हजारीबाग के सूर्यकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब15 दिवसीय मेले का हुआ भव्य शुभारंभएबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड स्थित एशिया के सबसे गर्म सूर्यकुंड में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें कुंड परिसर में देखने को मिलीं। मौके पर 15 दिवसीय सूर्यकुंड मेला का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ सामूहिक रूप से किया।श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में आस्था की डुबकी लगाईमेला उद्घाटन के दौरान विधायक अमित कुमार यादव ने लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्यकुंड ऐतिहासिक और धार्मिक द्दष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इसे पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मेले में सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि केवल सीसीटीवी और सुरक्षाकर्मियों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता, आम लोगों को भी सजग रहना होगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने सूरजकुंड में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की।मान्यता है कि भगवान श्री राम वनवास के दौरान यहां रुके थे तथा माता सीता के छठ व्रत के लिए लक्ष्मण ने अपने तीर से इस कुंड की स्थापना की थी। तभी से यहां अनवरत गर्म जलधारा प्रवाहित हो रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, गंधक की रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण कुंड का पानी गर्म रहता है, जबकि लोक आस्था के अनुसार यहां स्नान और जल सेवन से कई रोग दूर होते हैं। यह भी मान्यता है कि कुंड में आंवला डालने से संतान प्राप्ति से जुड़ा संकेत मिलता है।मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौलस्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का मानना है कि सूर्यकुंड के गर्म जल में नियमित स्नान करने और सीमित मात्रा में इसके जल का सेवन करने से चर्म रोग, अपच, गैस और पेट से जुड़ी बीमारियों में राहत मिलती है। इसी विश्वास के कारण यहां न सिर्फ मकर संक्रांति के दौरान, बल्कि पूरे वर्ष लोग स्नान के लिए आते रहते हैं। सूर्यकुंड को प्राकृतिक चिकित्सा का केंद्र भी माना जाता है। श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां स्नान करने से शरीर और मन दोनों को शांति मिलती है। बरकट्ठा स्थित सूरजकुंड परिसर में कुल पांच कुंड - सूर्य कुंड, राम कुंड, सीता कुंड, लक्ष्मण कुंड और भरतकुंड मौजूद हैं। सभी कुंडों का तापमान अलग-अलग है। मुख्य सूर्यकुंड के जल का तापमान लगभग 88.8 डिग्री सेल्सियस रहता है, जो ठंड के मौसम में भी समान बना रहता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां नियमित स्नान से चर्म रोग समेत कई बीमारियों में लाभ मिलता है। देवघर श्रावणी मेला के बाद सूर्यकुंड मेला झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक मेला माना जाता है। हर वर्ष यहां झारखंड के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और प्रशासन द्वारा सुरक्षा व व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
झारखंड के गिरिडीह में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, सामने आई ये वजहएबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। गिरिडीह जिले में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना प्रभारी दीपेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान हरलाडीह निवासी चारो वास्की के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार चारों वास्की लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जबकि मृतक का बेटे के भी पिछले कुछ दिनों से कोमा में होने की बात कही जा रही है। पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों से मानसिक रूप से टूट चुके चारों वास्की ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
