टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में मारवाड़ी भवन के सभागार में आयोजित एक गरिमामय सेमिनार कार्यक्रम में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजय सर्राफ को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, मारवाड़ महोत्सव के सफल आयोजन तथा मीडिया क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संजय हरलालका (कोलकाता) एवं पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने संयुक्त रूप से संजय सर्राफ को अंगवस्त्र ओढ़ाकर, प्रतीक चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं।संजय सर्राफ पिछले लगभग 20 वर्षों से रांची की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निरंतर जनसेवा में समर्पित हैं। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता, सेवा एवं संगठनात्मक मजबूती को बढ़ावा दिया है, जिससे झारखंड में उन्होंने एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। वर्तमान में वे श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन, राष्ट्रीय सनातन एकता मंच एवं पवित्रम सेवा परिवार में प्रांतीय प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त वे हिंदी साहित्य भारती के उपाध्यक्ष, अग्रवाल सभा, मारवाड़ी सहायक समिति सहित अनेक संस्थाओं में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रमंडलीय उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, महामंत्री निर्मल बुधिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, मारवाड़ी सहायक समिति के उपाध्यक्ष कौशल राजगढ़िया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, सम्मान और प्रेरणा से ओत-प्रोत रहा, जिसने समाजसेवा के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आज विद्या विकास उच्च विद्यालय नवारी पड़ा लोहरदगा में डॉ भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती विद्यालय के प्रांगण में मनायी गयी। जिसमें अंबेडर जी की सरल एवं सादगी जीवन शैली और देश के लिए संविधान के प्रति कार्यशैली और संविधान निर्माण की प्रारूप रेखा जो तैयार किये उस के बारे छात्रों के बताया गया। डॉ साहब जीवन भर सामाजिक एकरुपता के लिए अपना सिद्धांत लोगों को बताये और भी उस समय जब छुआछूत, जाति, धर्म का भेद भाव का जब बोल बल था। ऐसे महान विचार धारा देश के लिए रखने वाले महान व्यक्ति को छात्रों के समक्ष रखना और आगे बढ़ाना हम लोगों के लिए गौरव की बात है। जिन्होंने कई देश के संविधान को जाकर अध्ययन कर अपने देश में संविधान का प्रारूप तैयार कर अपनी अध्यक्षता में देश का संविधान तैयार किये।हम सब देशवासी को गर्भ है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक राम विलास सिंह, शिक्षक विनय कुमार पाठक, सूरज तिवारी, खुशी कुमारी, राजवीर सिंह, सुहास कुमार, विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर उन्हें याद करते हुए पूर्व विधायक स्वर्गीय कमल किशोर भगत द्वारा स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर (लोहरदगा समाहरणालय मैदान के समीप) के प्रतिमा में आजसू पार्टी के पदाधिकारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष ओमभारती केंद्रीय सचिव सुरज अग्रवाल, अंजू देवी, विश्वनाथ उरांव, महेंद्र महतो, बबलू महतो, राजेंद्र लोहरा, सरस्वती देवी राजन मेहता, विकी कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बीसीसीएल ABOCP माइंस के पास अवैध कोयला उत्खनन और डिपो का संचालनएबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से x पर झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, विधायक रागिनी सिंह, धनबाद पुलिस को ट्वीट पर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने लिखा कि बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक-2 केसरगढ़ में एक बार फिर अवैध कोयला कारोबार धड़ल्ले से जारी। बीसीसीएल के ABOCP माइंस के समीप खुलेआम अवैध मुहाने खोलकर कोयले की कटाई की जा रही है, जिससे इलाके में फिर से बड़े हादसे की आशंका गहरा गई है।माइंस के ऊपर ही अवैध कोयला डिपो संचालित किया जा रहा है। बाहरी मजदूरों को बुलाकर दिन-रात कोयले की कटाई और ढुलाई कराई जा रही है। इसके बाद कोयले को इकट्ठा कर रात्रि के समय ट्रकों में लोड कर अवैध भट्टों तक पहुंचाया जा रहा है।गौरतलब है कि पूर्व में केसरगढ़ में अवैध कोयला कारोबार चलाया जा रहा है जिसके वजह से चाल धंसने की दर्दनाक घटना में कई मजदूरों की जान जा चुकी है फिर भी खुलेआम अवैध कोयला कारोबार जारी है ओर इसके बावजूद भी अवैध कारोबार पर कोई रोक नहीं लग पा रही है।जिससे फिर से कभी भी बड़ा घटना घट सकता है ओर इसका जिम्मेवार बीसीसीएल प्रबन्धक ओर सीआईएसफ की होगी कि इस अवैध कोयला कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।
