Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन

झारखंड

View All
धनबाद : होटल में बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद छिनतई
Published / 2026-01-23 20:10:32
धनबाद : होटल में बदमाशों का तांडव, मारपीट के बाद छिनतई

धनबाद में दिनदहाड़े कानून-व्यवस्था फेल? होटल में घुसकर बदमाशों ने की मारपीट, सोने की चेन और 75 हजार लूटे एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के कतरास थाना क्षेत्र के कांको मोड़ पर गुरुवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी, जब दर्जनों हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी होटल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की। इस दौरान होटल संचालक पर जानलेवा हमला भी किया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। होटल में घुसकर तोड़फोड़ शुरू की हमले में होटल संचालक अंबुज मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंबुज मंडल ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि 15 से 20 की संख्या में आए बदमाश लाठी-डंडे और अवैध हथियारों से लैस थे। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोग होटल में खाना खाने आये थे। खाना खाने के बाद उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और होटल संचालक को धमकाने लगे। इसके बाद गुरुवार को वही लोग अपने कई साथियों के साथ दोबारा होटल पहुंचे और सुनियोजित तरीके से होटल में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। 75 हजार रुपये नकद भी लूट लिये विरोध करने पर बदमाशों ने अंबुज मंडल के साथ बेरहमी से मारपीट की और उनके गले से करीब 1.40 लाख रुपये की सोने की चेन छीन ली। इसके अलावा होटल काउंटर से 75 हजार रुपये नकद भी लूट लिये गये। अंबुज मंडल ने दावा किया है कि पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस को साक्ष्य के तौर पर सौंपा जायेगा। सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में डर का माहौल पुलिस का कहना है कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

लोहरदगा : शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद सुखदेव भगत, बंधाया ढाढ़स
Published / 2026-01-23 20:08:27
लोहरदगा : शोकाकुल परिवारों से मिले सांसद सुखदेव भगत, बंधाया ढाढ़स

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत शुक्रवार को शोक की घड़ी में पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। सांसद सुखदेव भगत सबसे पहले छतर बगीचा, लोहरदगा स्थित नेतरहाट स्कूल के पूर्व शिक्षक स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने स्वर्गीय दुबे के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर इस अपूरणीय क्षति पर गहरा दु:ख व्यक्त किया। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय अवध बिहारी दुबे एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और आदर्श शिक्षक थे, जिनका शिक्षा जगत में अतुलनीय योगदान रहा है। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। इसके पश्चात सांसद सुखदेव भगत कोर्ट रोड स्थित बलदेव साहू महाविद्यालय के पूर्व डेमोन्स्ट्रेटर स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के आवास पहुंचे। वहां भी उन्होंने स्वर्गीय गोपाल प्रसाद गुप्ता के पार्थिव शरीर को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। सांसद ने कहा कि स्वर्गीय गुप्ता अपने सरल स्वभाव, कर्मठता और शैक्षणिक सेवाओं के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे। उनका जाना शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर सांसद सुखदेव भगत ने दोनों परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में वे और उनका परिवार शोकाकुल परिजनों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुलाकात के दौरान सांसद के निजि सचिव आलोक साहू सहित स्थानीय गणमान्य लोग, शिक्षक समुदाय के सदस्य एवं क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे।

सांसद सुखदेव भगत ने गुमला में रेल लाइन का मामला संसद ने उठाया
Published / 2026-01-23 20:07:44
सांसद सुखदेव भगत ने गुमला में रेल लाइन का मामला संसद ने उठाया

