अभी और तपेगा झारखंड, कई जिलों में 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा टीम एबीएन, रांची। झारखंड में गर्मी का प्रकोप लगातार तेज होती जा रही है और तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा।पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आने वाले पांच दिनों के पूवार्नुमान के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और दक्षिणी झारखंड के जिलों में तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, सिमडेगा, सरायकेला, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में हिट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। रांची, बोकारो और हजारीबाग में भी तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर से दक्षिण तक बनी ट्रफ लाइन यानि लो प्रेशर और बंगाल की खाड़ी की ओर बने सिस्टम के कारण गर्म हवाओं का प्रभाव बढ़ रहा है। इसके चलते फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है और गर्मी से राहत मिलने के आसार कम हैं।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, गिरिडीह। जिले से एक दुखद घटना सामने आयी है, जहां कुएं में गिरने से एक युवती और एक किशोरी की डूबकर मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की। यह हादसा शुक्रवार को सरिया थाना क्षेत्र के लालोकोनी गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों लड़कियां किसी कारणवश कुएं में गिर गयीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। एक मृतका की पहचान मृतकों में से एक की पहचान 19 वर्षीय नगमा खातून के रूप में की गयी है। वहीं दूसरी मृतका 15 साल की किशोरी बतायी जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गये शव सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों कुएं में कैसे गिरीं। जांच जारी, गांव में शोक का माहौल घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।
हाई डंपिंग और नियम विरुद्ध कार्य करने की वजह से डंपिंग स्थल पर फटी जमीन, बड़ा हादसा टला, राम अवतार आउटसोर्सिंग पर गंभीर आरोप एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के सिजुआ एरिया 5 अंतर्गत कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी की मनमानी, लापरवाही और डीजीएमएस नियमों के उल्लंघन के वजह से एक बड़ा दुर्घटना घट सकता था। कंपनी द्वारा लगातार की जा रही हाई डंपिंग के कारण लोयाबाद 5 नंबर स्थित डंपिंग स्थल की जमीन में दरारें आ गई हैं, जिससे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है। अगर समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखकर कहा कि कंपनी प्रबंधन न केवल सुरक्षा की अनदेखी कर रहा है, बल्कि मजदूरों की सुरक्षा के साथ भी गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। मजदूरों को अब तक पहचान पत्र (आई कार्ड) तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। साथ ही, अनिवार्य वीटीसी परीक्षण भी नहीं कराया गया है, जो खनन कार्य के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में यदि कोई बड़ा हादसा होता, तो मजदूरों की पहचान तक कर पाना मुश्किल हो जाता और इसकी जिम्मेदारी से कंपनी प्रबंधन पल्ला झाड़ सकता था। इस गंभीर मामले को लेकर मैने पहले ही कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी को पत्र सौंपकर हाई डंपिंग पर रोक लगाने और मजदूरों की समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी। लेकिन मेरे पत्र पर कोई विचार नहीं किया गया जिसका परिणाम अब जमीन में आई दरारों के रूप में सामने आ रहा है। वहीं, आरोप है कि डीजीएमएस निरीक्षण के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है और वास्तविक स्थिति की अनदेखी की जाती है। रत्नेश कुमार ने उपयुक्त से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए राम अवतार आउटसोर्सिंग कंपनी को अविलंब ब्लैकलिस्ट किया जाए और नियम विरुद्ध कार्य करने वाले ओर मजदूरों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले राम अवतार कम्पनी प्रबंधक पर भी कार्यवाई किया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा अप्पर बाजार स्थित चुन्नीलाल उच्च विद्यालय परिसर में लगातार 201वां सप्ताह से चल रहे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर कल दिनांक 19/04/2026 दिन रविवार को सुबह- 7:30 से 8:30 बजे तक स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे। जिसमें हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड, ब्लड ग्रुप, शुगर, बीपी, वजन, आॅक्सीजन लेवल, हार्डबीट आदि जांच के अलावा डॉ. कुमुद अग्रवाल चेकअप कर स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी देंगे। आप समय पर शिविर में आकर अपना स्वास्थ चेकअप करा सकते हैं।
आजसू ने रांची विश्विद्यालय के द्वारा तुगलकी फरमान के विरोध में आजसू ने तुगलकी फरमान को फाड़ कर विश्वविद्यालय में किया तालाबंदी टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 18/4/2026 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों एवं छात्र प्रतिनिधियों से मिलने के समय को सीमित करने के निर्णय का विरोध में तुगलकी फरमान फाड़ कर विश्वविद्यालय में तालाबंदी किया। आजसू ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों एवं छात्र प्रतिनिधियों से मिलने के लिए सप्ताह में केवल एक दिन, शुक्रवार को मात्र एक घंटे का समय निर्धारित किए जाने का निर्णय अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं छात्र हितों के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्था होने के साथ-साथ छात्रों की समस्याओं के समाधान का प्रमुख केंद्र भी है। ऐसे में प्रशासन का यह निर्णय छात्रों की समस्याओं को सुनने एवं उनके त्वरित समाधान में बाधा उत्पन्न करेगा। अधिकांश छात्र दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, जिनके लिए केवल एक निर्धारित दिन और सीमित समय में अपनी बात रखना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। छात्र प्रतिनिधियों का भी यह दायित्व होता है कि वे समय-समय पर छात्रों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखें। लेकिन इस निर्णय के कारण संवाद की प्रक्रिया बाधित होगी, जिससे विश्वविद्यालय में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हम विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि इस निर्णय को अविलंब वापस लिया जाय और प्रतिदिन छात्र छात्राओं एवं छात्र प्रतिनिधि को समस्या को रखने का काम करे ताकि समस्याओं को सहजता से रख सकें और उनका शीघ्र समाधान हो सके। यदि प्रशासन इस निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो छात्र समुदाय लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों की रक्षा हेतु चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस कार्यकम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, रवि रोशन, बिट्टू वर्मा, निशांत लिंडा, राज दुबे इत्यादि उपस्थित थे।