पार्टी के दौरान पिज्जा में नशा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी दानिश को रांची पुलिस ने किया गिरफ्तारटीम एबीएन, रांची। राजधानी में दोस्त की बर्थडे पार्टी के नाम पर बुलाकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में रांची पुलिस नेटवर्क कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पश्चिम बंगाल भागने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले की जांच जारी है. पीड़िता तिशा सिंह (25) (बदला हुआ नाम), जो जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में रहकर एमडीएस की तैयारी कर रही है, ने पुलिस को दिए फर्दबयान में आरोप लगाया है कि पार्टी के दौरान उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया।पीड़िता के मुताबिक, 9 अप्रैल को वह अपने दोस्त ओली विश्वकर्मा के बुलावे पर गोकुल वाटिका स्थित फ्लैट में जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंची थी। उसे बताया गया था कि पार्टी में कई लड़कियां भी आएंगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने देखा कि कुछ युवक पहले से मौजूद थे। उसने असहजता जताई, लेकिन भरोसा दिलाने पर वहीं रुक गई। रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।आरोप है कि इसी दौरान दानिश नामक युवक ने उसे पिज्जा दिया, जिसे खाने के बाद उसे नशा जैसा महसूस हुआ और आंखों के सामने अंधेरा छाने लगा। वह किसी तरह कमरे में आराम करने गई, जहां दानिश ने दरवाजा अंदर से बंद कर उसकी हालत का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर युवती ने खुद को खून से लथपथ पाया और गंभीर हालत में थी।उसने घटना की जानकारी अपने दोस्त को दी, जिसने उसे हॉस्टल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर 11 अप्रैल को उसे ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सहेली के कहने पर पुलिस को सूचना दी गई। लालपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता का फर्दबयान दर्ज किया है।
टीम एबीएन, धनबाद। जनता श्रमिक संघ के बैनर तले केंद्रीय संगठन सचिव शुभम कुमार ने एकीकृत ब्लॉक 4 कोलियरी के अंतर्गत चल रहे विष्णु शिवा आउटसोर्सिंग के समीप 4 सूत्री मांगों को लेकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ एक दिवसीय धरना पर बैठ गये। ब्लॉक 4 के परियोजना पदाधिकारी एसके शरण धरना स्थल पर पहुंचकर शुभम कुमार से वार्ता की। किंतु समाचार लिखे जाने तक वार्ता विफल रही। चार सूत्री मांगों में पहली मांग बेरोजगार युवाओं को रोजगार देना, दूसरी मांग जाली लगाकर ब्लास्टिंग करना, तीसरी मांग प्रदूषण को कम करने के लिए पानी का छिड़काव करना एवं चौथी मांग आसपास के ग्रामीणों को पीने के पानी की व्यवस्था करवाना है।परियोजना पदाधिकारी एसके शरण ने इनकी मांगों को सही बताया है। मौके पर रवि राय, दिलीप यादव, विजय कुमार, मुकेश कुमार, मनोज दास इत्यादि मौजूद थे।
टीम एबीएन, राहे/ रांची। कल 14 अप्रैल 2026 दिन मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर राहे चौक में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर आज आर्किड इंटरनेशनल स्कूल राहे में एक डॉ परमेश्वर लाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। बैठक से कार्यक्रम का रूपरेखा तय की गयी। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिन 12 बजे गोमदा चौक से राहे चौक तक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, तत्पश्चात प्रतिमा अनावरण कर सांस्कृतिक और संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने दी। यह कार्यक्रम अंबेडकर विचार मंच राहे के तत्वावधान में किया जायेगा, जिसमें राहे क्षेत्र से सैकड़ों लोग शामिल होंगे। बैठक के मौके पर जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो, डॉ परमेश्वर लाल, अमजद अली, उमेश महतो, दामोदर प्रजापति, कलाचंद भोक्ता, पंचानन मुंडा, शुभम, सनातन, जितेन्द्र के अलावा अन्य गण मान्य लोग उपस्थित हुए।
भक्ति, ज्ञान और प्रेम की अविरल धारा भक्ति के सागर में डूबी रांची टीम एबीएन, रांची। सेठ रामेश्वर लाल पोद्दार स्मृति भवन न्यास मंडल द्वारा चुटिया स्थित पोद्दार धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आज अत्यंत भव्य और भावपूर्ण समापन हुआ। पिछले सात दिनों से प्रवाहित हो रही इस आध्यात्मिक गंगा ने न केवल श्रद्धालुओं को भक्ति में सराबोर किया, बल्कि पूरे शहर को कृष्णमय वातावरण में रंग दिया। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पंडाल भक्ति और आस्था के सागर में परिवर्तित हो गया।सुप्रसिद्ध कथावाचिका माँ चैतन्य मीरा जी के श्रीमुख से प्रवाहित इस कथा के सातवें दिन द्वारिका लीला और सुदामा चरित्र का अत्यंत सजीव एवं मार्मिक चित्रण किया गया। झांकियों और भजनों के माध्यम से प्रस्तुत इस प्रसंग ने श्रद्धालुओं के हृदय को गहराई से स्पर्श किया। जब भगवान श्रीकृष्ण अपने बाल सखा सुदामा के आगमन का समाचार पाकर नंगे पांव दौड़ पड़े, तो उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। माँ जी ने इस प्रसंग के माध्यम से समझाया कि सच्ची मित्रता में पद, प्रतिष्ठा या वैभव का नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और आत्मीयता का महत्व होता है।