सांसद सुखदेव भगत ने रेलवे की बैठक में गुमला में नयी रेलवे लाइन बनाने की मुद्दा को प्रमुखता से उठाया  नगजुआ, आकाशी में ट्रेन का ठहराव और अनेक ट्रेनों का परिचालन लोहरदगा की तरफ से चलाने की मांग को सांसद ने उठाया टीम एबीएन, रांची। रांची रेडिसन ब्लू होटल में दक्षिण पूर्व रेलवे जॉन के अंतर्गत रांची एवं चक्रधरपुर डिविजनल कमेटी के एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता सांसद विद्युत वरण महतो ने की। बैठक में उपस्थित सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र के रेलवे से जुड़े समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत की उपस्थित थे जिन्हें दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने शाॉल एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने गुमला में नई रेलवे लाइन बनाने का मुद्दा को प्रमुखता से रखा। सांसद ने कहा का आजादी इतने वर्ष बीतने के बावजूद गुमला को रेलवे लाइन से नहीं जोड़ना दुर्भाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुमला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। पूर्वोत्तर भारत का पहला परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले लाइंस नायक अलबर्ट एक्का गमला के रहने वाले थे। यहां भगवान हनुमान जी का जन्म स्थल अंजनी धाम, आदिवासियों का पवित्र धार्मिक स्थल सिरा सीता नाला, भगवान शिव का पवित्र मंदिर टांगीनाथ धाम स्थित है उन्होंने जल्द गुमला में नई रेलवे लाइन बनाने की मांग की। सांसद ने रांची से टोरी भाया लोहरदगा तक दोहरी लाइन बनाने, रांची से लोहरदगा होते हुए गुमला बानो रेलवे स्टेशन तक नई रेलवे लाइन  बनाने, रांची सासाराम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नगजुआ स्टेशन में कराने, रांची से दिल्ली वाया लोहरदगा गरीब रथ सप्ताह में एक दिन चलाने, रात्रि में लोहरदगा से रांची जाने वाले मेमू ट्रेन का ठहराव आकाशी स्टेशन में कराने, पोकला स्टेशन में संबलपुर जम्मूतवी  ट्रेन, संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस एवं धनबाद अलपपुजा एक्सप्रेस ट्रेनका ठहराव कराने, लोहरदगा रांची मेमो ट्रेन में अतिरिक्त 6 बोगी जोड़ने, रांची सासाराम एक्सप्रेस में चार बोगी अतिरिक्त जोड़ने, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन भाया लोहरदगा चलाने, चोपन एक्सप्रेस भाया लोहरदगा का परिचालन प्रतिदिन कराने, रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन को दो दिन लोहरदगा होकर चलाने, संबलपुर बनारस एक्सप्रेस भाया लोहरदगा की तरफ से चलाने, रांची सासाराम इंटरसिटी ट्रेन मुगलसराय स्टेशन तक चलाया जाये, आकाशी और इरगांव स्टेशन में यात्रियों के अनुपात में यात्री शेड बहुत छोटा है, शेड की लंबाई बढ़ाया जाए, रांची नयी दिल्ली गरीब रथ भाया लोहरदगा होकर चलाने, टाटा पटना वंदे भारत ट्रेन को भाया मुरी रांची लोहरदगा डाल्टनगंज होकर चलाने, भोक्ता बगीचा हॉलट शेड विहीन है यहां शेड का निर्माण कराने, आकाशी स्टेशन से नरौली जाने वाले पथ रेलवे जमीन का है जो काफी जर्जर अवस्था में है इस सड़क का निर्माण शीघ्र कराया जाये, लोहरदगा में रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण जनता को आवागमन में काफी परेशानी हो रहा है।इसलिए बसो की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ अनेक और समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए उसका त्वरित गति से निदान करने की मांग की। इस बैठक में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, चतरा  पुरूलिया के लोकसभासांसद, उड़ीसा राज्यसभा सांसद, उड़ीसा के विधायक झारखंड राज्यसभा सांसद सहित दक्षिण पूर्वी रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा रांची एवं चक्रधरपुर के डीआरएम एवं दक्षिण पूर्वी रेल रेलवे जोन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन
Published / 2026-01-23 19:06:02
झारखंड जिम्नास्टिक संघ के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को झारखंड जिम्नास्टिक संघ के नवनिर्मित कार्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। इस कार्यालय का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी, रांची शिवेंद्र कुमार के कर-कमलों द्वारा किया गया। मौके पर झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र नाथ दुबे, झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष गोविंद झा, सचिव तुलिका श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष डॉ दीपक कुमार साहु एरोबिक्स प्रभारी विकास कुमार गोप, हेमा कुमारी, रिदमिक जिम्नास्टिक प्रभारी दीप कुमारी मांझी एवं दीपिका लांबा, तथा एक्रोबेटिक जिम्नास्टिक प्रभारी अमित गोप सहित संघ के कई पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री शिवेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड जिम्नास्टिक संघ का यह कार्यालय खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच सिद्ध होगा, जिससे संघ की गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जा सकेगा। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस कार्यालय के खुलने से अब खिलाड़ियों को अपने कार्यों, पंजीकरण, प्रतियोगिता संबंधी जानकारी एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह कार्यालय खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्थापित किया गया है। यह कार्यालय प्रतिदिन खुलेगा, जिससे खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध हो सकेगा। कार्यक्रम के अंत में संघ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के रांची आगमन पर हुए कई कार्यक्रम
Published / 2026-01-22 21:04:05
श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के रांची आगमन पर हुए कई कार्यक्रम