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। धनबाद के टुंडू सीएचपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिन-रात बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है अवैध कारोबार, बड़े पैमाने पर हो रहे इस अवैध खनन से इलाके की जमीन लगातार कमजोर हो रही है, जिससे चिटाही मंदिर और सीएचपी प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह कोयला माफिया इतना बेखौफ होकर अवैध कारोबार चला रहा है? और क्यों अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले को लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने भी ट्वीट कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि धनबाद सांसद, बाघमारा विधायक के गढ़ में ही इस तरह का खुलेआम अवैध कारोबार चलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर रोक नहीं लगी, तो किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में सबसे पहले नुकसान चिटाही मंदिर और CHP प्लांट को होगा।
खपिया कोतीझरना में गूंजे गोलियों के धमाके, हथियारों का जखीरा बरामद एबीएन न्यूज नेटवर्क, केरेडारी। हजारीबाग-चतरा सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू पंचायत स्थित खपिया कोतीझरना के जंगलों में शुक्रवार दोपहर हुई भीषण मुठभेड़ में चार खूंखार नक्सली मार गिराये गये। इस संयुक्त आॅपरेशन को कोबरा बटालियन और पिपरवार पुलिस ने अंजाम दिया। मारे गये नक्सलियों में 15 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सहदेव महतो उर्फ अनुज (आरसीएम) शामिल है, जो केरेडारी थाना क्षेत्र के कुठान गांव का निवासी था। उसके साथ उसकी पत्नी नताशा, जो सब जोनल कमेटी सदस्य (एसजेडसीएम) थी और मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली बतायी जा रही है भी मारी गयी। इसके अलावा 1 लाख के इनामी एरिया जोनल कमांडर बुद्धदेव उर्फ बुधन करमाली और 10 लाख के इनामी रंजीत गंझू भी ढेर हुए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभालते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की, जिसमें चारों नक्सली मारे गए। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है, जिसमें 2 एके राइफल, 1 कोल्ट एआर-15 राइफल और 1 इंसास राइफल शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में सघन सर्च आॅपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गयी है। पुलिस अधिकारियों ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में अभियान अभी भी जारी है।
हुसैनाबाद के पूर्व विधायक ने नगर पंचायत को 50 हजार का अग्रिम राशि दीनगर पंचायत अध्यक्ष समेत सभी लोगो ने जताया आभारएबीएन न्यूज़ नेटवर्क, हुसैनाबाद, पलामू। संयुक्त बिहार झारखण्ड के हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा के पूर्व विधायक दशरथ कुमार सिंह ने अपने आवासीय मकान जो अमन चैन मुहल्ला स्थित हैं। उसका पूर्ण होल्डिंग टैक्स के साथ साथ 50 हजार अग्रिम राशि का चेक नगर पंचायत को दिया ताकि नगर के साफ सफाई व अन्य मद में पैसों का उपयोग हो सके इस कार्य से जहां एक ओर शहर की आम अवाम जनता में एक बेहतर पहल की प्रेरणा मिली है।वहीं दूसरे तरफ नगर पंचायत को आर्थिक सहायता मिली हैं जिससे नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती व उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी व नगर कर्मियों में हर्ष हैं तथा उनके प्रति सभी लोगो ने आभार व्यक्त हैं।अजय भारती ने कहा कि जब समाज के जनप्रतिनिधियों की मदद मिलती हैं तो निश्चित रूप से यह सराहनीय योगदान हैं जो हर जनप्रतिनिधियों को इसी भावना से मिल जुल कर विकास की कार्यो में करना चाहिए ताकि आपका शहर आपकी जनता स्वास्थ्य व स्वक्छ वातावरण में संचालित हो। हम सब माननीय के प्रति आभार व्यक्त करते है।
एबीएन न्यूज नेटवर्क, पूर्वी सिंहभूम। जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर संदिग्ध विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है। बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम स्वर्णरेखा नदी के किनारे ग्रामीणों ने एक संदिग्ध सिलेंडरनुमा वस्तु देखी। खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध वस्तु की जांच जारी ग्रामीणों की सूचना पर बहरागोड़ा थाना पुलिस तत्काल हरकत में आयी और घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षित घेरे में ले लिया। बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और संदिग्ध वस्तु की जांच कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विस्तृत जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बरामद वस्तु वास्तव में कोई बम है या सिर्फ एक धातु सामग्री। यह पहली बार नहीं है जब इस क्षेत्र में संदिग्ध विस्फोटक मिला हो। बहरागोड़ा का यह इलाका पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। 17 मार्च को पानीपाड़ा गांव के पास नदी किनारे एक बम बरामद हुआ था। 24 मार्च को इसी क्षेत्र से द्वितीय विश्व युद्ध के समय का एक शक्तिशाली अमेरिकी बम मिला था, जिसे सेना और पुलिस की विशेषज्ञ टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से डिफ्यूज किया था। लगातार मिल रहे इन विस्फोटकों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने लोगों को संदिग्ध वस्तु से दूर रहने की हिदायत दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.