बच्चों की शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में अभिभावक एवं शिक्षकों की मुख्य भूमिका : सांसद सुखदेव भगतप्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय लोहरदगा में आयोजित अभिभावक शिक्षक बैठक में सांसद सुखदेव भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुएएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज दिनांक 16 जनवरी 2026 दिन शुक्रवार को राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के सभागार में त्रैमासिक विशेष अभिभावक शिक्षक बैठक की गई। जिसमें लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद सुखदेव भगत की गरिमामय उपस्थिती मुख्य अतिथि के रूप में रही। उनके आगमन पर निशा नीलम कुजूर एवं राजमणि कुमारी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा आदिवासी परंपरा के अनुरूप इनका जोरदार स्वागत एवं परछण किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद नेदीप प्रज्वलन कर किया जिसमें मनजीत कुमार द्वारा वैदिक मंत्र के साथ किया गया। फिर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के द्वारा आए हुए सांसद, DEO, BEO, APO, वार्ड पार्षद, अभिभावक एवं अन्य का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया गया तथा अभिभावक शिक्षक बैठक के उद्देश्य, जैसे की उपस्थिति में सुधार, छात्रों का छिजन एवं अनुपस्थिति पर चर्चा, परीक्षा में विशेष अभिभावक के सहयोग पर चर्चा, विद्यालय के आधारभूत संरचना एवं शैक्षिक प्रगति हेतु सहयोग की चर्चा, समुदाय का विद्यालय के जवाबदेही आदि पर चर्चा की गई।मौके पर सांसद ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास में अभिभावक एवं शिक्षकों की मुख्य भूमिका होती है। आज के अभिभावक शिक्षक बैठक में विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 18 छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने में विद्यालय प्रबंधन समिति के चार सदस्यों, 18 अभिभावकों को एवं नौ शिक्षकों को सम्मानित किया गया।विद्यालय के विकास एवं सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सांसद महोदय द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें मुख्य रूप से सांसद ने बाल विवाह रोकने, छात्रों की नियमित उपस्थिति, दो पहिया वाहन एवं मोबाइल फोन विद्यालय परिसर में न लाने हेतु विशेष रूप से अभिभावक को तथा बच्चों के साथ चर्चा किए, बच्चों को अपने पढ़ाई के दौरान अपने विद्यालय मे बिताए गए समय को भी इन्होंने बच्चों के साथ चर्चा की तथा कुछ बच्चों के साथ उन्होंने बात भी किया।बच्चों ने बताया कि कोई पायलट, तो कोई डॉक्टर, तो कोई टीचर बनना चाहते हैं, और उनको उन्होंने प्रेरित भी किया सांसद महोदय द्वारा बेटियों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए विशेष बल दिया। इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती दास सुनंदा चंद्र मलेश्वर द्वारा रेल टेस्ट, प्री बोर्ड रिजल्ट, बच्चों की नियमित उपस्थिति आदि पर अभिभावकों को बताया और प्रेरित किया।इस बैठक में विद्यालय के बाल संसद सदस्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा चार कमरों के निर्माण एवं प्रार्थना सभा का स्टेज के सौन्दरिकरण के लिए ज्ञापन सोपा गया, जिस पर सांसद महोदय का सकारात्मक आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर 671 अभिभावकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। सत्य प्रकाश केसरी के द्वारा सफलतापूर्वक मंच का संचालन किया गया।इस बैठक में एसएमसी अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष दिलीप महतो, अन्य एसएमसी सदस्य वार्ड पार्षद संगीता देवी, APO एमलिन सुरीन, प्रखंड प्रसार शिक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन, बीआरपी नंदिता साहू, लोहरदगा सांसद प्रतिनिधि आलोक साहू, समाज सेवी सुबोध साहू, दीपक सराफ़, जितेंद्र मित्तल तथा विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अन्य कर्मी तथा बाल संसद के सभी सदस्य की भी उपस्थित रही।सांसद महोदय के द्वारा सभी अभिभावकों से शपथ ग्रहण भी कराया गया, इस बैठक के सफल आयोजन को बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षेतर कर्मी का संपूर्ण योगदान रहा, तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री लक्ष्मी नारायण तिवारी जी के द्वारा दिया गया तथा राष्ट्रगान कराकर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
आजसू के दिग्गज नेता ने इस्तीफा दियाएबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आजसू नेता क्रांतिकारी इस्लाम अंसारी ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा भेज दिया है। श्री अंसारी ने कहा कि बहुत जल्द वे कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।श्री अंसारी ने बताया कि वे सांसद सुखदेव भगत के नेतृत्व कौशल से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के इच्छुक है। श्री अंसारी आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य 1986 से रहे है आजसू में रहते हुए गुमला जिला के कई पदों में तथा लोहरदगा विधानसभा प्रभारी और केंद्रीय सचिव भी रह चुके है। 2009 एवं 2014 में आजसू को जीताने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। झारखंड आंदोलन के दौरान छह बार जेल भी जाना पड़ा है। श्री अंसारी को झारखंड सरकार द्वारा सेनानी की दर्जा प्राप्त है और पेंशन भी मिलती है। श्री अंसारी वर्तमान में बॉक्साइट माइंस के विभिन्न संगठनों के नेता हैं।