रांची में परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के शुभ आगमन पर भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा से जुड़ी हो : गुरुदेव सत्पथी  टीम एबीएन, रांची। श्रद्धा, सबूरी और सेवा के सार्वकालिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले परम श्रद्धेय गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी का एक भव्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन सीएमपीडी, कांके रोड स्थित मयूरी प्रेक्षागृह में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में हुआ। यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि समाज सेवा और नैतिक मूल्यों के प्रति जनमानस को जागृत करने वाला भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी ने अपने ओजस्वी वाणी-संदेश के माध्यम से श्रद्धा, सबूरी और निस्वार्थ सेवा के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायी शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति वही है जो मानवता की सेवा से जुड़ी हो और समाज के अंतिम व्यक्ति तक करुणा एवं सहयोग का भाव पहुंचायें। उन्होंने कहा कि करूणा के महान प्रतिरूप मां पिता है, उन्हें सम्मान करे। गौरतलब है कि गुरुदेव श्री चंद्रभानु सत्पथी जी के मार्गदर्शन में अब तक भारत सहित विश्वभर में 400 से अधिक साईं मंदिरों का निर्माण कराया जा चुका है। इसके साथ ही उनके सान्निध्य एवं प्रेरणा से अनेक शैक्षणिक संस्थानों एवं विद्यालयों का सफल संचालन किया जा रहा है। ये संस्थान शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी संदेश दे रहे हैं, जो समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण हैं। इस गरिमामय आयोजन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने संबोधन में उन्होंने गुरुदेव के सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संत समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरयू राय पूर्व मंत्री झारखंड एवं विधायक जमशेदपुर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, उपस्थित रहे। उन्होंने भी गुरुदेव के सेवा कार्यों को समाज के लिए अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुदेव सत्पथी, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने श्री साईं बाबा के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर एवं मुकेश काबरा द्वारा गणेश वंदना के साथ किया। सभी आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर सबका मन मोह लिया तथा महिलाओं द्वारा गाये सुमधुर भजनों ने वातावरण में आध्यात्मिक उत्सव का माहौल कर दिया। शहरवासियों, श्रद्धालुओं एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों ने सपरिवार इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन के उपरांत सभी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके अजय मारू, गोवर्धन प्रसाद गाड़ोदिया, राजकुमार केडिया, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुकेश काबरा, सोहन दारुका, आदर्श दोदराजका, संजीव विजयवर्गीय, आनंद दोदराजका, मनीष कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, ललित ओझा, संजय सर्राफ, मनीष लोधा, अमित चौधरी, विष्णु सेन, कमल सिंघानिया, पंकज पोद्दार, मुरारी अग्रवाल, किशोर मंत्री, निरंजन शर्मा, चंडी प्रसाद डालमिया, निर्मल बुधिया, अनिल अग्रवाल, अशोक नारसरिया, भानु जालान, अशोक धानुका, नरेंद्र लखोटिया, वासुदेव भाल्ला, रोहित पोद्दार सहित अनेक भक्तगण एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने रांचीवासियों के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सेवा भाव का संचार किया।गुरुजी डॉ. चंद्र भानु सतपथ्य जी का परिचयगुरुजी चंद्र भानु सतपथ्य जी एक अत्यंत श्रद्धेय आध्यात्मिक गुरु हैं, जिनका शिरडी साईं बाबा से गहरा आध्यात्मिक संबंध है। वे बाबा के श्रद्धा और सबूरी के संदेश का प्रचार करते हैं तथा पवित्रता, विनम्रता, आत्म-अनुशासन और निःस्वार्थ सेवा पर विशेष बल देते हैं। उनकी सरल एवं व्यावहारिक शिक्षाएँ आत्मिक परिवर्तन, नैतिक जीवन और ईश्वरीय इच्छा के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती हैं।शिक्षाविदों और प्रशासकों के परिवार में जन्मे गुरुजी ने वर्ष 1972 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में उत्तर प्रदेश कैडर से अपने सेवाकाल की शुरुआत की। उत्तर प्रदेश और भारत सरकार में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के उपरांत, वे वर्ष 2008 में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए और पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद तक पहुँचे। अपने गौरवशाली सेवाकाल के दौरान उन्हें अनेक सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें पुलिस पदक (वीरता) – 1985, दीर्घ एवं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक – 1991 तथा विशिष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक – 1997 शामिल हैं, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए गए।सरकारी सेवा में अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के अतिरिक्त, गुरुजी एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विद्वान, आध्यात्मिक चिंतक, लेखक, समाजसेवी और मानवतावादी के रूप में भी प्रतिष्ठित हैं। उनके योगदान न केवल अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से परे हैं, बल्कि समाज में वर्ग, पंथ, धर्म, लिंग एवं सामाजिक-आर्थिक भेदभाव को भी पार करते हैं।गुरुजी डॉ. सतपथ्य को अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है, जिनमें गोविंद नारायण सम्मान (2012), प्रतिभा पाटिल द्वारा श्री गुरु भागवत सम्मान (2012), बाबा बैद्यनाथ संगीत रत्न (2011) तथा दिव्य संगीत शिरोमणि (2011) उनके संगीत एवं आध्यात्मिक योगदान के लिए शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ओड़िया आध्यात्मिक साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें महापुरुष जगन्नाथ दास सम्मान (2011) से भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में दिलायी गयी मतदाता शपथ
Published / 2026-01-22 20:22:25
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयुक्त कार्यालय में दिलायी गयी मतदाता शपथ

एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर (पलामू)। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय भवन में आज मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा ने आयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न संबद्ध  कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मियों को मतदाता शपथ दिलायी। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ ली कि वे देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मयार्दा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साथ ही यह शपथ लिया गया कि धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में प्रक्रियानुसार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मौके पर प्रशाखा पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मनीष कुमार, विकास कुमार सिंह, सचिन मीणा, प्रशांत कुमार, साकेत कुमार चौबे एवं रणधीर कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी बिजय कुमार ठाकुर, एसएमपीओ अमनदीप कुजूर, कनीय सचिवालय सहायक सोनू कुमार एवं अविनाश राज, आदित्य श्रीवास्तव, तनवीर, राहुल कुमार सहित आयुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार कार्यालय, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का कार्यालय, प्रमंडलीय जनसंपर्क कार्यालय एवं आयुक्त कार्यालय भवन में संचालित अन्य कार्यालयों के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

सारंडा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर
Published / 2026-01-22 20:21:35
सारंडा : पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर

सारंडा जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 8 से अधिक नक्सली ढेर टीम एबीएन, पश्चिमी सिंहभूम। सारंडा जंगल के कुमड़ी इलाके में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में 8 से ज्यादा नक्सली मारे गये हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस आपरेशन में नक्सली एरिया कमांडर का बंकर भी ध्वस्त किया गया। बताया जा रहा है कि एरिया कमांडर गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षा बलों का कहना है कि आपरेशन अभी भी जारी है और पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नक्सलियों के ठिकानों को खत्म करना है। इलाके में सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी गयी है।

पलामू : हादसों के 24 घंटे तीन की मौत, एक की पहचान नहीं
Published / 2026-01-22 20:20:51
पलामू : हादसों के 24 घंटे तीन की मौत, एक की पहचान नहीं

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में पिछले 24 घंटे के अंदर तीन हादसे हुए हैं। इन हादसों में तीन व्यक्ति की मौत हो गई। जिसमें से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। सभी मृतकों के शवों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। दो शव परिजनों को सौंप दिया गया है जबकि एक शव को सुरक्षित रखा गया है। पहला हादसा पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जहां सड़क हादसे में दीपक कुमार नामक युवक की मौत हो गई। दीपक अपने साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। इसी क्रम में वह हादसे का शिकार हो गया। छत्तरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है। दूसरी घटना पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार के इलाके की है, जहां हुए हादसे में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। व्यक्ति की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई। वह बाइक से कहीं जा रहे थे और हादसे का शिकार हो गये। उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। तीसरी घटना मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के टीओपी 2 के इलाके की है। जबलपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस से बुधवार को एक व्यक्ति नीचे गिर गया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टीओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई है।

रांची में देर रात डकैती, पिटाई से बच्चा गंभीर
Published / 2026-01-22 20:20:03
रांची में देर रात डकैती, पिटाई से बच्चा गंभीर

घर में घुसे डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, घटना में एक बच्चे की हालत गंभीर टीम एबीएन, रांची। रांची से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घर में घुसकर चोरों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिये। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल मामला जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र का है। यहां देर रात एक घर में डकैती की घटना हुई। अपराधियों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात लूट लिये। लाखों रुपये की संपत्ति डकैतों के हाथ लगी। बताया जाता है कि डकैतों ने घर के सदस्यों को बंधक बनाकर पिटाई की। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डकैतों ने ग्रामीणों पर किया हमला  घटना में एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है, एक महिला का हाथ टूट गया और एक व्यक्ति के सिर में चोट आयी है। जब आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे, तो डकैतों ने उन पर भी पत्थर फेंककर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.