बुद्धदेव उरांव हाल ही में पेशरार प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी नई टीम के साथ वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में वे अपने सहयोगियों के साथ धीरज प्रसाद साहू से मिले और संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की।इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामधनी राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन नारायण सिंह खेरवार, करमचंद्र सिंह खेरवार, कुलदीप सिंह खेरवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।मुलाकात के दौरान धीरज प्रसाद साहू ने नवनियुक्त अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के बीच निरंतर संपर्क से ही संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है और आने वाले समय में भी जनता की आवाज बुलंद करने का काम करती रहेगी।वहीं, बुद्धदेव उरांव ने कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित
Published / 2026-04-05 17:44:25
वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित

वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजितटीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को देश के महान क्रांतिकारी, चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री केशव महतो कमलेश उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राजाराम महतो ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अन्य अतिथियों में धनपति महतो, रामदेव सिंह, गणेश रवि एवं संजय कुमार शामिल रहे।कार्यक्रम में शहीद रघुनाथ महतो स्मृति न्यास के अध्यक्ष शत्रुघ्न महतो, भुवनेश्वर महतो, हरदयाल महतो तथा चुआड़ सेना के महिपाल महतो, भागवत महतो, ईश्वरचंद्र महतो, राजकुमार महतो समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।मुख्य अतिथि का संबोधनमुख्य अतिथि केशव महतो कमलेश ने अपने संबोधन में कहा कि वीर शहीद रघुनाथ महतो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ जो आवाज उठाई, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।चुआड़ विद्रोह भारत के स्वतंत्रता संग्राम का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता, न्याय और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि शहीदों का सम्मान केवल श्रद्धांजलि देने से नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने से होता है।अन्य वक्ताओं के विचारकार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी वीर शहीद रघुनाथ महतो के बलिदान, साहस और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सच्चा राष्ट्रनायक बताया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उक्त जानकारी शहीद रघुनाथ महतो स्मृति न्यास, लोवाडीह,  नामकुम, रांची के भुवनेश्वर महतो ने दी।

श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ आयोजन
Published / 2026-04-05 17:38:34
श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ आयोजन

श्री राधा- कृष्ण प्रणामी मंदिर में अन्नपूर्णा महाप्रसाद का हुआ आयोजनमनीष सोनी ने सुमधुर भजनों से भक्तों को खूब झुमायाटीम एबीएन, रांची। डॉ संत शिरोमणी स्वामी सदानंद महाराज जी के सानिध्य में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग राँची मे 260 वां श्री कृष्ण प्रणामी अन्नपूर्णा सेवा महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राधा रानी जी का दिव्य आकर्षक आभूषणों से अलंकृत कर अलौकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात महाप्रसाद का विधिवत भोग दोपहर 12 बजे मंदिर के पुजारी अरविंद कुमार पांडे द्वारा लगाई गई, महाप्रसाद मे मसालेदार वेजिटेबल खिचड़ी, आलू चिप्स, गुलाब का शरबत का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में उपस्थित 2 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।तत्पश्चात भजन- संध्या में ट्रस्ट के भजन गायक मनीष सोनी ने अपने मनमोहक सुमधुर भजनों श्रोताओं को खूब झुमाया। तथा श्री राधा कृष्ण के जयकारा से पूरा वातावरण कृष्णमय एवं भक्तिमय बन गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से महाआरती की गई‌। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा तथा 4 हजार से अधिक श्रद्धालुओं में दर्शन किये। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वेजिटेबल खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें 400 से भी अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस अवसर पर डूंगरमल अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पूरणमल सर्राफ,सुरेश अग्रवाल, मधु सूदन जाजोदिया, संजय सर्राफ, सुरेश भगत, विष्णु सोनी, मनीष सोनी, पवन पोद्दार, ज्ञान चंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उक्त जानकारी श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया संजय सर्राफ ने दी।

मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर किया 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार
Published / 2026-04-05 16:00:40
मुक्ति संस्था ने जुमार नदी तट पर किया 24 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 05/04/ 2026 दिन रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गये। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 2153 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।मौके पर संस्था के प्रवीण लोहिया, रवि अग्रवाल, संजय गोयल, राहुल जायसवाल, विजय धानुका, सौरभ बथवाल, पंकज खिरवाल, निर्मल मोदी, सुमित अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, आदित्य शर्मा, आशीष भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, राहुल चौधरी, अरुण कुतरियार, संजय सिंह, नवीन मित्तल, उज्जवल जैन, राजा गोयनका, अमित अग्रवाल, गोपाल गाड़ोदिया, हरीश नागपाल, आर के गांधी समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, स्वस्थ जीवन की दिशा में वैश्विक संकल्प
Published / 2026-04-05 15:53:24
विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, स्वस्थ जीवन की दिशा में वैश्विक संकल्प