कथा के क्रम को आगे बढ़ाते हुए मां चैतन्य मीरा जी ने कृष्ण-उद्धव संवाद का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव के माध्यम से संसार को निष्काम कर्म, योग और भक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह संसार नश्वर है, शरीर क्षणभंगुर है, लेकिन आत्मा और परमात्मा का संबंध शाश्वत और अटूट है। उनके उपदेशों ने श्रद्धालुओं को जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझने की प्रेरणा दी।सात दिवसीय इस दिव्य अनुष्ठान का समापन विधिवत पूजा-अर्चना और पूणार्हुति हवन के साथ हुआ। व्यासपीठ पूजन के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में आहुतियां अर्पित की गयीं, जिससे पूरा वातावरण सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। अपने अंतिम संबोधन में माँ चैतन्य मीरा जी ने रांची की धर्मप्रेमी जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और संस्कारों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। मुख्य यजमान के रूप में रघुनंदन टिबड़ेवाल, राजेश टिबड़ेवाल एवं ऋषि टिबड़ेवाल परिवार का विशेष योगदान रहा, जिन्हें मां जी ने आशीर्वाद प्रदान किया। इसके साथ ही सेठ रामेश्वरलाल पोद्दार भवन न्यास समिति के सभी सदस्यों के अथक परिश्रम और सुव्यवस्थित आयोजन की सराहना की गयी। इस आयोजन की सफलता में संयोजिका रेखा अग्रवाल एवं श्री कमल अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी लगन, समर्पण और कुशल नेतृत्व ने पूरे कार्यक्रम को एक परिवार की तरह जोड़कर रखा। शाम ढलते-ढलते जब श्रद्धालु पंडाल से विदा लेने लगे, तो उनके चेहरों पर एक अद्भुत आत्मिक शांति और संतोष झलक रहा था। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से सफल रहा, बल्कि इसने समाज में प्रेम, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश भी प्रभावी रूप से प्रसारित किया।समापन समारोह में रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह, रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो एवं वार्ड पार्षद अंजू देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त न्यास सचिव फतेहचंद अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, ओम प्रकाश मोदी, पुलकित अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, संजय सर्राफ, विश्वनाथ सिंघानिया, सुभाष पोदार, संजय विजयवर्गीय, कृष्ण शर्मा, दीपक अग्रवाल, अमित मुरारका, जितेंद्र अग्रवाल, कैलाश केसरी, पंकज सिंघानिया, अनमोल सिंघानिया, पिंकू अग्रवाल, मुकेश साबू, कमल मोदी सहित अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।
प्रमंडलीय आयुक्त ने अवर निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण प्रमंडलीय आयुक्त का लातेहार उपायुक्त ने किया स्वागत, दिया गया गार्ड आफ आनर एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार/ पलामू। प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज लातेहार पहुंचकर समाहरणालय स्थित अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निबंधन व्यवस्था की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया।आयुक्त ने कार्यालय में उपलब्ध मानव संसाधन, कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा करते हुए आगत-निर्गत पंजी, फी बुक, दस्तावेज निबंधन रजिस्टर आदि पंजियों एवं अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अवर निबंधन पदाधिकारी को सभी अभिलेख अद्यतन, त्रुटिरहित एवं सुव्यवस्थित रखने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। जिला अवर निबंधन पदाधिकारी ने कार्यालय में मानव संपदा की कमी पर ध्यान आकृष्ट कराया। आयुक्त ने इस संबंध में आवेदन देने को कहा, ताकि विभाग को प्रतिवेदित किया जा सके। साथ ही उपायुक्त के माध्यम से आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने संबंधी प्रक्रिया किया जा सके। निबंधन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि कार्यालय में औसतन 12 रजिस्ट्री ही होती है। आयुक्त ने इसे बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की जरूरत बतायी। आयुक्त ने आनलाइन निबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने, दस्तावेज सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को सहज बनाने तथा आम नागरिकों को अनावश्यक विलंब से बचाने के निर्देश दिये। उन्होंने भूमि संबंधी अभिलेखों के सत्यापन में सतर्कता बरतने, फर्जीवाड़ा रोकने एवं प्रतिबंधित भूमि के निबंधन पर तत्परता से रोक लगाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड रूम के सुव्यवस्थित रख-रखाव, अभिलेखों के डिजिटलीकरण एवं आगंतुकों के लिए बैठने, पेयजल एवं मार्गदर्शन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के पूर्व लातेहार के स्थानीय परिषदन में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य पदाधिकारियों ने आयुक्त का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अवर निबंधन पदाधिकारी बिपिन साहु आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.