श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) के कार्यकारिणी की हुई समीक्षा बैठकनए सत्र 2026- 27 के चुनाव पर भी हुई चर्चाटीम एबीएन, रांची। श्री महावीर मंडल ,केंद्रीय समिति के कार्यकारिणी की बैठक मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन मंडल के मंत्री सुभाष साहू ने किया।अध्यक्ष जय सिंह यादव ने आए हुए सभी पदाधिकारीयो व कार्यकरणी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा इस वर्ष 2025- 26 में श्री रामनवमी महोत्सव के आयोजन की समीक्षा बैठक पर आज हम सब चर्चा कर रहे हैं। आप सभी लोगों के सहयोग से 2025 श्री रामनवमी महोत्सव बड़े ही धूमधाम से पूरे राज्य में मनाया गया। राज्य के सभी अखाड़ाधारीयो का भरपूर सहयोग हम लोगों को प्राप्त हुआ हम लोगों ने भी अपने पदाधिकारी के साथ मिलकर सभी अखाड़ा में जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर प्रशासन के साथ मिलकर सकारात्मक सहयोग बनाया। जिला प्रशासन ने भी श्री रामनवमी महोत्सव पर मंडल के साथ मिलकर भरपूर सहयोग दिया है। इस सफलता का श्रेय सभी अखाड़ाधारीयो व आप सहयोगियों एवम श्री राम के भक्तों को जिला प्रशासन सहित नगर प्रशासक को जाता है हम इन सभी लोगो के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई और धन्यवाद प्रेषित करते है। मंत्री सुभाष साहू ने भी रामनवमी के इस पावन उत्सव पर किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए इसे और बेहतर, सुंदर बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव मांगे कई सदस्यों ने अपने अपने सुझाव सुझाव भी बैठक में रखे। सदस्यों के बीच नए सत्र 2026-27 के श्री महावीर मंडल के चुनाव पर भी विचार विमर्श किया गया। आय ब्यय से संबंधित बाते अध्यक्ष ने पटल पर रखा।अपने सुझाव में उन्होंने कहा संस्था में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का भी प्रयास किया जाना चाहिए एवं पुराने सदस्यों से हम अपील करते है कि श्री रामनवमी के समय कम से कम मंडल में अपना भरपूर योगदान देकर महोत्सव को और भी सुंदर बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। इस अवसर पर दही, चूड़ा, तिलकुट का भी प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया। कार्यकारणी बैठक में अध्यक्ष जयसिंह यादव, मंत्री सुभाष साहू, कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, राहुल सिन्हा चंकी, उदय रविदास, संतोष गुप्ता, बलराम प्रसाद, दीपक ओझा, प्रेम सिंह, बिंदुल वर्मा, राजू यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश सिंह, अशोक यादव, कमलेश यादव, पवन सिंह, राजा सेन गुप्ता, ननकू तिर्की, अनिल यादव, महेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। उक्त जानकारी श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) के कोषाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत ने दी।
एयरपोर्ट में राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागतटीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका के रांची पधारने पर रांची एयरपोर्ट में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका 16 जनवरी से मारवाड़ी भवन में आयोजित मारवाड़ महोत्सव के उद्घाटन सत्र में, तथा 17 जनवरी को प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्वागत व अभिनंदन करने वालों में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री कौशल राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष मनोज चौधरी, रांची जिला अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, महामंत्री निर्मल बुधिया, मारवाड़ी सहायक समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक नारसरिया, पूर्व महामंत्री रमण वोडा आदि शामिल थे।उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
16 जनवरी को उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के संयुक्त तत्वाधान में 16 जनवरी से 18 जनवरी तक तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव 2026 का आयोजन हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में किया गया है। 16 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे मारवाड़ महोत्सव के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे। विशिष्ट अतिथि में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गोयनका एवं राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहेंगे। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक मारवाड़ी भवन में राजसी परंपराएं, जीवंत संस्कृति मारवाड़ी गौरव का भव्य संगम रहेगा, मारवाड़ महोत्सव में लोक कला, लोकगीत, नृत्य, हास्य और पारंपरिक रंग तथा राजस्थान की समृद्ध संस्कृति एवं स्वादिष्ट व्यंजनों की भरपूर आनंद ले सकते हैं। महोत्सव में राजस्थानी व्यंजन चोखी धाणी, साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिन्हें राजस्थान से पधारे 40 प्रतिभाशाली राजस्थानी कलाकार अपनी कला से सजाएंगे जिसमें घूमर नृत्य, कालबेलिया, लोकगीत, लोकनाट्य आदि शामिल है यह सभी महोत्सव राजस्थान की जीवित परंपराओं को जीवंत कर देंगे। साथ ही साथ मेहंदी रचनी-पारंपरिक डिजाइनों से सजे हाथ, अपनी संस्कृति ने जाणो-मारवाड़ी परंपरा और विरासत की प्रस्तुति, मारवाड़ री मंच-लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रंग भरो राजस्थान- रंगीली और रंगों की रचनात्मक छंटा, घूमर डांस- राजस्थानी लोक नृत्य की शान, कुण है फुतारो-पारंपरिक वेशभूषा प्रतियोगिता, अपणी माटी रो गीत- मिट्टी से जुड़े मधुर लोकगीत, पगड़ी रो पेंच-मारवाड़ी शान और पगड़ी बांधने की कला, हंस लो सा-हास्य से भरपूर मनोरंजन, राजस्थान री रास-नृत्य और संस्कृति का राजसी संगम, आदि का भव्य आयोजन किया जाएगा। रांची में पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि मारवाड़ महोत्सव के मुख्य संयोजक- अरुण भरतीया, अनुज अग्रवाल, विकास मोदी, एवं संयोजक -अभिषेक झाझरिया, डॉली केजरीवाल, शशांक बजाज, मोनिका अग्रवाल, विनीता सिंघानिया, कुणाल जालान, शैलेश अग्रवाल, निकुंज पोद्दार, रमन बोड़ा बनाये गये हैं उन्होंने लोगों से तीन दिवसीय मारवाड़ महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उक्त जानकारी झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।
मोरहाबादी मैदान में नमो पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया उद्घाटन टीम एबीएन, रांची। मकर संक्रांति के अवसर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के तत्वावधान में मोरहाबादी मैदान में भव्य नमो पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ ने किया। इस अवसर पर मैदान देशभक्ति, उत्सव और सामाजिक सरोकारों के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया गया, वहीं जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों के बीच कंबल और खिचड़ी बांटी गयी। मकर संक्रांति के पारंपरिक उल्लास के साथ-साथ सामाजिक सेवा का यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों में पतंग उड़ाने को लेकर उत्साह देखने लायक था, जबकि गरीब परिवारों ने कंबल और खिचड़ी वितरण के लिए समिति का आभार जताया। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन कई मायनों में विशेष है। उन्होंने कहा, आज आर्मी डे है और 140 करोड़ भारतीयों को अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। उन्होंने भारतीय सेना की वीरता, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए कहा कि सेना ने हमेशा देश की रक्षा में सर्वोच्च योगदान दिया है।
मकर संक्रांति पर गुमला में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर, तिलकुट बेचने जा रहे 4 लोगों की मौत एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुमला। जिले में बृहस्पतिवार सुबह एक पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है। मृतकों की पहचान जारी पुलिस ने बताया कि यह घटना भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत भड़गांव क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारिस बिन जमां ने बताया, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में से दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि रांची से तिलकुट विक्रेता जिस पिकअप वैन में यात्रा कर रहे थे, उसे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। तेज गति से आ रहे हाईवा वाहन ने पीछे से टक्कर मारी जानकारी के अनुसार, टाटा मैजिक पिकअप में सवार सभी लोग रांची से गुमला की ओर तिलकुट बेचने जा रहे थे। गुरुवार की सुबह वे अपने माल के साथ निकले थे, लेकिन भड़गांव के पास यह हादसा हो गया। पुलिस को आशंका है कि तेज गति से आ रहे हाईवा वाहन ने पीछे से टक्कर मारी और घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.