विश्व स्वास्थ्य दिवस 7 अप्रैल को, स्वस्थ जीवन की दिशा में वैश्विक संकल्पस्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं तो वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफल नहीं : संजय सर्राफटीम एबीएन, रांची। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य सह झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के प्रांतीय प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा है कि हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्वभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को बढ़ावा देना है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) की स्थापना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले। आज भी दुनिया के कई हिस्सों में लोग बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे में यह दिवस सरकारों, संस्थाओं और समाज को यह संदेश देता है कि स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत विषय नहीं, बल्कि एक वैश्विक जिम्मेदारी है।हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की एक विशेष थीम  निर्धारित की जाती है, जो किसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मुद्दे पर केंद्रित हो जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित और स्वस्थ बनाया जा सके, इस वर्ष का थीम है- स्वास्थ्य के लिए एकजुट, विज्ञान के साथ खड़े रहे।यह विशेष स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए विज्ञान आधारित दृष्टिकोण साक्ष्यो पर आधारित नीतियों और वैश्विक सहयोग के महत्व को उजागर करता है,यह थीम लोगों को विज्ञान के समर्थन में एकजुट होने का संदेश देती है। इसका उद्देश्य यह दिखाना है कि वैज्ञानिक सहयोग, अनुसंधान और वैश्विक साझेदारी के माध्यम से मानव, पशु, पर्यावरण और पूरे ग्रह के स्वास्थ्य की बेहतर सुरक्षा की जा सकती है।विश्व स्वास्थ्य दिवस की महत्ता कई दृष्टिकोणों से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिवस हमें याद दिलाता है कि स्वास्थ्य ही जीवन का सबसे बड़ा धन है। यदि व्यक्ति स्वस्थ नहीं है, तो वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता। इस दिन विभिन्न देशों में स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता रैलियां, सेमिनार, टीकाकरण अभियान और स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इसके अलावा, यह दिवस हमें यह भी प्रेरित करता है कि हम अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाएं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। आज के आधुनिक जीवन में बढ़ते तनाव, अनियमित खान-पान और प्रदूषण के कारण अनेक बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।ऐसे में विश्व स्वास्थ्य दिवस हमें सचेत करता है कि हम समय रहते अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो जाएं। भारत जैसे विशाल देश में, जहां जनसंख्या अधिक है, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना एक बड़ी चुनौती है। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जैसे आयुष्मान भारत योजना, जो गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है। ऐसे प्रयासों को सफल बनाने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।अंततः विश्व स्वास्थ्य दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि एक अभियान है, जो हमें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश देता है। यदि हम सभी मिलकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, तो एक स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल समाज का निर्माण संभव है।

हजारीबाग कांड में आखिर हत्या पर सियासत क्यों : प्रदीप प्रसार
Published / 2026-04-04 21:32:47
हजारीबाग कांड में आखिर हत्या पर सियासत क्यों : प्रदीप प्रसार

हजारीबाग विधायक का अंबा प्रसाद पर करारा हमला, बयान से गरमायी राजनीति एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। जिले की राजनीति एक बार फिर तीखे आरोप-प्रत्यारोप के दौर में पहुंच गयी है। विष्णुगढ़ की नृशंस हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब इस पर सियासी बयानबाजी ने माहौल और गर्म कर दिया है। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कांग्रेस नेत्री अम्बा प्रसाद पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें हताशा प्रसाद तक कह डाला। शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदीप प्रसाद ने कहा कि विष्णुगढ़ की घटना को राजनीतिक रंग देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हत्या जैसे जघन्य अपराध को किसी पार्टी से जोड़ना गलत है। हत्यारा सिर्फ हत्यारा होता है, उसका कोई राजनीतिक धर्म नहीं होता, उन्होंने कहा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अम्बा प्रसाद इस मामले में आरोपी भीम राम को बचाने की कोशिश कर रही हैं। प्रदीप प्रसाद ने आगे कहा कि सत्ता से बाहर रहने के बाद मात्र एक साल में अम्बा प्रसाद की सोच प्रभावित हो गई है। उन्होंने उनके परिवार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पिता पहले जेल जा चुके हैं और तथाकथित टाइगर ग्रुप चलाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव हारने के बाद उनकी कथित वसूली बंद हो गयी है, जिससे वे अब बौखलायी हुई हैं। ज्ञात हो कि विष्णुगढ़ में अंधविश्वास के नाम पर एक महिला ने अपने प्रेमी भीम राम, भगतिन के साथ मिलकर एक नृशंस हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले में भीम राम का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या इस संवेदनशील मामले में न्याय की दिशा में कदम बढ़ेंगे या फिर यह सियासी बयानबाजी के शोर में दबकर रह जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding